Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026: राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड के 5835 पदों पर नई भर्ती, जानें आगे की Latest Update

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में लाइब्रेरियन ग्रेड-III के कुल 5,835 खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। इस सरकारी नौकरी के लिए लाइब्रेरी साइंस में डिग्री/डिप्लोमा धारक और 18 से 40 वर्ष के योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यदि आप राजस्थान में ‘Latest Govt Jobs 2026’ की तलाश कर रहे हैं, तो यह नौकरी आपके लिए बेस्ट करियर ऑप्शन है।

Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026 Form Dates
Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026

इस लेख में राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन की संभावित तारीखें, पात्रता, नया परीक्षा पैटर्न Syllabus और चयन प्रक्रिया (Selection Process) की स्टेप बाय स्टेप सटीक जानकारी दी गई है। चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर लाइब्रेरियन नोटिफिकेशन लाइव होते ही ऑनलाइन फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक यहां अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि आप बिना किसी देरी के समय पर आवेदन कर सकें।

Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026 Overview

भर्ती का नामRajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026
भर्ती आयोजक संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
पद का नामतृतीय श्रेणी पुस्तकालय अध्यक्ष (Librarian Grade-III)
कुल पद संख्या5835 (प्रस्तावित एवं स्वीकृत पद)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथिSep 2026 (संभावित)
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित लिखित परीक्षा)
नौकरी का प्रकारराजस्थान राज्य स्तरीय सरकारी नौकरी
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरीराजस्थान सरकारी नौकरी 2026

राजस्थान लाइब्रेरियन 3rd ग्रेड के कार्य: Job Profile & Responsibilities

अक्सर लोग सोचते हैं कि स्कूल में लाइब्रेरियन का काम सिर्फ अलमारी में किताबें रखना उन्हें संभालना ही है, लेकिन आज के डिजिटल और इनफॉर्मेशन एरा में यह भूमिका पूरी तरह बदल चुकी है। एक स्कूल लाइब्रेरियन केवल पुस्तकों का रक्षक नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स का सबसे बड़ा मार्गदर्शक, मेंटर और इनफॉर्मेशन मैनेजर भी होता है। यदि आप राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती के जरिए इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको इसके मुख्य तकनीकी कार्यों और कार्यक्षेत्र की पूरी समझ होनी चाहिए:

  • पुस्तकों का वैज्ञानिक वर्गीकरण (Classification): पुस्तकालय में आने वाली हर नई किताब को वैश्विक मानकों जैसे डीडीसी (Dewey Decimal Classification – DDC) या सीसी (Colon Classification – CC) पद्धतियों के अनुसार वर्गीकृत करके रखना।
  • कैटलॉगिंग (Cataloguing): किताबों के लेखक, विषय और टाइटल के आधार पर AACR-2 (Anglo-American Cataloguing Rules) या CCC (Classified Catalogue Code) के नियमों के अनुसार कैटलॉग कार्ड या डिजिटल डेटाबेस तैयार करना।
  • डिजिटल लाइब्रेरी सॉफ्टवेयर का संचालन: आधुनिक और पेपरलेस पुस्तकालयों को मैनेज करने के लिए e-Granthalaya (ई-ग्रंथालय), Koha (कोहा) या SOUL (सोल) जैसे लाइब्रेरी ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर को कुशलता से ऑपरेट करना।
  • छात्रों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना: स्टूडेंट्स और टीचर्स को उनकी जरूरत के अनुसार सही रेफरेंस बुक्स, रिसर्च मैटेरियल, जर्नल्स और ई-रिसोर्सेज (E-Resources) ढूंढकर देना और उनमें पढ़ने की आदत (Reading Habit) को विकसित करना।

नियुक्ति और कार्यक्षेत्र (Posting & Department)

इस भर्ती परीक्षा को क्रैक करने के बाद आपकी नियुक्ति राजस्थान सरकार के इन दो प्रमुख विभागों के पुस्तकालयों में होती है:

  1. राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय (माध्यमिक शिक्षा विभाग)
  2. संस्कृत शिक्षा विभाग के विद्यालय एवं पुस्तकालय

Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026 Important Dates

विभाग की वर्तमान फाइलों और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के संभावित कैलेंडर के अनुसार Rajasthan Librarian 3rd Grade Bharti 2026 की आधिकारिक विज्ञप्ति Sep के अंत या Oct 2026 के प्रथम सप्ताह में जारी होने की पूरी उम्मीद है। आवेदन प्रक्रिया एसएसओ (SSO) पोर्टल के जरिए 30 दिनों तक चलेगी।

 Librarian 3rd Grade  Latest News
Librarian 3rd Grade Latest News

 Librarian 3rd Grade Vacancies Details

इस बार RSSB Librarian Bharti 2026 में कुल 5835 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश के स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी के विस्तार और नए स्कूलों के खुलने से खाली पदों की संख्या 5835 से अधिक रहने की प्रबल संभावना है। यह राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती नॉन-टीएसपी और टीएसपी क्षेत्रों के युवाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आएगी।

Rajasthan Librarian Grade 3rd Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इस सरकारी नौकरी की दौड़ में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित विभिन्न मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है:

Librarian 3rd Grade Educational Qualification

  • पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • इसके साथ ही आवेदकों के पास पुस्तकालय विज्ञान में प्रमाण पत्र (C.Lib) या डिप्लोमा (D.Lib) या स्नातक डिग्री (B.Lib) होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थियों को राजस्थान की कला-संस्कृति और देवनागरी लिपि का ज्ञान भी होना चाहिए।
  • Note: यदि आपने अभी तक लाइब्रेरी साइंस कोर्स नहीं किया है, तो राजस्थान में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) इसके लिए सबसे सुलभ ऑप्शन है, जहां आप अप्लाई करके भर्ती आने तक कोर्स पूरा कर सकते है।

Age Limit and Relaxations

राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी। इसके अलावा राजस्थान सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Librarian Application Fees

राजस्थान में अब ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) प्रणाली लागू कर दी गई है, ऐसे में आपको राज्य की किसी भी भर्ती में आवेदन के लिए अब केवल ही बार OTR शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।

  • सामान्य, OBC एवं MBC क्रीमी लेयर: ₹600
  • आरक्षित वर्ग SC, ST, OBC एवं MBC Non-Creamy: ₹400
  • EWS और विकलांग: ₹400

आवश्यक सूचना: यदि आपने पूर्व में किसी भर्ती के लिए OTR शुल्क जमा कर दिया है, तो इस भर्ती में आपका आवेदन बिल्कुल निःशुल्क रहेगा।

Read Also – राजस्थान पुस्तकालयाध्यक्ष प्रथम श्रेणी शिक्षक के 1190 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान पुस्तकालय अध्यक्ष तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Exam: दो पेपर (दोनों वस्तुनिष्ठ)
  • Document Verification: मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की चेकिंग होगी।
  • Medical & Final Appointment: स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जॉइनिंग के लिए अंतिम रूप से जिला आवंटन होगा।

 Rajasthan Librarian 3rd Grade Exam Pattern and Syllabus 2026

राजस्थान लाइब्रेरियन एग्जाम के लिए एग्जाम स्ट्रक्चर को समझना अनिवार्य है, इस भर्ती में दो पेयर होंगेज पहला पेपर राजस्थान सामान्य ज्ञान का होगा जबकि दूसरा पेपर संबंधित विषय पर आधारित होगा।

पेपरमुख्य विषयप्रश्नअंकसमय
Paper-Iराजस्थान GK, भूगोल, इतिहास, मनोविज्ञान1002002 घंटे
Paper-IIलाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस (विषय ज्ञान)1002002 घंटे

परीक्षा में गलत उत्तर करने और गोले खाली छोड़ने पर प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। ध्यान दें, प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, इसके बिना आप इस भर्ती से बाहर हो जाएंगे। राजस्थान लाइब्रेरियन सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

राजस्थान लाइब्रेरियन एग्जाम की तैयारी कैसे करें

एक विशेषज्ञ के तौर पर मेरा सभी उम्मीदवारों को यही सुझाव है कि आप पेपर-2 को अपनी ताकत बनाएं।

  • विषय पर पकड़: संबंधित विषय में वर्गीकरण और सूचीकरण के सिद्धांतों को गहराई से समझें।
  • राजस्थान जीके: 41 नए जिलों के नए मैप और आंकड़ों के अनुसार अपनी तैयारी को अपडेट करें।
  • मॉक टेस्ट: पिछले 5 वर्षों के लाइब्रेरियन एग्जाम प्रीवियस ईयर पेपर्स को हल करना न भूलें।
  • रिवीजन: जो भी पढ़ा है उसका बार बार रिवीजन अवश्य करें।

Best Books for Rajasthan Librarian Exam in 2026

  • पेपर 1: लक्ष्य राजस्थान या पैनोरमा के लेटेस्ट एडिशन के साथ।
  • पेपर 2: डॉ. अमित किशोर की ‘लाइब्रेरी साइंस’ या यूथ कॉम्पिटिशन टाइम्स के साल्व्ड पेपर्स बेहतरीन रहेंगे।
  • मनोविज्ञान: धीर सिंह धाभाई या वंदना जादौन।

Reas Also….राजस्थान लाइब्रेरियन सेकंड ग्रेड के 2230 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

 Rajasthan Librarian 3rd Grade Salary and Pay Scale

राजस्थान में लाइब्रेरियन का पद पे-मैट्रिक्स लेवल 10 (L-10) के अंतर्गत आता है। 2 वर्ष के प्रोबेशन काल के दौरान चयनित उम्मीदवारों को लगभग 23,700 रूपये तक का फिक्स मानदेय मिलेगा। वहीं प्रोबेशन पूरा होते ही DA, HRA सहित विभिन्न सरकारी भत्तों के साथ आपकी इन-हैंड सैलरी 48,000 से 52,900 रूपये तक कर दी जाएगी।

Step-by-Step Application Process for RSMSSB Librarian 3rd Grade Vacancy 2026

Rajasthan Librarian Recruitment 2026 फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको राजस्थान के एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर चले जाना है।
  • अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद ‘Recruitment Portal‘ के अनुभाग में जाएं।
  • अब Ongoing Recruitment अनुभाग में RSSB Librarian Grade 3rd Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • संबंधित Librarian Grade III को सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Save & Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

 Rajasthan Librarian 3rd Grade Vacancy 2026 Important Links

RSMSSB Librarian Grade 3 Notification PDF Coming Soon
Librarian Grade 3 Apply Online Update Soon
Official Website RSSB
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan Librarian 3rd Grade Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनकर अपना Career Secure करना चाहते हैं। 7,049 से अधिक पदों पर होने वाली लाइब्रेरियन भर्ती आपकी मेहनत को नई उड़ान दे सकती है। याद रखें सही दिशा में किया गया प्रयास ही आपको अंत में सफलता की ओर ले जाएगा। क्या आपके पास इस भर्ती से जुड़ा कोई और सवाल है? तो कमेंट में पूछें, हमारी टीम आपको 24 घंटे में जवाब देगी।

Expert Advice: पिछली पुस्तकालय अध्यक्ष परीक्षा में कई होनहार अभ्यर्थी केवल इसलिए पीछे रह गए क्योंकि उन्होंने Paper-1 को हल्के में लिया था। याद रखें, मेरिट दोनों पेपरों के योग से बनती है, इसलिए दोनों ही पेपर के लिए संतुलित तैयारी ही जीत की कुंजी है।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इस भर्ती के कुल पदों, तिथि और नियमों में बदलाव का पूर्ण राइट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के पास सुरक्षित है। कृपया आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Rajasthan Librarian 3rd Grade Bharti 2026 – FAQ,s

क्या राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड भर्ती 2026 के लिए CET जरूरी है?

बिल्कुल नहीं, यह भर्ती CET (Common Eligibility Test) के दायरे से बाहर रखी गई है। बिना CET वाले अभ्यर्थी भी बेझिझक इसमें आवेदन कर सकते हैं।

क्या दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी राजस्थान लाइब्रेरियन भर्ती में आवेदन के लिए पात्र हैं?

हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं।

क्या लाइब्रेरी साइंस में केवल डिग्री वाले ही पात्र हैं?

नहीं, Librarian Vacancy के लिए सर्टिफिकेट (C.Lib), डिप्लोमा (D.Lib) और डिग्री (B.Lib) तीनों में से किसी भी योग्यता वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान लाइब्रेरियन एग्जाम की तैयारी शुरू करने का सबसे सही समय क्या है?

नोटिफिकेशन का इंतजार करने के बजाय आप अभी से Rajasthan Librarian Exam 2026 की तैयारी शुरू कर सकते है, क्योंकि पेपर-2 का सिलेबस काफी तकनीकी और समय लेने वाला है।

राजस्थान लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड की भर्ती 2026 कब आएगी?

राजस्थान में लाइब्रेरियन थर्ड ग्रेड नई वैकेंसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लगभग 7049 पदों पर नई भर्ती आने की संभावना है।

थर्ड ग्रेड लाइब्रेरियन की सैलरी कितनी होती है?

राजस्थान में लाइब्रेरियन ग्रेड 3 (तृतीय श्रेणी) का पद 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 के अंतर्गत आता है, इसका प्रारंभिक मूल वेतन ₹23,700 प्रति माह है, प्रोबेशन काल में तय नियत वेतन मिलता है, जिसके बाद भत्ते जुड़कर कुल वेतन लगभग ₹48,000 से ₹52,900 प्रति माह हो जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment