Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026 Notification Latest Update: राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर के 2407 पदों पर बंपर भर्ती, योग्यता 10वीं पास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान के परिवहन विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि परिवहन विभाग द्वारा Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026 एक बार फिर से निकाली जा रही है। मार्च 2026 में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की समीक्षा बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बेड़े में नई बसों के शामिल होने के साथ ही परिचालकों की भारी कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर नई भर्ती न केवल रोजगार के द्वार खोलेगी, बल्कि प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को भी नई मजबूती देगी।

Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026 Notification Latest Update
Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026

2026 के नए नियमों के तहत, इस बार भर्ती प्रक्रिया में कुछ तकनीकी बदलाव भी किए गए हैं, जिन्हें समझना आपके लिए बेहद अनिवार्य है। यदि आप 10वीं या 12वीं पास हैं और एक स्थिर Govt Job की तलाश में हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। इस लेख में राजस्थान रोडवेज नई भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।

Quick Update: राजस्थान रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2026 के तहत कुल 2407 पदों पर नोटिफिकेशन नवंबर से दिसंबर 2026 में जारी किए जाने की पूरी संभावना है। मुख्य योग्यता 10वीं पास और वैध कंडक्टर एवं ड्राइविंग लाइसेंस रखी गई है। अभ्यर्थी SSO पोर्टल (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026 Overview

Recruitment AuthorityRajasthan State Road Transport Corporation (RSRTC)
Post NameBus Conductor (परिचालक) & Driver
Total Vacancies2407 (Approximate)
Application ModeOnline (via SSO / OTR)
Form Start DateNov to Dec 2026
Selection CriteriaWritten Exam + Skill Test
Job LocationRajasthan
CategoryRajasthan Govt Jobs 2026
Official WebsitePortal

Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026 Form Dates

विभागीय सूत्रों के अनुसार राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती 2026 के ऑनलाइन आवेदन नवंबर या दिसंबर 2026 में शुरू होने की पूरी संभावना है।

Expert Tip: चूंकि अब राजस्थान की सभी भर्तियों में One Time Registration (OTR) के बाद ही आवेदन किया जा सकता हैं, इसलिए आप अपनी SSO ID के जरिए पहले ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें ताकि अंतिम समय में सर्वर डाउन होने की समस्या से आप आवेदन से पीछे ना रह आए।

राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

राजस्थान रोडवेज नई भर्ती का आयोजन कुल 2407 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जाएगा। जिसमें कंडक्टर के लगभग 1801 पद और ड्राइवर व तकनीकी स्टाफ के 606 रिक्त पद शामिल है। रिक्त पद संख्या का यह वर्गीकरण विभिन्न डिपो की मांग के आधार पर तैयार किया गया है। पदों की सटीक जानकारी के लिए आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करना होगा।

Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026 Eligibility Criteria

  • आवेदनकर्ता अभ्यर्थी राजस्थान राज्य के मूल निवासी होने चाहिए, अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को जनरल कैटेगरी में काउंट किया जाएगा।
  • उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से फिट होने चाहिए, विशेषकर बिना चश्मे के दृष्टि 6/6 होनी चाहिए।
  • साथ ही अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों को भी पूरा करना अनिवार्य है:

Rajasthan Roadways Bus Conductor Qualification 2026

  • राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। साथ ही आवेदकों के पास वैलिड कंडक्टर लाइसेंस और बैज होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के पास सेंट जॉन्स एम्बुलेंस एसोसिएशन द्वारा जारी फर्स्ट एड (First Aid) सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है।
  • इसके अलावा राजस्थान रोडवेज ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदकों का कक्षा 10वीं पास होना आवश्यक है, एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

Expert Tip: कंडक्टर लाइसेंस बनवाने के लिए पहले 5 दिन की फर्स्ट एड ट्रेनिंग लेनी अनिवार्य होती है, इसलिए भर्ती आने से 2 महीने पहले ही आप लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दें।

Rajasthan Roadways Bus Conductor Age Limit 2026

इस भर्ती में किसी भी पद पर आवेदन फॉर्म लगाने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार SC, ST, OBC, MBC और महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan Roadways Conductor Driver Application Fees 2026

राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों आवेदन शुल्क का भुगतान श्रेणीवार करना होगा, यह शुल्क केवल ऑनलाइन निर्धारित माध्यम से जमा किया जा सकता है।

CategoryApplication Fees
General/OBC & MBC (CL)₹600
EWS/OBC & MBC (NCL)/SC/ST₹400

Note: यदि आपने पहले ही OTR फीस जमा कर दी है, तो आपको दोबारा एप्लीकेशन फीस जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026 Selection Process

राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती और ड्राइवर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पद अनुसार कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Test
  • Skill Test (Driving)
  • Document Verification
  • Medical Test

Rajasthan Roadways Bus Conductor Exam Pattern And Syllabus 2026

  • रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर एग्जाम ऑफलाइन होगा, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • इस परीक्षा में विभिन्न विषयों से कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
  • कंडक्टर और ड्राइवर सिलेबस में राजस्थान का सामान्य ज्ञान नवीनतम 41 जिलों पर आधारित, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सड़क सुरक्षा, यातायात संकेत और प्राथमिक चिकित्सा जैसे विषय शामिल है।

राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

परिवहन विभाग में कंडक्टर अथवा ड्राइवर की पक्की नौकरी पाने के लिए आप कुछ इस प्रकार से अपनी तैयारी को मजबूत बना सकते है:

  • New Rajasthan GK: राजस्थान के नए भूगोल और कला-संस्कृति पर विशेष ध्यान दें।
  • Current Affairs: पिछले 6 से 8 महीनों की प्रमुख घटनाओं का अध्ययन करें।
  • Test Test: परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट के लिए एवं कमजोर विषयों पर मजबूत पकड़ के लिए ऑफलाइन टेस्ट सीरीज ज्वॉइन कर लें।

Rajasthan Roadways Bus Conductor Exam ke liye best Books 2026

राजस्थान रोडवेज कंडक्टर एग्जाम के लिए विषयवार निम्नलिखित किताबें अति महत्वपूर्ण एवं भरोसेमंद है:

  • GK: लक्ष्य राजस्थान 2026 लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन।
  • Hindi: राघव प्रकाश (सामान्य हिंदी)।
  • तर्कशक्ति/गणित: मथुरिया या आर.एस. अग्रवाल।
  • सड़क सुरक्षा: RSRTC की आधिकारिक निर्देशिका।

Rajasthan Roadways Conductor Salary Structure 2026

राजस्थान रोडवेज बस कंडक्टर और ड्राइवर भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को सरकार द्वारा पे-मैट्रिक्स लेवल-5 के आधार पर शुरुआती 2 वर्ष तक 18,900 रूपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा, वहीं प्रोबेशन पीरियड के बाद बढ़ी हुई सैलरी के साथ ही महंगाई भत्ता, किराया भत्ता और मकान भत्ता सहित विभिन्न सरकारी भत्तों का लाभ दिया जाएगा।

Read Also…राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24,000+ पदों पर बंपर भर्ती

How To Apply for Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026

Roadways Conductor Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले SSO Portal पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • होमपेज पर ‘Recruitment Portal‘ सेक्शन में जाएं।
  • यदि अभी तक आपने One Time Registration (OTR) पूरा नहीं किया है, तो पहले आवश्यक जानकारी के साथ अपना OTR पंजीकरण पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद ‘Ongoing Recruitments‘ अनुभाग में जाकर RSRTC Conductor & Driver Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई संपूर्ण आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026 Apply Online

Roadways Conductor Driver Notification PDFComing Soon
Roadways Conductor Driver Apply OnlineComing Soon
Official WebsiteRSRTC

निष्कर्ष: Rajasthan Roadways Conductor Bharti 2026 राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए Career बनाने का बेहतरीन मौका है। सही तैयारी और निरंतर अभ्यास से अभ्यर्थी अपना Sarkari Naukri का सपना पूरा कर सकते हैं। इसलिए नोटिफिकेशन का इंतजार करने के बजाय आज से ही जमकर पढ़ाई करना शुरू कर दें। इसके अलावा इस भर्ती से जुड़े आपके जितने भी सवाल है आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Disclaimer: यह आर्टिकल वर्तमान उपलब्ध ताजा खबरों और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। सटीक डिटेल्स के लिए भर्ती के समय जारी होने वाले आधिकारिक विज्ञापन को ही मुख्य आधार मानें।

Rajasthan Roadways Conductor Vacancy 2026 FAQ’s

क्या ग्रेजुएशन वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं?

जी हां, कंडक्टर और ड्राइवर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं से 12वीं पास रखी गई है, लेकिन उच्च योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

मेरा कंडक्टर लाइसेंस एक्सपायर हो गया है, क्या मैं आवेदन कर सकता हूं?

नहीं, आवेदन की अंतिम तारीख से पहले तक आपके पास वैध (Valid) लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसे आप तुरंत रिन्यू करवाएं।

क्या राजस्थान रोडवेज नई भर्ती के लिए CET क्लियर होना जरूरी है?

2026 के वर्तमान अपडेट के अनुसार Roadways Vacancy बिना सीईटी पात्रता परीक्षा के आयोजित की का रही है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment