Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026: बिना CET राजस्थान जल विभाग में 25,000 पदों पर बंपर भर्ती, जानें लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026: राजस्थान के लाखों शिक्षित बेरोजगारों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है। राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में सरकार द्वारा Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026 के अंतर्गत कुल 25,000 विभिन्न स्तरीय रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से न केवल तकनीकी विशेषज्ञों बल्कि 10वीं पास युवाओं के लिए भी Rajasthan Government Jobs 2026 के नए मार्ग खुलेंगे।

Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026
Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026

राज्य के बजट सत्र के दौरान मिली जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन की सफलता और ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभाग में मैनपावर की कमी को जल्द ही भरा जाएगा। विभाग द्वारा Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026 Notification जुलाई से सितम्बर 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। विशेष बात यह है कि इस भर्ती के किसी भी पद के लिए CET यानी Common Eligibility Test की आवश्यकता नहीं है, ऐसे में यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका है जो सीईटी में शामिल नहीं हो सके थे।

Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026 Overview

Recruitment Nameराजस्थान जलदाय विभाग भर्ती (PHED Recruitment)
Recruitment Board NameRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Total Vacancies25,000 पद (प्रस्तावित)
Notification Releaseजुलाई से सितम्बर 2026 (संभावित)
Job Locationराजस्थान (जिलेवार नियुक्तियां)
Apply Modeऑनलाइन (SSO Portal के माध्यम से)
CategoryPHED Vacancy 2026
Official Websitephedwater.rajasthan.gov.in

Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026 Form Date

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सरकार की घोषणा के बाद जल्द ही अब जुलाई से सितम्बर 2026 के बीच कभी भी नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। वहीं इस भर्ती का शॉर्ट नोटिस जून 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की पूरी संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक तारीखों की सटीक जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करें।

पद संख्या विवरण, वेतन एवं करियर ग्रोथ (Salary & Career) 2026

राजस्थान जलदाय भर्ती 2026 के जरिए लगभग 25000 रिक्त पदों को भरा जायेगा, जिसमें हेल्पर, चपरासी, पंप ऑपरेटर, फिटर और जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न स्तरीय पद शामिल है।

पद का नाम रिक्त पद संख्या (अनुमानित)वेतनमान (Pay Level)
हेल्पर / चपरासी13,000Level-1 (₹17,700 – ₹56,200)
फिटर / पंप ऑपरेटर (Technical)9,000Level-5 (₹20,800 – ₹65,900)
जूनियर इंजीनियर3,000Level-10 (₹33,800 – ₹1,06,700)

Career & Promotion: जलदाय विभाग में चयनित अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन करियर ग्रोथ के कही मौके मिलेंगे। 5 से 8 साल के संतोषजनक अनुभव के बाद आप विभागीय परीक्षाओं के माध्यम से उच्च पदों जैसे सीनियर फिटर, फोरमैन या सुपरवाइजर के रूप में पदोन्नत भी हो सकते हैं।

Read Also – राजस्थान फर्स्ट ग्रेड के 4125 पदों पर नई भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान वाटर डिपार्टमेंट भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी राज्य के मूल निवासी होने चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित मानदंडों को भी पूरा करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:

Rajasthan Jal Vibhag Qualification 2026

जल विभाग की विभिन्न भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार निर्धारित की गई है:

  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: PHED फोर्थ ग्रेड भर्ती के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • तकनीकी पद: मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही आवेदकों के पास संबंधित ट्रेड यानी Electrician, Fitter, Pump या Operator में से किसी एक में ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • कनिष्ठ अभियंता (JE): संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में डिप्लोमा या डिग्री (B.E/B.Tech)।

Rajasthan Jal Vibhag Age Limit 2026

राजस्थान जल विभाग भर्ती के विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार Rajasthan Jal Vibhag Vacancy 2026 में आरक्षित वर्ग के सभी महिला पुरुष उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में न्यूनतम 5 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।

Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026 परीक्षा पैटर्न एवं चयन प्रक्रिया

Rajasthan Jal Vibhag Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पद अनुसार कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  1. लिखित परीक्षा: वस्तुनिष्ठ प्रकार का पेपर होगा, जिसमें राजस्थान जीके और संबंधित ट्रेड थ्योरी शामिल होगी।
  2. कौशल परीक्षण: केवल फिटर, इलेक्ट्रीशियन जैसे पदों के लिए कार्य कुशलता परीक्षण होगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन (DV): मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  4. विशेष अपडेट (CET): प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए राहत की बात यह है कि Jal Vibhag Helper Vacancy 2026 और अन्य सभी तकनीकी ट्रेड के पदों को CET से बाहर रखा गया है। केवल कार्यालयीय (Clerk/LDC) पदों के लिए CET स्कोर लागू हो सकता है।

राजस्थान जल विभाग भर्ती परीक्षा की तैयारी कैसे करें? Best Smart Study Tips

परीक्षा में सबसे आगे निकलने और सफलता पाने के लिए आप कुछ विशेष टिप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, इसलिए केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनके उत्तर को लेकर आप पूरी तरह सुनिश्चित हों।
  • समय प्रबंधन: राजस्थान जीके के 40% हिस्से को सबसे ज्यादा मजबूत बनाएं, क्योंकि यह आपकी मेरिट तय करने वाला बहुत बड़ा पार्ट है।
  • एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को समझें: RSSB बोर्ड के पिछले 5 सालों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण अवश्य करें।

राजस्थान जल विभाग एग्जाम Best Books 2026

  1. राजस्थान सामान्य ज्ञान: Lakshya प्रकाशन 2026 लेटेस्ट एडिशन नए 41 जिलों के अनुसार।
  2. सामान्य विज्ञान: लुसेंट गाइड या कक्षा 9 से 10वीं तक की NCERT बुक्स।
  3. तकनीकी थ्योरी: निमी (NIMI) पैटर्न की ट्रेड बुक्स।
  4. करंट अफेयर्स: मूमल या राजस्थान सुजस।

How to Apply for Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026

जल विभाग ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है, आप इन चरणों का पालन करते हुए घर बैठे ही ऑनलाइन अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड के जरिए Login करें।
  • होमपेज पर ‘Recruitment Portal’ सेक्शन में जाकर आवश्यक जानकारी के साथ One Time Registration (OTR) प्रक्रिया को पूरा करें और एसएसओ प्रोफाइल को अपडेट करें।
  • अगले चरण में आप श्रेणीवार निर्धारित OTR शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • इसके बाद फिर से लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल अनुभाग में Ongoing Recruitment के तहत Water Department Direct Recruitment 2026 for Various Level Posts के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित पद को सलेक्ट करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
  • अब आवेदन पत्र में ऑटोमैटिक फिल हुई जानकारी के अलावा मांगे गए विवरणों को भी ध्यानपूर्वक भरें।
  • लाइव फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक अपलोड करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके ‘Final Submit’ बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

सावधानी: अभ्यर्थी केवल कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या रिक्रूटमेंट सरकारी पोर्टल से ही अपना फॉर्म जमा करें। किसी भी फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने वाले विज्ञापनों और वेबसाइटों से हमेशा सावधान रहें।

Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026 Apply Online

RSMSSB PHED Official Notification PDFComing Soon
PHED Apply Online Update Soon
Official WebsiteRSSB

निष्कर्ष: Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026 राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए अपने सपनों को हकीकत में बदलने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। कुल 25,000 रिक्त पदों की इस भर्ती के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। परमानेंट करियर बनाने और सरकारी नौकरी पाने के लिए आप बिना नोटिफिकेशन का इंतजार किए आज ही अपनी तैयारी शुरू कर दें और आधिकारिक सूचना के लिए हमारी वेबसाइट और विभाग के पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें।

Disclaimer: यह आर्टिकल वर्तमान में उपलब्ध विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के भर्ती पैटर्न पर आधारित केवल एक सूचनात्मक लेख है। Rajasthan Jal Vibhag Recruitment 2026 के लिए सटीक पद संख्या, पात्रता और महत्वपूर्ण तारीखें आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी। अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक सरकारी वेबसाइट का अवलोकन अवश्य करें।

Rajasthan Jal Vibhag Bharti 2026 FAQ,s

राजस्थान जलदाय विभाग भर्ती 2026 के फॉर्म कब से भरे जाएंगे?

Rajasthan PHED Bharti के लिए चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जुलाई 2026 तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

क्या इस भर्ती में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है लेकिन उन्हें केवल सामान्य श्रेणी के तहत ही आवेदन करना होगा।

क्या कक्षा 10वीं पास छात्र पंप ऑपरेटर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, पंप ऑपरेटर और फिटर जैसे पदों के लिए 10वीं के साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना भी अनिवार्य है।

इस भर्ती में परीक्षा का स्तर कैसा होगा?

राजस्थान जलदाय विभाग चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं स्तर का और विभिन्न तकनीकी पदों के लिए ITI डिप्लोमा लेवल का पेपर होगा।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment