Railway Group D Syllabus 2026: आज की इस भागदौड़ भरी लाइफ में हर युवा का सपना एक स्टेबल सरकारी नौकरी पाना है। अगर आप भी Railway Group D Syllabus 2026 की तलाश में यहां आए हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। हम जानते हैं कि पुराने ढर्रे के सरकारी नोटिफिकेशन पढ़ना कितना बोरिंग हो सकता है, इसलिए हमने इसे पूरी तरह से आज की जनरेशन के हिसाब से ‘सिंपल और सॉर्टेड’ बना दिया है।

भारतीय रेलवे (RRB) द्वारा अपने नियमों में कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं। रेलवे लेटेस्ट गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए यह आर्टिकल आपको बिना किसी कन्फ्यूजन के पूरी जानकारी देगा। रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम कुल 100 अंकों का होगा, जिसमें विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
Railway Group D Syllabus 2026 Highlight
| Recruitment Organization | Railway Recruitment Board (RRB) |
| Exam Name | RRB Group D Exam 2026 |
| Vacancies | 21997 |
| Exam Date | Sep to Oct 2026 (Tentative) |
| Exam Mode | Online (CBT) |
| Total Questions | 100 |
| Marks | 100 |
| Job Location | All India |
| Category | RRB Group D Syllabus 2026 |
Railway Group D Exam Pattern 2026 In Hindi
- रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा कोई रॉकेट साइंस नहीं है। यह एक CBT यानी Computer Based Test है।
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगें।
- आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम कुल 100 अंकों का है जिसमें 100 ही प्रश्न पूछे जाएंगे।
- गलत उत्तर करने की स्थिति में 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
विषयवार प्रश्न और अंकों का वेटेज कुछ इस प्रकार रखा गया है:
| Subjects | Questions | Marks | Difficulty Level |
| जनरल साइंस | 25 | 25 | 10th Standard |
| गणित | 25 | 25 | 10th Standard |
| रीजनिंग | 30 | 30 | Logical Thinking |
| करंट अफेयर्स & GK | 20 | 20 | Latest Updates |
| कुल | 100 | 100 | Duration 90 Mins |
Exam Preparation Pro-Tip: इस एग्जाम में 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग है। यानी अगर आपने कोई भी उत्तर गलत गेस (Guess) किया, तो आपके मेहनत के नंबर भी कट जाएंगे। इसलिए एग्जाम की तैयारी करते समय इसका पूरा आधार Railway Group D Syllabus 2026 को आधार बनाकर इसे समझते हुए शुरू करें।
Railway Group D Syllabus 2026 टॉपिक-वाइज एवं सब्जेक्ट वाइज
RRB ग्रुप डी सिलेबस में कुल अलग अलग चार विषय जोड़े गए है, जिसमें गणित, जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, जनरल साइंस और कर्रेंट अफेयर्स शामिल है। विषयवार पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स कुछ इस प्रकार है:
RRB Group D Mathematics Syllabus
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम में मैथ्स से डरने की जरूरत नहीं है। इसमें वही पूछा जाता है जो आपने स्कूल में कक्षा 10वीं तक पढ़ा है:
- नंबर सिस्टम:
- BODMAS
- LCM-HCF
- डेसीमल।
- कमर्शियल मैथ्स:
- प्रॉफिट एंड लॉस
- डिस्काउंट
- सिंपल इंटरेस्ट
- कंपाउंड इंटरेस्ट।
- एडवांस टॉपिक्स:
- मेंसुरेशन (क्षेत्रमिति)
- ट्रिग्नोमेट्री
- एलजेब्रा।
रेलवे ग्रुप डी जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग सिलेबस
यह सेक्शन ग्रुप डी एग्जाम में आपके लिए एक माइंड गेम की तरह है। Railway Group D Syllabus 2026 में सबसे ज्यादा स्कोर यहीं से बनाया जा सकता है:
- एनालॉग:
- कोडिंग-डिकोडिंग
- पहेलियां (Puzzles)
- लॉजिक:
- स्टेटमेंट
- आर्ग्युमेंट
- वेन डायग्राम
- डाटा इंटरप्रिटेशन
- रिलेशन:
- ब्लड रिलेशन
- दिशा ज्ञान (Direction Sense)।
रेलवे ग्रुप डी जनरल साइंस सिलेबस
इस भाग में आपको कोई बड़ा वैज्ञानिक नहीं बनना है। बस कक्षा 10वीं लेवल तक की NCERT की फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी को अच्छे से समझ लेना है। क्योंकि रेलवे अब सीधे सवाल पूछने के बजाय थोड़े बहुत कॉन्सेप्चुअल सवाल पूछने लगा है।
आरआरबी ग्रुप डी जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स सिलेबस
2026 के अपडेटेड नियमों के अनुसार, आपको पिछले 1 साल के नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट्स पर नजर रखनी चाहिए। खेल, राजनीति, और साइंस-टेक की प्रमुख खबरें आप पूरी तरह से डेली बेसिस पर रट लें।
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम की तैयारी कैसे करें? Smart Study Tips
Railway Group D Syllabus 2026 को ध्यान में रखते हुए ग्रुप डी एग्जाम क्रैक करने के लिए आप यह स्ट्रेटेजी अपना सकते है:
- रेलवे ग्रुप डी सिलेबस को दीवार पर चिपकाएं: सबसे पहले आप रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 सिलेबस और एग्जाम पैटर्न का प्रिंटआउट निकलवा कर इसे जहां पर पढ़ते है वहां सामने की दीवार पर चिपकाएं। इसके आधार पर ही स्टडी का सही टाइम टेबल शेड्यूल बनाएं।
- मॉक टेस्ट (Mock Tests): हफ्ते में कम से कम 3 बार ऑनलाइन टेस्ट दें। याद रखें आप कंप्यूटर पर एग्जाम देंगे, तो प्रैक्टिस भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए।
- टाइम मैनेजमेंट: 90 मिनट में कंप्यूटर पर ऑनलाइन कुल 100 सवाल करने हैं, मतलब एक सवाल के लिए आपको 1 मिनट से भी कम समय मिलेगा। ऐसे में जवाब देने की अपनी कैलकुलेशन स्पीड बढ़ाएं।
- शॉर्ट नोट्स: एग्जाम से 10 दिन पहले भारी भरकम किताबें नहीं, आपके बनाए हुए छोटे नोट्स ही रामबाण की तरह काम आएंगे। इसलिए पढ़ाई के साथ साथ इंपॉर्टेंट टॉपिक्स के छोटे छोटे नोट्स अवश्य बनाएं।
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम की तैयारी के लिए Best RRB Group D Books 2026
आज के समय में रेलवे ग्रुप डी एग्जाम की तैयारी के लिए मार्केट में हजारों किताबें और अलग अलग संस्करण उपलब्ध हैं, लेकिन Railway Group D Syllabus 2026 के अनुसार इनमें से कुछ बेस्ट बुक्स है जो आपकी तैयारी को ओर भी आसान बना सकती है:
- Maths: गणित विषय को समझने के लिए आप ‘क्विकर मैथ्स’ (एम. टायरा) या आर.एस. अग्रवाल की बुक्स पर भरोसा कर सकते हैं।
- Reasoning: रीजनिंग के लिए अरिहंत पब्लिकेशन की मास्टर रीजनिंग बुक सबसे अच्छी मानी जाती है।
- General Science: ‘स्पीडी’ की रेलवे सामान्य विज्ञान या NCERT Class 9-10 Books इसके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है।
- GK & Current Affairs: लुसेंट जीके (Lucent) Book और ‘मनोरमा ईयरबुक’ या स्पीडी करंट अफेयर्स में से आप किसी पर भी भरोसा कर सकते हैं।
Railway Group D Syllabus 2026 Download
| RRB Group D Syllabus and Exam Pattern | Check Syllabus |
| RRB Official Recruitment Portal | RRB Apply |
| More Syllabus | Syllabus |
निष्कर्ष: Railway Group D Syllabus And Exam Pattern 2026 को गहराई से समझने के बाद एक बात तो साफ है कि इतने करोड़ों की भीड़ में सबसे आगे निकलने के लिए रटने की बजाए स्मार्ट स्टडी करना ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी है। अगर आप सही किताबों और सही स्ट्रेटेजी के साथ पढ़ाई जारी रखते हैं, तो 2026 में रेलवे की वर्दी आपसे दूर नहीं है। अपनी तैयारी को आज ही से शुरू करें और खुद पर भरोसा बनाए रखें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में रेलवे ग्रुप डी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड के ऑफिशियल सिलेबस के आधार पर उपलब्ध कराई गई है। फिर भी उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे तैयारी शुरू करने से पहले इस लेख में उपलब्ध आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझ लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।
Railway Group D Syllabus 2026 – FAQ,s
Railway Group D New Syllabus 2026 में क्या कुछ नया जोड़ा गया है?
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम का मुख्य सिलेबस वही है, लेकिन अब प्रश्न पूछने का तरीका ‘एप्लीकेशन बेस्ड’ हो गया है, यानी साइंस में सीधे फॉर्मूले के बजाय उनके इस्तेमाल पूछे जा रहे हैं।
क्या रेलवे ग्रुप डी में इंटरव्यू भी होता है?
नहीं, इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता है। CBT एग्जाम के बाद फिजिकल टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम किस भाषा में होता है?
आप हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में यह परीक्षा दे सकते हैं।
क्या 10वीं पास छात्र Railway Group D Exam 2026 की तैयारी कर सकते हैं?
हां, इस पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास एवं कुछ पदों के लिए 10वीं के साथ ITI भी है, इसलिए आप निश्चित रूप से इसकी तैयारी कर सकते हैं।









