Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Notification Release: 8वीं पास राजस्थान ईसीएचएस भर्ती का अटेंडेंट, एंबुलेंस ड्राइवर सहित बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 6 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Rajasthan ECHS Recruitment 2026: अगर आप राजस्थान में सरकारी सिस्टम के साथ जुड़कर स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल ईसीएचएस गंगानगर द्वारा ऑफिसर इंचार्ज, मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और ड्राइवर समेत कई पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Notification Release
Rajasthan ECHS Recruitment 2026

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। यह आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2026 तक चलेगी। बता दें कि Rajasthan ECHS Vacancy के लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन आमंत्रित किए गए है। अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डाक पोस्ट के जरिए अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान ईसीएचएस भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, चयन प्रक्रिया, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Overview

Organization NameEx-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS)
Post NameMedical Officer, Pharmacist, Driver, Attendant etc.
Total08 Posts
Job LocationSri Ganganagar & Hanumangarh (Polyclinic)
Application ModeOffline (Speed Post/Registered Post)
Last Date06 June 2026
Salary (Honorary)₹21,800 to ₹95,000 per month (depending on the post)
CategoryRajasthan Latest Govt Jobs 2026
Official WebsiteECHS

Rajasthan Sri Ganganagar ECHS Bharti 2026 Important Dates

राजस्थान श्रीगंगानगर ईसीएचएस भर्ती 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 17 अप्रैल को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

Event Dates
Application Start17 अप्रैल 2026
Application Last Date06 जून 2026 (शाम 2:00 बजे तक)
Interview Dateजून 2026 के दूसरे सप्ताह में (संभावित)
Interview Locationस्टेशन मुख्यालय (ECHS Cell), श्रीगंगानगर

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Qualification

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती में पद अनुसार निर्धारित योग्यता विवरण निम्नानुसार है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
Officer In-Chargeग्रेजुएशन + 5 साल अनुभव (ESM)
Medical OfficerMBBS + 5 साल अनुभव
Dental OfficerBDS + 3 साल अनुभव
PharmacistB/D Pharma + 3 साल अनुभव
Nursing AssistantGNM/Diploma + 5 साल अनुभव
Dental Hygienistडिप्लोमा + 5 साल अनुभव
Ambulance Driver8वीं पास + LMV लाइसेंस + 5 साल अनुभव
Female Attendantसाक्षर (Literate) + 5 साल अनुभव

ECHS Sri Ganganagar Recruitment 2026 Age Limit

आयु की गणना 06 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इस तिथि के अनुसार आवेदकों की पद अनुसार निर्धारित अधिकतम आयु सीमा निम्नानुसार है:

  • मेडिकल ऑफिसर: अधिकतम 66 वर्ष।
  • ऑफिसर इंचार्ज/डेंटल ऑफिसर: अधिकतम 63 वर्ष।
  • नर्सिंग असिस्टेंट/फार्मासिस्ट: अधिकतम 56 वर्ष।
  • ड्राइवर/अटेंडेंट: अधिकतम 53 वर्ष।

Rajasthan ECHS Bharti 2026 Application Fees

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी वर्ग के उम्मीदवार नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा:

  • Shortlisting
  • Interview
  • Document Verification

Note: यह भर्ती ‘भूतपूर्व सैनिक अंशदान स्वास्थ्य योजना’ के तहत 11 महीने के संविदा (Contract) के आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसका कार्यकाल आवश्यकतानुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Read Also…राजस्थान पुलिस एसआई के 1206 पदों पर नई भर्ती, जानें फॉर्म भरने की तारीखें

Rajasthan ECHS Salary 2026

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार न्यूनता 21800 रूपये से अधिकतम 95000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Post NameSalary
Officer In-Charge₹95,000
Medical Officer₹95,000
Dental Officer₹95,000
Pharmacist₹36,500
Nursing Assistant₹36,500
Dental Hygienist₹36,500
Ambulance Driver₹25,600
Female Attendant₹21,800

How to Apply for Rajasthan ECHS Recruitment 2026

Rajasthan ECHS Application Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकलवाएं।
Rajasthan ECHS Application Form
Rajasthan ECHS Application Form
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक साफ साफ अक्षरों में भरें।
  • आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट्स को स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति निकलवाकर फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकाएं और अपने हस्ताक्षर करें।
  • भरे गए फॉर्म को एक सिंपल लिफाफे में डालकर उसके ऊपर “Application for the post of [पद का नाम]” जरूर लिखें।
  • फॉर्म को यहां दिए गए पते पर डाक पोस्ट के जरिए लास्ट डेट से पहले भेज दें।

आवेदन फॉर्म भेजने का पता: Stn HQ (ECHS Cell), Military Station, Sri Ganganagar (Rajasthan) – 335001

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Important Links

ECHS Application Form Download Form Download
ECHS Official Notification Notification
Official WebsitePortal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: राजस्थान ईसीएचएस भर्ती 2026 स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभव रखने वाले युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक सम्मानजनक अवसर है। बिना परीक्षा की इस भर्ती में शामिल होने के लिए समय पर आवेदन करें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। आवेदन करने से पहले कृपया आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य करें।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 FAQs

क्या अन्य जिले के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, लेकिन प्राथमिकता स्थानीय और भूतपूर्व सैनिकों को दी जाएगी।

क्या फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, सभी पदों के लिए न्यूनतम 3-5 साल का अनुभव अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment