Rajasthan CHO Vacancy 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे राज्य के नर्सिंग और आयुर्वेद फील्ड के अभ्यर्थियों के लिए एक ब्रेकिंग न्यूज है। दरअसल राजस्थान स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (Community Health Officer) के खाली पड़े पदों पर नई भर्ती निकालने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। खासकर राजस्थान में नए 41 जिलों के नए स्वरूप और नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) के खुलने के बाद खाली पदों की संख्या में इस बार अप्रत्याशित बढ़ोतरी होना तय है।

इस आर्टिकल Rajasthan CHO Bharti 2026 के लिए आवेदन की तारीखें, पात्रता मानदंड, पद संख्या, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक आसान भाषा में दी गई है। यदि आप भी राजस्थान में एक रिस्पेक्ट वाली सरकारी नौकरी (Sarkari Nokri) और ₹40,000 तक का मासिक वेतन पाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत सहायक सिद्ध हो सकता है।
Rajasthan CHO Vacancy 2026 Overview
| Department Name | National Health Mission (NHM), Rajasthan |
| PosT Name | Community Health Officer (CHO) |
| Total PosT | 1806+ |
| Apply Mode | Online (Through SSO ID) |
| Form Start Date | July to August 2026 |
| Job Type | Contract Based (Rajasthan Government) |
| Category | Medical Field Latest Govt Jobs |
| Job Location | Rajasthan |
| Official Website | NHM |
Rajasthan CHO Vacancy 2026 Important Dates
ताजा सूत्रों और 2026 के चिकित्सा विभाग सरकारी भर्ती कैलेंडर के अनुसार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की संभावित तारीखें कुछ इस प्रकार हो सकती हैं:
| Event | Dates |
| Official Notification Release | जुलाई या अगस्त 2026 (संभावित) |
| Online Application Start | अगस्त 2026 |
| Last Date of Apply | Coming Soon |
| Tentative Date of Exam | दिसंबर/जनवरी 2027 |
Rajasthan CHO Recruitment 2026 Post Details
राजस्थान चिकित्सा विभाग में रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए माना जा रहा है कि कुल 1806 पदों पर CHO भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि नए जिलों जैसे सांचौर, फलोदी, अनूपगढ़ में नए सब-सेंटर्स के संचालन के लिए इन पदों की संख्या नोटिफिकेशन आने तक 2500+ तक पहुंच सकती है। इसमें TSP और Non-TSP दोनों क्षेत्रों के लिए श्रेणीवार अलग-अलग पद आरक्षित रखे जाएंगे।
Note: पद संख्या की सटीक जानकारी सीएचओ ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट की जाएगी।
Rajasthan CHO Vacancy 2026 Eligibility Criteria
राजस्थान सीएचओ भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने चाहिए, साथ ही आवेदन की लास्ट डेट तक राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) या बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसिन राजस्थान का वैध रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
Rajasthan CHO Bharti 2026 Qualification
सीएचओं ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:
- B.Sc. Nursing या Post Basic B.Sc. Nursing की डिग्री।
या - GNM (General Nursing and Midwifery) डिप्लोमा।
या - BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) की डिग्री।
Note: CCH सर्टिफिकेट वाले अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति में प्राथमिकता दी जा सकती है।
Rajasthan CHO Recruitment 2026 Age Limit
राजस्थान सीएचओ भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 01 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। राजस्थान सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग OBC, SC, ST, EWS और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।
Read Also….राजस्थान शिक्षक भर्ती लेवल 1 और 2 का रिजल्ट जारी, सीधे यहां से करें चेक
Rajasthan CHO Sarkari Nokri 2026 Application Fees
राजस्थान की सीएचओ सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी अनुसार निम्नलिखित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा:
| Category | Application Fees |
| General/OBC & MBC (Creamy Layer) | ₹600 |
| OBC & MBC (NCL)/EWS | ₹400 |
| SC / ST / Disabled Candidates | ₹400 |
Rajasthan CHO Vacancy 2026 Selection Process
राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- Written Examination
- Document Verification
- Medical Test
- Bridge Course: जिन अभ्यर्थियों के पास CCH नहीं है, उन्हें 6 महीने की ट्रेनिंग (Bridge Course) पूरी करनी होगी।
Rajasthan CHO Exam Pattern And Syllabus 2026
- राजस्थान सीएचओ भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसमें 2026 की राजस्थान की ‘मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना’ से जुड़े सवाल महत्वपूर्ण होंगे।
- इसमें कुल 400 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा।
- गलत उत्तर करने की स्थिति में 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
- उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
| Subject | Weightage of Questions |
| कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग (CHN) | 40% |
| मिडवाइफरी और गायनेकोलॉजी (OBG) | 25% |
| राजस्थान नया जीके व स्वास्थ्य योजनाएं | 20% |
| जनरल मेडिसिन, एनाटॉमी व रीजनिंग | 15% |
राजस्थान सीएचओ एग्जाम की तैयारी कैसे करें?
CHO एग्जाम की तैयारी के लिए आपको स्मार्ट स्टडी की जरूरत है:
- नए जिलों का ज्ञान: राजस्थान के 41 जिलों के नए भूगोल और संस्कृति पर फोकस करें।
- सरकारी योजनाएं: ‘चिरंजीवी’ (अब आयुष्मान आरोग्य) और ‘निरोगी राजस्थान’ जैसी योजनाओं को चार्ट बनाकर समझते हुए इन्हें याद करें।
- डेली मॉक टेस्ट: कम से कम पिछले 3 वर्षों के साल्व्ड पेपर को हल करें।
Rajasthan CHO Exam liye best Books 2026
- Nursing Corps: PR Yadav (CHO स्पेशल) या Target High के एमसीक्यू।
- Rajasthan GK: लक्ष्य राजस्थान (50 जिलों वाला लेटेस्ट एडिशन)।
- Current Affairs: मुमल या क्रोनोलॉजी की मासिक पत्रिका।
Rajasthan CHO Salary 2026
एक सीएचओ कर्मचारी के रूप में आपको न केवल सम्मान बल्कि अच्छा अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज भी मिलता है:
- Fixed Honorarium: ₹25,000 मासिक सैलरी।
- Incentive (PBI): ₹15,100 तक।
- Total Salary: लगभग ₹40,100 प्रतिमाह।
How To Apply Rajasthan CHO Vacancy 2026
Rajasthan CHO Online Application Form भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां दी गई है, जिसके जरिए आप घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले चिकित्सा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर अपनी SSO ID और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
- डैशबोर्ड पर विभिन्न एप्लीकेशन में Recruitment Portal एप्लीकेशन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Ongoing Recruitment‘ सेक्शन में जाकर NHM CHO Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में पर्सनल डिटेल्स, क्वालिफिकेशन और बेसिक डिटेल्स को ध्यानपूर्वक फिल करें।
- अब पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें।
- अगले स्टेप में शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- अंत में Preview पर क्लिक करके दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक करके फॉर्म को Submit कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan CHO Vacancy 2026 Apply Online
| CHO Official Notification PDF | Coming Soon |
| CHO Apply Online | Coming Soon |
| Official Website | NHM |
निष्कर्ष: Rajasthan CHO Vacancy 2026 राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए मेडिकल फील्ड में परमानेंट करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। अगर आपका टारगेट 70% से अधिक स्कोर प्राप्त करके अपनी सीट फिक्स करने का है, तो ऐसे में आपको अभी से बिना नोटिफिकेशन का इंतजार किए अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
Expert Tip: पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस बार नर्सिंग सब्जेक्ट्स के साथ-साथ ‘Digital Health Mission’ से जुड़े सवाल अधिक पूछे जा सकते हैं, इसलिए टेक्नोलॉजी आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को भी अच्छे से पढ़ें।
Disclaimer: यह सम्पूर्ण जानकारी विभिन्न ताजा समाचार पत्रों और संभावित आंकड़ों पर आधारित है। आवेदन की आधिकारिक तारीखों और भर्ती नियमों के लिए कृपया राजस्थान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी होने वाले फाइनल नोटिफिकेशन को ही मुख्य आधार मानें।
Rajasthan CHO Vacancy 2026 FAQ,s
क्या राजस्थान सीएचओ भर्ती में साक्षात्कार होगा?
नहीं, राजस्थान सीएचओ भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होता। सिलेक्शन पूरी तरह से लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
राजस्थान सीएचओ की कट-ऑफ (Cut-Off) कितनी जा सकती है?
बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को सुरक्षित रहने के लिए कम से कम 70-75% स्कोर का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए।
राजस्थान सीएचओ भर्ती 2026 में कब आएगी और कितने पदों पर होगी?
NHM CHO भर्ती जुलाई या अगस्त 2026 के अंत तक आने की पूरी संभावना है और यह भर्ती कुल 1806 से अधिक पदों पर निकलने की उम्मीद है।
क्या अन्य राज्यों के स्टूडेंट्स भी राजस्थान सीएचओ के लिए फॉर्म भर सकते हैं?
हां, लेकिन उनके पास राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है और उन्हें जनरल कैटेगरी में आवेदन करना होगा।









