BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Notification Release: बिहार टीआरई 4.0 भर्ती का 46,595 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

अगर आप भी बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए वर्ष 2026 एक Golden Opportunity लेकर आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस बार बिहार TRE 4.0 भर्ती का आयोजन कुल 46,595 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। यह भर्ती देशभर के बेरोजगार युवाओं के लिए Career बनाने का शानदार मौका है।

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Notification Release
BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026

सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार Bihar TRE 4.0 Bharti के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार सरकार की यह BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 न केवल बड़े पैमाने पर सरकारी रोजगार का मौका दे रही है, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भी एक नई दिशा प्रदान कर रही है। यदि आप Latest Govt Jobs Update की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाला है। यहां हम BPSC TRE 4.0 Bharti 2026 के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, सैलरी और FAQ सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Overview

Recruitment OrganizationBihar Public Service Commission (BPSC)
Post NamePRT, TGT, PGT {TRE 4.0}
Total Posts46,595 (Tentative)
Mode Of ApplyOnline
TRE 4.0 Form Start DateMarch 2026
CategoryTRE 4.0 Sarkari Naukri 2026
Exam ModeOffline (OMR Based)
BPSC TRE 4.0 Exam Date22 – 27 September 2026
Job LocationBihar
Official websiteBPSC

Bihar TRE 4.0 क्या है और इसमें कौन-कौन से पद होते हैं?

TRE का अर्थ है ‘Teacher Recruitment Exam’ जो BPSC द्वारा आयोजित कराया जा रहा इस भर्ती का चौथा चरण है, जिसे बिहार TRE 4.0 भर्ती 2026 के नाम से जाना जा रहा है। इसका उद्देश्य प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के खाली पदों को भरना है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित पद शामिल होते हैं:

  • प्राथमिक शिक्षक (PRT): कक्षा 1 से 5 के लिए।
  • मध्य विद्यालय शिक्षक (TGT): कक्षा 6 से 8 के लिए।
  • माध्यमिक शिक्षक (TGT): कक्षा 9 से 10 के लिए।
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक (PGT): कक्षा 11 से 12 के लिए।

BPSC TRE 4.0 Post Details 2026

इस बार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य के शिक्षा विभाग में कुल 46,595 पदों पर बहाली कराई जा रही है। इसमें शिक्षा विभाग के करीब 45,000 पद और कल्याण विभाग (SC/ST/EBC) के तहत लगभग 1,500+ पद शामिल हैं। सबसे अधिक पद माध्यमिक शिक्षा यानी कक्षा 9 से 10 और उच्च माध्यमिक शिक्षा यानी कि कक्षा 11 से 12 वर्गों के लिए शामिल है। पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया फुल नोटिफिकेशन चेक करें।

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Form Date

Bihar TRE 4.0 Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की पूरी उम्मीद है।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन Releaseमार्च 2026 के दूसरे सप्ताह तक
TRE 4.0 Form Start Dateमार्च 2026 के दूसरे सप्ताह तक
Last Date of Applyअप्रैल 2026
Date of Exam22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 (BPSC Exam Calendar 2026 के अनुसार)

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Eligibility Criteria

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होने चाहिए। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

  • सिर्फ बिहार के निवासी: सभी प्रकार के आरक्षण यानी OBC, SC, ST, EWS एवं महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ‘Other State’ के उम्मीदवार केवल General कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं। उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
  • Expert Tip: वर्तमान नए नियमों के अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती 2026 में एक अभ्यर्थी को अधिकतम 5 प्रयासों (Attempts) की छूट दी गई है। TRE 4.0 में बैठने से पहले अपने प्रयासों की पूर्ण गणना अवश्य कर लें।

BPSC TRE 4.0 Qualification 2026

बीपीएससी 4.0 भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता मानदंडों को पूरा करना जरूरी है:

  1. BPSC TRE PRT (कक्षा 1 से 5): मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास + D.El.Ed + CTET Paper 1 या BTET Paper 1 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. BPSC TRE Middle (कक्षा 6 से 8): मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण + B.Ed/D.El.Ed + CTET Paper 2 या BTET Paper 2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  3. BPSC TRE Secondary (कक्षा 9 से 10): मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान/विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण + B.Ed + STET Paper 1 उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  4. BPSC TRE Sr. Secondary (कक्षा 11 से 12): मान्य प्राप्त यूनिवर्सिटी/कॉलेज से स्नातकोत्तर (PG) उत्तीर्ण + B.Ed + STET Paper 2 पास होना आवश्यक है।

BPSC TRE 4.0 Age Limit 2026

इस भर्ती में PRT पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि टीजीटी एवं पीजीटी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार बिहार राज्य के सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा श्रेणी अनुसार अलग अलग रखी गई है।

श्रेणीअधिकतम आयु सीमा
सामान्य पुरुष37 वर्ष
महिला, OBC, BC40 वर्ष
SC और ST42 वर्ष

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Application Fees

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती में श्रेणीवार आवेदन शुल्क अलग अलग रखा गया है, जिसका भुगतान आवेदकों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fees
सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य₹750
SC/ST/महिला/दिव्यांग (बिहार निवासी)₹200 (बायोमेट्रिक शुल्क ₹200 अतिरिक्त देना पड़ सकता है यदि आधार साझा नहीं किया गया है)

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Selection Process

Bihar TRE 4 भर्ती 2026 के तहत PRT, TGT और पीजीटी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा (Objective): ओएमआर शीट पर आधारित ऑफलाइन परीक्षा। (फिलहाल कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन नोटिफिकेशन में बदलाव हो सकता है)।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV): मेरिट लिस्ट के बाद प्रमाण पत्रों की फिजिकल जांच की जाएगी।
  • चिकित्सा परीक्षण: नियुक्ति से पहले फिजिकल फिटनेस के लिए मेडिकल टेस्ट होगा।

BPSC TRE 4.0 Exam Pattern And Syllabus 2026

BPSC TRE 4.0 Exam के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार है:

  • कुल प्रश्न: 150
  • परीक्षा की अवधि: 2.5 घंटे
  • भाग 1 (भाषा): 30 प्रश्न (यह सिर्फ क्वालीफाइंग है जिसमें न्यूनतम 9 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है)।
  • भाग 2 (GS – 40 अंक): इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भूगोल विषयों का बड़ा वेटेज रहेगा।
  • भाग 3 (विषय – 80 अंक): आपके द्वारा चुने गए मुख्य विषय (NCERT लेवल) पर आधारित होगा।
  • Note: बेहतर तैयारी के लिए आप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से BPSC TRE 4.0 Syllabus प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar TRE 4.0 Exam Preparation Smart Study Tips 2026

  1. NCERT/SCERT: 80% सवाल सीधे इन्हीं किताबों के बीच से उठाए जाते हैं इसलिए तैयारी के दौरान इन पर अधिक फोकस करें।
  2. PYQ Analysis: TRE 1.0, 2.0 और 3.0 के पेपर्स को कम से कम 3 से 4 बार सॉल्व करें।
  3. Notes Making: भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार स्पेशल के छोटे छोटे नोट्स बनाएं, क्योंकि यहीं से सीधे प्रश्न आते हैं।
  4. Revision: जो टॉपिक्स पढ़े है उनका बार बार रिवीजन अवश्य करें।

BPSC TRE 4.0 Exam Preparation Best Study Books 2026

  • General Studies: लुसेंट सामान्य ज्ञान और दृष्टि क्विक बुक।
  • Bihar Special: केबीसी नैनो या डॉ. इम्तियाज अहमद की पुस्तक।
  • Current Affairs: एडुटेरिया (Eduteria) या स्पीडी की वार्षिक पत्रिका।

Read Also….भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के 25,000+ पदों पर विज्ञप्ति जारी, 10वीं पास यहां से करें आवेदन

BPSC TRE 4.0 Salary Structure 2026 Details

बिहार टीआरई 4.0 भर्ती 2026 के तहत विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार निम्नलिखित मासिक वेतन दिया जाएगा:

PostBasic PayEstimated In-Hand Salary
प्राथमिक (Class 1-5)₹25,000₹46,000 – ₹48,000
मध्य (Class 6-8)₹28,000₹51,000 – ₹53,000
माध्यमिक (Class 9-10)₹31,000₹56,000 – ₹59,000
उच्च माध्यमिक (Class 11-12)₹32,000₹59,000 – ₹62,000

How to Apply for BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026

BPSC TRE 4.0 Online Form भरने के लिए यहां आसान भाषा में स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी दी गई है जिसके माध्यम से आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाने के बाद “Apply Online” पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ अपना वन टाइम Registration प्रॉसेस पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • जिस लेवल की पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करके फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 Apply Online

BPSC TRE 4.0 Vacancies Short NoticeShort Notice
BPSC TRE 4.0 Notification PDFComing Soon
BPSC TRE 4.0 Apply OnlineComing Soon
Official WebsiteBPSC

निष्कर्ष: BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 उन सभी अभ्यर्थियों के लिए एक वरदान की तरह है जो बिहार में TRE 4.0 Sarkari Naukri का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सितंबर में परीक्षा होने के कारण आपके पास तैयारी के लिए बहुत कम समय है। ऐसे में अपनी रणनीति अभी से तैयार करके और इस Govt Job के लिए प्रिपरेशन करने शुरू कर दें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सम्पूर्ण जानकारी वर्तमान की लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स और BPSC के संभावित एग्जाम कैलेंडर के साथ ही जारी हुए शॉर्ट नोटिफिकेशन पर आधारित है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026, FAQs

क्या TRE 4.0 एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) लागू होगी?

फिलहाल नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं की गई है, लेकिन परीक्षा से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से BPSC द्वारा इसमें बदलाव किया जा सकता है।

क्या इस भर्ती में अधिकतम प्रयासों (Attempts) की कोई सीमा है?

हां, वर्तमान नियमावली के अनुसार बिहार शिक्षक भर्ती 2026 में एक अभ्यर्थी अधिकतम 5 बार परीक्षा दे सकते है।

बिहार TRE 4.0 भर्ती 2026 की परीक्षा कब है?

BPSC एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, TRE 4.0 की लिखित परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

क्या दूसरे राज्य की महिला उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा?

नहीं, बिहार से बाहर की सभी महिला और पुरुष उम्मीदवार ‘सामान्य श्रेणी’ के अंतर्गत ही माने जाएंगे।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment