Rajasthan Police SI Admit Card 2026 Release: राजस्थान पुलिस एसआई एडमिट कार्ड जारी, झटपट यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan Police SI Admit Card 2026: अगर आप भी राजस्थान पुलिस में सब-इस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा Sub Inspector/Platoon Commander Exam 2025-26 की आधिकारिक तारीखें और एसआई एडमिट कार्ड को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस नोट जारी कर दिया गया है। यह प्रेस नोट 25 मार्च को पोर्टल पर जारी किया गया है।

Rajasthan Police SI Admit Card 2026 Release
Rajasthan Police SI Admit Card 2026

आयोग द्वारा Rajasthan Police SI Admit Card 2026 पोर्टल पर 2 अप्रैल को जारी किया जा रहा है, जबकि एसआई एग्जाम डिस्ट्रिक्ट लोकेशन 29 मार्च को जारी की गई है। परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को किया जा रहा है। पहली पारी की परीक्षा 11 से 1 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पारी की परीक्षा 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा का पूरा शेड्यूल क्या है, परीक्षा केंद्र पर आपको किन नियमों का पालन करना है, एग्जाम के लिए Dress Code और नई Guidelines क्या है इसकी पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक नीचे दी गई है।

Rajasthan Police SI Admit Card 2026 Overview

Recruitment NameRajasthan Police SI / Platoon Commander Recruitment 2025-26
Organization NameRajasthan Public Service Commission (RPSC)
Total Posts1015
Exam DateApril 5th and 6th, 2026
RPSC SI Exam City Information ReleaseMarch 29th, 2026
RPSC SI Admit Card Download Date02 April 2026
Rajasthan SI Passing Marksप्रत्येक पेपर में 36% और कुल 40% अनिवार्य
CategoryRPSC Admit Card 2026
Official WebsiteRPSC Portal

Rajasthan Police SI Exam Date 2026 Schedule

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड पर आवंटित ग्रुप और समय का विशेष ध्यान रखें:

EventSchedule
05 अप्रैल 2026 (रविवार)
पेपर 1 (General Hindi)सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।
पेपर 2 (GK & General Science)दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
06 अप्रैल 2026 (सोमवार)
पेपर 1 (General Hindi)सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक।
पेपर 2 (GK & General Science)दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

महत्वपूर्ण सूचना: एग्जाम में 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प दिए जाएंगे। यदि आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते हैं, तो 5वें विकल्प को काला करना अनिवार्य है। यदि आप न उत्तर देते हैं और न ही 5वां विकल्प भरते हैं, तो उस प्रश्न के लिए भी 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। पांचवें विकल्प भरने के लिए अंत में 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

How to Download Rajasthan Police SI Admit Card 2026

राजस्थान पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Important Links‘ सेक्शन में जाकर “Admit Card for Sub Inspector Comb. Comp. Exam – 2026” पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको Application No. और Date of Birth दर्ज करनी है।
  • इसके बाद कैप्चा दर्ज करके “Get Admit Card” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड की पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी, जिसे आप सेव करके प्रिंटआउट निकलवा सकते है।

दूसरा ऑप्शन एसएसओ से एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • यदि आप आयोग के पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे है तो एसएसओ पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते है।
  • इसके लिए आप SSO Portal पर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड के जरिए Login करें।
  • लॉगिन करने के बाद ‘Recruitment Portal‘ के सेक्शन में जाएं।
  • अब Get Admit Card अनुभाग में जाकर Admit Card for Sub Inspector Comb. Comp. Exam – 2026 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके Get Admit Card बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप एडमिट कार्ड को सेव करके इसका प्रिंटआउट निकलवा सकते है।

Read Also…राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर के 2407 पदों पर बंपर भर्ती, योग्यता 10वीं पास

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन 6 बातों का रखें खास ध्यान

  • रिपोर्टिंग टाइम: परीक्षा शुरू होने से ठीक 60 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। देरी होने पर किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड साथ लाएं। फोटो स्पष्ट न होने पर अन्य पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी/डीएल भी साथ रखें।
  • लेटेस्ट फोटो: प्रवेश पत्र पर अपनी एक नवीनतम 2.5cm x 2.5cm आकार की रंगीन फोटो निर्धारित स्थान पर चिपकाएं।
  • ड्रेस कोड: पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन की शर्ट/टी-शर्ट और चप्पल/सैंडल पहनें। महिलाएं आधी आस्तीन का सूट/साड़ी और साधारण रबर बैंड पहनें। जूते, मोजे और गहने पहनकर आने की अनुमति नहीं है।
  • पेन: केवल पारदर्शी नीला बॉलपॉइंट पेन ही ले जाने दिया जाएगा।
  • त्रुटि सुधार: यदि एडमिट कार्ड में फोटो, हस्ताक्षर या नाम में कोई भी गलती है, तो तुरंत RPSC कंट्रोल रूम से संपर्क करें या परीक्षा से पहले आवश्यक शपथ पत्र (Affidavit) तैयार रखें।

राजस्थान पुलिस SI Selection Process 2026

  • लिखित परीक्षा: 400 अंकों की परीक्षा पास होने के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 36% और एग्रीगेट यानी कुल 40% अंक जरूरी प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • फिजिकल टेस्ट (PET): यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जो कि क्वालीफाइंग नेचर की होगी।
  • साक्षात्कार: इंटरव्यू 50 अंकों का होगा, जिसमें न्यूनतम पासिंग मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक है।
  • मेडिकल और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन: इन दोनों चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

सावधानी: फर्जीवाड़े और नकल से बचें

लोक सेवा आयोग द्वारा सख्त हिदायत दी गई है कि अभ्यर्थी किसी भी नकल गिरोह के झांसे में न आएं। राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022 के तहत दोषी पाए जाने वाले अभ्यर्थियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan Police SI Admit Card 2026 Direct Link

RPSC SI Exam Guidelines Notice Press Note
RPSC SI District Location DownloadDistrict Location {29 March}
RPSC SI Admit Card DownloadGet Admit Card {2 April}
Official WebsiteRPSC

निष्कर्ष: यदि आपको राजस्थान पुलिस एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी समस्या आ रही है? तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं या फिर RPSC के हेल्पलाइन नंबर 0145-2635200 अथवा ईमेल feedback.rpsc@rajasthan.gov.in पर तुरंत सहायता के लिए संपर्क करें।

Rajasthan Police SI Admit Card 2026 FAQs

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर एग्जाम में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

प्रत्येक पेपर में कम से कम 36% अंक एवं कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

राजस्थान पुलिस एसआई एग्जाम कब है?

लिखित परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से 5 और 6 अप्रैल 2026 तक दो दिन किया जाएगा।

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

आयोग द्वारा RPSC Sub Inspector Admit Card पोर्टल पर 2 अप्रैल 2026 को जारी किए जा रहे है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment