SSC MTS and Havaldar Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए एसएससी एमटीएस और हवलदार के बंपर पदों पर नई सीधी भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

10वीं पास युवाओं के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में स्थाई सरकारी नौकरी पाने का सपना अब पूरा होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जल्द ही नई SSC MTS and Havaldar Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। मल्टी-टास्किंग गैर-तकनीकी स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) के पदों पर किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।

SSC MTS and Havaldar Vacancy 2026 for 10th Pass
SSC MTS and Havaldar Vacancy

आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे, उम्मीदवार SSC ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, प्रीवियस ईयर कट ऑफ और सैलरी सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Quick Highlights

  • भर्ती संस्था: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
  • पदों का नाम: मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार (CBIC & CBN)
  • कुल संभावित पद: लगभग 10,777 पद (विभागीय अनुमान)
  • न्यूनतम योग्यता: 10वीं कक्षा उत्तीर्ण
  • आवेदन शुरू: नवंबर 2026 (संभावित)

SSC MTS and Havaldar Vacancy 2026 Overview

Name of ExamSSC MTS & Havaldar Examination 2026
Recruitment OrganizationStaff Selection Commission (SSC)
Name of PostMulti-Tasking Staff (MTS) & Havaldar (CBIC & CBN)
Notification ReleaseNov 2026 (Expected)
Mode of ApplyOnline
Mode of ExaminationComputer Based Examination (CBE – Online)
Job LocationAll India
Official WebsiteSSC NEW PORTAL

SSC MTS and Havaldar Vacancy 2026 Form Date

कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना और संभावित परीक्षा शेड्यूल के अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: नवंबर 2026 (संभावित)
  • आवेदन शुरू: Update Soon
  • आवेदन की लास्ट डेट: Update Soon
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: Update Soon
  • SSC MTS & Havaldar Exam Date: Update Soon

CBIC & CBN Vacancy Details

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती का आयोजन इस बार लगभग 10,777 रिक्त पदों की सीधी नियुक्ति के लिए किया जा सकता है, एसएससी एमटीएस भर्ती केंद्रीय सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में जनरल प्रशासनिक एवं सपोर्टिंग खाली पदों को भरने के लिए निकाली जा रही है।

जबकि एसएससी हवलदार भर्ती वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) तथा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में फील्ड और सुरक्षा कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

Note: यहां दी गई पद संख्या पूरी तरह से सोशल मीडिया अपडेट्स के आधार पर संभावित है, आयोग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करने के बाद नई अपडेट उपलब्ध कराई जाएगी।

SSC MTS and Havaldar Vacancy 2026 Qualification

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होने चाहिए।

SSC MTS and Havaldar Age Limit

SSC MTS हवलदार भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु सीमा एमटीएस पदों के लिए 25 वर्ष एवं हवलदार पदों के लिए 27 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए।

सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी।

SSC MTS and Havaldar Application Fees

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को मात्र 100 रूपये आवेदन शुल्क देना होगा, इस शुल्क का भुगतान आवेदकों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा।

वहीं सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

SSC MTS and Havaldar Vacancy 2026 Selection Process

एसएससी एमटीएस और हवलदार वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट हवलदार पद के लिए, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  • Computer Based Exam (CBE): यह ऑनलाइन लिखित परीक्षा MTS और हवलदार दोनों पदों के लिए अनिवार्य है।
  • Physical Test (PET/PST): यह चरण केवल हवलदार पद के लिए आयोजित किया जाता है।
  • Document Verification: फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर संबंधित आवंटित विभाग द्वारा मूल प्रमाण पत्रों की चेकिंग होती है।

SSC MTS and Havaldar Exam Pattern 

  • SSC MTS Exam Pattern 2026 के अनुसार यह ऑनलाइन परीक्षा एक ही दिन और एक ही पाली में दो सत्रों यानी सेशन I और सेशन II में आयोजित की जाती है।
  • सेशन 1 केवल क्वालीफाइंग नेचर का होता है, इसमें आपको कम से कम पासिंग मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • इस सेशन के लिए आपको 45 मिनट का फिक्स टाइम दिया जाएगा।
विषयप्रश्नअंक
गणित2060
रीजनिंग2060
कुल40120
  • सबसे अच्छी बात यह है कि सेशन 1 में गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • सेशन 2 फाइनल मेरिट का आधार है इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
  • सेशन 2 के लिए भी आपको बराबर 45 मिनट का समय मिलेगा।
विषयप्रश्नअंक
सामान्य जागरूकता2575
अंग्रेजी भाषा2575
कुल50150
  • सेशन 2 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सीधे 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध रहेगा।

Read Also…राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड के 900 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की तारीखें

SSC Havaldar Physical Test 2026

  • फिजिकल टेस्ट केवल एसएससी हवलदार पद के लिए ही आयोजित किया जाएगा।
  • यह टेस्ट दो चरणों में PST और PET के रूप में कराया जाएगा।
  • फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का है इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) Walking

  • पुरुष: 15 मिनट में 1600 मीटर पैदल चाल पूरी करनी।होगी।
  • महिला: महिलाओं को 20 मिनट में 1 किलोमीटर पैदल चाल पूरी करनी होगी।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST) Measurement

ऊंचाईसीनावजन
पुरुष अभ्यर्थी157.5 सेमी81 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य) 
महिला अभ्यर्थी152 सेमी–न्यूनतम 48 किग्रा
  • आरक्षित श्रेणियों और पर्वतीय क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी।

SSC MTS and Havaldar Syllabus 2026

एसएससी एमटीएस सिलेबस सब्जेक्ट वाइज टॉपिक डिटेल्स निम्नानुसार है:

गणित

  • संख्या प्रणाली
  • LCM-HCF
  • प्रतिशत
  • औसत
  • अनुपात-समानुपात
  • समय और कार्य
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • लाभ-हानि
  • समय और दूरी
  • बुनियादी रेखागणित
  • मेंसुरेशन

रीजनिंग

  • अल्फा-न्यूमेरिक सीरीज
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • सादृश्यता
  • दिशा परीक्षण
  • सिटिंग अरेंजमेंट
  • वेन डायग्राम
  • नॉन-वर्बल रीजनिंग

सामान्य जागरूकता

  • इतिहास
  • भूगोल
  • भारतीय संविधान
  • अर्थशास्त्र
  • सामान्य विज्ञान (10वीं स्तर)
  • पिछले 6-8 महीनों के करंट अफेयर्स

अंग्रेजी

  • Basic Grammar –
  • Subject-Verb Agreement
  • Tenses
  • Vocabulary –
  • Synonyms
  • Antonyms
  • One Word Substitution
  • Spotting Errors
  • Comprehension Passage

SSC MTS and Havaldar Previous Year Cut Off Range

SSC MTS Previous Year Cut Off State Wise और कैटेगरी वाइज न्यूनतम से अधिकतम सेशन II के कुल 150 अंकों के आधार पर नीचे दी गई है:

कैटेगरीकट-ऑफ (Out of 150 Marks)
जनरल कैटेगरी129 – 142
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)125 – 138
ईडब्ल्यूएस (EWS)123 – 135
अनुसूचित जाति (SC)116 – 128
अनुसूचित जनजाति (ST)109 – 122
पूर्व सैनिक (ESM)86 – 106

Note: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों की कट-ऑफ आमतौर पर अन्य राज्यों की तुलना में ज्यादा रहती है।

SSC MTS and Havaldar Exam 2026 Ki Tyari Kaise Kare

एसएससी एमटीएस एग्जाम और हवलदार की तैयारी के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • 70% समय सेशन 2 को दें: मेरिट लिस्ट केवल GK और इंग्लिश के कुल 150 अंकों में से बनती है, इसलिए तैयारी का अधिकांश समय इन्हीं विषयों पर लगाएं।
  • सेशन 1 में केवल बेसिक क्लीयर रखें: मैथ्स और रीजनिंग बिना नेगेटिव मार्किंग के केवल क्वालीफाइंग हैं, इसलिए इसमें अत्यधिक समय न गंवाएं।
  • ग्रामर के कोर रूल्स पर पकड़ बनाएं: अंग्रेजी में स्पॉटिंग एरर के मुख्य सवाल सब्जेक्ट वर्ब एग्रीमेंट, टेंसेज और प्रोपोज़िशंस से पूछे जाते हैं।
  • PYQs का निरंतर अभ्यास: SSC MTS प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर विथ सॉल्यूशन का रोजाना कम से कम 1-2 घंटे अभ्यास अवश्य करें, क्योंकि प्रश्नों का पैटर्न दोहराया जाता है।
  • मॉक टेस्ट का एनालिसिस: हफ्ते में 2 ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें और केवल स्कोर देखने के बजाय अपनी गलतियों का सही से विश्लेषण करें।

Required Documents for SSC MTS and Havaldar Bharti 2026

SSC MTS Online Form भरने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • वैध फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड में से कोई एक
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC-NCL / SC / ST / EWS – केवल केंद्र सरकार के फॉर्मेट में)
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल हस्ताक्षर
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

SSC MTS and Havaldar Salary

SSC MTS and Havaldar Vacancy में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-1 एवं ग्रेट पे ₹1800 के अनुसार शुरुआती मूल वेतन 18,000 रूपये तक प्रतिमाह दिया जाएगा। इस मूल वेतन में महंगाई भत्ता (DA) और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसे विभिन्न भत्ते भी जुड़ते हैं, जिसके बाद आपकी ग्रॉस सैलरी 31,000 से 37,000 रूपये तक प्रतिमाह के बीच बनती है। यह कुल वेतन इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी पोस्टिंग किस शहर (X, Y या Z श्रेणी) में हुई है।

PF यानी प्रोविडेंट फंड और NPS जैसी जरूरी सरकारी कटौतियों के बाद आपके बैंक खाते में आने वाली MTS In-Hand Salary लगभग 28,000 से 34,000 तक प्रतिमाह होती है। बड़े (X श्रेणी) शहरों में HRA अधिक मिलने के कारण इन-हैंड सैलरी ज्यादा होती है, जबकि छोटे (Y व Z श्रेणी) शहरों में यह थोड़ा कम रहती है।

How To Apply for SSC MTS and Havaldar Vacancy 2026

SSC MTS Online Form कैसे भरें, इसके लिए आप यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रॉसेस को फॉलो करें:

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Register & Login पर क्लिक करें।
SSC Register Now
SSC Register Now
  • इसके बाद Register Now पर क्लिक करके पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके ओटीपी वेरिफाई करके फॉर्म को Submit कर दें।
  • पोर्टल के होमपेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • भर्तियों की सूची में SSC MTS and Havaldar Examination 2026 के सामने ‘Apply‘ पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी जा रही आवश्यक जानकारी को सही सही भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता विवरण, परीक्षा केंद्र और राज्य वरीयता भरें।
  • हस्ताक्षर, जरूरी डॉक्यूमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • इसके बाद वेबकैम से लाइव फोटो कैप्चर करके अपलोड करें।
  • प्रिव्यू में दर्ज की गई जानकारी को अच्छे से चेक करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए SSC MTS and Havaldar Vacancy आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Important Useful Links

SSC MTS & Havaldar Notification PDF Download Coming Soon
SSC MTS & Havaldar Apply OnlineComing Soon
SSC MTS & Havaldar SyllabusComing Soon
Official WebsiteSSC Official Portal
Daily Govt & Privat Jobs NewsJoin Telegram Channel, Join WhatsApp Group

निष्कर्ष: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए SSC MTS and Havaldar Vacancy 2026 जल्द ही बंपर पदों पर निकाली जा सकती है। ऐसे में आप अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। इसके अलावा इस भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें, हमारी टीम आपके प्रत्येक सवाल का जवाब देगी। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें एवं अपकमिंग जॉब्स अपडेट के लिए वाट्सएप्प अथवा टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन कर लें।

Disclaimer: यह आर्टिकल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के पिछले ट्रेंड्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित एक सूचनात्मक गाइड है। उम्मीदवार अंतिम स्त्रोत की जानकारी के लिए केवल चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करें एवं जानकारी क्रॉस चेक अवश्य करें।

SSC MTS and Havaldar Recruitment 2026 FAQs

SSC MTS भर्ती 2026 में कब निकलेगी?

आयोग के संभावित शेड्यूल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2026 के मध्य शुरू होने की पूरी संभावना है।

क्या SSC MTS Vacancy में फिजिकल टेस्ट होगा?

नहीं, एसएससी मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए कोई फिजिकल टेस्ट नहीं होगा, फिजिकल टेस्ट केवल हवलदार पद के लिए अनिवार्य है।

एसएससी एमटीएस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

SSC MTS Exam के सेशन 1 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जबकि सेशन 2 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

क्या SSC MTS भर्ती में इंटरव्यू होता है?

नहीं, इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होता है, चयन केवल लिखित परीक्षा व हवलदार के लिए फिजिकल टेस्ट के आधार पर होता है।

क्या 10वीं में कम प्रतिशत वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं?

जी हां, SSC MTS and Havaldar Vacancy के लिए 10वीं में कोई न्यूनतम प्रतिशत आवश्यक नहीं है, केवल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

SSC MTS और हवलदार भर्ती 2026 कुल कितने पदों पर आ सकती हैं?

इस बार आयोग द्वारा लगभग 10,777 संभावित पदों पर MTS और हवलदार संयुक्त भर्ती निकाले जाने का अनुमान है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment