SBI Recruitment 2026 Advt No CRPD/SCO/2026-27/23 Release: बिना परीक्षा एसबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 281 पदों पर आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा वेल्थ मैनेजमेंट सेगमेंट में Specialist Cadre Officers (SCO) के 281 पदों पर SBI Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें जोनल हेड, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर, इन्वेस्टमेन्ट स्पेशलिस्ट, इन्वेस्टमेन्ट ऑफिसर, VP वेल्थ और AVP वेल्थ जैसे पद शामिल हैं।

SBI Recruitment 2026 Advt No CRPDSCO2026-2723 Release
SBI Recruitment 2026

आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर से शुरू हो चुकी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। आवेदन की लास्ट डेट 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सीधे इंटरव्यू के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, सैलरी सहित पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

SBI Recruitment 2026 Highlight

भर्ती संगठनभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
विज्ञापन संख्याCRPD/SCO/2026-27/23
पद का नामस्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स (वेल्थ मैनेजमेंट)
कुल पद संख्या281 पद (200 Regular + 81 Backlog)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू 4 सितंबर 2026
जॉब लोकेशनऑल इंडिया के विभिन्न एसबीआई सर्कल्स
अनुबंध अवधि5 वर्ष का कॉन्ट्रैक्ट
कैटेगरीएसबीआई बैंक लेटेस्ट जॉब्स 2026

SBI Recruitment 2026 Last Date

एसबीआई द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर की आधिकारिक अधिसूचना 4 सितंबर को जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 04 सितंबर 2026
  • आवेदन और शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 25 सितंबर 2026
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने की लास्ट डेट: 25 सितंबर 2026
  • इंटरव्यू डेट: जल्द ही ईमेल या वेबसाइट के जरिए सूचित की जाएगी
SBI Recruitment Notification
SBI Recruitment Notification

SBI SCO Vacancy Circle-Wise Details

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया वैकेंसी का आयोजन कुल 281 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है:

क्र.सं. पद का नाम नियमित पदबैकलॉग पदकुल पद
1Zonal Head (Retail)010102
2Regional Head (RH)050106
3Relationship Manager-Team Lead240933
4Investment Specialist (IS)040105
5Investment Officer (IO)000101
6VP Wealth (SRM)9173164
7AVP Wealth (RM)730780

SBI Recruitment 2026 Eligibility Criteria

SBI Bank Recruitment 2026 के लिए तय की गई पात्रता शर्तों काफी सख्त और स्पष्ट है:

  • नागरिकता: उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान: आप जिस सर्कल से आवेदन कर रहे हैं, वहां की आधिकारिक स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।

SBI SCO Qualification 2026

एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक कार्य अनुभव निम्नानुसार है:

Zonal Head (Retail)

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है।
  • साथ ही वेल्थ मैनेजमेंट या रिटेल बैंकिंग में कम से कम 15 साल का अनुभव जिसमें 5 साल टीम लीडर के रूप में कार्य किया हो।
  • इन पदों के लिए MBA फाइनेंस अथवा मार्केटिंग या CFP/CFA/NISM डिग्री वालों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

Regional Head (RH)

  • स्नातक की डिग्री + वेल्थ मैनेजमेंट/बैंकिंग में न्यूनतम 12 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।

Relationship Manager-Team Lead

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन + बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट या ब्रोकिंग फर्म्स में कम से कम 8 साल का रिलेशनशिप मैनेजमेंट अनुभव होना आवश्यक है।

Investment Specialist (IS)

  • फाइनेंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स या बिजनेस मैनेजमेंट में PG डिग्री/डिप्लोमा या CA/CFA उत्तीर्ण + वेल्थ मैनेजमेंट में इन्वेस्टमेंट एडवाइजर के रूप में न्यूनतम 6 साल का अनुभव होना आवश्यक है।

Investment Officer (IO)

  • फाइनेंस/कॉमर्स में PG डिग्री/डिप्लोमा अथवा CA/CFA। कम से कम 4 साल का संबंधित अनुभव जरूरी है।

VP Wealth

  • स्नातक की डिग्री + प्रमुख बैंक या वित्तीय संस्थान में सेल्स और रिलेशनशिप मैनेजमेंट में कम से कम 6 वर्षों का अनुभव जरूरी है।

AVP Wealth

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन + सेल्स एंड मार्केटिंग में न्यूनतम 3 साल का कार्य अनुभव आवश्यक है।

Read Also…28 ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट, पीओ सहित 13,706 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 21 सितंबर तक

SBI SCO Age Limit

आवेदकों की आयु सीमा की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी, पद अनुसार न्यूनतम से ऊपरी आयु इस प्रकार है:

  1. Zonal Head (Retail): 35 से 50 वर्ष
  2. Regional Head (RH): 35 से 50 वर्ष
  3. Relationship Manager – Team Lead: 28 से 42 वर्ष
  4. Investment Specialist (IS): 28 से 42 वर्ष
  5. Investment Officer (IO): 28 से 40 वर्ष
  6. VP Wealth: 26 से 42 वर्ष
  7. AVP Wealth: 23 से 35 वर्ष

आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार विशेष छूट दी जाएगी।

SBI SO Application Fees

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा:

  • General/OBC/EWS अभ्यर्थी: ₹750/-
  • SC/ST/PwBD अभ्यर्थी: ₹0/-

SBI Recruitment 2026 Selection Process

एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, पद अनुसार कार्य अनुभव, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा:

  • शॉर्टलिस्टिंग: बैंक की कमेटी आपके आवेदन, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुनेगी।
  • पर्सनल इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू (वीडियो/पर्सनल) के लिए बुलाया जाएगा।
  • CTC नेगोशिएशन: इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों के साथ वेतन (CTC) निर्धारित किया जाएगा।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: फाइनल सिलेक्शन केवल इंटरव्यू में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर ही किया जाएगा।

Required Documents for SBI Recruitment 2026

एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो (20 KB – 50 KB, JPG)
  • काली स्याही से किए गए हस्ताक्षर (10 KB – 20 KB, JPG)
  • अपडेटेड रेज्यूमे/बायोडाटा (Brief Resume – PDF)
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक
  • 10वीं मार्कशीट
  • शैक्षणिक योग्यता की सभी मार्कशीट्स और डिग्रियां
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • फॉर्म-16, ऑफर लेटर या हाल की सैलरी स्लिप
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

SBI SO Salary

एसबीआई बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा, पद अनुसार निर्धारित मासिक वेतन इस प्रकार है:

  1. Zonal Head (Retail): ₹97.00 लाख प्रतिवर्ष तक (Annual CTC)
  2. Regional Head (RH): ₹66.40 लाख प्रतिवर्ष तक
  3. Relationship Manager-Team Lead: ₹51.80 लाख प्रतिवर्ष तक
  4. Investment Specialist (IS): ₹44.50 लाख प्रतिवर्ष तक
  5. Investment Officer (IO): ₹27.10 लाख प्रतिवर्ष तक
  6. VP Wealth (SRM): ₹44.70 लाख प्रतिवर्ष तक
  7. AVP Wealth (RM): ₹30.20 लाख प्रतिवर्ष तक

Note: इस CTC पैकेज में फिक्स्ड सैलरी के साथ-साथ परफॉर्मेंस लिंक्ड पे (PLP) और अन्य भत्ते शामिल हैं।

How to Apply Online SBI CBO Recruitment 2026

यदि आप एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए पात्र हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले एसबीआई के आधिकारिक करियर पेज पर जाएं।
  • होमपेज पर “RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS ON CONTRACT BASIS” (Advt No: CRPD/SCO/2026-27/23) के लिंक पर क्लिक करें।
RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS ON CONTRACT BASIS
RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS ON CONTRACT BASIS
  • Apply Online‘ पर क्लिक करके नया पंजीकरण करने के लिए Click for New Registration पर क्लिक करें।
SBI Click for New Registration
SBI Click for New Registration
  • पंजीकरण फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन करके पंजीकरण प्रोसेस को पूरा करें।
  • इसके बाद Login for Already Registered पर क्लिक करें।
  • योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधित सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म भरते समय अपने पसंद के 3 सर्कल्स का चयन करें।
  • केटेगरी अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

SBI SCO Recruitment 2026 Apply Online

SBI SCO Notification PDFNotification
SBI SCO Apply OnlineApply Now
Official WebsiteSBI Careers Portal
Daily Latest JobsJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Channel

निष्कर्ष: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) बनने का यह एक शानदार और प्रतिष्ठित अवसर है। SBI Recruitment 2026 में न केवल सैलरी पैकेज अट्रैक्टिव है बल्कि देश के सबसे बड़े बैंक के साथ काम करने का अनुभव भी मिलता है। अगर आपके पास आवश्यक योग्यता और अनुभव है, तो अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 का इंतजार किए बिना आज ही अपना आवेदन पूरा करें।

SBI Bharti 2026 FAQ,s

एसबीआई एसओ भर्ती 2026 में आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

SBI Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 रखी गई है।

एसबीआई SO भर्ती 2026 का आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों के लिए शुल्क ₹750 है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।

क्या फ्रेशर्स SBI Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह भर्ती स्पेशलिस्ट कैडर पदों के लिए है और इसमें पद के अनुसार न्यूनतम 3 से 15 साल का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

क्या एसबीआई SO भर्ती में कोई लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों का चयन सीधे एप्लीकेशन शॉर्टलिस्टिंग और 100 अंकों के पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment