Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026 Notification Release: राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग टीचर भर्ती के 2936 पदों पर नोटिफिकेशन अपडेट, जानें आवेदन की तारीखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026: राजस्थान के उन लाखों युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है जो संस्कृत शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल 2936 विभिन्न स्तरीय शिक्षक पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा और विभाग की हालिया समीक्षा बैठक के बाद, यह स्पष्ट हो गया है कि Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026 शिक्षा जगत में मील का पत्थर साबित होगी।

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026 Notification Release
Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026

इस भर्ती में तृतीय श्रेणी (Level 1 & 2), द्वितीय श्रेणी और प्रथम श्रेणी (व्याख्याता) के अलग अलग रिक्त पद शामिल है, जिसके लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि आप Rajasthan Sanskrit Teacher Vacancy 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इस आर्टिकल में राजस्थान संस्कृत एजुकेशन डिपार्टमेंट टीचर भर्ती के लिए पद अनुसार Eligibility, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न सहित पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026 Overview

विभाग का नामराजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग (Sanskrit Education Dept.)
भर्ती संगठनराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)/कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
भर्ती का नामRajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026
कुल पद संख्या2,936 (संभावित)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरूजुलाई से अगस्त 2026
पद के प्रकारGrade I, Grade II, Grade III (L1 & L2)
नौकरी का प्रकारराजस्थान सरकारी नौकरी (State Govt Jobs)
Job LocationRajasthan
आधिकारिक वेबसाइटPortal

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026 Important Dates

ताजा खबरों और शिक्षा विभाग की लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग शिक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जुलाई के अंत तक या अगस्त 2026 तक कभी भी जारी की जा सकती है, इसके पश्चात निर्धारित तारीखों से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी:

EventDates
Official Notification Releaseजुलाई 2026 (द्वितीय सप्ताह)
Online Registration Startअगस्त 2026 से
Last Date to Applyसितंबर 2026 के मध्य तक
Admit Card Releaseपरीक्षा से 10 दिन पहले
Expected Exam Dateदिसंबर/जनवरी 2027

राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग टीचर भर्ती 2026 पद संख्या विवरण

इस बार नई बजट घोषणा 2026-27 के अनुसार संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल 2936 पदों पर भर्तियां निकाली जा रही है, जिसमें फर्स्ट ग्रेड टीचर, सेकंड ग्रेड टीचर और थर्ड ग्रेड टीचर के विभिन्न रिक्त पद शामिल है।

Post NameVacancies
Grade I (व्याख्याता/Lecturer)296 पद
Grade II540 पद
Grade III2100 पद (संस्कृत एवं सामान्य विषय – Level 1 & 2)।
Grand Total2936

Expert Note: संस्कृत एजुकेशन डिपार्टमेंट भर्ती में ‘संस्कृत’ के अलावा गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के पदों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि संस्कृत विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग टीचर वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Teacher Qualification 2026

पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता मानदंड कुछ इस प्रकार है:

Post NameQualification
Grade III (Level-1)न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण + वरिष्ठ उपाध्याय/D.El.Ed (BSTC) + REET Level-1 अनिवार्य।
Grade III (Level-2)संस्कृत विषय के साथ शास्त्री/स्नातक उत्तीर्ण + B.Ed/शिक्षा शास्त्री + REET Level-2 अनिवार्य।
Grade II (Senior Teacher)संबंधित विषय में स्नातक/शास्त्री उत्तीर्ण + शिक्षा शास्त्री या B.Ed डिग्री।
Grade I (Lecturer)संबंधित विषय में आचार्य/स्नातकोत्तर उत्तीर्ण + शिक्षा शास्त्री/B.Ed डिग्री।

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Teacher Age Limit 2026

राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग में टीचर की सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी अनिवार्य है, वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। राजस्थान के मूल निवासी SC, ST, OBC, EWS और महिला अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Recruitment 2026 Application Fees

राजस्थान में अब ‘One Time Registration’ (OTR) प्रणाली लागू की गई है, जिसके आधार पर कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार रखा गया है:

CategoryApplication Fees
General /Creamy Layer OBC & MBC₹600/-
Other State Candidates₹600/-
Non Creamy Layer OBC & MBC/EWS₹400/-
SC/ST/PwBD₹400/-

Note: यदि आपने पहले ही OTR फीस जमा कर दी है, तो आपको फिर से आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026 Selection Process

राजस्थान संस्कृत डिपार्टमेंट भर्ती के तहत फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड टीचर पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam (RPSC/RSSB द्वारा)
  • Document Verification
  • Medical Test
  • Final Merit List

Rajasthan Sanskrit Vibhag Teacher Exam Pattern And Syllabus 2026

  • अभ्यर्थियों को टीचर सरकारी नौकरी के लिए पहला पेपर जीके का एवं दूसरा पेपर संबंधित विषय का पास करना होगा।
  • सभी पदों के लिए परीक्षा ऑफलाइन एवं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • सेकंड ग्रेड एवं फर्स्ट ग्रेड का पहला पेपर 200 अंकों का एवं दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा।
  • पहले पेपर में सामान्य ज्ञान एवं विज्ञान विषय से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • जबकि सेकेंड पेपर में प्रासंगिक विषय से 150 सवाल आयेंगे।
  • वहीं थर्ड ग्रेड पेपर में 300 अंकों के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे।
  • सभी पेपर में गलत उत्तर करने एवं गोले खाली छोड़े जाने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जबकि फाइनल सिलेक्शन के लिए अधिकतम अंक प्राप्त करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Read Also…10वीं पास के लिए सचिवालय सुरक्षा बल में कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 अप्रैल तक

राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग टीचर एग्जाम 2026 की तैयारी कैसे करें?

  • New District GK: राजस्थान के नए 41 जिलों के अनुसार भौगोलिक और प्रशासनिक ताजा जानकारी पढ़ें।
  • Notes: पढ़ाई के साथ साथ महत्वपूर्ण टॉपिक के छोटे छोटे नोट्स भी बनाएं जो अंतिम समय में रिवीजन के लिए बहुत मददगार साबित होंगे।
  • Mock Tests: नियमित ऑनलाइन टेस्ट सीरीज ज्वॉइन करें ताकि एग्जाम का टाइम मैनेजमेंट सुधारा जा सके एवं कमजोर विषयों पर पकड़ मजबूत हो।
  • रिवीजन: पढ़े हुए टॉपिक्स का बार बार रिवीजन अवश्य करें ताकि जानकारी को लम्बे समय तक याद रखा जा सके।

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Exam के लिए Best Books 2026

  • Rajasthan GK: पैनोरमा या लक्ष्य पब्लिकेशन लेटेस्ट अपडेट्स के साथ (Latest Version)।
  • Sanskrit: साफल्यम् (डॉ. लोकेश शर्मा) या डॉ. मंजू शर्मा की पुस्तकें।
  • Education Psychology: धीर सिंह धाभाई (अवनी पब्लिकेशन)।

Rajasthan Sanskrit Department Teacher Salary 2026

राजस्थान संस्कृत विभाग टीचर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार मंथली एक अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज दिया जाएगा:

Post NameSalary/Pay Scale
Grade Iलेवल-12 (बेहतरीन सैलरी पैकेज और राजपत्रित पद)।
Grade IIलेवल-11 (प्रोबेशन के बाद बेसिक वेतन ₹37,800 + भत्ते)।
Grade IIIलेवल-10 (प्रोबेशन के बाद बेसिक वेतन ₹33,800 + भत्ते)।

How To Apply Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026

RPSC & RSSB Vacancy के अंतर्गत संस्कृत विभाग में स्कूल लेक्चरर, सीनियर टीचर एवं थर्ड ग्रेड टीचर में से किसी भी पद का फॉर्म लगाने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप राजस्थान रिक्रूटमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद एसएसओ आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आप पोर्टल पर “Login” करें।
  • डैशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal’ ऐप पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस यदि पहले से कंप्लीट नहीं है तो आवश्यक जानकारी के साथ इसे पूरा करें।
  • अगले चरण में “Ongoing Recruitments” सेक्शन में Sanskrit Teacher Recruitment 2026 के सामने ‘Apply Now‘ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब “First Grade Teacher, Second Grade Teacher अथवा Third Grade Teacher” में से जिस पद के लिए आवेदन करना है वो पद एवं संबंधित विषय सलेक्ट करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और पद अनुसार जरूरी डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • Preview बटन पर क्लिक करके जानकारी को एक बार ध्यानपूर्वक चेक कर लें और “Final Submit” बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026 Apply Online

Detailed Advertisement PDFAvailable Soon
Apply OnlineComing Soon
Official WebsiteRPSC, RSSB

निष्कर्ष: Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Bharti 2026 राजस्थान के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी की तरह है। यह भर्तियां न केवल सरकारी रोजगार प्रदान करेगी बल्कि संस्कृत शिक्षा विभाग में आपको अमूल्य योगदान देने का भी मौका देगी। चूंकि यह भर्तियां अब जल्द ही निकलने वाली है इसलिए बिना समय गंवाए आज ही अपनी तैयारी शुरू कर दें। इस भर्ती की सटीक तारीखें और नोटिफिकेशन के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर लें ताकि लेटेस्ट अपडेट्स आपको सबसे पहले मिल सके।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई पूरी जानकारी विभाग की पिछली भर्तियों और वर्तमान में सोशल मीडिया पर चल रहे लेटेस्ट अपडेट्स पर आधारित है। अंतिम जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही प्रमाण मानें।

Rajasthan Sanskrit Shiksha Vibhag Vacancy 2026 FAQ’s

क्या इस भर्ती में पदों की संख्या 2936 से बढ़ सकती है?

जी हां, शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए विभाग में सेवानिवृत्ति और नए पदों के सृजन के कारण पदों की संख्या में 10-15% की बढ़ोतरी हो सकती है।

संस्कृत शिक्षा विभाग थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

इस भर्ती में ग्रेड-3 के लिए स्नातक एवं BSTC या B.Ed के साथ REET परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

क्या इस भर्ती में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?

हां, भारत का कोई भी नागरिक राजस्थान की संस्कृत शिक्षा विभाग भर्ती में आवेदन कर सकता है, लेकिन उन्हें राजस्थान के आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा और वे ‘General’ कैटेगरी में गिने जाएंगे।

राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग भर्ती 2026 में कब निकलेगी?

लोक सेवा आयोग एवं चयन बोर्ड द्वारा जुलाई 2026 के मध्य तक संस्कृत विभाग सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment