Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026: राजस्थान वनरक्षक एग्जाम का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026: नमस्ते दोस्तों, अगर आप भी राजस्थान में खाकी वर्दी पहनने और प्रकृति की गोद में अपनी सेवाएं देने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, साथ ही परीक्षा के लिए Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 भी जारी कर दिया गया है।

Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026
Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026

परीक्षा में सफलता पाने के लिए Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 के बदले हुए स्वरूप और टॉपिक्स को गहराई से समझना आवश्यक है, ताकि आप अपनी रणनीति को लाखों प्रतियोगियों से बेहतर बना सकें। आज के इस डिजिटल दौर में सही जानकारी का अभाव आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है।

इसलिए, हमने इस विशेष आर्टिकल में Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 को पूरी तरह से आसान बनाकर बताने की कोशिश की है। यहां आपको नवीनतम परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण विषय, फिजिकल टेस्ट की बारीकियां और तैयारी के लिए सबसे बेहतरीन किताबों की लिस्ट भी मिलेगी, जो आपको सीधे सफलता की राह पर ले जाएगी।

Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026 Overview

भर्ती बोर्ड का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
पद का नामवनरक्षक (Forest Guard / Vanrakshak)
योग्यता10वीं पास
कुल प्रश्न100
कुल अंक100 Marks
नेगेटिव मार्किंग1/3 भाग
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरीRSMSSB Vanrakshak Syllabus 2026

Rajasthan Forest Guard Exam Pattern 2026

कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वनरक्षक लिखित परीक्षा का पैटर्न काफी आसान रखा गया है। Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 के अनुसार वनरक्षक एग्जाम पैटर्न की संरचना कुछ इस प्रकार है:

  • परीक्षा की समय अवधि: पेपर हल करने के लिए 120 मिनट अर्थात 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • मार्किंग योजना: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: सावधान रहें, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा, साथ ही गोले खाली छोड़ने पर भी 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा का कठिनाई लेवल: प्रश्नों का स्तर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10th Standard के समकक्ष का रहेगा।

Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 Subject Wise Details

अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए आपको राजस्थान वनरक्षक सिलेबस को सब्जेक्ट वाइज समझना आवश्यक है, प्रत्येक विषय की टॉपिक वाइज पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप यहां दी गई है, साथ ही यदि आप अपना समय बचाना चाहते है और सिलेबस का प्रिंटआउट निकलवाना चाहते है तो राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड सिलेबस पीडीएफ नीचे दी गई है।

RSSB वनरक्षक राजस्थान सामान्य ज्ञान (GK) सिलेबस 2026

फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम में यही पार्ट सबसे अधिक वेटेज वाला रहेगा। इसमें शामिल मुख्य विषय इस प्रकार है:

  • राजस्थान का इतिहास
  • भूगोल
  • कला
  • संस्कृति
  • परंपराएं
  • विरासत
  • ऐतिहासिक साहित्य
  • वन्यजीव संरक्षण
  • मृदा संरक्षण।

राजस्थान वनरक्षक दैनिक विज्ञान सिलेबस 2026

विज्ञान विषय में आपसे सामान्य अनुभव और प्रेक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • विटामिन्स
  • मानव शरीर
  • रासायनिक अभिक्रियाएं
  • दैनिक जीवन में काम आने वाले भौतिकी के सिद्धांत।

RSMSSB गणित (Elementary Mathematics) सिलेबस

  • संख्या पद्धति
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • औसत
  • अनुपात-समानुपात
  • साधारण ब्याज
  • यह सभी टॉपिक्स केवल कक्षा 10वीं स्तर तक के होंगे।

RSSB वनरक्षक समसामयिकी (Current Affairs) सिलेबस

  • राजस्थान की मुख्य घटनाएं
  • राष्ट्रीय स्तर की मुख्य घटनाएं।
  • प्रमुख खेल कूद की खबरें।
  • आपको Rajasthan Vanrakshak Syllabus 2026 के अनुसार कम से कम पिछले 1 साल का करंट अफेयर्स और लेटेस्ट सरकारी योजनाएं अवश्य पढ़ लेनी चाहिए।

RSSB Forest Guard Physical Efficiency Test – PET 2026 Details

वनरक्षक एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को नेक्स्ट स्टेप फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 केवल किताबों तक सीमित नहीं है, इसके लिए आपका शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी पूरी तरह से स्वस्थ एवं फिट होना अनिवार्य है:

पुरुष (Male): पुरुष अभ्यर्थियों को 25 किमी की लंबी पैदल चाल 4 घंटे में पूरी करना अनिवार्य है + 25 सिट-अप्स + क्रिकेट बॉल थ्रो की गतिविधियों को भी निर्धारित नियम अनुसार पूरा करना होगा।

महिला (Female): महिला अभ्यर्थियों को 16 किमी की पैदल चाल 4 घंटे में पूरी करनी होगी + लॉन्ग जंप + शॉट पुट गतिविधियों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।

Best Books for Rajasthan Forest Guard Exam 2026

किसी भी एग्जाम में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सही किताबों का चुनाव करें, यहां विषयवार कुछ भरोसेमंद एवं अच्छे Review और Rating वाली बुक्स की लिस्ट दी गई है:

  1. राजस्थान अध्ययन (RBSE): आज के समय में राजस्थान के सामान्य ज्ञान को अच्छे से समझने के लिए ऑल इन वन सबसे बेस्ट बुक्स NCERT कक्षा 6 से 10 तक की बुक्स सबसे बेस्ट है।
  2. लक्ष्य राजस्थान: विस्तृत सामान्य ज्ञान को पढ़ने के लिए आप Lakshya Publications की ओरिजिनल गाइड ले सकते है।
  3. लुसेंट सामान्य विज्ञान: दैनिक विज्ञान के लिए सबसे अच्छी बुक के रूप में आप लेटेस्ट अपडेटेड लुसेंट बुक ले सकते हैं।
  4. रामनिवास मथुरिया: गणित के अभ्यास के लिए सबसे प्रसिद्ध एवं छात्रों की भरोसेमंद Ramniwas Mathuria Mathematics Book आपकी सफलता में चार चांद लगा सकती है।
  5. मूमल: कम से कम पिछले एक साल के करंट अफेयर्स के रूप में अपडेटेड डेटा सहित मूमल बुक बेहतरीन साबित हो सकती है।

Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 PDF Download

RSMSSB Forest Guard SyllabusCheck Syllabus PDF
Official WebsiteRSSB 
More SyllabusLatest Syllabus

निष्कर्ष: Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 को गहराई से समझना और उसके अनुसार स्टडी टाइम टेबल बनाना आपकी प्रिपरेशन को ओर भी बेहतर बना सकता है। यदि आप निरंतरता और सही दिशा में प्रयास करते हैं, तो राजस्थान के वन विभाग में सरकारी नौकरी पाना आपके लिए अधिक कठिन नहीं होगा। याद रखें, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की पूरी समझ ही आपको भीड़ से अलग खड़ा करती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल वनरक्षक सिलेबस के आधार पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे आवेदन करने से पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले लेटेस्ट नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 – FAQs

क्या Rajasthan Forest Guard Exam 2026 में शामिल होने के लिए CET अनिवार्य है?

नहीं, वर्तमान नियमों के अनुसार यह भर्ती CET में शामिल नहीं है, क्योंकि सीईटी में केवल 12वीं लेवल तक की भर्तियां ही शामिल है।

राजस्थान वनरक्षक परीक्षा की तैयारी कैसे शुरू करें?

सबसे पहले Rajasthan Forest Guard Syllabus 2026 का प्रिंट निकालें और पिछले साल के सभी पेपर्स हल करें।

क्या वनरक्षक भर्ती में इंटरव्यू भी होता है?

नहीं, लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के बाद सीधे दस्तावेजों का सत्यापन (DV) किया जाता है, इसमें इंटरव्यू शामिल नहीं है।

राजस्थान वनरक्षक एग्जाम कब है?

फिलहाल Rajasthan Forest Guard Exam Date घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावित रूप से इस परीक्षा का आयोजन सितम्बर 2026 तक किया जा सकता है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment