अगर आप केवल 10वीं पास हैं और 2026 में बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने की तलाश में हैं, तो भारतीय डाक विभाग ने आपको साल का सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। दरअसल India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2026 को विभाग की वेबसाइट पर लाइव किया जा रहा है। इस भर्ती के जरिए देशभर के विभिन्न पोस्टल सर्किलों में कुल 28,740 ग्रामीण डाक सेवकों की नियुक्ति की जाएगी।

यह उन लाखों युवाओं के लिए Sarkari Naukri पाने का स्वर्णिम अवसर है जो अपने ही क्षेत्र में रहकर देश की सेवा करना चाहते हैं। India Post GDS Vacancy 2026 की इस प्रक्रिया को लेकर हमारी टीम ने बारीकी से रिसर्च करते हुए सटीक जानकारी उपलब्ध कराई है। इस बार विभाग ने चयन प्रक्रिया को और भी पारदर्शी बनाया है। India Post GDS Recruitment 2026 के तहत मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे जीडीएस मेरिट लिस्ट अब और भी जल्दी जारी होगी।
इस आर्टिकल में हम आपको इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की सटीक तारीखें, पात्रता और आवेदन करने का सही तरीका बता रहे हैं, ताकि आपका फॉर्म पहली बार में ही स्वीकार हो जाए।
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 Highlight
| Organization | Indian Postal Department |
| Post Names | GDS (BPM & ABPM/Dak Sevak) |
| Total Vacancies | 28,740 Posts (All India) |
| Apply Mode | Online |
| Form Start Date | 31 January 2026 |
| Qualification | 10th Pass |
| Selection Mode | 10th Marks Based Merit (No Exam) |
| Job Location | All India |
| Category | 10th Pass Govt Jobs Without Exam 2026 |
ग्रामीण डाक सेवक के प्रमुख कार्य 2026 में
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भूमिका ग्रामीण बैंकिंग और संचार का प्रमुख आधार होती है, इन्हें नियुक्ति के बाद निम्नलिखित कार्य करने होंगे:
- BPM (Branch Postmaster): ये शाखा के प्रभारी होते हैं। इनका काम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के खातों को मैनेज करना और डाकघर के सभी कार्यों की निगरानी करना होता है।
- ABPM/Dak Sevak: इनका मुख्य काम डाक पत्रों की डिलीवरी, डाक टिकटों की बिक्री और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होता है।
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 Registration Date
इंडिया पोस्ट जीडीएस 10वीं पास भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाक विभाग द्वारा 31 जनवरी को जारी किया जा रहा है, वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन प्रक्रिया भी 31 जनवरी से ही शुरू की जा रही है।
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 27 जनवरी 2026
- ऑनलाइन फॉर्म स्टार्ट होने की तारीख: 31 जनवरी 2026
- फॉर्म भरने की लास्ट डेट: 14 फरवरी 2026
- आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction): 15-17 फरवरी 2026 तक
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 पद संख्या विवरण
इस वर्ष Gramin Dak Sevak Bharti 2026 के तहत कुल 28,740 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। India Post GDS Bharti 2026 में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पदों की संख्या सबसे अधिक रखी गई है। आप सर्किल-वाइज निर्धारित पोस्ट डिटेल्स ऑफिशियल पोर्टल पर देख सकते हैं।
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 Eligibility Criteria
Gramin Dak Sevak Recruitment 2026 के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होंगी:
- आवेदनकर्ता भारत के मूल नागरिक होने चाहिए।
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा का पूरा ज्ञान हो जहां से वह आवेदन कर रहा है।
- शारीरिक रूप से फिट होना और साइकिल चलाना आना भी अनिवार्य है।
- इसके अलावा अभ्यर्थियों को शैक्षणिक एवं आयु सीमा मानदंडों को भी पूरा करना होगा, जिसके जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।
India Post GDS Qualification 2026
- अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं बोर्ड (High School) परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए।
- कक्षा 10वीं में गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी विषयों का अध्ययन किया होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और स्मार्टफोन ऑपरेट करने की जानकारी होना एक अतिरिक्त योग्यता मानी जाती है जो अभ्यर्थियों के पास होनी चाहिए।
India Post GDS आयु सीमा 2026
Dak Sevak Bharti के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- छूट: SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आवेदन शुल्क 2026
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणीवार तय निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:
- UR/OBC/EWS (पुरुष): Rs.100/- Only
- महिला/SC/ ST/दिव्यांग: निशुल्क (कोई फीस नहीं)।
- शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 Selection Process
India Post GDS 10th Pass Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के कक्षा 10वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट: कक्षा 10वीं के अधिकतम अंकों के प्रतिशत के आधार पर एक ऑटोमेटेड मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- Document Verification (DV): मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को उनके मूल डॉक्युमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें असफल होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
India Post GDS Salary/Pay Scale 2026-27
Dak Vibhag Bharti 2026 के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार मासिक मानदेय (TRCA) दिया जाता है जो इस प्रकार है:
- BPM: Rs.12,000/- से Rs.29,380/- Monthly
- ABPM/Dak Sevak: 10,000/- से Rs.24,470/- Monthly
- इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सरकारी योजनाओं के अंतर्गत कमीशन भी मिलता है।
How to Apply India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026
ग्रामीण डाक सेवक ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Registration बटन पर क्लिक करके अपने एक्टिव मोबाइल नंबर एवं ईमेल से वेरिफिकेशन करें।
- Application Form में कक्षा 10वीं की अंकतालिका में दी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक एवं ध्यानपूर्वक भरें।
- अपने डिवीजन के उन डाकघरों का चयन सलेक्ट करें जहां से आप काम करना चाहते हैं, अधिक से अधिक विकल्प आप चुन सकते है।
- अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंतिम चरण में निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 Apply Online
| India Post GDS Notification PDF | GDS Notification |
| India Post GDS Apply Online | Apply Now |
| Official Website | GDS Portal |
निष्कर्ष: Gramin Dak Sevak Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए करियर की एक नई शुरुआत है जो 10th Pass Government Jobs Without Exam की तलाश में हैं। GDS Bharti न केवल आपको रोजगार सुरक्षा देती है, बल्कि भविष्य में विभागीय परीक्षाओं के माध्यम से प्रमोशन के अवसर भी प्रदान करती है। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय पर अपना आवेदन जमा करें।
Disclaimer: यह आर्टिकल लेटेस्ट ऑफिशियल जानकारी पर आधारित है। हालांकि आवेदन से पहले उम्मीदवारों को हमारी सलाह है कि वे विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को स्वयं एक बार जरूर विस्तार से पढ़ें।
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 – FAQ,s
GDS 2026 भर्ती में चयन के लिए क्या कोई परीक्षा देनी होगी?
नहीं, India Post GDS Bharti 2026 में चयन सीधे 10वीं कक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा।
2026 में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू की जा रही है एवं अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
क्या कक्षा 10वीं में ग्रेस मार्क्स (Pass by Grace) वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?
हां, ऐसे अभ्यर्थी भी GDS Vacancy के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन मेरिट लिस्ट में आपकी स्थिति आपके द्वारा प्राप्त वास्तविक अंकों के आधार पर ही तय होगी।
क्या इस भर्ती के लिए कंप्यूटर सर्टिफिकेट जरूरी है?
यदि आपने 10वीं या 12वीं में कंप्यूटर विषय पढ़ा है, तो अलग से सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। अन्यथा, जॉइनिंग के समय 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।









