Railway Recruitment 2026 Notification Release: रेलवे नई अप्रेंटिस भर्ती के 2801 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा नौकरी का मौका

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय रेलवे में करियर की शुरुआत करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए Railway Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) द्वारा एक्ट अप्रेंटिस के कुल 2,801 पदों पर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें चयन के लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू देने की आवश्यकता नहीं है।

Railway Recruitment 2026 Notification Release
Railway Recruitment 2026

कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार RRC SCR Apprentice Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर आसानी से RRC SCR Online Form जमा कर सकते हैं। इस जॉब में 1 साल की ट्रेनिंग से न केवल रेलवे के कामकाज का अनुभव मिलेगा, बल्कि भविष्य में रेलवे की नियमित ग्रुप-डी (Level-1) वैकेंसी में मिलने वाले 20% कोटे और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में छूट का लाभ भी मिलेगा।

इस आर्टिकल में South Central Railway Bharti 2026 के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, डॉक्युमेंट्स, ओबीसी सर्टिफिकेट की वैलिडिटी और NAC सर्टिफिकेट के लाभ इत्यादि की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Railway Recruitment 2026 Overview

Recruitment Organizationदक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway)
Post NameAct Apprentice (Various Trades)
Total Vacancies2,801 Slots
Training Period01 Yr (Fixed Term)
Certificate After TrainingNational Apprentice Certificate (NAC)
Training LocationSouth Central Railway
Application Start Date12 March 2026
CategorySCR Apprentice Recruitment 2026
Official WebsiteRRC SCR

Railway Recruitment 2026 Important Dates

दक्षिण मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 12 मार्च को जारी किया गया है, वहीं आवेदन प्रक्रिया भी इसी दिन से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2026 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते हैं।

EventDates
RRC SCR Notification ReleaseMarch 12, 2026
RRC SCR Apprentice Form StartMarch 12, 2026 (from 5:00 PM)
Last Date of RegistrationApril 11, 2026 (till 11:59 PM)
Merit List ReleaseApril/May 2026

विशेष सूचना: सिलेक्शन के बाद सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने पर आपको NCVT द्वारा जारी National Apprentice Certificate (NAC) दिया जाएगा, जो सरकारी और प्राइवेट दोनों ही फील्ड में बहुत काम आएगा।

साउथ सेंट्रल रेलवे भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

Railway ITI Pass Jobs 2026 के तहत 2801 खाली अलग-अलग ट्रेडों के खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें शामिल कुछ मुख्य ट्रेड इस प्रकार हैं:

Trade NameNo. of Posts
Electrician1258 पद
Fitter539 पद
AC Mechanic251 पद
Welder202 पद
COPA181 पद
Diesel Mechanic105 पद
Painters, Machinists & Carpenters265 पद
Grand Total 2801

Railway Recruitment 2026 Eligibility Criteria

साउथ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं जो तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के तहत श्रीकाकुलम, विजयनगरम और मान्यम को छोड़कर, महाराष्ट्र के 13 जिलों, कर्नाटक के 8 जिलों, तमिलनाडु (वेल्लोर) और मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा के स्थायी निवासी हैं। साथ ही, अनुकंपा के आधार पर (CGA) और एक्स-सर्विसमैन (Ex-SM) के बच्चों को भी इस भर्ती में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

Railway Apprentice Qualification 2026

  • रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • Technical Ability: इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट (NTC) होना आवश्यक है।
  • Alert: उच्च योग्यता यानि उच्च डिग्री/डिप्लोमा वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। यदि कोई अपनी उच्च योग्यता छुपाकर आवेदन करता है, तो ऐसे में आवेदन किसी भी समय रद्द किया जा सकता है।
  • OBC Certificate Rules: आपका ‘Non-Creamy Layer’ सर्टिफिकेट 01 अप्रैल 2025 के बाद का जारी होना चाहिए, तभी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

Railway Apprentice Age Limit 2026

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 11 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट दी गई है। एक्स-सर्विसमैन के आश्रितों के लिए भी विशेष कोटा निर्धारित है।

Railway Apprentice Application Fees 2026

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, उम्मीदवार यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करा सकेंगे।

Category Application Fees
UR/OBC/EWS₹100/- नॉन-रिफंडेबल
SC/ST/महिला/PwBDनिशुल्क (कोई फीस नहीं)

Railway Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के बिना इंटरव्यू के केवल शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत 50:50 के आधार पर तैयार की जाएगी।

  • डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन (DV): मेरिट में आने वालों को मूल प्रमाण पत्रों और Annexure-F यानी कि मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • सर्टिफिकेट फॉर्मेट: SC/ST (Annexure-A), OBC (Annexure-B) और EWS (Annexure-C) सर्टिफिकेट केवल रेलवे द्वारा दिए गए प्रोफार्मा में ही होने जरूरी है।

Railway Apprentice Salary Structure 2026

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में अंतिम रूप से चयनित प्रशिक्षुओं को हर महीने 7000 से 13000 तक का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। यदि आप बिना किसी वैध कारण के ट्रेनिंग बीच में छोड़ते हैं, तो आपको स्टाइपेंड की पूरी राशि और ट्रेनिंग की लागत रेलवे को वापस (Refund) करनी होगी। रेलवे द्वारा रहने के लिए कोई हॉस्टल सुविधा (No Hostel) नहीं दी जाएगी।

Read Also….राजस्थान ट्रैफिक पुलिस के 4309 पदों पर बंपर भर्ती, योग्यता 10वीं पास

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स को तैयार करके रखना जरूरी है:

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट।
  • ITI नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC/NCVT/SCVT)।
  • जाति प्रमाणपत्र (निर्धारित Annexure में)।
  • आधार कार्ड
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (20-50kb)।
  • स्कैन किए गए हस्ताक्षर (10-40kb)।
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

How To Apply Railway Recruitment 2026

Railway Apprentice Online Form लगाने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।
  • पंजीकरण या आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप हेल्प डेस्क 040-27788824 या आधिकारिक ईमेल rrcscr.helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते है।
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • अपनी पसंद की यूनिट या डिवीजन को सलेक्ट करके आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  • याद रखें कि एक से अधिक आवेदन करने पर आपके सभी फॉर्म रद्द कर दिए जाएंगे, इसलिए केवल एक ही आवेदन सावधानी से भरें।
  • इसके बाद आवश्यक सभी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में श्रेणीवार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म को Submit करके इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Railway Recruitment 2026 Apply Online

RRC SCR Apprentice Notification PDFNotification
RRC SCR Apprentice Apply OnlineApply Now
Official WebsiteRRC SCR

निष्कर्ष: Railway Recruitment 2026 तकनीकी युवाओं के लिए भारतीय रेलवे के साथ जुड़ने की एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। हालांकि यह पक्की नौकरी की गारंटी नहीं देती, लेकिन रेलवे की RRB लेवल-1 ग्रुप डी सरकारी नौकरी में मिलने वाली 20% वरीयता आपके करियर को एक नई ऊंचाई दे सकती है। आवेदन करने से पहले अपने सभी दस्तावेजों को 100 DPI में स्कैन करें और हस्ताक्षर रनिंग हैंडराइटिंग में करें।

Disclaimer: यह आर्टिकल पूरी तरह से दक्षिण मध्य रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन (SCR/P-HQ/RRC/111/Act. App/2025-26) पर आधारित है। किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

Railway Bharti 2026 FAQ,s

क्या रेलवे सूचना भेजने के लिए डाक का उपयोग करेगा?

नहीं, सूचना का एकमात्र माध्यम एसएमएस (SMS), ईमेल और आधिकारिक वेबसाइट है। डाक द्वारा कोई कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा।

क्या ओबीसी (OBC) प्रमाणपत्र की कोई समय सीमा है?

हां, ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट 01 अप्रैल 2025 के बाद का जारी होना अनिवार्य है।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कौन सा सर्टिफिकेट मिलता है?

सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने पर आपको NCVT द्वारा जारी National Apprentice Certificate (NAC) दिया जाता है।

क्या रेलवे अप्रेंटिस ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कोई विशेष सावधानी रखनी चाहिए?

हां, हस्ताक्षर कभी भी बड़े अक्षरों (Capital Letters) में न करें और एक से अधिक आवेदन फॉर्म न भरें, अन्यथा सभी फॉर्म रिजेक्ट हो जाएंगे।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment