Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए 804 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 25 फरवरी तक

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026: क्या आप विज्ञान या भूगोल विषय से 12वीं पास हैं और राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत माध्यमिक शिक्षा, कृषि और कॉलेज शिक्षा जैसे विभिन्न विभागों में कुल 804 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026
Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026

यह आर्टिकल उन सभी युवाओं के लिए उपयोगी है जो Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2026 के माध्यम से राजस्थान में एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। यहां हम आपको RSMSSB Lab Assistant Vacancy 2026 की तैयारी, सटीक एग्जाम डेट, विस्तृत सिलेबस और सैलरी स्ट्रक्चर की पूरी जानकारी बिल्कुल सरल और आसानी भाषा में प्रदान कर रहे हैं। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक कभी भी अप्लाई कर सकते हैं।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Highlight

भर्ती बोर्डRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
पद का नामप्रयोगशाला सहायक
पद संख्या804
आवेदन मोडOnline
लैब असिस्टेंट लास्ट डेट25 फरवरी 2026
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरी12th Pass Latest Govt Jobs 2026

राजस्थान लैब असिस्टेंट के मुख्य कार्य 2026

Rajasthan Paryogshala Sahayak Bharti 2026 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की प्रयोगशालाओं में प्रैक्टिकल उपकरणों का प्रबंधन, स्टॉक रजिस्टर का रखरखाव और प्रयोगों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य करने के लिए नियुक्त किया जाता है। यह एक Technology और जिम्मेदारी वाला पद है।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Last Date

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 24 जनवरी को जारी किया गया है, जबकि आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक कभी भी बोर्ड के नए OTR अपडेट को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

  • Lab Assistant Notification Release: 24 जनवरी 2026
  • Lab Assistant Form Start Date: 27 जनवरी 2026
  • Lab Assistant Last Date: 25 फरवरी 2026
  • Lab Assistant Exam Date: 8 से 10 जून 2026 तक

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Notification

लैब असिस्टेंट पद संख्या विवरण

Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026 का आयोजन कुल 804 खाली पदों को भरने के लिए किया जा रहा है जिसमें विज्ञान विषय के लिए 620, भूगोल के लिए 136, कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) के लिए 31 पद और गृह विज्ञान के लिए 17 पद निर्धारित किए गए है। विषयवार पद विवरण इस प्रकार

प्रयोगशाला सहायक (Science)

  • शिक्षा विभाग: 500 पद
  • कृषि विभाग: 32 पद
  • विधि विज्ञान: 88 पद

प्रयोगशाला सहायक (Geography)

  • कॉलेज शिक्षा विभाग: 136 पद

प्रयोगशाला सहायक (Home Science)

  • संस्कृत शिक्षा: 17 पद

कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (Science)

  • PHED विभाग: 31 पद

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Eligibility Criteria

आवेदन करने वाले उम्मीदवार राजस्थान राज्य के निवासी होने चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों को राजस्थान की कला संस्कृति और देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए, इसके अलावा उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित पात्रता शर्तों को भी पूरा करना आवश्यक है, जिसकी जानकारी यहां स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

Rajasthan Lab Assistant Qualification 2026

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से विज्ञान या भूगोल अथवा गृह विज्ञान में से किसी एक विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।

Rajasthan Lab Assistant Age Limit 2026

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। ओबीसी, एससी, एसटी सहित सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियम नियमानुसार ऊपरी आयु में 5 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan Lab Assistant Salary & Pay Matrix 2026

RSSB Lab Assistant Vacancy 2026 में चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा, जिसमें प्रयोगशाला सहायकों को पे-मैट्रिक्स लेवल 8 और कनिष्ठ सहायक को पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत के 2 साल प्रोबेशन पीरियड में फिक्स्ड मानदेय लगभग 18,500 रूपये से 21,000 रूपये तक दिया जाएगा। वहीं प्रोबेशन के बाद अभ्यर्थियों को DA, HRA सहित विभिन्न सरकारी वेतन भत्तों के साथ 32,000 से 38,000 रूपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Selection Process और नया ‘5वाँ विकल्प’ नियम

लैब असिस्टेंट Govt Job को पाने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होगी। जिसमें बोर्ड ने अब OMR शीट में 5वाँ विकल्प (E) अनिवार्य कर दिया है। यदि आप कोई प्रश्न नहीं जानते, तो ‘E’ गोला भरें। 10% से ज्यादा खाली गोले छोड़ने पर आपको भर्ती प्रक्रिया से बाहर यानि कि Disqualify कर दिया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

  • Written Examination
  • Document Verification
  • Medical Examination

राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम पैटर्न और सिलेबस 2026 (Syllabus Details)

  • राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा।
  • इस परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 300 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को पास होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • यह पेपर दो भागों में होगा जिसके भाग A में राजस्थान के सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े टॉपिक्स शामिल है, वहीं भाग B में संबंधित विषय ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

भाग-A (General Knowledge of Rajasthan): राजस्थान का इतिहास

  • कला-संस्कृति
  • भूगोल और समसामयिकी।
  • मुख्य टॉपिक्स:
  • 1857 की क्रांति
  • राजस्थान की रियासतें
  • जलवायु
  • चित्रकला
  • लोक देवता।

भाग-B (Subject Based):

  • Physics –
  • प्रकाशिकी
  • ऊष्मगतिकी
  • परमाणु भौतिकी।
  • Biology –
  • आनुवंशिकी
  • पादप शरीर क्रिया विज्ञान
  • पारिस्थितिकी।
  • Chemistry –
  • आवर्त सारणी
  • रासायनिक साम्य
  • हाइड्रोकार्बन।

RSMSSB Lab Assistant Exam Preparation के लिए Best Smart Study Tips 2026

  1. NCERT Books पर फोकस: कक्षा 11 और 12 की विज्ञान की किताबों को गहराई से पढ़ें।
  2. मॉक टेस्ट: नए 5-विकल्प वाले पैटर्न पर कम से कम 20 टेस्ट दें।
  3. रिवीजन: राजस्थान के भूगोल और इतिहास के लिए मानचित्र (Maps) का प्रयोग करें।

राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम की तैयारी के लिए 2026 की Best Lab Assistant Books

  • राजस्थान GK: Lakshya Book Part 1 & 2.
  • विज्ञान: NCERT और RBSE की Textbooks।
  • प्रैक्टिस बुक: Direction 20-20 या Rai Publication के Salvaged Papers.

Read Also – राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर के 4000+ पदों पर नई बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

How to Apply for Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026

नए OTR नियम को ध्यान में रखते हुए आप राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए आसानी से Rajasthan Lab Assistant Online Form जमा कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर एसएसओ आईडी एवं पासवर्ड के जरिए Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal सेक्शन में जाकर नए नियम के अनुसार RSSB One Time Registration (OTR) प्रॉसेस को आवश्यक जानकारी के साथ एवं डॉक्युमेंट्स डिजिलॉकर से अपलोड करते हुए पूरा करें।
  • इसके बाद निर्धारित वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस का श्रेणीवार ऑनलाइन भुगतान करें।
  • OTR के बाद एक बार फिर से लॉगिन करने भर्ती पोर्टल सेक्शन में Ongoing Recruitment सेक्शन के तहत RSSB Lab Assistant Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • जिस सब्जेक्ट से आप आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी भरें, अधिकतम जानकारी OTR के कारण अपने आप फिल हो जाएगी।
  • लाइव फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज डिजिलॉकर से अपलोड करते हुए Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए राजस्थान लैब असिस्टेंट ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 Apply Online

RSMSSB Lab Assistant Official NotificationLab Assistant Notification
Lab Assistant Apply Online Apply Now
Official Website RSMSSB Board

निष्कर्ष: Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 राज्य के युवाओं के लिए करियर बनाने की एक बेहतरीन गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। यह राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सरकारी नौकरी न केवल आपको स्थिरता देती है बल्कि विज्ञान के क्षेत्र में काम करने का अवसर भी प्रदान करती है। अपनी तैयारी को सटीक दिशा दें और आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सम्पूर्ण जानकारी राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड RSMSSB द्वारा जारी किए गए Rajasthan Lab Assistant Official Full Notification 2026 के आधार पर दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी एवं पात्रता शर्तों को अवश्य चेक कर लें।

Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 – FAQ,s

राजस्थान लैब असिस्टेंट एग्जाम 2026 कब होगा?

चयन बोर्ड द्वारा Rajasthan Lab Assistant Exam का आयोजन 8 से 10 जून 2026 तक किया जाएगा।

क्या इसमें इंटरव्यू भी होता है?

नहीं, Rajasthan Lab Assistant Bharti 2026 में केवल लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन होता है।

क्या भूगोल वाले छात्र विज्ञान के पदों पर आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, आप केवल उन्हीं पदों के लिए पात्र हैं जो आपके 12वीं के मुख्य विषय से संबंधित हैं।

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

प्रत्येक गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने के लिए 1/3 यानी कि एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment