UPTET Online Form 2026 Notification Release: यूपी टेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आखिरकार लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए UPTET Online Form 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन (Adv. No. 01/UPTET/2026) जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में प्राइमरी और जूनियर लेवल पर टीचर बनने के लिए यह एग्जाम अनिवार्य योग्यता है। इस वर्ष आयोग ने पूरी प्रॉसेस को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए One Time Registration (OTR) को भी अनिवार्य कर दिया है, जिससे अभ्यर्थियों का डेटा सिक्योर और फॉर्म भरने में भी आसानी होगी।

UPTET Online Form 2026 Notification Release
UPTET Online Form 2026

UPTET 2026 परीक्षा न केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का परीक्षण लेने के लिए है, बल्कि यह यूपी शिक्षक भर्ती (Super TET) में शामिल होने की सबसे बड़ी पात्रता शर्तों में से एक है। यूपीटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई है। इस आर्टिकल में यूपीटेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, आवेदन शुल्क, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

UPTET Online Form 2026 Overview

AuthorityUttar Pradesh Education Service Selection Commission (UPESSC)
Exam NameUttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) 2026
Advt Number01/UPTET/2026
Mode of ApplyOnline
Last Date26 April 2026
StateUttar Pradesh
Certificate ValidityLifetime
CategoryUPTET Exam 2026
Official WebsiteUPESSC

UPTET Online Form 2026 Important Dates

यूपीटेट एग्जाम के लिए 20 मार्च 2026 को जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की तारीखें कुछ इस प्रकार है:

EventDates
Notification Publication DateMarch 20, 2026
Online Applications Start DateMarch 27, 2026
Form Last DateApril 26, 2026
Fees Submission DeadlineApril 26, 2026
Application Corrections DateMay 1, 2026
Admit Card Release DateJune 30, 2026
Tentative Exam DatesJuly 2, 3, and 4, 2026

UPTET Online Form 2026 Eligibility Criteria

यूपीटेट ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है, अन्य राज्य के अभ्यर्थी भी इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं:

UPTET Online Form 2026 Qualification

  • Primary Level (Paper-I): मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होने के साथ ही 2 वर्षीय D.El.Ed (BTC) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी प्राइमरी लेवल के पेपर 1 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    अथवा
  • मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास और 4 वर्षीय B.El.Ed उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है।
  • Upper Primary Level (Paper-II): अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान में स्नातक/पराबैतनक उत्तीर्ण होने चाहिए, साथ ही उम्मीदवारों के पास B.Ed या D.El.Ed की डिग्री होनी चाहिए, फाइनल ईयर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
  • Note: B.Ed धारक उम्मीदवार भी यूपीटेट पेपर-1 के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें नियुक्ति के उपरांत निर्धारित समय में ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य है।

UPTET Online Form 2026 Age Limit

UPTET परीक्षा में बैठने के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है। लेकिन आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर कितनी भी बार इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

UPTET Online Form 2026 Application Fees

इस परीक्षा में आवेदन के लिए शुल्क कैटेगरी अनुसार तय किया गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

CategorySingle Paper (I or II) Both Papers (I & II)
General/OBC/EWS₹1000 ₹2000
SC/ST₹500 ₹1000
PWD (Divyang)₹300 ₹600

UPTET Online Form 2026 Selection Process

UPTET 2026 में उम्मीदवारों को कैटेगरी अनुसार निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करने पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्राइमरी और उपर प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Read Also….यूपी कृषि विभाग भर्ती के 2759 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें आवेदन

UPTET Exam Pattern And Syllabus 2026

  • यूपी टेट एग्जाम कुल 150 अंकों का होगा, जिसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर करने पर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी, ऐसे में अभ्यर्थी निसंकोच सभी प्रश्न हल कर सकते है।
Major SubjectWeightage
बाल विकास (CDP)30 प्रश्न (समावेशी शिक्षा और मनोविज्ञान पर आधारित)।
भाषा I (हिंदी)30 प्रश्न (व्याकरण और अपठित गद्यांश)।
भाषा II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत)30 प्रश्न (किसी एक भाषा का चुनाव)।
गणित/विज्ञान या सामाजिक अध्ययन60 प्रश्न (पेपर-2 के लिए विशेष विषय आधारित)।
पर्यावरणीय अध्ययन (EVS)30 प्रश्न (संविधान, भूगोल और पारिस्थितिकी)।

UPTET Exam Minimum Qualifying Marks 2026

कुल 150 अंकों की इस लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए कैटेगरी अनुसार निम्नलिखित योग्यता अंक प्राप्त करने अनिवार्य है:

CategoryPassing Marks
सामान्य वर्ग60% (90 अंक)
संपूर्ण आरक्षित वर्ग55% (82 अंक)

How To Apply UPTET Online Form 2026

UPTET Application Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर आवश्यक जानकारी के साथ OTR (One Time Registration) पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • अब “Apply Online for UPTET 2026” पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक जानकारी और बेसिक जानकारी दर्ज करके एग्जाम सेंटर सलेक्ट करें।
  • इसके बाद पासपोर्ट साइज की फोटो और काले पेन से किए गए हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवश्यक शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

UPTET Online Form 2026 Apply Online

UPTET Notification PDF DownloadNOTIFICATION
UPTET Apply OnlineApply Online
Official Website UPESSC

निष्कर्ष: UPTET 2026 Exam यूपी में शिक्षक बनने की दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण योग्यता है। यूपीटेट सर्टिफिकेट की आजीवन वैधता (Lifetime Validity) होने के कारण, यह और भी ज्यादा सुनहरा मौका है कि आप एक बार में ही अच्छे अंकों के साथ इसे पास कर लें। अपनी तैयारी को ऑफिशियल सिलेबस और पुराने प्रश्न पत्रों के आधार पर अभी से शुरू कर दें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। इस लेख की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि आवेदन करने से पहले लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध Information Booklet को अवश्य चेक करें।

UPTET Notification 2026 FAQ’s

क्या UPTET के बाद सीधे नौकरी मिल जाती है?

नहीं, UPTET केवल एक पात्रता परीक्षा है। इसके बाद आपको शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए ‘Super TET’ परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

यूपिटेट एग्जाम हिन्दी में होगा या अंग्रेजी में?

इस परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं (द्विभाषी) में होगा।

क्या फाइनल ईयर के अभ्यर्थी भी टेट फॉर्म भर सकते हैं?

जी हां, B.Ed या D.El.Ed के फाइनल ईयर में अध्ययनरत अभ्यर्थी ‘Appearing’ श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।

क्या यूपी टेट 2026 के लिए OTR अनिवार्य है?

हां, इस बार आयोग ने आवेदन से पहले ‘One Time Registration’ (OTR) की प्रॉसेस को अनिवार्य कर दिया है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment