MP Police Vacancy 2026 Direct Apply Now: 8वीं से 10वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल सीधी भर्ती के 7500 पदों पर विज्ञप्ति जारी, आवेदन 6 अक्टूबर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल द्वारा गृह (पुलिस) विभाग में MP Police Vacancy 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एमपी पुलिस भर्ती के जरिए आरक्षक (GD) के कुल 7,500 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकते है।

MP Police Vacancy 2026 Direct Apply Now
MP Police Vacancy

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है, अभ्यर्थी MP Online पोर्टल पर जाकर MP Police Bharti के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। बोर्ड द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू की जाएगी। 8वीं से 10वीं पास युवाओं के लिए पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है।

MP Police Vacancy 2026 Highlight

विभाग व संस्थागृह (पुलिस) विभाग, म.प्र. शासन, MPESB (व्यापमं)
पद का नामआरक्षक (सामान्य ड्यूटी – GD)
कुल पद7,500 पद
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू22 सितंबर 2026 से
एग्जाम शुरू19 नवंबर 2026 से
जॉब लोकेशनमध्यप्रदेश (MP)
CategoryMP Latest Govt Jobs 2026
आधिकारिक वेबसाइटMP ESB Portal

Vacancy Details

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का आयोजन कुल 7,500 पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है जिसमें विशेष सशस्त्र बल (SAF) और विशेष सशस्त्र बल छोड़कर DEF/Non-SAF के विभिन्न रिक्त पद शामिल है:

  • विशेष सशस्त्र बल (SAF): 700 पद (यह केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं)।
  • विशेष सशस्त्र बल छोड़कर (DEF/Non-SAF): 6,800 पद (इसमें पुरुष और महिला दोनों के पद शामिल है)

Non-SAF (6,800 पद) Category Wise Details

कैटेगरीपद संख्या
अनारक्षित (UR)1,836 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग1,360 पद
अनुसूचित जाति1,088 पद
अनुसूचित जनजाति1,360 पद
ईडब्ल्यूएस680 पद

Note: Non-SAF वाले पदों में 35% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं। दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है लेकिन इन्हें केवल जनरल (UR) कैटेगरी से ही फॉर्म भरना होगा।

MP Police Constable Notification
MP Police Constable Notification

MP Police Vacancy 2026 Qualification

मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है।

वहीं ST वर्ग के उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता में छूट दी गई है, इस वर्ग के आवेदकों का कम से कम कक्षा 8वीं पास होना आवश्यक है।

Note: फॉर्म भरते समय आपके पास मध्यप्रदेश के रोजगार कार्यालय का एक्टिव पंजीयन होना आवश्यक।है।

MP Police Constable Age Limit

उम्र की गणना 06 अक्टूबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु कम से कम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। ऊपरी आयु श्रेणी वार इस प्रकार रखी गई है:

CategoryMaximum Age Limit
म.प्र. के UR एवं EWS पुरुष33 वर्ष
अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थी (पुरुष/महिला)33 वर्ष
म.प्र. की सभी महिला अभ्यर्थी38 वर्ष
म.प्र. के SC / ST / OBC पुरुष38 वर्ष

MP Police Constable Application Fees

आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा:

  • General / Other State Candidates: ₹700 (बोर्ड फीस ₹500 + विभागीय फीस ₹200) + पोर्टल चार्ज अलग से
  • MP Reserved Category SC/ST/OBC/EWS: ₹350 (बोर्ड फीस ₹250 + विभागीय फीस ₹100) + पोर्टल चार्ज अलग से

MP Police Vacancy 2026 Selection Process

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा (CBT)
  • फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

MP Police Exam Pattern 2026

  • मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल एग्जाम ऑनलाइन कराया जाएगा।
  • जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • यह परीक्षा कुल 100 प्रश्न की होगी, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का एवं पूरा पेपर 100 अंकों का होगा।
  • पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती में गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान और रीजनिंग4040
मेंटल एबिलिटी और बौद्धिक क्षमता3030
साइंस और बेसिक मैथ्स3030
कुल अंक100100

MP Police Constable Physical Test 2026

  • मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षण (PET & PST) लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा।
  • दूसरा चरण यानी फिजिकल टेस्ट (PET) पूरे 100 अंकों का होगा, और इसके नंबर आपकी फाइनल मेरिट लिस्ट में जुड़ेंगे।
  • इसमें पास होने के लिए कम से कम 30% नंबर यानी कि 100 में से 30 अंक।लाना जरूरी है।

Read Also…12वीं पास के लिए आधार सुपरवाइजर भर्ती के राज्यवार आवेदन शुरू

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST):

श्रेणीपुरुष लंबाईसीना (बिना फुलाए / फुलाकर) पुरुषमहिला लंबाई
UR/OBC/SC168 सेमी81 सेमी/86 सेमी155 सेमी
ST वर्ग160 सेमी76 सेमी/81 सेमी155 सेमी

Physical Efficiency Test (PET):

  1. 800 मीटर दौड़: 40 अंक (केवल 1 मौका मिलेगा)।
  2. लंबी कूद: 30 अंक (कुल 3 मौके मिलेंगे)।
  3. गोला फेंक: 30 अंक (कुल 3 मौके मिलेंगे)।

MP Police Constable Syllabus 2026

एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस की सब्जेक्ट वाइज टॉपिक्स डिटेल्स आप यहां देख सकते है:

जीके और रीजनिंग

  • एमपी का सामान्य ज्ञान
  • इतिहास
  • भूगोल
  • करेंट अफेयर्स
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • ब्लड रिलेशन
  • डायरेक्शन टेस्ट

मेंटल एबिलिटी

  • स्टेटमेंट-कन्क्लूजन
  • सीरीज टेस्ट
  • लॉजिकल रीजनिंग
  • पजल

साइंस और मैथ्स

  • 10वीं लेवल की फिजिक्स
  • केमिस्ट्री
  • बायोलॉजी
  • नंबर सिस्टम
  • परसेंटेज
  • प्रॉफिट-लॉस
  • एवरेज
  • सिंपल/कंपाउंड इंटरेस्ट
  • टाइम एंड वर्क

MP Police Required Documents

MP Police Online Form भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होना आवश्यक है:

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • एमपी रोजगार कार्यालय का लाइव रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाणपत्र
  • मूल निवास प्रमाणपत्र (अगर छूट का लाभ ले रहे हैं)
  • आधार कार्ड
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also…एग्रीकल्चर स्कॉलरशिप में छात्राओं को प्रतिवर्ष मिलेगी ₹40,000 तक की प्रोत्साहन राशि, ऐसे करें अप्लाई

MP Police Constable Salary

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 19,500 रूपये से अधिकतम ₹62,000 रूपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके साथ ही सरकार के नियमानुसार मिलने वाले भत्ते जैसे DA, HRA इत्यादि का भी लाभ मिलेगा।

How to Apply MP Police Vacancy 2026

MP Police Constable Vacancy में आवेदन के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Police Constable Recruitment Test – 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
Police Constable Recruitment Test - 2026
Police Constable Recruitment Test – 2026
  • आधार e-KYC की मदद से अपनी प्रोफाइल बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और पोस्ट प्रेफरेंस (SAF/DEF) चुनें।
  • अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर एवं जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक करके Submit पर क्लिक कर दें और भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Useful Apply Links

MPESB Police Constable Notification MP Police Rulebook 2026 PDF Download
MPESB Police Constable Apply OnlineMP Police Constable Apply Now
Official WebsiteESB Portal
More Jobs UpdatesJoin Telegram Channel, Join WhatApp Group

निष्कर्ष: क्योंकि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए MP Police Vacancy 2026 की परीक्षा में एक भी सवाल छोड़कर न आएं। एमपी जीके, रीजनिंग और बेसिक मैथ्स पर मजबूत पकड़ बनाएं, ये स्कोर बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करते हैं।

याद रखें कि फिजिकल टेस्ट के 100 नंबर फाइनल सिलेक्शन तय करेंगे। सिर्फ लिखित परीक्षा की तैयारी में न लगे रहें, आज से ही सुबह दौड़ने और गोला फेंकने का अभ्यास शुरू कर दें।

FAQs

MP Police Bharti 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 06 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के नंबर मेरिट में जुड़ेंगे?

हां, फिजिकल परीक्षा के 100 नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय जोड़े जाएंगे।

क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी?

नहीं, लिखित परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

क्या दूसरे राज्यों के लोग भी एमपी पुलिस भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं?

हां, दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी जनरल (UR) कैटेगरी से आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment