SSF Constable Tradesman Bharti 2026 Notification Release: 10वीं पास के लिए सचिवालय सुरक्षा बल में कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 28 अप्रैल तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

SSF Constable Tradesman Bharti 2026: क्या आप भारत के माननीय प्रधानमंत्री, मंत्रियों और उच्चाधिकारियों के कार्यस्थल यानी ‘सचिवालय’ (Secretariat) की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहते हैं? यदि हां, तो SSF Constable Tradesman Bharti 2026 आपके लिए करियर बनाने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। गृह मंत्रालय (MHA) के अधीन सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) द्वारा कांस्टेबल (नाई) और कांस्टेबल (धोबी) जैसे विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।

SSF Constable Tradesman Bharti 2026 Notification Release
SSF Constable Tradesman Bharti 2026

एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है, इस भर्ती के जरिए अभ्यर्थी दिल्ली जैसे महानगर में एक सिक्योर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। एसएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-2 के आधार पर अट्रैक्टिव सैलरी पैकेज भी दिया जाएगा। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार कांस्टेबल ट्रेड्समैन के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

SSF Constable Tradesman Bharti 2026 Overview

Recruiting OrganizationSecretariat Security Force (SSF) / Ministry of Home Affairs
Recruitment AgencyIndo-Tibetan Border Police (ITBP)
Post NameConstable (Barber & Washerman)
Total Vacancies10 (Tentative – May Increase or Decrease)
Apply ModeOnline
Form Start Date30 March 2026
Job LocationAll India
Monthly Pay Scale₹19,900 – ₹63,200 (Level-2)
Category10th Pass Govt Jobs 2026
Official WebsiteITBP

SSF Constable Tradesman Bharti 2026 Important Dates

एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 मार्च को जारी की गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च से 28 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किए गए है।

EventDates
ऑनलाइन फॉर्म स्टार्ट30 मार्च 2026 (सुबह 00:01 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि28 अप्रैल 2026 (रात 11:59 बजे तक)
लिखित परीक्षा एवं फिजिकल एग्जाम डेटजल्द ही ईमेल/वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

SSF Constable Tradesman Recruitment 2026 का आयोजन कुल 10 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है, जिसमें धोबी और नाई जैसे विभिन्न पद शामिल है। इस भर्ती में कुल पद संख्या के 10% पद भूतपूर्व सैनिक (Ex-SM) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए है। बता दें कि यह भर्ती अस्थाई तौर पर कराई जा रही है, लेकिन आगे चलकर इनके स्थायी (Permanent) होने की पूरी संभावना है।

Post NameVacancies
कांस्टेबल (नाई/Barber)03 पद (UR-3)
कांस्टेबल (धोबी/Washerman)07 पद (UR-5, SC-1, OBC-1)
Grand Total10

SSF Constable Tradesman Bharti 2026 Eligibility Criteria

एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होने चाहिए, साथ ही आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों को भी पूरा करना अनिवार्य है:

SSF Constable Tradesman Qualification 2026

एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही चूंकि यह ट्रेड्समैन भर्ती है, इसलिए आपको संबंधित ट्रेड जैसे हेयर कटिंग या लॉन्ड्री स्किल्स का व्यावहारिक ज्ञान भी होना आवश्यक है।

SSF Constable Tradesman Age Limit 2026

एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, वहीं ऊपरी आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 23 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

SSF Constable Tradesman Application Fees 2026

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज तय किया गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम ऑनलाइन करना होगा:

CategoryApplication Fees
General/OBC/EWS₹100/-
SC/ST/Ex-Servicemen₹0/- (निशुल्क)

SSF Constable Tradesman Bharti 2026 Selection Process

SSF भर्ती के अंतर्गत कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर फॉर्म लगाने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • PET (Physical Efficiency Test): दौड़ के माध्यम से स्टैमिना की जांच।
  • PST (Physical Standard Test): हाइट और चेस्ट का माप।
  • Written Exam: 10वीं लेवल पर आधारित लिखित परीक्षा।
  • Trade Test: संबंधित ट्रेड का प्रैक्टिकल टेस्ट (यह चयन का मुख्य आधार है)।
  • Document Verification: ओरिजिनल दस्तावेजों की बारीकी से जांच।
  • Medical Exam (DME/RME): अंतिम चिकित्सा फिटनेस परीक्षण।

SSF Constable Tradesman Exam Pattern And Syllabus 2026

  • एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप का होगा।
  • परीक्षा में विभिन्न अलग अलग विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सिलेबस में मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान (GK), रीजनिंग, गणित और हिंदी/अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान इत्यादि विषय शामिल है।
  • प्रश्नों का कठिनाई स्तर सरल से मध्यम की ओर रखा जाएगा।
  • अच्छी तैयारी के लिए आप पोर्टल से एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन प्रीवियस ईयर पेपर्स प्राप्त करके हल कर सकते है।

Read Also….827 पदों पर निकली एसएसबी कांस्टेबल सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

SSF Constable Tradesman Physical Test 2026

सचिवालय सुरक्षा बल सरकारी नौकरी में फिजिकल फिटनेस सबसे पहली शर्त है, जिसमें निम्नलिखित गतिविधियों पर खरा उतरना अनिवार्य है:

  • Height: सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए कम से कम 170 सेमी हाइट होना जरूरी है।
  • Chest: 80 सेमी (5 सेमी सीना फुलाव के साथ 85 सेमी)।
  • विशेष सलाह: फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के साथ ही रोजाना कम से कम 2-3 किलोमीटर की दौड़ का अभ्यास अभी से शुरू कर दें।

SSF Constable Tradesman Salary Structure 2026

एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन वैकेंसी में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत पे मैट्रिक्स लेवल 2 के आधार पर आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

  • Pay Level: Level-2 (Pay Matrix ₹19,900 – ₹63,200)।
  • भत्ते: DA (महंगाई भत्ता), HRA (मकान किराया भत्ता), राशन मनी और दिल्ली पोस्टिंग के कारण मिलने वाले अन्य विशेष भत्ते।

How To Apply SSF Constable Tradesman Bharti 2026

SSF Constable Tradesman Online Form भरने के लिए अभ्यर्थी यहां दी गई स्टेप बाय स्टेप जानकारी का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप इस भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर New Registration पर क्लिक करके अपनी एक्टिव ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ ही जरूरी जानकारी के जरिए पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद ‘Apply Online‘ बटन पर क्लिक करें।
  • जिस पद के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करके आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके Final Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

SSF Constable Tradesman Bharti 2026 Apply Online

SSF Constable Tradesman Notification PDF Notification PDF
SSF Constable Tradesman Apply OnlineApply Now
Official WebsiteITBP

निष्कर्ष: SSF Constable Tradesman Bharti 2026 उन युवाओं के लिए करियर शुरू करने का सुनहरा मौका है जो कम उम्र में कम योग्यता के बाद भी एक सुरक्षित सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। सचिवालय सुरक्षा बल की गरिमा और कार्यशैली अन्य सुरक्षा बलों से काफी अलग और शांतिपूर्ण है।

हमारी विशेष टिप यह है कि आप लिखित परीक्षा के साथ-साथ अपने ट्रेड के औजारों जैसे कैंची, उस्तरा या आयरन/प्रेस के सही रखरखाव और उपयोग का भी अभ्यास करें, क्योंकि ट्रेड टेस्ट ही अंतिम मेरिट का आधार बनेगा। यदि इस भर्ती से जुड़ा आपका कोई भी सवाल जैसे फिजिकल टिप्स या ट्रेड टेस्ट की डिटेल्स हो, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें। हमारी टीम आपको 24 घंटे के भीतर जवाब देगी।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से आधिकारिक विज्ञापन संख्या CBC 19143/11/0016/2526 पर आधारित है। किसी भी प्रकार के तकनीकी बदलाव के लिए ITBP की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

SSF Constable Tradesman Vacancy 2026 FAQ’s

क्या इस नौकरी में दिल्ली के बाहर पोस्टिंग मिल सकती है?

SSF का मुख्य कार्य दिल्ली स्थित सचिवालयों की सुरक्षा करना है, इसलिए 99% संभावना दिल्ली में ही पोस्टिंग की रहती है।

एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन फिजिकल एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, ITBP की वेबसाइट पर फिजिकल से दस से पंद्रह दिन पहले एसएसएफ ट्रेड्समैन एडमिट कार्ड अपलोड किए जाएंगे। इसकी सूचना आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी दी जाएगी।

क्या ट्रेड टेस्ट में पास होने के लिए कोई सर्टिफिकेट होना जरूरी है?

नहीं, आपको किसी प्रकार के सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है, बस आपको उस कार्य का व्यावहारिक अनुभव और दक्षता होनी आवश्यक है जिसके लिए आप आवेदन कर रहे है।

क्या एसएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार एसएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निकली गई है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment