MP Data Entry Operator Recruitment 2026 Notification Release: डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के 770 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकारी विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति (MPLRMS), भोपाल द्वारा अपने आई.टी. कैडर के विस्तार के लिए Data Entry Operator Recruitment 2026 का संशोधित ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। Advertisement No. 2041/भू.अ.प्र.स./2026 के अनुसार विभाग द्वारा कुल 770 डाटा एंट्री ऑपरेटर के खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है।

MP Data Entry Operator Recruitment 2026 Notification Release
MP Data Entry Operator Recruitment 2026

यह पद संविदा के आधार पर भरे जा रहे है, डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है। यह भर्ती उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छा मौका है जो कंप्यूटर संचालन में दक्ष हैं और MP Govt Jobs 2026 की तलाश कर रहे हैं। MP Land Record Recruitment के तहत चयन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी रखा गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र 05 मार्च 2026 से आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी MP Online पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना फॉर्म जमा कर सकते है।

इस आर्टिकल में हमने MP Data Entry Operator Vacancy 2026 से जुड़ी प्रत्येक छोटी बड़ी जानकारी, जैसे कि अनिवार्य E-KYC प्रॉसेस, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप एवं सैलरी इत्यादि, ताकि आपको आवेदन करते समय किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Data Entry Operator Recruitment 2026 Overview

Recruiting Organization Nameमध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति (MPLRMS)
Post Nameडाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
Vacancies770
DEO Notification Release Date2 मार्च 2026
Job Typeसंविदा नियुक्ति (Contractual)
Last Date of Apply4 April 2026
Workplaceमध्य प्रदेश (राज्य स्तर)
SalaryRs.5200- 20,200/-
CategoryLatest Govt Jobs 2026
Application PortalPortal

Data Entry Operator Recruitment 2026 Important Dates

MP Online DEO Bharti की आधिकारिक विज्ञप्ति 2 मार्च 2026 को जारी की जा चुकी है, वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2026 से आमंत्रित किए गए है।

EventDates
DEO Official Notification Date2 मार्च 2026
Online Application Starting Date05 मार्च 2026
Last date for Online Apply04 अप्रैल 2026
Edit Period For Application Correction14 मार्च 2026 से 04 अप्रैल 2026

महत्वपूर्ण सूचना: अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी E-KYC के माध्यम से ली जाएगी, इसलिए आवेदन करने से पूर्व आपके आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर एकदम सही होने अनिवार्य है।

मध्यप्रदेश डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

MP DEO Vacancy के माध्यम से राज्य के भू-अभिलेख कार्यों को सुचारू बनाने के लिए कुल 770 डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्तियां केवल अस्थाई तौर पर संविदा आधारित होगी।

CategoryVacancies
UR209
SC123
ST154
OBC208
EWS76
Total770 Posts

Data Entry Operator Recruitment 2026 Eligibility Criteria

एमपी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी मध्यप्रदेश राज्य के मूल निवासी होने चाहिए, साथ ही अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का भी पालन करना अनिवार्य है:

Data Entry Operator Qualification 2026

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने आवश्यक है।
इसके साथ ही तकनीकी योग्यता (CPCT) के तहत आवेदक के पास CPCT (Computer Proficiency Certification Test) का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर थ्योरी दोनों विषयों में भी उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Data Entry Operator Age Limit 2026

एमपी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

Data Entry Operator Application Fees 2026

डाटा एंट्री ऑपरेटर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया सभी श्रेणियों के लिए निःशुल्क रखी गई है।

Data Entry Operator Recruitment 2026 Selection Process

Data Entry Operator Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल शैक्षणिक योग्यता, कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Merit List: अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड और मुख्य रूप से CPCT स्कोर कार्ड के अंकों की वरीयता/मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  • E-KYC Verification: नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थियों की डेमोग्राफिक जानकारी आधार आधारित E-KYC के माध्यम से ली जाएगी।
  • Document Verification (DV): मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित किए गए केंद्रों पर उपस्थित होना आवश्यक है।

Read Also….रेलवे नई अप्रेंटिस भर्ती के 2801 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी का मौका

Data Entry Operator Salary Structure 2026

एमपी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश शासन के संविदा नियमों के अंतर्गत मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा:

  • Monthly Honorarium: लगभग ₹5200 से ₹20200 प्रति माह निश्चित मानदेय दिया जाएगा।
  • अन्य शर्तें: चूंकि यह एक संविदा आधारित नियुक्ति है, इसलिए सेवा शर्तें और अन्य लाभ विभाग के वर्तमान संविदा प्रावधानों पर निर्भर करेंगे।

How To Apply for Data Entry Operator Recruitment 2026

MP DEO Online Form भरने के लिए आप यहां दी गई जानकारी का पालन कर सकते हैं:

  • आधार अपडेट: सबसे पहले यह सुनिश्चित करें आपके आधार कार्ड में डिटेल्स पूरी तरह से सही है या नहीं, क्योंकि E-KYC अनिवार्य है।
  • पोर्टल विजिट: इसके बाद आप MP Online की ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
  • अप्लाई लिंक: पोर्टल पर जाकर “Recruitment” के सेक्शन में Data Entry Operator Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करके Apply Online पर क्लिक करें।
  • डेटा एंट्री: आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक योग्यता, CPCT स्कोर और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • डॉक्युमेंट्स अपलोड: अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट: अंत में दर्ज की गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • प्रिंटआउट: फाइनल सबमिशन के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अवश्य रख लें।

Data Entry Operator Recruitment 2026 Apply Online

MP DEO Notification PDFNotification
MP DEO Apply OnlineApply Now
Official WebsiteOnline Portal

निष्कर्ष: मध्यप्रदेश भू-अभिलेख विभाग की यह Data Entry Operator Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए करियर शुरू करने की गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो शासन के डिजिटल कार्यों का हिस्सा बनना चाहते हैं। कुल 770 पदों की डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में चयन के लिए आपका CPCT स्कोर कार्ड सबसे जरूरी है। यदि आप इसके लिए सभी पात्रता को पूरी करते हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि 04 अप्रैल 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर जमा कर दें। आवेदन करने से पहले अपने आधार कार्ड की सभी त्रुटियों को सुधार लें ताकि E-KYC प्रॉसेस में कोई रुकावट न आए।

Disclaimer: यह सम्पूर्ण जानकारी 2 मार्च 2026 को जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन (क्रमांक 2041/भू.अ.प्र.स./2026) के आधार पर दी गई है। इस भर्ती के नियमों, मानदेय और योग्यता में किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार विभाग के पास सुरक्षित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले MP Online पोर्टल पर उपलब्ध फुल नोटिफिकेशन (Rulebook) को अवश्य पढ़ें।

MP Data Entry Operator Bharti 2026 FAQ’s

आवेदन से पहले आधार अपडेट करना क्यों जरूरी है?

विभाग द्वारा उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन E-KYC के माध्यम से किया जाएगा, इसलिए आधार में नाम, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि का सही होना अनिवार्य है।

क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार इस संविदा भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

मध्यप्रदेश डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को ही प्राथमिकता और आरक्षण नियमों का लाभ दिया जाएगा, अन्य राज्य के अभ्यर्थी इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं।

आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction) कब से किया जा सकता है?

आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 14 मार्च 2026 से 04 अप्रैल 2026 तक के लिए दी गई है।

क्या बिना CPCT के डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है?

नहीं, Data Entry Operator Qualification 2026 के तहत वैध CPCT स्कोर कार्ड होना एक अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता है, इसके बिना आप आवेदन नहीं मर सकते है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment