MP Police SI Vacancy 2026 Advt No PHQ/2-Chayan/S-1/997/26 Release: दरोगा भर्ती के 507 पदों पर आवेदन शुरू, लास्ट डेट 23 सितंबर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस विभाग के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) द्वारा MP Police SI Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह विज्ञप्ति 9 सितम्बर को जारी कर आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है। एमपी दरोगा भर्ती के जरिए सूबेदार और उप निरीक्षक (SI) के कुल 507 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी।

MP Police SI Vacancy 2026 Advt No PHQ2-ChayanS-199726 Release
MP Police SI Vacancy

एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 सितंबर 2026 से ही शुरू हो चुकी है, योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 23 सितंबर 2026 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है। फॉर्म भरे जाने के बाद प्रथम चरण की लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी। अगर आप एमपी पुलिस एसआई परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए पात्रता, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

MP Police SI Vacancy 2026 Highlight

भर्ती संगठनमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB)
विभाग का नामपुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश
पदों का नामसूबेदार, उप निरीक्षक (SAF, DEF, आयुध, फोटो, QD, अंगुल चिन्ह)
कुल पद संख्या507 पद
आवेदन मोड केवलऑनलाइन
अंतिम तिथि23 सितंबर 2026
जॉब लोकेशनमध्यप्रदेश
केटेगरीMP Latest Govt Jobs 2026

MP Police SI Vacancy 2026 Last Date

एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए 9 सितम्बर को अधिसूचना जारी कर निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 09 सितंबर 2026
  • फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 23 सितंबर 2026
  • फॉर्म करेक्शन डेट: 09 सितंबर से 28 सितंबर 2026
  • प्रीलिम्स एग्जाम स्टार्ट: 28 अक्टूबर 2026 से शुरू
MP Police SI Notification
MP Police SI Notification

MP Daroga Vacancy Details

मध्यप्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती का आयोजन कुल 507 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है जिसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों के विभिन्न रिक्त पद शामिल है:

गैर-तकनीकी पद

सूबेदार: 81 पद

  • उप निरीक्षक – विशेष सशस्त्र बल (SI – SAF): 69 पद (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
  • उप निरीक्षक – जिला पुलिस बल (SI – DEF): 312 पद

तकनीकी पद

  • उप निरीक्षक (आयुध / Arms): 10 पद
  • उप निरीक्षक (फोटो): 09 पद
  • उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज – Q.D.): 04 पद
  • उप निरीक्षक (Finger Print): 22 पद

MP Police SI Vacancy 2026 Qualification

मध्यप्रदेश पुलिस एसआई भर्ती में आवेदन के लिए पद अनुसार आपके पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

  • गैर-तकनीकी पद (सूबेदार / SI): मध्यप्रदेश सूबेदार भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उतीर्ण होने चाहिए।
  • वहीं पूर्व सैनिकों के लिए 15 साल की सैन्य सेवा के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण योग्य रखी गई है।
  • SI (आयुध): इस पद के लिए आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • SI (फोटो / क्यू.डी. / अंगुल चिन्ह): इन पदो के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री (PCM) विषयों के साथ साइंस में ग्रेजुएशन (B.Sc) उतीर्ण होने चाहिए।

MPESB Police SI Age Limit

पुलिस एसआई भर्ती के लिए उम्र की गणना 23 सितंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी, आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु कैटेगरी अनुसार निर्धारित की गई है:

  • जनरल कैटेगरी पुरुष एवं MP EWS पुरुष: 33 वर्ष
  • अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी (पुरुष/महिला): 33 वर्ष
  • मध्य प्रदेश की सभी श्रेणी की महिला: 38 वर्ष
  • MP के SC/ST/OBC पुरुष अभ्यर्थी: 38 वर्ष
  • MP के शासकीय कर्मचारी / नगर सैनिक: 38 वर्ष
  • विशेष छूट श्रेणी जैसे विक्रम पुरस्कार विजेता: 5 वर्ष तक

मध्य प्रदेश के बाहर के सभी अभ्यर्थी केवल जनरल कैटेगरी से आवेदन कर सकते हैं, उन्हें आरक्षण या आयु सीमा में छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

MP Police SI Application Fees

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा:

  • जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्य के अभ्यर्थी: ₹700 (₹500 परीक्षा शुल्क + ₹200 विभागीय शुल्क)
  • MP के SC / ST / OBC / EWS अभ्यर्थी: ₹350 (₹250 परीक्षा शुल्क + ₹100 विभागीय शुल्क)
  • पोर्टल चार्ज: MP Online कियोस्क से फॉर्म भरने पर ₹60 और रजिस्टर्ड यूजर आईडी से भरने पर ₹20 अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

MP Police SI Vacancy 2026 Selection Process

सब इंस्पेक्टर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  1. पहला चरण: इस चरण में कुल 100 अंकों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी, यह परीक्षा केवल शॉर्टलिस्टिंग/क्वालिफाइंग नेचर की होगी।
  2. दूसरा चरण: प्रथम चरण में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों कोमुख्य लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  3. तीसरा चरण: दोनों चरणों की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों के फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  4. चौथा चरण: यह चरण इंटरव्यू के लिए होगा।
  5. पांचवां एवं अंतिम चरण: अंतिम चरण में योग्य उम्मीदवारों को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन एवं सामान्य मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

MPESB Police SI Exam Pattern 2026

  • दरोगा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रारंभिक एवं मुख्य दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में गलत उत्तर के लिए भी कोई माइनस मार्किंग नहीं कि जाएगी।
  • सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQs) एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

गैर तकनीकी एवं तकनीकी पदों के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

Non-Technical Posts – सूबेदार, SI – जिला पुलिस बल (DEF), SI – विशेष सशस्त्र बल (SAF)

  • इन पदों के लिए केवल एक ही लिखित परीक्षा यानि एक ही पेपर होगा।
  • यह पेपर कुल 200 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए परीक्षार्थियों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • गलत उत्तर के लिए पेपर 1 में कोई अंक नहीं काटे जाएंगे, ऐसे में आप निसंकोच सभी प्रश्न हल कर सकते है।
भागविषयअंक
भाग 1हिंदी70 अंक
अंग्रेजी30 अंक
भाग 2मध्य प्रदेश का सामान्य ज्ञान100 अंक
गणित
तर्कशक्ति
सामान्य विज्ञान

Technical Posts – SI – आयुध, फोटो, Q.D., अंगुल चिन्ह

  • तकनीकी पदों के कुल 2 पेपर होंगे।
  • उम्मीदवारों को 200 अंक के सामान्य ज्ञान के पेपर के साथ 100 अंकों का तकनीकी विषय का पेपर भी देना होगा।
  • दोनों पेपर कुल मिलाकर 300 अंकों के होंगे।
  • गलत उत्तर करने पर मुख्य परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • पेपर 1 कुल 200 अंकों का होगा, जिसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • इसमें भाषा ज्ञान के 100 एवं सामान्य ज्ञान, गणित व रीजनिंग के 100 अंक शामिल है।
  • पेपर 2 कुल 100 अंक का होगा, जिसे हल करने के 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • इस पेपर में संबंधित तकनीकी विषय जैसे मैकेनिकल इंजीनियरिंग या फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स विषय शामिल है।

MP Police SI Physical Test 2026

पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

पुरुष

  • ऊंचाई कम से कम 167.5 सेमी
  • सीना बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाने पर कम से कम 86 सेमी (कम से कम 5 सेमी का फुलाव जरूरी)

महिला

  • ऊंचाई कम से कम 152.4 सेमी

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT)

नापजोख चरण को पार करने के बाद यह टेस्ट होता है। फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है, यानी इसे सिर्फ पास करना जरूरी है। इसके नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।

800 मीटर दौड़ (केवल 1 मौका):

  • पुरुष: 2 मिनट 40 सेकंड के अंदर यह दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिला: 3 मिनट 30 सेकंड में यह दौड़ पूरी करनी होगी।

लंबी कूद (कुल 3 मौके):

  • पुरुष: कम से कम 13 फीट (3.96 मीटर) कूदना होगा।
  • महिला: कम से कम 10 फीट (3.04 मीटर) कूदना होगा।

गोला फेंक (कुल 3 मौके):

  • पुरुष: 7.26 किग्रा का गोला कम से कम 19 फीट दूर फेंकना होगा।
  • महिला: 4 किग्रा का गोला कम से कम 15 फीट दूर फेंकना होगा।

MP Police SI Vacancy फिजिकल टेस्ट में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक गतिविधियां शामिल हैं। इसमें शामिल सभी टास्क में तय समय/दूरी के अनुसार पास होना अनिवार्य है, हालांकि फाइनल मेरिट लिस्ट केवल लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

MP Police SI Syllabus 2026

एमपी पुलिस एसआई सिलेबस की सब्जेक्ट वाइज टॉपिक डिटेल इस प्रकार है:

सामान्य अध्ययन एवं इतिहास

  • प्राचीन व मध्यकालीन भारत
  • स्वतंत्रता आंदोलन
  • भारतीय संविधान के मौलिक अधिकार
  • कार्यपालिका
  • न्यायपालिका
  • मध्य प्रदेश की संस्कृति
  • जनजातियां

साइंस और टेक्नोलॉजी

  • आईटी
  • साइबर सुरक्षा
  • स्पेस टेक्नोलॉजी
  • AI
  • रोबोटिक्स
  • पर्यावरण संरक्षण
  • आधुनिक पुलिसिंग तकनीक

मैथ्स और रीजनिंग

  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • साधारण व चक्रवृद्वि ब्याज
  • अनुपात
  • क्षेत्रमिति
  • डेटा इंटरप्रिटेशन
  • लॉजिकल रीजनिंग

Note: पुलिस एसआई भर्ती मुख्य परीक्षा में 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होने के कारण केवल तुक्के लगाने के बजाय एक्यूरेसी पर ध्यान दें और रोजाना कम से कम 1 मॉक टेस्ट जरूर दें।

Required Documents

पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन के समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट
  • मध्य प्रदेश का मूल निवास प्रमाणपत्र
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/EWS हेतु)
  • आधार कार्ड
  • NCC ‘C’ सर्टिफिकेट या विशेष छूट से जुड़ा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • स्व-हस्तलिखित घोषणा पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।

Read Also…राजस्थान पटवारी नई भर्ती कब निकलेगी

MP Police SI Salary

एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित सभी उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल 9 के आधार पर 36,200 रूपये से 1,14,800 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

शुरुआत में 3 वर्ष के प्रोबेशन पीरियड में फिक्स सैलरी मिलेगी, जो समय के साथ बढ़ती जाती है, नियमानुसार स्टायपेंड प्रथम वर्ष में 70%, द्वितीय वर्ष में 80% और तृतीय वर्ष में 90% के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य शासकीय सुविधाएं भी दी जाएगी।

How to Apply MP Police SI Vacancy 2026

MP Police SI Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले MPESB के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर भाषा हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
  • होमपेज पर “Online Form – Subedar and Sub-Inspector Cadre Recruitment Test – 2026” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
Online Form - Subedar and Sub-Inspector Cadre Recruitment Test - 2026
Online Form – Subedar and Sub-Inspector Cadre Recruitment Test – 2026
  • MPESB पोर्टल पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का ‘Citizen Profile Registration‘ होना अनिवार्य है। अगर आपका प्रोफाइल नहीं बना है, तो “Profile Registration” पर क्लिक करके अपनी आवश्यक जानकारी भरें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड जनरेट करें।
Citizen Profile Registration
Citizen Profile Registration
  • अब अपने प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में Login करें।
MPESB Login
MPESB Login
  • एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य बेसिक जानकारी सही सही भरें।
  • इसके बाद गैर-तकनीकी सूबेदार, SI – DEF, SI – SAF और तकनीकी पदों के लिए अपनी योग्यता के अनुसार अपनी पोस्ट प्रेफरेंस चुनें।
  • निर्धारित फॉर्मेट एवं साइज में हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो, आवश्यक डॉक्यूमेंट्स एवं स्व-हस्तलिखित घोषणा पत्र को स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले “Preview” बटन पर क्लिक करके अपने द्वारा भरी गई सभी जानकारियों और अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से चेक कर लें ताकि कोई गलती ना हो।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी अनुसार नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI), डेबिट/क्रेडिट कार्ड या MP Online कियोस्क के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • फीस जमा करने के बाद MP Police SI Vacancy फॉर्म को Submit करके इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Useful Apply Links

MPESB Sub Inspector Notification MPESB Sub Inspector Notification PDF Download
MPESB Sub Inspector Apply OnlineMPESB SI Online Application Form
Official WebsiteMPESB Official Portal
Latest Job & Exam Updates
Join Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में दरोगा (SI) के 507 पदों पर निकली MP Police SI Vacancy 2026 में खाकी वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। चूंकि आवेदन की लास्ट डेट 23 सितंबर 2026 है, इसलिए अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें। लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाने के साथ-साथ शारीरिक परीक्षा की तैयारी भी अभी से शुरू कर दें ताकि फाइनल मेरिट लिस्ट में आप अपनी जगह पक्की कर सकें।

Read Also…राजस्थान में प्री-प्राइमरी टीचर के 62,000 पदों पर बंपर भर्ती, बिना REET नौकरी का सीधा मौका

MP Police SI Bharti 2026 FAQs

मध्य प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 रखी गई है।

एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर की सैलरी कितनी होती है?

यह पद पे-लेवल 9 में आता है, जिसका बेसिक पे-स्केल ₹36,200 से अधिकतम ₹1,14,800 प्रतिमाह तक होता है।

क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी एमपी पुलिस एसआई भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं?

हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी MP Police SI Vacancy में जनरल कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकते हैं।

क्या MP Police SI Vacancy की मुख्य परीक्षा में माइनस मार्किंग होगी?

हां, मुख्य परीक्षा में 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment