भारतीय डाक विभाग (India Post) देश के सभी ग्रामीण डाक सेवक (GDS) सर्किलों के लिए एक नई India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसमें 23757 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन बिना परीक्षा, बिना इंटरव्यू के किया जाएगा, इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन 2 सितम्बर से 21 सितंबर 2026 तक आमन्त्रित किए गए है।

सबसे अच्छी बात की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए ना कोई इंटरव्यू होगा, ना कोई परीक्षा होगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। चाहे आप किसी भी राज्य से हो, यदि डायरेक्ट फॉर्म भर कर सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो GDS Bharti का फॉर्म अवश्य भरें।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती एक परमानेंट सरकारी नौकरी है जिसमे आपको अच्छी खासी सैलरी भी मिलेगी, आप ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के किसी भी पद के लिए योग्यता अनुसार अप्लाई कर सकते है।
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 Highlight
| Organization | Indian Postal Department |
| Post Names | GDS (BPM & ABPM/Dak Sevak) |
| Total Vacancies | 23757 |
| Apply Mode | Online |
| Form Start Date | 02 Sep 2026 |
| Job Location | All India |
| Category | 10th Pass Govt Jobs Without Exam 2026 |
ग्रामीण डाक सेवक के प्रमुख कार्य
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भूमिका ग्रामीण बैंकिंग और संचार का प्रमुख आधार होती है, इन्हें नियुक्ति के बाद निम्नलिखित कार्य करने होंगे:
- BPM (Branch Postmaster): ये शाखा के प्रभारी होते हैं। इनका काम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के खातों को मैनेज करना और डाकघर के सभी कार्यों की निगरानी करना होता है।
- ABPM/Dak Sevak: इनका मुख्य काम डाक पत्रों की डिलीवरी, डाक टिकटों की बिक्री और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होता है।
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 Form Date
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाक विभाग द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है, नोटिफिकेशन के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों से निम्नलिखित तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:
- नोटिफिकेशन Release: 20 August 2026
- Detailed Vacancy Notification जारी होने की तारीख: 28 August 2026
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुरू: 31 अगस्त 2026
- रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 19 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान शुरू: 02 सितंबर 2026
- आवेदन और फीस भुगतान की लास्ट डेट: 21 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन: 23 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

India Post Gramin Dak Sevak Bharti 2026 Post Details
India Post Gramin Dak Sevak Vacancy 2026 का आयोजन कुल 23,757 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए किया जा रहा है। जिसने देशभर के अलग-अलग सर्कल्स के लिए विभिन्न भाषाओं के अनुसार निर्धारित श्रेणियों के लिए पद संख्या निर्धारित की गई है। यहां पर सर्कल अनुसार अलग अलग एवं सभी सर्किलों के लिए कैटेगरी अनुसार कुल पद संख्या का विवरण दिया गया है:
GDS Circle Wise Post Details
- Andhra Pradesh: 917 पद
- Assam: कुल 414 पद (Assamese/Asomiya – 322, Bengali – 77, Bodo – 15)
- Bihar: 1,098 पद
- Chhattisgarh: 762 पद
- Delhi: 16 पद
- Gujarat: 499 पद
- Haryana: 87 पद
- Himachal Pradesh: 335 पद
- Jammu and Kashmir: 340 पद
- Jharkhand: 1,379 पद
- Karnataka: 1,116 पद
- Kerala Circle: 1,373 पद
- Madhya Pradesh: 1,450 पद
- Maharashtra: कुल 2,431 पद (Konkani/Marathi – 134, Marathi – 2,297)
- North Eastern: कुल 2,614 पद (Bengali/kak barak – 179, English/Hindi – 1,354, English/Hindi and Garo – 296, English/Hindi and Khasi – 369, English/Manipuri – 306, Mizo – 110)
- Odisha: 1,353 पद
- Punjab: कुल 122 पद (English/Hindi – 3, Punjabi – 119)
- Rajasthan: 1,009 पद
- Tamilnadu: 2,118 पद
- Telangana: 419 पद
- Uttarakhand: 452 पद
- Uttar Pradesh: 1,691 पद
- West Bengal: कुल 1,762 पद (Bengali – 1,619, Bengali/Nepali – 12, Sherpa/Tamang – 86, English/Hindi – 38, Nepali – 7)
Grand Total: 23757

GDS Bharti Category Wise Post Details:
- UR (Unreserved): 10,640 पद
- OBC: 4,433 पद
- SC: 3,082 पद
- ST: 2,773 पद
- EWS: 2,160 पद
- PWD-A: 192 पद
- PWD-B: 227 पद
- PWD-C: 178 पद
- PWD-DE: 72 पद
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदकों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होंगी:
- आवेदनकर्ता भारत के मूल नागरिक होने चाहिए।
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा का पूरा ज्ञान हो जहां से वह आवेदन कर रहा है।
- शारीरिक रूप से फिट होना और साइकिल चलाना आना भी अनिवार्य है।
इसके अलावा अभ्यर्थियों को शैक्षणिक एवं आयु सीमा मानदंडों को भी पूरा करना होगा, जिसके जानकारी स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है।
India Post GDS Qualification
- अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं बोर्ड (High School) परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए।
- कक्षा 10वीं में गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी विषयों का अध्ययन किया होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और स्मार्टफोन ऑपरेट करने की जानकारी होना एक अतिरिक्त योग्यता मानी जाती है जो अभ्यर्थियों के पास होनी चाहिए।
India Post GDS Age Limit
Dak Sevak Bharti के लिए आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- छूट: SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Gramin Dak Sevak Bharti Application Fees
India Post GDS 10th Pass Recruitment में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को श्रेणीवार तय निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:
- UR/OBC/EWS (पुरुष): Rs.100/- Only
- महिला/SC/ ST/दिव्यांग: निशुल्क (कोई फीस नहीं)।
- शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन
India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 Selection Process
India Post GDS Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के कक्षा 10वीं में प्राप्त अधिकतम अंकों, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट: कक्षा 10वीं के अधिकतम अंकों के प्रतिशत के आधार पर एक ऑटोमेटेड मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
- Document Verification (DV): मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को उनके मूल डॉक्युमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें असफल होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
India Post GDS Salary/Pay Scale
Dak Vibhag Bharti 2026 के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार मासिक मानदेय (TRCA) दिया जाता है जो इस प्रकार है:
- BPM: Rs.12,000/- से Rs.29,380/- Monthly
- ABPM/Dak Sevak: 10,000/- से Rs.24,470/- Monthly
- इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते और सरकारी योजनाओं के अंतर्गत कमीशन भी मिलता है।
How to Apply India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026
ग्रामीण डाक सेवक ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

- होमपेज पर Registration बटन पर क्लिक करके अपने एक्टिव मोबाइल नंबर एवं ईमेल से वेरिफिकेशन करें।
- Application Form में कक्षा 10वीं की अंकतालिका में दी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक एवं ध्यानपूर्वक भरें।
- अपने डिवीजन के उन डाकघरों का चयन सलेक्ट करें जहां से आप काम करना चाहते हैं, अधिक से अधिक विकल्प आप चुन सकते है।
- अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंतिम चरण में निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें और इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
India Post GDS Notification 2026 Apply Online
| India Post GDS Bharti Vacancies Notification | India Post GDS Vacancies Notification PDF Download |
| India Post GDS Notification PDF | India Post GDS Notification PDF Download |
| India Post GDS Apply Online | GDS Apply Now |
| Official Website | GDS Portal |
| Daily New Jobs Update | Join Telegram Channel, Join WhasApp Group |
निष्कर्ष: India Post GDS 10th Pass Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए करियर की एक नई शुरुआत है जो 10th Pass Government Jobs Without Exam की तलाश में हैं। GDS Bharti न केवल आपको रोजगार सुरक्षा देती है, बल्कि भविष्य में विभागीय परीक्षाओं के माध्यम से प्रमोशन के अवसर भी प्रदान करती है। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय पर अपना आवेदन जमा करें।
India Post Recruitment 2026 – FAQ,s
GDS 2026 भर्ती में चयन के लिए क्या कोई परीक्षा देनी होगी?
नहीं, India Post GDS Bharti 2026 में चयन सीधे 10वीं कक्षा में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर किया जाएगा।
2026 में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो रही है, जबकि 21 सितंबर 2026 तक फॉर्म भरे जाएंगे।
क्या कक्षा 10वीं में ग्रेस मार्क्स (Pass by Grace) वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?
हां, ऐसे अभ्यर्थी भी GDS Vacancy के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन मेरिट लिस्ट में आपकी स्थिति आपके द्वारा प्राप्त वास्तविक अंकों के आधार पर ही तय होगी।
क्या इस भर्ती के लिए कंप्यूटर सर्टिफिकेट जरूरी है?
यदि आपने 10वीं या 12वीं में कंप्यूटर विषय पढ़ा है, तो अलग से सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। अन्यथा, जॉइनिंग के समय 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट कब है?
Gramin Dak Sevak Recruitment 2026 में आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर है अभ्यर्थी 31 अगस्त से 19 सितंबर तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन एवं 2 से 21 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते है।