Rajasthan ECHS Recruitment 2026 District wise Notification Release: 8वीं पास के लिए ईसीएचएस अटेंटेंड, एंबुलेंस ड्राइवर सहित जिलेवार बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप राजस्थान में चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी के जरिए करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए Rajasthan ECHS Recruitment 2026 का जिलेवार नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। यदि आप 8वीं से 10वीं, 12वीं या स्नातक से स्नातकोत्तर तक कोई भी योग्यता रखते है तो यह भर्ती आपके लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। यह भर्ती भूतपूर्व सैनिक अंशदान स्वास्थ्य योजना (ECHS) के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों पर संविदा के तहत नियुक्ति के लिए निकाली जा रही है।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 District wise Notification Release
Rajasthan ECHS Recruitment 2026

इस भर्ती के लिए राज्य के कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। बता दें कि अलग-अलग जिलों के अनुसार आवेदन की लास्ट डेट भी अलग अलग निर्धारित की गई हैं, इसलिए समय रहते अपना आवेदन फॉर्म रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भरकर भेज दें। Rajasthan ECHS Vacancy 2026 के लिए पद अनुसार पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद संख्या विवरण, चयन प्रक्रिया और सैलरी की संपूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Overview

Organization Nameएक्स-सर्विसमेन कंट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS)
Post Nameमेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्राइवर, अटेंडेंट, क्लर्क, चपरासी & Others
TotalDistrict wise
Job LocationJaipur, Kota, Alwar (Polyclinic राजस्थान के विभिन्न जिले)
Application ModeOffline (Speed Post/Registered Post)
Last DateDistrict wise Different
Salary (Honorary)₹21,800 to ₹1,30,000/- per month (depending on the post)
CategoryRajasthan Latest Govt Jobs 2026
Official WebsiteECHS

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Important Dates

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न जिलों स्टेशन मुख्यालय के अनुसार नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं, जिनकी तारीखें निम्नानुसार है:

जिले का नाम आवेदन की लास्ट डेट
जयपुर 30 जुलाई 2026
जयपुर31 जुलाई 2026
अलवर04 अगस्त 2026
कोटा 04 अगस्त 2026

Note: इंटरव्यू की तारीखें लास्ट डेट के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के मोबाइल/एसएमएस/ईमेल पर भेजकर सूचित किया जाएगा।
इंटरव्यू का स्थान: संबंधित स्टेशन मुख्यालय (ECHS Cell) या निर्धारित सैन्य स्टेशन।

ECHS Jaipur Notification
ECHS Jaipur Notification

Vacancy Details

राजस्थान ईसीएचएस के तहत विभिन्न जिलों और पॉलीक्लिनिकवार जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सटीक पदों व रिक्त पदों की डिटेल्स नीचे दी गई है:

जिला/स्टेशन मुख्यालय जोनपॉलीक्लिनिक का नामपदों के नाम
जयपुर एवं झुंझुनू जोनजयपुर, झुंझुनू, कोटापूतली, दौसा, सीकर, विद्याधर नगर, चिड़ावा, नीमकाथाना और भूवानाऑफिसर इंचार्ज, क्लर्क, ड्राइवर, अटेंडेंट/चौकीदार/सफाईवाला, IT नेटवर्क तकनीशियन और रिसेप्शनिस्ट
अलवर जोनअलवर, रेवाड़ी, नारनौल, हिण्डौन सिटी, बहरोड़, धारूहेड़ा, महेंद्रगढ़, बानसूर और कोसलीऑफिसर इंचार्ज, मेडिकल स्पेशलिस्ट, गाइनोकॉलॉजिस्ट, मेडिकल ऑफिसर और डेंटल ऑफिसर
कोटा जोनकोटा पॉलीक्लिनिकमेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्निशियन, लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट, चपरासी और चौकीदार

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 Qualification

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती में पद अनुसार निर्धारित योग्यता विवरण निम्नानुसार है:

पद का नामयोग्यता एवं अनुभव
Officer In-Chargeग्रेजुएशन + 5 वर्ष का स्वास्थ्य संस्थान/प्रबंधकीय अनुभव (भूतपूर्व सैनिक अधिकारियों को चयन में प्राथमिकता)
Medical Specialist / Gynaecologistसंबंधित स्पेशलिटी में MS/MD/DNB + 3 वर्ष का अनुभव
Medical OfficerMBBS + इंटर्नशिप के बाद 3 वर्ष का अनुभव
Dental OfficerBDS + 3 वर्ष का अनुभव
PharmacistB.Pharma या 10+2 (Science) + डिप्लोमा इन फार्मेसी + फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन
Nursing Assistant / Lab TechB.Sc / DMLT / GNM डिप्लोमा + संबंधित काउंसिल में रजिस्ट्रेशन + अनुभव
Ambulance Driver / MT Driver8वीं पास + LMV/Heavy ड्राइविंग लाइसेंस + 5 वर्ष का अनुभव
Female Attendant / Chowkidar / Peonसाक्षर से 8वीं पास + संबंधित क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव
Clerk / DEO / Receptionistग्रेजुएशन या आर्मड फोर्सेज का क्लास-1 क्लेरिकल ट्रेड + कंप्यूटर ज्ञान

Rajasthan ECHS Vacancy Age Limit

आयु की गणना संबंधित नोटिफिकेशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:

  • मेडिकल स्पेशलिस्ट / स्त्री रोग विशेषज्ञ: अधिकतम 68 से 70 वर्ष।
  • मेडिकल ऑफिसर: अधिकतम 66 वर्ष।
  • ऑफिसर इंचार्ज / डेंटल ऑफिसर: अधिकतम 63 से 65 वर्ष।
  • नर्सिंग असिस्टेंट / फार्मासिस्ट / लैब तकनीशियन: अधिकतम 56 वर्ष।
  • ड्राइवर / अटेंडेंट / चपरासी / क्लर्क / अन्य पैरामेडिकल स्टाफ: अधिकतम 53 वर्ष।

Rajasthan ECHS Bharti Application Fees

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी वर्ग के उम्मीदवार नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan ECHS Recruitment Selection Process 2026

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा:

  • Shortlisting
  • Interview
  • Document Verification

Note: यह भर्ती ‘भूतपूर्व सैनिक अंशदान स्वास्थ्य योजना’ के तहत संविदा (Contract) के आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसका कार्यकाल आवश्यकतानुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 

नई नीति के तहत चयनित कुछ पदों जैसे OIC, Medical Officer इत्यादि को कार्यभार संभालने से पहले अनिवार्य रूप से 10 दिनों की ‘ऑन द जॉब ट्रेनिंग’ (OJT) से गुजरना होगा, जो कि अवैतनिक होगी। यह भर्ती 11/12 महीने के अनुबंध (Contract) पर आधारित है, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

Rajasthan ECHS Staff Salary 2026

राजस्थान ईसीएचएस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न स्तरीय पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद अनुसार न्यूनता 21800 रूपये से अधिकतम 1,30,000 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Post NameSalary
Medical Specialist / Gynaecologist₹1,30,000/-
Officer In-Charge / Medical Officer / Dental Officer₹95,000/-
IT Network Technician₹36,500/-
Pharmacist / Nursing Assistant / Lab Assistant₹36,500
Clerk / DEO₹29,200/-
Ambulance Driver / MT Driver₹25,600/-
Female Attendant / Peon / Chowkidar / Safaiwala / Receptionist₹21,800/-

How to Apply for Rajasthan ECHS Recruitment 2026

Rajasthan ECHS Application Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले ECHS आधिकारिक वेबसाइट echs.gov.in पर जाकर संबंधित जिले का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवा कर उसमें मांगी सम्पूर्ण जानकारी को स्पष्ट अक्षरों में भरें।
    Rajasthan ECHS Application Form

Rajasthan ECHS Application Form

  • निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर और आवेदनकर्ता के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
  • पद अनुसार सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी करवा कर उन पर अपने हस्ताक्षर करके फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में डालें और उसके ऊपर “Application for the post of (पद का नाम)” स्पष्ट रूप से लिखें।
  • लास्ट डेट से पहले इस लिफाफे को संबंधित जिले के स्टेशन मुख्यालय (ECHS Cell) के पते पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें।

आवेदन फॉर्म भेजने का पता: संबंधित जिले का स्टेशन मुख्यालय (ECHS Cell)

Rajasthan ECHS Vacancy Important Links

ECHS Jaipur NotificationECHS Jaipur 1 Notification Download, Application Form
ECHS Jaipur NotificationECHS Jaipur 2 Notification Download, Application Form
ECHS Kota NotificationECHS Kota Notification Download, Application Form
ECHS Alwar NotificationECHS Alwar Notification Download, Application Form
Official WebsitePortal
More Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan ECHS Recruitment 2026 स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभवी युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक बेहतरीन और सम्मानजनक अवसर है। चूंकि विभिन्न जिलों के लिए नोटिफिकेशन अलग-अलग समय पर जारी हो रहे हैं, इसलिए उम्मीदवार अपने नजदीकी जिले के पॉलीक्लिनिक या स्टेशन मुख्यालय के संपर्क में रहें और समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। किसी भी जिले में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित जिले की विज्ञप्ति और दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह अवश्य पढ़ लें।

Rajasthan ECHS Recruitment 2026 FAQs

क्या अन्य जिले के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?

हां, लेकिन प्राथमिकता स्थानीय और भूतपूर्व सैनिकों को दी जाएगी।

क्या फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, सभी पदों के लिए न्यूनतम 3-5 साल का अनुभव अनिवार्य है।

क्या Rajasthan ECHS Bharti के लिए कोई लिखित परीक्षा होगी?

नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और सीधे साक्षात्कार (Interview) के आधार पर होगा।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 53 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

आवेदन फॉर्म किस पते पर भेजना है?

आवेदन फॉर्म आपको अपने संबंधित जिले के स्टेशन मुख्यालय (ECHS Cell) के पते पर रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment