Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Notification Release, Eligibility Criteria: राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

अगर आप राजस्थान की सरकारी फील्ड में एक रुतबे वाली सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 का आपका इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली यह ‘समान पात्रता परीक्षा’ अब केवल एक एग्जाम नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए एक अनिवार्य ‘गेटवे’ बन चुका है जो प्रशासनिक और फील्ड जॉब्स में अपनी जगह बनाना चाहते हैं। अब वह समय चला गया जब आप सीधे अपनी पसंद की किसी भी भर्ती का फॉर्म भर देते थे, अब आपको फॉर्म भरने से पहले सीईटी परीक्षा पास करनी होगी।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Notification PDF, Eligibility Criteria
Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026

अक्सर देखा गया है कि अभ्यर्थी नोटिफिकेशन आने का इंतजार करते हैं और फिर हड़बड़ी में तैयारी शुरू करते हैं। लेकिन Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 विस्तृत सिलेबस और साथ में बढ़ता कॉम्पिटिशन आपसे ‘प्रो-लेवल’ की तैयारी मांगता है। इस आर्टिकल में न केवल सीईटी की बेसिक जानकारी दी गई है, बल्कि उन In-depth पहलुओं पर भी स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जो आपको सीईटी में 200+ का स्कोर बनाने में बहुत मदद करेंगे। चलिए, इस परीक्षा की बारीकियों को विस्तार से समझते हैं ताकि आपकी तैयारी में कोई कमी न रहे।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Overview

Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSSB / RSMSSB)
Exam NameRajasthan Common Eligibility Test (CET) – Graduate Level 2026
Article NameRajasthan CET Graduation Level Exam 2026
Exam LevelState Level (Graduation Standard)
Score Card Validity3 Year to Lifetime (Expected)
Mode of ApplyOnline (via SSO Portal)
CET Form Start DateMarch/April 2026
CategoryRajasthan CET Notification 2026
Official WebsiteRSMSSB

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Form Date

राजस्थान में फिलहाल इस समय चल रही ताजा खबरों और बोर्ड के पिछले परीक्षा कैलेंडर को देखते हुए Rajasthan CET Graduation Notification 2026 में नए बदलावों के साथ मार्च या अप्रैल तक कभी भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे अपने एसएसओ (SSO) आईडी पर One Time Registration (OTR) को पहले ही अपडेट करके रखें ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना ना करना पड़े। क्योंकि अंतिम दिनों में सर्वर डाउन होने की वजह से कई छात्र आवेदन से वंचित रह जाते हैं, इसलिए नोटिफिकेशन जारी होते ही समय पर फॉर्म भरना एक समझदारी भरा कदम होगा।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 में कौन कौनसी भर्तियां शामिल है

सीईटी परीक्षा को पास करने का मतलब है कि आप राजस्थान की टॉप-ग्रेड की करीब 8 से 10 मुख्य भर्तियों के लिए पात्र हो जाएंगे। Rajasthan CET Graduate Level 2026 Exam के अंतर्गत मुख्य रूप से ये पद शामिल हैं:

  1. पटवारी (जल संसाधन विभाग): स्नातक स्तर की सबसे लोकप्रिय भर्ती।
  2. कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant): वित्त विभाग की सबसे बड़ी भर्ती।
  3. तहसील राजस्व लेखाकार (TRA): एक प्रतिष्ठित राजस्व पद।
  4. पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता): केवल महिला अभ्यर्थियों हेतु विशेष अवसर।
  5. उप जेलर (Deputy Jailor) एवं प्लाटून कमांडर: बेल्ट वाली प्रतिष्ठित नौकरियां।
  6. छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।
  7. जिलेदार: सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का अति महत्वपूर्ण पद।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Eligibility Criteria

बोर्ड द्वारा पात्रता के नियमों को अब काफी स्पष्ट कर दिया गया है ताकि केवल सरकारी नौकरी के लिए सीरियस अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा तक पहुंच सकें। इसे आप दो मुख्य बिंदुओं से समझ सकते हैं:

Rajasthan CET Graduation Level Exam Qualification 2026

अभ्यर्थी के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। यहां एक राहत की बात यह है कि जो छात्र अपने स्नातक के अंतिम वर्ष (Final Year) में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते मुख्य भर्ती परीक्षा की तारीख तक ग्रेजुएट का रिजल्ट जारी हो चुका हो।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Age Limit 2026

राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। राजस्थान के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS और महिला वर्ग को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु में 5 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Application Fees 2026

राजस्थान सरकार की “One-Time Registration – OTR” प्रणाली के तहत एप्लीकेशन फीस श्रेणीवार कुछ इस प्रकार रखी गई है:

CategoryApplication Fees
जनरल, ओबीसी एवं MBC क्रीमी लेयरRs.600/-
ओबीसी एवं MBC नॉन क्रीमी लेयरRs.400/-
EWS / SC / ST / दिव्यांगजनRs.400/-

Note: यदि आपने पहले ही OTR शुल्क का भुगतान कर दिया है, तो आपको पुनः फीस देने की आवश्यकता नहीं है।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Selection Process

राजस्थान सीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन श्रेणी वार प्राप्त पासिंग मार्क्स के आधार पर किया जाएगा, ताकि इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार सीईटी में शामिल भर्तियों के लिए आवेदन कर सके।

  • CET लिखित परीक्षा: सबसे पहले आपको 300 अंकों की कॉमन लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
  • स्कोर कार्ड: परीक्षा के बाद आपका ‘नॉर्मलाइज्ड स्कोर’ जारी किया जाएगा जो सीईटी में शामिल अपकमिंग वेकेंसीज के लिए निर्धारित वैलेडिटी टाइम तक मान्य होगा।

Rajasthan CET Graduation Level Exam Pattern And Syllabus 2026

CET एग्जाम का सिलेबस काफी व्यापक है, जिसे एक तरह से ‘Mini-RAS’ कहना गलत नहीं होगा।

  • प्रश्नों का प्रकार: वस्तुनिष्ठ/MCQs
  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 300
  • प्रत्येक सही प्रश्न के लिए: 2 अंक
  • परीक्षा की समय अवधि: 180 मिनट यानी कि 3 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: वर्तमान में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जो छात्रों के लिए एक बड़ा लाभ है।

CET परीक्षा में शामिल विषय:

  • राजस्थान का नया भूगोल 41 जिलों के आधार पर, इतिहास
  • कला-संस्कृति
  • भारतीय संविधान
  • अर्थव्यवस्था
  • सामान्य विज्ञान
  • रीजनिंग
  • गणित
  • हिंदी
  • इंग्लिश
  • कंप्यूटर।

RSSB CET Graduation Level Exam Smart Study Tips 2026

  • अपडेटेड राजस्थान जीके: राजस्थान के 41 जिलों के गठन के बाद अब भूगोल और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े नए आंकड़ों और नक्शों के साथ ही अपनी तैयारी शुरू करें। पुराने डेटा से सवाल गलत होने की संभावना बढ़ गई है।
  • विषयवार वेटेज समझें: राजस्थान जीके और हिंदी जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ बनाएं क्योंकि इनका वेटेज स्कोर बढ़ाने में सबसे अधिक रहता है।
  • पिछले साल के पेपर्स (PYQs): पुराने सीईटी पेपर्स को सॉल्व करने से आपको एग्जामिनर के माइंडसेट और प्रश्नों की गहराई का सटीक अंदाजा होगा। विशेषकर RSMSSB के ट्रिकी सवालों को अच्छे से समझें।
  • करेंट अफेयर्स: पिछले 6 से 12 महीनों के राजस्थान बजट, आर्थिक समीक्षा और फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष फोकस करें।

Read Also…बिहार टीआरई 4.0 भर्ती का 46,595 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन

RSMSSB CET Graduation Level Exam Best Books 2026

  • Rajasthan GK: राजस्थान लक्ष्य 2026 एडिशन या पैनोरमा की बुक।
  • Hindi: डॉ. राघव प्रकाश की ‘सामान्य हिंदी’ यह हर अभ्यर्थी की पहली पसंद होती है।
  • Mathematics & Reasoning: आर.एस. अग्रवाल या रामनिवास मथुरिया की बुक।
  • सामान्य अंग्रेजी: लुसेंट या बी.के. रस्तोगी की ‘General English’।
  • कंप्यूटर: RSCIT की आधिकारिक Textbook या Exam Brainstorming।

Rajasthan CET Exam Qualifying Marks 2026 Category Wise

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कैटेगरी वाइज न्यूनतम पासिंग मार्क्स का क्राइटेरिया कड़ाई से लागू कर दिया गया है:

CategoryPassing Marks
General/OBC/EWSकम से कम 40% अंक यानी कि 300 में से 120 अंक
SC/STकम से कम 35% यानी कि 300 में से कम से कम 105 अंक

How To Apply for Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026

CET Online Form भरना बहुत आसान है, जिसे आप यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए घर बैठे भी जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप राजस्थान के सरकारी एसएसओ पोर्टल पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से Login करें।
  • होमपेज पर ‘Recruitment Portal‘ सेक्शन में विजिट करके ‘Ongoing Recruitment‘ में जाएं।
  • एक्टिव भर्तियों की सूची में Rajasthan Common Eligibility Test (Graduate Level) Exam 2026 के सामने ‘Apply Now‘ पर क्लिक करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क सहित बेसिक जानकारी सही-सही भरें।
  • निर्धारित पासपोर्ट साइज में फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड।
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधित आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में यदि अभी तक OTR फीस का भुगतान नहीं किया है तो ऑनलाइन भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan CET Graduation Level Exam 2026 Apply Online

RSMSSB CET Notification PDF Coming Soon
RSMSSB CET Apply Online Coming Soon
Official WebsiteRSSB

निष्कर्ष: Rajasthan CET Graduate Level Exam 2026 राजस्थान के स्नातक पास अभ्यर्थियों के के लिए सरकारी नौकरियों में शामिल होने का एकमात्र मौका है। यदि आप एक अनुशासित शेड्यूल बनाकर और सही अध्ययन सामग्री के साथ आज से ही पढ़ाई शुरू करते हैं, तो पटवारी या कनिष्ठ लेखाकार या LDC सीईटी स्नातक स्तर में शामिल किसी भी भर्ती में शामिल हो सकेंगे। याद रखें, सीईटी अब केवल एक पात्रता परीक्षा नहीं, बल्कि आपके फ्यूचर की पहली सीढ़ी है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी वर्तमान मीडिया की ताजा खबरों और बोर्ड के पुराने पैटर्न्स पर आधारित है। आवेदन की आधिकारिक तारीखों, पद संख्या और नियमों में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदन से पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन अवश्य कर लें।

RSMSSB CET Graduation Level Exam 2026 – FAQ’s

CET एग्जाम को क्रैक करने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए?

सीईटी के लिए अब तक पासिंग मार्क्स 40% रखे गए है। लेकिन इन्हें बढ़ाकर अब 60 से 65% तक किया जा सकता है।

क्या सीईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

पिछली परीक्षाओं के आधार पर Rajasthan CET Exam 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, हालांकि अब नए नोटिफिकेशन में बदलाव किए जा सकते है।

राजस्थान सीईटी 2026 का स्कोर कार्ड कितने समय तक वैध है?

वर्तमान प्रावधानों के अनुसार अब सरकार द्वारा सीईटी स्कोर कार्ड रिजल्ट घोषित होने की तारीख से स्कोर कार्ड की वैधता न्यूनतम 3 साल से अधिकतम आजीवन तक की जा सकती है जो पहले 1 वर्ष की थी।

क्या ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी सीईटी 2026 एग्जाम दे सकते हैं?

हाँ, स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र ‘Appearing’ श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते सीईटी में शामिल किसी भी मुख्य भर्ती की पात्रता तिथि तक उनकी डिग्री पूर्ण हो जानी चाहिए।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment