SBI Recruitment 2026 Notification Release: एसबीआई बैंक भर्ती का 2273 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, बिना नेगेटिव मार्किंग के ऑफिसर बनने का ‘गोल्डन चांस’

SBI Recruitment 2026: अगर आप वर्तमान में किसी बैंक में ऑफिसर हैं और एक बेहतर वर्क-कल्चर, शानदार सैलरी और देश के सबसे बड़े बैंक के ‘ब्रैंड’ के साथ जुड़ना चाहते हैं, तो SBI Recruitment 2026 आपके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। क्योंकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) द्वारा सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली जा चुकी है।

SBI Recruitment 2026 Notification
SBI Recruitment 2026

यह एसबीआई बैंक भर्ती 2026 में केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि आपके Banking Career को रॉकेट की रफ्तार देने वाला एक मौका है। सबसे अच्छी बात? इस भर्ती की परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी यहां आपकी मेहनत और अनुभव का पूरा फल आपको मिलने वाला है। यदि आप SBI Sarkari Naukri का सपना देख रहे हैं, तो चलिए इस SBI Bharti की हर छोटी-बड़ी डिटेल यानी कि पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, सैलरी, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

SBI Recruitment 2026 Highlight

भर्ती संगठनभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
पद का नामसर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO)
कुल पद संख्या2273
विज्ञापन संख्याCRPD/CBO/2025-26/18
आवेदन शुरू29 जनवरी 2026
जॉब लोकेशनAll India
कैटेगरीLatest Banking Jobs / सरकारी नौकरी

SBI Recruitment 2026 Important Dates

State Bank of India Bharti के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 28 जनवरी 2026 को जारी किया गया है, वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू की गई है। आवेदन करने की लास्ट डेट 18 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। योग्य अभ्यर्थी आवेदन की समय सीमा का ध्यान रखते हुए समय पर अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

  • Online Registration Start: 29 जनवरी 2026
  • Last Date of Registration: 18 फरवरी 2026
  • Fee Payment Dates: 29 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक
  • SBI CBO Exam Call Letter Release: मार्च 2026
  • Date of Online Exam: मार्च 2026

एसबीआई बैंक भर्ती 2026 Circle-Wise Vacancy

इस SBI CBO Vacancy के तहत देश के विभिन्न राज्यों के सर्कलों में पदों का बंटवारा किया गया है। जिसमें शामिल सर्किल और निर्धारित पद संख्या इस प्रकार है:

क्र.सं. सर्किल (Circle)राज्य/यूटी (States/UT)कुल पद (Regular)बैकलॉग पद
1अमरावतीआंध्र प्रदेश9701
2बेंगलुरुकर्नाटक20011
3भोपालमध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़9717
4भुवनेश्वरओडिशा8001
5चंडीगढ़J&K, HP, HR, PB, लद्दाख10304
6चेन्नईतमिलनाडु / पुदुचेरी16537
7गांधीनगरगुजरात, दादरा, नगर हवेली, दमन-दीव19442
8गुवाहाटीनॉर्थ ईस्ट राज्य6811
9हैदराबादतेलंगाना8000
10जयपुरराजस्थान10301
11कोलकातापश्चिम बंगाल / सिक्किम / A&N20031
12लखनऊउत्तर प्रदेश20020
13महाराष्ट्रमहाराष्ट्र (मुंबई मेट्रो को छोड़कर)19410
14नई दिल्लीदिल्ली / उत्तराखंड / हरियाणा / UP7606
15तिरुवनंतपुरमकेरल / लक्षद्वीप5029
16मुंबईमेट्रो महाराष्ट्र / गोवा14302
कुलसभी सर्किल मिलाकर2050254

SBI Recruitment 2026 Eligibility Criteria

SBI Bank Recruitment 2026 के लिए तय की गई पात्रता शर्तों काफी सख्त और स्पष्ट है:

  • नागरिकता: उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान: आप जिस सर्कल से आवेदन कर रहे हैं, वहां की आधिकारिक स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।

SBI CBO Qualification 2026

एसबीआई बैंक सीबीओ भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होने चाहिए। इसके अलावा मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी प्रोफेशनल डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस State Bank of India Bharti के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Read Also…12वीं पास के लिए राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए 804 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 25 फरवरी तक

एसबीआई बैंक सीबीओ अनुभव (Work Experience) 2026

  • इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास 31 दिसंबर 2025 तक किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (Scheduled Commercial Bank) या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में एक अधिकारी (Officer) के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
  • Important: ध्यान रखें कि आपके द्वारा बैंक में की गई इंटर्नशिप, आर्टिकलशिप या ट्रेनी के रूप में अनुभव को इन 2 वर्षों में नहीं गिना जाएगा।

SBI CBO Age Limit

एसबीआई भर्ती के लिए आयु सीमा की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी, जिसके अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु इस प्रकार है:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आयु में छूट: SC/ST को 5 वर्ष, OBC (NCL) को 3 वर्ष, और PwBD उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10-15 वर्ष की छूट मिलेगी।

SBI CBO Application Fee

श्रेणीवार बैंक द्वारा निर्धारित किया गया आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार है:

  • General / EWS /OBC: Rs.750/- (नॉन-रिफंडेबल)
  • SC/ST/PwBD: कोई शुल्क नहीं (निशुल्क)
  • आवेदन शुल्क भुगतान का तरीका: ऑनलाइन

SBI Recruitment 2026 Selection Process

SBI Bharti में आवेदकों का चयन विभिन्न स्तरीय तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • Online Test: इसमें ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दो पेपर होंगे।
  • Screening: बैंक की एक समिति आपके द्वारा भेजे गए अनुभव प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों की जांच करेगी।
  • Interview: शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन के लिए ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के अंकों का अनुपात 75:25 रखा जाएगा, एवं इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।

SBI CBO Exam Pattern 2026 And Syllabus

  • एसबीआई CBO एग्जाम ऑनलाइन होगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ एवं विवरणात्मक दोनों प्रकार के दो पेपर होंगे।
  • पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
  • ऑब्जेक्टिव टाइप का पेपर कुल 120 अंकों का होगा, जिसमें विषयवार निर्धारित अंक विवरण इस प्रकार है:
विषयअंक
अंग्रेजी भाषा30
बैंकिंग ज्ञान40
सामान्य जागरूकता30
कंप्यूटर एप्टीट्यूड20
कुल120 अंक
  • वहीं डिस्क्रिप्टिव प्रकार का पेपर कुल 50 अंकों का होगा।
  • इसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 30 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में एक पत्र (Letter) और एक निबंध (Essay) टाइप करना होगा।

SBI CBO Salary & Emoluments 2026

SBI Recruitment 2026 में सफलतापूर्वक चयनित अधिकारियों को 48480 रूपये का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा, इसमें 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी शामिल हैं। इसके साथ ही DA, HRA, लीज रेंटल, मेडिकल और अन्य भत्ते मिलाकर ग्रॉस सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है।

How to Apply Online SBI CBO Recruitment 2026

SBI CBO Online Application Form भरने के लिए आप यहां बताए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर विभिन्न विकल्पों के बीच CBO भर्ती विज्ञापन संख्या CRPD/CBO/2025-26/18 पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, यहां पर ‘New Registration‘ पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ अपना पंजीकरण करें।
  • अब आवश्यक डिटेल्स के साथ पोर्टल पर वापस Login करें।
  • CBO Recruitment Advertisement No. CRPD/CBO/2025-26/18 के लिए दिए गए Apply Online पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, अनुभव प्रमाण पत्र और Handwritten Declaration को स्कैम करके अपलोड करें।
  • Caution (सावधानी): हस्तलिखित घोषणा को सफेद कागज पर काली स्याही से अपनी हैंडराइटिंग में ही लिखें, इसे कैपिटल अक्षरों में लिखने की गलती ना करें: “I,__(Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”
  • कैटेगरी वाइज आवेदक शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर Final Submit करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

SBI Recruitment 2026 Apply Online

SBI CBO Notification PDFNotification
SBI CBO Apply OnlineApply Now
Official WebsiteSBI Careers

निष्कर्ष: SBI Recruitment 2026 अनुभवी बैंकर्स के लिए Latest Banking Jobs की कैटेगरी में सबसे बेहतरीन मौका है। देश के सबसे बड़े बैंक में ऑफिसर बनना अपने आप में ही एक गर्व की बात है। बिना किसी नेगेटिव मार्किंग की सुविधा और आकर्षक सैलरी इसे एक ड्रीम जॉब बनाती है। इसलिए पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार आज ही फॉर्म सबमिट करके अपनी तैयारी शुरू कर दें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल उम्मीदवारों की सहायता के लिए पूरी तरह से एसबीआई CBO ऑफिशियल नोटिफिकेशन के आधार पर दी गई है। आवेदन करने से पहले कृपया आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में बैंक का निर्णय ही मान्य होगा।

SBI Recruitment 2026 – FAQ,s

क्या प्राइवेट बैंक के कर्मचारी इसमें आवेदन के लिए योग्य हैं?

हां, बिल्कुल बशर्ते आपका बैंक ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक’ की लिस्ट में शामिल हो।

डिस्क्रिप्टिव टेस्ट की भाषा क्या होगी?

यह टेस्ट केवल अंग्रेजी भाषा में होगा और आपको कंप्यूटर पर इसे दिए गए 30 मिनट के टाइम में टाइप करना होगा।

कार्य अनुभव के लिए कौनसे दस्तावेज चाहिए?

आपको अपने बैंक का अनुभव प्रमाण पत्र और पिछले कुछ महीनों की सैलरी स्लिप आवेदन के समय अपलोड करनी होगी।

क्या इसमें इंटरव्यू के बाद कोई बॉन्ड है?

बॉन्ड और प्रोबेशन की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, आमतौर पर यह 6 महीने का होता है।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment