Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026 Notification Release: सीमा सशस्त्र बल पैरामेडिकल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026 का इंतजार कर रहे मेडिकल बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए गृह मंत्रालय द्वारा करियर का सबसे बेहतरीन मौका दिया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ के Assistant Sub Inspector (ASI), Head Constable (HC) और Constable (Nursing Assistant) सहित विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। एसएसबी पैरामेडिकल भर्ती का नोटिफिकेशन Advt No. 524/RC/SSB/2025) 21 मार्च को जारी कर दिया गया है।

Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026 Notification Release
Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026

यह भर्ती उन प्रोफेशनल्स के लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो मेडिकल सर्विस के साथ-साथ देश की सीमाओं पर एक ‘सैनिक’ के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। सीमा सशस्त्र बल भर्ती ग्रुप ‘C’ (Combatised) कैटेगरी के पदों पर नियुक्ति के लिए निकाली गई है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को अट्रैक्टिव सैलरी के साथ-साथ नई पेंशन योजना (NPS) या एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के लाभ भी मिलेंगे।

Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनसशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal – SSB)
विज्ञापन संख्या524/RC/SSB/Combined Advt./2025
पदों के नामASI, HC & Constable (Paramedical Wing)
कुल पद संख्या83 पद
आवेदन मोडऑनलाइन
नौकरी का प्रकारCetnral Level (Group ‘C’ Combatised)
आवेदन शुरू21 मार्च 2026
जॉब लोकेशनAll India
कैटेगरीसरकारी नौकरी 2026
ऑफिशियल वेबसाइटSSB

Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026 Important Dates

एसएसबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 21 मार्च को जारी किया गया है जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार निर्धारित की गई है:

EventDates
नोटिफिकेशन जारी (Employment News)21 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू21 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तारीख20 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फिजिकल टेस्ट डेटजुलाई/अगस्त 2026

SSB Paramedical Staff Recruitment 2026 पोस्ट डिटेल्स

एसएसबी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती का आयोजन कुल 83 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें एएसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित विभिन्न स्तरीय रिक्त पर शामिल है:

Post NameVacancies
ASI (Pharmacist/Radiographer/OT/Dental)07 पद
Head Constable (Lab Assistant/Physiotherapy Assistant)42 पद
Constable (Nursing Assistant cum Medic)34 पद

Note: कुल रिक्तियों में से 10% पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।

Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026 Eligibility Criteria

एसएसबी पैरामेडकल स्टाफ भर्ती में फॉर्म लगाने के लिए आवेदकों के पास पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता होने के साथ ही आवश्यक कार्य अनुभव एवं विशिष्ट पात्रता होना भी अनिवार्य है:

SSB Paramedical Staff Qualification 2026

सशस्त्र सीमा बल पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती में पद अनुसार निर्धारित योग्यता विवरण कुछ इस प्रकार है:

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
ASI (Pharmacist)10+2 (Science) + फार्मेसी में डिग्री/डिप्लोमा + केंद्र या राज्य काउंसिल में पंजीकरण।
ASI (Radiographer/OT/Dental)12वीं (Science) + संबंधित ट्रेड डिप्लोमा + 1 साल का अनुभव।
HC (Lab Assistant)12वीं (Biology) + लैब असिस्टेंट सर्टिफिकेट + 1 साल का अनुभव।
Constable (Nursing Assistant)10वीं पास + First Aid Certificate (Red Cross) + कम से कम 1 साल का अनुभव (न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल से)।

SSB Paramedical Staff Age Limit 2026

एसएसबी पैरामेडिकल स्टाफ वैकेंसी में अभ्यर्थियों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार निर्धारित की गई है, उम्र की गणना 20 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं सरकारी नियम अनुसार ओबीसी वर्ग को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की एवं एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।

पद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
ASI (सभी पैरामेडिकल पद)20 वर्ष 30 वर्ष
Head Constable (सभी)18 वर्ष25 वर्ष
Constable (Nursing)18 वर्ष23 वर्ष

SSB Paramedical Staff Application Fees 2026

सशस्त्र सीमा बल पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी अनुसार रखा गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication Fees
General/OBC/EWS₹100/-
SC/ST/ESM/Female₹0/- (निशुल्क)

Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026 Selection Process

सशस्त्र सीमा बल भर्ती के अंतर्गत पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न स्तरीय पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, पद अनुसार ट्रेड टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • Physical Test
  • Written Test
  • Trade Test
  • Documents Verification
  • Medical Test

SSB Paramedical Staff Physical Test 2026

एसएसबी पैरामेडिकल स्टाफ फिजिकल टेस्ट PET और PST दो चरणों में होगा, जिसमें से पीईटी में अभ्यर्थियों से दौड़ कराई जाएगी, वहीं पीएसटी टेस्ट में अभ्यर्थियों की हाइट, चेस्ट इत्यादि गतिविधियां की जाएगी।

PET (दौड़):

  • पुरुष – अभ्यर्थियों को 4.8 किमी दौड़ केवल 24 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • महिला – महिलाओं को 2.4 किमी दौड़ केवल 18 मिनट में पूरी करनी होगी।

PST (Body Measurements):

  • लंबाई (पुरुष)-170 सेमी
  • लंबाई (महिला)-157 सेमी
  • चेस्ट (केवल पुरुष)– 80 सेमी + 5 सेमी सीना फुलाव अनिवार्य।

Trade Test Rule: ट्रेड टेस्ट कुल 50 अंकों का होता है। इसमें पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60% यानी कि 50 में से न्यूनतम 30 अंक लाना जरूरी है। लिखित परीक्षा में टॉपर होने के बाद भी यदि आप यहां फेल होते हैं, तो आपको तुरंत इस भर्ती से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Read Also…एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती के 233 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें आवेदन

SSB Paramedical Staff Exam Pattern 2026

  • एसएसबी पैरामेडिकल स्टाफ एग्जाम कुल 100 अंकों का होगा।
  • यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार की होगी।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • इस परीक्षा का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट यह है कि इसमें गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
  • लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी/अंग्रेजी और ट्रेड संबंधित विषयों को शामिल किया गया है।

SSB Paramedical Staff Salary Structure 2026

सशस्त्र सीमा बल पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के तहत विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3, 4 और 5 के आधार पर मासिक सैलरी दी जाएगी।

Post NameSalary
ASI(Level-5) ₹29,200 – ₹92,300
Head Constable(Level-4) ₹25,500 – ₹81,100
Constable(Level-3) ₹21,700 – ₹69,100
Other Benefitsराशन मनी, वर्दी भत्ता, रिस्क अलाउंस और फ्री मेडिकल सुविधा।

How To Apply for Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026

SSB Paramedical Staff Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप सशस्त्र सीमा बल की ऑफिशियल वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “SSB Recruitment for Paramedical Staff 2026” के सामने ‘Apply Online‘ पर क्लिक करें।
  • अब अपने वेलिड ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ साथ आवश्यक जानकारी दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड के साथ पोर्टल पर Login करें।
  • जिस पोस्ट के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करके आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब पद अनुसार जरूरी डॉक्युमेंट्स, अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate), पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर इत्यादि को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026 Apply Online

SSB Paramedical Staff NotificationASI Notification Constable & HC
SSB Paramedical Staff Apply OnlineConstable & HC, ASI
Official WebsiteSSB
  • Expert Advice: फिजिकल एफिशिएंसी (PET) में फाइनल सिलेक्शन के लिए आप अभी से 4.8 किमी की दौड़ हेतु शुरुआती 15 दिन केवल स्टेमिना बनाने पर ध्यान दें। दौड़ की शुरुआत धीमी गति से करें और आखिरी 1 किमी में अपनी पूरी ऊर्जा लगाने का प्रयास करें। दौड़ के साथ साथ समय (Timer) चेक करना आखिरी हफ्ते से शुरू करें।
  • 50-बेड नियम: कांस्टेबल नर्सिंग के लिए अनुभव प्रमाण पत्र केवल उसी अस्पताल का मान्य होगा, जिसमें कम से कम 50 बेड हों। छोटे क्लीनिक या नर्सिंग होम का अनुभव प्रमाण पत्र आपके रिजेक्शन का कारण बनेगा।
  • Trade Test Preparation: केवल किताबी ज्ञान पर निर्भर न रहें। बल्कि इंजेक्शन लगाने की टेकनीक, दवाओं के जेनेरिक नाम और आपातकालीन फर्स्ट-एड का व्यावहारिक अभ्यास अभी से शुरू कर दें।

निष्कर्ष: SSB Paramedical Staff Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो मेडिकल फील्ड और वर्दी का सम्मान एक साथ चाहते हैं। यहां सफलता का मंत्र केवल लिखित परीक्षा नहीं, बल्कि ट्रेड टेस्ट के 60% पासिंग मार्क्स और सही अनुभव प्रमाण पत्र भी है। अपनी तैयारी को आज से ही आवेदन जमा करके फिजिकल और थ्योरी दोनों लेवल पर शुरू कर दें।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से ऑफिसियल नोटिफिकेशन पर आधारित है इसका उद्देश्य केवल इस भर्ती से जुड़ी सामान्य जानकारी उपलब्ध करवाना है। भर्ती में किसी भी बदलाव के लिए विभाग (SSB) का निर्णय ही अंतिम होगा। आवेदन करने से पहले कृपया अधिकारिक विज्ञापन (Employment News 21-27 मार्च 2026) को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

Sashastra Seema Bal Paramedical Staff Bharti 2026 FAQ’s

क्या किसी भी राज्य के उम्मीदवार एसएसबी पैरामेडिकल भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

हां, यह एक ऑल इंडिया सेंट्रल गवर्नमेंट भर्ती है, इसमें भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है।

एसएसबी पैरामेडिकल भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र की क्या शर्त है?

अनुभव पत्र किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल से होना अनिवार्य है। नर्सिंग असिस्टेंट के लिए अस्पताल की क्षमता कम से कम 50 बेड की होनी चाहिए।

क्या नर्सिंग असिस्टेंट पद के लिए 12वीं (Science) होना जरूरी है?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार कक्षा 10वीं पास के साथ फर्स्ट एड सर्टिफिकेट और अनुभव प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

क्या ट्रेड टेस्ट के मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में जुड़ते हैं?

नहीं, ट्रेड टेस्ट केवल Qualifying नेचर का होता है, लेकिन इसमें 50 में से 30 अंक लाना अनिवार्य है, फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के आधार पर ही बनती है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment