BSNL JTO Recruitment 2026 Notification Release: बीएसएनएल कंपनी में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती की अधिसूचना जारी, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Sarkari Naukri का अवसर ढूंढ रहे अभ्यर्थियों के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी आ चुकी है, दरअसल भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा ओपन मार्केट से जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के खाली पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए कंपनी द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 26 मई को जारी कर दिया गया है।

BSNL JTO Recruitment 2026 Notification Release Apply Now
BSNL JTO Recruitment 2026

BSNL भर्ती के लिए किसी भी राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे है अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल पर जाके आवेदन सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर वैकेंसी के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद विवरण, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी डिटेल नीचे दी गई है।

BSNL JTO Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationBharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)
Post NameJunior Telecom Officer (JTO)
Vacancies100 Posts
Apply ModeOnline
Last Date3 July 2026
Job LocationAll India
CategoryBSNL Latest Jobs 2026

BSNL JTO Recruitment 2026 For 100 Posts Important Dates

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 26 मई को जारी किया गया है जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 26 मई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 04 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 03 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे तक)
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन: 04 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक
  • बीएसएनएल जेटीओ एग्जाम डेट (CBT): अगस्त 2026

BSNL JTO Form Fees

फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा, कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क इस प्रकार है:

  • UR / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए: ₹2000/-
  • SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए: ₹1000/-

BSNL JTO Vacancy Details

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती के माध्यम से ऑल इंडिया के 21 अलग अलग सर्किलों में कुल 100 से ज्यादा खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। मुख्य सर्किलों के अनुसार रिक्त पद संख्या का विवरण इस प्रकार है:

  • Karnataka: 26 पद
  • महाराष्ट्र (MH): 16 पद
  • Kerala: 15 पद
  • मध्य प्रदेश (MP): 10 पद
  • Odisha: 06 पद
  • चेन्नई TD: 05 पद
  • Gujarat: 03 पद
  • अन्य सर्किल: शेष पद अन्य सर्किलों में विभाजित हैं।
  • Note: कुल पदों में से नियमानुसार SC, ST, OBC, EWS और PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षण लागू रहेगा। अंतिम सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को अलॉटेड सर्किल में सर्विस देनी होगी।

BSNL JTO Recruitment 2026 Qualification

बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नीचे दिए गए विषयों में से किसी एक में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए:

  • Telecommunications
  • Electronics
  • Radio
  • Computer
  • Electrical
  • Information Technology (IT)
  • Instrumentation

यदि आपने M.Sc. (Electronics), M.Sc. (Computer Science) या संबंधित ट्रेड में M.Tech किया है, तो भी आप इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

BSNL Junior Telecom Officer Bharti 2026 Age Limit

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

BSNL JTO Selection Process 2026

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

  • CBT Test
  • Document Verification
  • Medical Test

BSNL JTO Exam Pattern 2026

  1. बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर एग्जाम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
  2. इस परीक्षा में कुल 480 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  3. पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  4. गलत उत्तर करने पर नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है, जहां प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे वहीं गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
SectionSubjectQuestionMarks
IEngineering Stream 150200
IIEngineering Stream 250200
IIIGeneral Ability Test2080

BSNL Junior Telecom Officer Salary 2026

BSNL में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने कंपनी द्वारा शानदार सैलरी पैकेज दिया जाएगा। JTO (T) की शुरुआती सैलरी 16,400 रूपये से 40,500 रूपये (IDA Pay Scale E-1) तक रहेगी। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

Service Bond: चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग से पहले ₹6 लाख रूपये का सर्विस बॉन्ड भरना होगा। इसके तहत उन्हें कम से कम 5 वर्ष तक BSNL कंपनी में सर्विस देनी होगी। इसमें प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष की रहेगी।

Read Also…राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का नया RSSB एग्जाम कैलेंडर जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

How To Apply for BSNL JTO Bharti 2026

BSNL JTO Online Form भरने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Direct Recruitment of JTO (Telecom) – 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
Direct Recruitment of JTO (Telecom) - 2026
Direct Recruitment of JTO (Telecom) – 2026
  • अब Apply Now पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी के साथ पोर्टल पर Registration पूरा करें।
BSNL JTO Apply Online
BSNL JTO Apply Online
  • प्राप्त यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से Login करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य बेसिक जानकारी को सही-सही भरें।
  • इसके बाद ड्रॉप डाउन मेनू से 21 सर्किलों की Preferences को ध्यानपूर्वक चुनें।
  • आवश्यक डॉक्युमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

BSNL JTO Recruitment 2026 Apply Online

BSNL JTO Notification PDF Download JTO Notification
BSNL JTO Apply Online Apply Online
Official WebsiteBSNL
Latest Govt Jobs NewsJoin Telegram

निष्कर्ष: BSNL JTO Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए करियर बनाने की गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो टेलीकॉम सेक्टर में जॉब पाना चाहते हैं। पदों की संख्या भले ही कम है, लेकिन यदि सलेक्ट हो गए तो मोटी सैलरी और सरकारी फील्ड में काम करने का मौका भी मिलेगा। इसलिए समय पर फॉर्म जमा करके BSNL JTO Exam Prepration अभी से शुरू कर दें।

Disclaimer: यह जानकारी BSNL द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल Advt. No. BSNLCO-11/12(11)/1/2026-RECTT-CO पर आधारित है। अभ्यर्थी अप्लाई करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती के सभी नियमों को खुद से ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। किसी भी तकनीकी बदलाव के लिए BSNL मैनेजमेंट का डिसीजन ही दिन होगा।

FAQs

BSNL JTO Recruitment 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग कितने हफ्तों की होगी?

कुल 20 हफ्तों तक शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स की ट्रेनिंग होगी, जिसमें 10 हफ्ते फेज-1, 4 हफ्ते फील्ड ट्रेनिंग और 6 हफ्ते फेज-2 के लिए होंगे।

BSNL जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर आंसर की रिलीज होने के बाद आपत्ति दर्ज कराने की क्या फीस है?

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 400 रूपये देने होंगे।

देश भर में BSNL JTO एग्जाम के लिए कितने परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं?

जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर परीक्षा के लिए देश भर के 27 प्रमुख शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

BSNL JTO भर्ती 2026 के लिए कौन कौन आवेदन कर सकता है?

जिन अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषयों में B.E./B.Tech या M.Sc. की डिग्री है, वे सभी अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment