Rajasthan CET 12th Level Notification 2026: नमस्ते दोस्तों, अगर आप भी राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक सिक्योर करियर बनाना चाहते हैं, तो यह एग्जाम आपके लिए किसी गोल्डन ऑपर्च्युनिटी से कम नहीं है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जल्द ही प्रदेश की सबसे बड़ी पात्रता परीक्षा Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 जारी करने जा रहा है।

इस बार राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 पिछले वर्षों के मुकाबले काफी अलग और अपडेटेड होने वाली है। हमने इस आर्टिकल में One Time Registration (OTR), DigiLocker Integration से लेकर Normalisation Process तक की वो हर बारीक जानकारी शामिल की है जो आपको CET के जरिए लेटेस्ट Govt Jobs की रेस में सबसे आगे रखेगी। चलिए, जानते हैं राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम की ए-टू-जेड डिटेल्स।
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Overview
| परीक्षा का नाम | Rajasthan CET 12th Level 2026 |
| भर्ती बोर्ड का नाम | Rajasthan Subordinate Staff Selection Board (RSSB), Jaipur |
| आवेदन मोड | Online (SSO/OTR Portal) |
| CET Form Start Date | Feb/March 2026 |
| CET स्कोर कार्ड वैधता | 2 वर्ष से लाइफटाइम तक संभव |
| कैटेगरी | RSMSSB CET Notification 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | RSMSSB |
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Important Dates
राजस्थान सीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। Rajasthan CET Form Date से जुड़ी संभावित महत्वपूर्ण तारीखें कुछ इस प्रकार हैं:
- CET Official Notification: फरवरी या मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह तक।
- Rajasthan CET 12th Level Online Form 2026 Start Date: मार्च 2026
- Last Date to Apply: अप्रैल 2026 (मध्य)।
- Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026: जून 2026 के द्वितीय सप्ताह में।
- CET Result & Score Card: अगस्त 2026 तक।
RSMSSB CET 12th Level Exam में शामिल प्रमुख भर्तियां 2026
अगर आप राजस्थान में 12वीं लेवल सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस परीक्षा को पास करना आपके लिए पहला और अनिवार्य स्टेप है। सीईटी के अंतर्गत आने वाले प्रमुख पद और विभाग कुछ इस प्रकार हैं:
| Name Of Recruitment | Name Of Department |
| राजस्थान पुलिस कांस्टेबल | Police विभाग, प्रदेश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय भर्ती |
| LDC / कनिष्ठ सहायक | शासन सचिवालय और विभिन्न अधीनस्थ कार्यालयों में |
| छात्रावास अधीक्षक (Hostel Superintendent) | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
| वनपाल | वन विभाग |
| जमादार ग्रेड-II | आबकारी विभाग के अंतर्गत |
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Eligibility Criteria
राजस्थान सीईटी एग्जाम में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:
Rajasthan CET 12th Level Qualification 2026
- आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जो छात्र इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में Appearing यानी कि अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन कर सकते है।
- कंप्यूटर आधारित पदों जैसे LDC के लिए RS-CIT या इसके समकक्ष वाला मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
Rajasthan CET 12th Level Age Limit 2026
इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के नियमानुसार राज्य के SC, ST, OBC, EWS और महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
Rajasthan CET 12th Level Application Fees 2026
Rajasthan CET 2026 Application Form भरने के लिए श्रेणीवार शुल्क इस प्रकार है:
| Category | Application Fees |
| सामान्य/OBC और MBC क्रीमी लेयर | ₹600 |
| OBC और MBC NCL / SC / ST / दिव्यांग | ₹400 |
- One Time Registration (OTR): यदि आपने पहले कभी राजस्थान की किसी भर्ती का आवेदन शुल्क OTR पोर्टल के माध्यम से जमा किया है, तो आपको दोबारा आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Selection Process
राजस्थान सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी वाइज निर्धारित पासिंग प्राप्त करने आवश्यक है, तभी उन्हें सीईटी में शामिल भर्तियों में आवेदन के लिए पात्र माना जाएगा।
- Written Exam (CET): सबसे पहले 300 अंकों की ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी। बहु-चरणीय परीक्षाओं में Normalisation Process यानी कि अंकों का सामान्यीकरण प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
- स्कोर कार्ड: परीक्षा के बाद आपका परसेंटाइल स्कोर जारी होगा, जो आगामी भर्तियों के लिए आपकी पात्रता सुनिश्चित करेगा।
- Main Recruitment Exam: जब विभागवार भर्ती जैसे राजस्थान पुलिस, वनपाल, महिला सुपरवाइजर एवं LDC आएगी, तो श्रेणीवार निर्धारित योग्यता अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।
Read Also….राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड के 7000+ पदों पर बंपर भर्ती
Rajasthan CET 12th Level Exam Pattern & Syllabus 2026
एग्जाम क्लियर करने के लिए राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम के फुल सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझना अनिवार्य है:
- एग्जाम का प्रकार: बहुविकल्पीय/वस्तुनिष्ठ प्रकार
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 300
- प्रत्येक सही प्रश्न पर अंक: 2 अंक
- परीक्षा की समय अवधि: 03 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: वर्तमान नियमों के अनुसार नकारात्मक अंकन नहीं है, लेकिन परीक्षा की गंभीरता बनाए रखने के लिए नए नोटिफिकेशन में इसे जोड़ा जा सकता है।
- परीक्षा के मुख्य विषय: राजस्थान का भूगोल, इतिहास, कला-संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान इत्यादि।
Rajasthan CET 12th Level Exam Category Wise Passing Marks 2026
2026 की परीक्षा में सबसे बड़ा अपडेट CET Qualifying Marks को लेकर है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी:
- General/OBC/EWS: कम से कम 40% अंक यानी कि 300 में से 120 अंक लाना अनिवार्य है, वहीं लेटेस्ट अपडेट के अनुसार इसे बढ़ाकर अब 60% किया जा सकता है।
- SC/ST: कम से कम 35% अंक अर्थात् 300 में से 105 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- विशेष सुझाव: केवल पास होने के बजाय इस परीक्षा में आप अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का प्रयास करें।
Rajasthan CET 12th Level Exam की तैयारी के लिए टॉप स्मार्ट स्टडी टिप्स 2026
- राजस्थान जीके: परीक्षा का लगभग 60% पार्ट राजस्थान सामान्य ज्ञान पर आधारित होता है। नए मैप और चार्ट्स के जरिए इसकी अच्छी तैयारी करें।
- नियमित मॉक टेस्ट: सप्ताह में कम से कम 2 ऑनलाइन या ऑफलाइन मॉक टेस्ट दें और अपने कमजोर विषयों का विश्लेषण अवश्य करें।
- करंट अफेयर्स: पिछले 12 महीनों के राजस्थान बजट, आर्थिक समीक्षा और नई फ्लैगशिप योजनाओं पर विशेष ध्यान दें।
- Previous Year Papers: पुराने प्रश्न पत्रों को हल करना कभी न भूलें, यह एग्जामिनर के माइंडसेट को समझने का सबसे अच्छा तरीका है।
Best CET Books 2026
- राजस्थान सामान्य ज्ञान: लक्ष्य (Lakshya) गाइड या पैनोरमा (Panorama) पब्लिकेशन।
- सामान्य हिंदी: डॉ. राघव प्रकाश पिंक सिटी पब्लिशर्स।
- रीजनिंग/मैथ्स: रामनिवास मथुरिया या एस. चंद आर.एस. अग्रवाल।
How to Apply Online for Rajasthan CET 12th Level Exam 2026
RSMSSB CET Vacancy 2026 Online Form भरने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप राजस्थान रिक्रूटमेंट SSO पोर्टल पर जाकर अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
- डैशबोर्ड पर ‘Recruitment Portal‘ टैब पर क्लिक करें।
- अब ‘Ongoing Recruitment‘ सेक्शन में जाकर “Rajasthan CET 12th Level Bharti 2026” सामने Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आपने OTR यानी अभी तक One Time Registration नहीं किया है, तो पहले अपने आधार या जन-आधार से इसे पूरा अवश्य करें।
- आवेदन पत्र में अपनी शैक्षणिक जानकारी और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
- लाइव फोटो, आवश्यक डॉक्युमेंट्स और हस्ताक्षर को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए RSSB CET Recruitment 2026 ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 Apply Online
| RSSB CET 12th Level Notification | Coming Soon |
| RSSB CET 12th Level Apply Online | Update Soon |
| Official Website | RSSB Portal |
निष्कर्ष: दोस्तों, Rajasthan CET Exam 2026 केवल एक पात्रता परीक्षा नहीं है, बल्कि यह राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी पाने की पहली सीढ़ी है। चूँकि Competition का लेवल हर साल बढ़ रहा है, इसलिए नोटिफिकेशन का इंतजार करने के बजाय आप आज से ही अपनी तैयारी को शुरू कर दें। याद रखें, “सफलता उन्हीं को मिलती है जिनकी तैयारी समय से पहले और सही दिशा में होती है।” हमें पूरी उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके लिए सीईटी संबंधित जानकारी प्राप्त करने में बहुत उपयोगी साबित होगा।
Disclaimer: यह आर्टिकल विभिन्न भरोसेमंद न्यूज पेपर, सोशल मीडिया अपडेट्स और पिछले वर्षों के एग्जाम डेटा पर आधारित है। अंतिम और सटीक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को हमारी सलाह है कि वे समय-समय पर RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली न्यूज देखें एवं आधिकारिक अपडेट के लिए Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 का इंतजार करें।
Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 – FAQ’s
क्या इस परीक्षा में राजस्थान से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं?
हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी Rajasthan CET 12th Level 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सामान्य श्रेणी के अंतर्गत ही माना जाएगा। एवं उतने ही पासिंग मार्क्स प्राप्त करने होंगे।
क्या सीईटी स्कोर कार्ड की वैधता अब बढ़ा दी गई है?
वर्तमान में चल रही चर्चा के अनुसार सीईटी स्कोर कार्ड की वैधता को अब 1 साल से बढ़ाकर 2 से 4 साल या लाइफटाइम के लिए वैलिड किया जा सकता है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नए सीईटी नोटिफिकेशन में होगी।
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल की परीक्षा 2026 में कब होगी?
बोर्ड के RSSB Exam Calendar के अनुसार Rajasthan CET 12th Level Exam Date 2026 जून महीने के मध्य में निर्धारित की गई है।
क्या Rajasthan CET 12th Level Recruitment 2026 में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी?
हां, चूँकि यह परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है, इसलिए पेपर के कठिनाई लेवल को संतुलित करने के लिए बोर्ड द्वारा Normalisation Process का उपयोग निश्चित रूप से किया जाएगा।









