Rajasthan Police SI Vacancy 2026 Notification: राजस्थान पुलिस एसआई के 1206 पदों पर नई भर्ती, जानें फॉर्म भरने की तारीखें

Rajasthan Police SI Vacancy 2026: राजस्थान के उन तमाम रणबांकुरों के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है, जो अपनी मेहनत के दम पर कंधे पर ‘दो सितारे’ सजाने का ख्वाब देखते हैं। RPSC Police SI Vacancy 2026 को लेकर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में हलचल अब तेज हो गई है। गृह विभाग और विभागीय सूत्रों से मिली ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा इस बार लगभग 1206 खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Rajasthan Police SI Vacancy 2026 Notification
Rajasthan Police SI Vacancy 2026

अक्सर देखा गया है कि अभ्यर्थी नोटिफिकेशन आने के बाद किताबों की धूल झाड़ते हैं, लेकिन हकीकत में ‘थानेदार’ वही बनता है जो नोटिफिकेशन आने से पहले ही तैयारी के लिए अपना पसीना बहाता है। यह भर्ती केवल एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि समाज में मान-सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने का एक प्रतिष्ठित मंच है। इस आर्टिकल में हमने न केवल पदों की संख्या, बल्कि फिजिकल टेस्ट, पात्रता, एग्जाम की तैयारी के बेस्ट ‘सीक्रेट्स’, सैलरी, एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Police SI Vacancy 2026 Overview

Recruitment Organizationराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
Post Nameसब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर
Vacancies1206 पद
Notification Release Dateसितम्बर 2026 (संभावित)
Mode of Applyऑनलाइन (SSO Portal)
क्या CET अनिवार्य है?नहीं, यह भर्ती अब तक CET से बाहर है
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरीRPSC SI Vacancy 2026
आधिकारिक वेबसाइटRPSC

राजस्थान पुलिस एसआई के प्रमुख कार्य 2026

एक पुलिस सब इंस्पेक्टर पुलिस प्रशासन की रीढ़ होता है। 2026 की Modern Policing में आपकी भूमिका और भी अहम होने वाली है:

  • जांच एवं अनुसंधान (IO): संगीन आपराधिक मामलों की गहराई से जांच करना और केस डायरी तैयार करना।
  • साइबर सुरक्षा: तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर साइबर ठगी और डिजिटल अपराधों पर नकेल कसना एवं रोक लगाना।
  • कानून-व्यवस्था: अपने बीट क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और वीआईपी ड्यूटी का प्रबंधन करना।
  • कम्युनिटी पुलिसिंग: जनता और पुलिस के बीच भरोसे का पुल बनाना ताकि अपराधों की सूचना तुरंत मिल सके।

Rajasthan Police SI Vacancy 2026 Important Dates

आरपीएससी पुलिस एसआई भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति सितम्बर 2026 तक कभी भी जारी की जा सकती है। वहीं नोटिफिकेशन जारी होने के बाद निर्धारित तारीख से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

  • RPSC SI Notification Release Date: सितम्बर 2026 (दूसरे सप्ताह तक संभावित)।
  • Sub Inspector Form Start Date: सितम्बर 2026 के अंतिम सप्ताह तक।
  • Sub Inspector Last Date: अक्टूबर 2026 के मध्य तक।
  • लिखित परीक्षा की संभावित तारीख: मई 2027

Rajasthan Police SI Bharti 2026 Post Details

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती का आयोजन 1206 से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्तरीय रिक्त पद शामिल है, पद संख्या की सटीक एवं विस्तृत जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के पश्चात यहां उपलब्ध करा दी जाएगी।

पद का नाम पद संख्या
सब इंस्पेक्टर (AP – Armed Police)950 पद
सब इंस्पेक्टर (IB – Intelligence Bureau)115 पद
प्लाटून कमांडर (RAC)91 पद
सब इंस्पेक्टर (MBC)50 पद

Rajasthan Police SI Vacancy 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है, साथ ही उम्मीदवारों को राजस्थान की संस्कृति एवं देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा का कार्यसाधक ज्ञान भी होना चाहिए।

RPSC Police SI Qualification 2026

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान या विश्वविद्यालय से Graduation उत्तीर्ण होने चाहिए।
Note: जो छात्र स्नातक के अंतिम वर्ष (Final Year) में अध्ययनरत हैं, वे भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें इंटरव्यू की तारीख से पहले पहले तक अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करनी होगी।

RPSC Police SI Age Limit 2026

पुलिस दरोगा भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार राजस्थान के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 3 से 5 वर्ष तक की एवं महिला उम्मीदवारों को श्रेणीवार अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

RPSC Police SI Application Fees 2026

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे अभ्यर्थियों को केवल एक ही बार जमा कराना होगा, यदि आपने पहले से RPSC की किसी भर्ती के लिए आवेदन के समय शुल्क का श्रेणीवार भुगतान किया है तो अब आप बिल्कुल निःशुल्क फॉर्म जमा कर सकते हैं:

कैटेगरीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी एवं MBC क्रीमी लेयर श्रेणी₹600/-
SC/ST/EWS/OBC एवं MBC नॉन क्रीमी लेयर श्रेणी₹400/-
शुल्क भुगतान मोडऑनलाइन

Rajasthan Police SI Vacancy 2026 Selection Process

सरकारी वर्दी तक पहुंचने के लिए Rajasthan Police SI Recruitment 2026 का फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा: कुल 400 अंकों का एग्जाम जो मेरिट तय करेगा।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): 100 अंकों का फिजिकल टेस्ट जो सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर का होगा।
  • पर्सनालिटी टेस्ट (Interview): 50 अंकों का इंटरव्यू।
  • मेडिकल एवं पुलिस वेरिफिकेशन: अंतिम सिलेक्शन के लिए।

Rajasthan Police SI Vacancy 2026 Exam Pattern And Syllabus

Rajasthan SI Vacancy के लिए परीक्षा दो पेपर के लिए कराई जाएगी, जिनमें सफल होना अनिवार्य है:

पेपर-I सामान्य हिंदी

  • कुल अंक: 200
  • कुल प्रश्न: 100
  • परीक्षा की अवधि: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
  • Note: यह पेपर सिलेक्शन का मुख्य आधार है।

पेपर-II GK & GS:

  • कुल अंक: 200
  • कुल प्रश्न: 100
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • परीक्षा के विषय: राजस्थान और भारत का जीके, विज्ञान, भारतीय संविधान इत्यादि।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।

RPSC Police SI Physical Test 2026 Details

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एसआई PMT टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन और चेस्ट इत्यादि का माप किया जाएगा।

  • ऊंचाई:
  • पुरुष – 168 सेमी
  • महिला – 152 सेमी
  • सीना (केवल पुरुष): 81 सेमी बिना सीना फुलाए और 86 सेमी सीना फुलाने पर।
  • वजन (केवल महिला): न्यूनतम 47.5 किलोग्राम।

RPSC Police SI Exam Prepration Smart Study Tips 2026

  • हिंदी विषय: एसआई बनने के लिए हिंदी सब्जेक्ट को ‘मास्टर की’ बनाएं, पेपर-1 हिंदी स्कोरिंग है, इसलिए इसमें 180+ अंक लाने तक का लक्ष्य रखें।
  • आर्थिक समीक्षा: राजस्थान सरकार की नवीनतम ‘Economic Survey’ को एक तरह से घोटकर पी जाएं यानी कि अच्छे से याद कर लें।
  • मॉक टेस्ट: राजस्थान एसआई सिलेबस पूरा होने के बाद नहीं, बल्कि सिलेबस कवर करने के साथ-साथ ही टेस्ट सीरीज भी ज्वॉइन कर लें।
  • फिजिकल ट्रेनिंग: पढ़ाई के साथ-साथ सुबह की दौड़ भी अवधि जारी रखें क्योंकि लास्ट टाइम में फिजिकल फिटनेस अचानक से नहीं आती है।

Read Also….दिल्ली में 911 पदों पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट यहां से करें अप्लाई

RPSC Police SI Exam Prepration Best Study Books 2026

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए विषयवार कुछ भरोसेमंद और विश्वनीय बुक्स आप चुन सकते है, एवं अपनी तैयारी में चार चांद लगा सकते है:

  • Hindi: डॉ. राघव प्रकाश व्याकरण और मानस पब्लिकेशन।
  • Rajasthan General Knowledge: लक्ष्य राजस्थान या पैनोरमा के अपडेटेड एडिशन।
  • Indian Constitution: एम. लक्ष्मीकांत सबसे प्रामाणिक पुस्तक।
  • Current Affairs: मूमल या क्रोनोलॉजी की मासिक पत्रिका।

RPSC Police SI Salary Structure 2026 Details

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे-लेवल 11 और ग्रेड पे ₹4200 के आधार पर
प्रोबेशन पीरियड के दौरान 2 साल तक ₹26,500 मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं प्रोबेशन के पश्चात स्थायी होने पर सरकारी वेतन भत्तों के साथ लगभग ₹54,600 से ₹62,900 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

How To Apply for Rajasthan Police SI Vacancy 2026

RPSC Police SI Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले राजस्थान रिक्रूटमेंट सरकारी पोर्टल पर विजिट करें।
  • एसएसओ आईडी एवं पासवर्ड से Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर Recruitment Portal सेक्शन में जाएं।
  • ‘Ongoing Recruitment’ में RPSC SI Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • संबंधित पद को सलेक्ट करके OTR डेटा को अपडेट करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई शैक्षणिक, व्यक्तिगत एवं बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • लाइव फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें एवं फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan Police SI Vacancy 2026 Apply Online

RPSC Police SI Notification PDFComing Soon
RPSC Police SI Apply OnlineUpdate Soon
Official Website RPSC

निष्कर्ष: Rajasthan Police SI Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका है जो साहस और सेवा का जुनून रखते हैं। 1206 पदों की एसआई न्यू वैकेंसी इस बार अधिक कंपीटीशन लेकर आएगी, इसलिए नोटिफिकेशन का इंतजार किए बिना आज से ही एग्जाम प्रिपरेशन शुरू कर दें।
आपकी आज की निरंतरता ही कल आपके कंधों पर सितारे बनकर चमकेगी।

Disclaimer: यह आर्टिकल मीडिया रिपोर्ट्स और संभावित विभागीय ताजा आंकड़ों पर आधारित है। आवेदन की तारीखों और पद संख्या की सटीक जानकारी के लिए कृपया RPSC का आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

Rajasthan Police SI Vacancy 2026 FAQ’s

राजस्थान पुलिस एसआई नई भर्ती 2026 में कब निकलेगी?

लोक सेवा आयोग द्वारा Rajasthan Police SI Bharti 2026 में लगभग सितम्बर के दूसरे सप्ताह तक निकाली जा सकती है।

क्या एसआई फिजिकल टेस्ट के नंबर फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं?

नहीं, फिजिकल टेस्ट 100 नंबर का होता है लेकिन यह केवल क्वालीफाइंग नेचर का होता है। फाइनल मेरिट केवल लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर बनाई जाती है।

क्या राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2026 के लिए CET अनिवार्य है?

नहीं, वर्तमान सेवा नियमों के अनुसार सब इंस्पेक्टर भर्ती CET (समान पात्रता परीक्षा) के दायरे से बाहर रखी गई है।

राजस्थान एसआई के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार 3 से 5 वर्ष तक की छूट दी गई है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment