Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 District Wise: 10वीं-12वीं पास के लिए राजस्थान आंगनवाड़ी सीधी भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप राजस्थान की मूल निवासी महिला हैं और अपने ही गांव या वार्ड में सरकारी नौकरी पाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं, तो Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 आपके लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा इस साल राज्य के सभी जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन जैसे विभिन्न रिक्त पदों को भरने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती, बल्कि आपका सिलेक्शन आपकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सीधे मेरिट से होता है।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 District Wise
Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026

2026 में राजस्थान सरकार ने ‘स्मार्ट आंगनवाड़ी’ मिशन के तहत रिकॉर्ड पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा है। चाहे आप जयपुर के शहरी इलाके से हों या फिर जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, नागौर और बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों से हो, आंगनवाड़ी भर्ती प्रदेश की हर योग्य महिला के लिए समान अवसर प्रदान करती है। इस आर्टिकल में हमने राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के स्थानीय नियमों, आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकताओं और WCD Rajasthan Recruitment Notification PDF से जुड़ी प्रत्येक जानकारी को बेहद आसान भाषा में समझाया है।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 Overview

भर्ती विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग (WCD), राजस्थान
भर्ती आयोजन का वर्ष2026
पदों के नामकार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन
कुल रिक्त पद25000 (विभिन्न जिलों में अलग-अलग)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आवेदन शुल्कपूरी तरह निःशुल्क
आवेदन की तारीखेंजिलेवार अलग अलग
जॉब लोकेशनजिलेवार ग्रामीण/शहरी क्षेत्र
चयन प्रक्रिया10वीं/12वीं मेरिट + बोनस अंक
कैटेगरी10th Pass Female Govt Jobs 2026

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मुख्य कार्य 2026

राजस्थान में आंगनवाड़ी कर्मचारी जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण दूत की तरह काम करती हैं। इनका मुख्य काम 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करना, उन्हें अनौपचारिक शिक्षा देना और गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी समय समय पर सलाह देना है। 2026 के नए डिजिटल नियमों के तहत अब मोबाइल ऐप पर डेटा एंट्री और ‘Nutrition Tracker’ का संचालन भी इनकी मुख्य जिम्मेदारी बन गया है।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 जिलेवार आवेदन की तारीखें

जिलेवार आंगनवाड़ी साथीन, कार्यकर्ता, सहयोगिनी पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जिलेवार तारीखों के साथ दिए गए है, आप जिस जिले का आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन देखना चाहते है इसके लिए संबंधित जिले के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

Rajasthan Anganwadi District Wise Notification 2026:

  1. डूंगरपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 1 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक
  2. राजस्थान बारां आंगनवाड़ी भर्ती: 22 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक
  3. धौलपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 2 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक
  4. जयपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 2 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक
  5. गंगानगर आंगनवाड़ी भर्ती: 1 जून से 30 जून 2026 तक
  6. करौली आंगनवाड़ी भर्ती: 3 जून से 3 जुलाई 2026 तक
  7. दौसा आंगनवाड़ी भर्ती: 3 जून से 3 जुलाई 2026 तक
  8. बीकानेर आंगनवाड़ी भर्ती: 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक
  9. चितौड़गढ़ आंगनवाड़ी भर्ती: 3 जून से 6 जुलाई 2026 तक
  10. सीकर आंगनवाड़ी भर्ती: 12 जून से 13 जुलाई 2026 तक 
  11. बूंदी आंगनवाड़ी भर्ती: 12 जून से 13 जुलाई 2026 तक
  12. उदयपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक
  13. सिरोही आंगनवाड़ी भर्ती: 5 जून से 5 जुलाई 2026
  14. भीलवाड़ा आंगनवाड़ी भर्ती: 19 जून से 20 जुलाई 2026 तक
  15. डीडवाना कुचामन आंगनवाड़ी भर्ती: 18 जून से 17 जुलाई 2026 तक
  16. अजमेर आंगनवाड़ी भर्ती25 जून से 24 जुलाई 2026 तक
  17. राजसमंद आंगनवाड़ी भर्ती: 19 जून से 20 जुलाई 2026 तक
  18. भरतपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक
  19. प्रतापगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती: 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक
  20. नागौर साथीन आंगनवाड़ी भर्ती: 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक
  21. टोंक आंगनवाड़ी भर्ती: 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक
  22. अलवर आंगनवाड़ी भर्ती: 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक
  23. सवाई माधोपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 30 जून से 28 जुलाई 2026 तक
  24. जोधपुर आंगनवाड़ी भर्ती: 30 जून से 30 जुलाई 2026 तक
  25. बारां आंगनवाड़ी भर्ती: 10 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक
  26. अलवर आंगनवाड़ी भर्ती: 07 जुलाई से 05 अगस्त 2026 तक
  27. बाड़मेर आंगनवाड़ी भर्ती: 7 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 Eligibility Criteria और स्थानीय निवास की शर्त

स्थानीय निवासी: महिला अभ्यर्थी उसी वार्ड (शहरी) या उसी राजस्व ग्राम (ग्रामीण) की स्थायी मूल निवासी होनी चाहिए जहां पद खाली है एवं जहां से वह आवेदन करना चाहती है।

  • वैवाहिक स्थिति: पुराने नियमों के अनुसार पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए केवल विवाहित महिला होना अनिवार्य था। तर्क यह दिया जाता था कि अविवाहित लड़कियां शादी के बाद दूसरे गांव चली जाती हैं, जिससे बाद में उनका काम प्रभावित होता है।
  • वहीं अब नए नियम के अनुसार राजस्थान में अविवाहित महिलाएं/लड़कियां भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बन सकती हैं। सरकार ने ‘शादीशुदा’ होने की अनिवार्य शर्त को पूरी तरह हटा दिया है ताकि शिक्षित युवतियों को रोजगार के बराबर अवसर मिल सकें।
  • कैटेगरी: विधवा, तलाकशुदा और बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को चयन प्रक्रिया में आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी।

Read Also…10वीं पास के लिए मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम भर्ती के 8840 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

आंगनवाड़ी भर्ती में पद अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है:

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/मिनी कार्यकर्ता: इन पदों के लिए महिलाएं किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड के कम से कम कक्षा 12वीं पास होनी चाहिए।
  • आंगनवाड़ी सहायिका और साथिन: आंगनवाड़ी के इन पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • RS-CIT सर्टिफिकेट का महत्व: यदि आपके पास कंप्यूटर सर्टिफिकेट है, तो उसे आवेदन के समय जरूर लगाएं। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसके आपको अतिरिक्त बोनस अंक आपको मेरिट में ऊपर लाते हैं।

आंगनवाड़ी भर्ती आयु सीमा

राजस्थान आंगनवाड़ी वैकेंसी में आवेदन के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग की महिलाओं को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 Selection Process & Marking Scheme

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा, जिसमें योग्यता अनुसार अंकों का विभाजन कुछ इस प्रकार किया जाएगा:

योग्यताश्रेणी मिलने वाले संभावित बोनस अंक
उच्च शैक्षणिक योग्यता (स्नातक/PG)03 से 05 अंक
RS-CIT / कंप्यूटर डिप्लोमा02 अंक
पूर्व कार्य अनुभव (1 साल+)02 से 04 अंक
विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता05 अंक
SC / ST / BPL श्रेणी02 अंक

राजस्थान आंगनवाड़ी कर्मचारी Salary Structure 2026

आंगनवाड़ी कर्मियों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संयुक्त रूप से मानदेय दिया जाता है, जो कुछ इस प्रकार है:

  • कार्यकर्ता: ₹10,562-
  • सहायिका: ₹6,591-
  • Note: 2026 के नए बजट में मानदेय में 10-15% की वृद्धि होना संभावित है।

Read Also….क्या आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए सैलरी में 10% बढ़ोतरी काफी है? जानिए हकीकत और लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 Documents

आंगनवाड़ी का एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय आप सभी दस्तावेजों की दो-दो सेट फोटोकॉपी पहले से तैयार करके रखें।

  • आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (ससुराल पक्ष के पते का)
  • अपडेटेड जन आधार कार्ड
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • विवाहित नहीं होने पर सरपंच/पार्षद का प्रमाण पत्र या शपथ पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC/EWS के लिए 6 महीने से पुराना न हो)।
  • राशन कार्ड (BPL श्रेणी के लाभ के लिए)
  • RSCIT कंप्यूटर सर्टिफिकेट (यदि हो)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।

How to Apply Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026

आंगनवाड़ी भर्ती के एप्लीकेशन फॉर्म ऑफलाइन आमंत्रित किए गए है, अभ्यर्थी यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए आसानी से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने संबंधित जिले के स्थानीय समाचार पत्र या CDPO कार्यालय के बाहर लगी विज्ञप्ति को देखें।
  • इसके बाद अपने जिले के संबंधित कार्यालय या विभागीय वेबसाइट से आंगनवाड़ी भर्ती 2026 आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
  • इस आवेदन पत्र का अच्छे कागज पर प्रिंटआउट निकलवा कर इसमें मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक सही सही एकदम स्पष्ट शब्दों में ब्लैक या ब्लू पेन से भरें।
  • अब आवेदन फॉर्म में फोटो के स्थान पर अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज की फोटो को अच्छे से चिपकाएं और आवेदनकर्ता के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
  • सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी निकलवा कर फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • अब भरे हुए फॉर्म को अपने ब्लॉक के “बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय” में स्वयं व्यक्तिगत रूप से जाकर अंतिम तिथि से पहले जमा करा दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद संबंधक्त अधिकारी से मुहर लगी हुई रसीद जरूर लें, यह आपके आवेदन का एकमात्र सबूत है।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 Apply

Rajasthan Anganwadi Notificationजिलेवार आंगनवाड़ी नोटिफिकेशन जिलेवार तारीखों के साथ दिए गए है
Official Website wcd rajasthan
Others Jobs ListLatest Jobs
Latest Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 प्रदेश की महिलाओं के लिए स्वावलंबन और सम्मान का मार्ग है। सीधी भर्ती होने के कारण इसमें पारदर्शिता रहती है। हमारी सलाह है कि आप अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने दस्तावेजों को तैयार रखें और समय पर आवेदन करें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल मार्गदर्शन के लिए है, भर्ती के नियमों में बदलाव संभव है, अतः आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जिलेवार अधिसूचना को अवश्य पढ़ें।

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2026 – FAQ,s

क्या राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कितना है?

जी नहीं, Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 में आप किसी भी जिले के लिए बिल्कुल निशुल्क फॉर्म भर सकते है।

अगर मेरा विवाह प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो क्या आवेदन कर सकती हूं?

हां, आप सरपंच, पार्षद या राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित विवाहित होने का प्रमाण पत्र या एक कानूनी शपथ पत्र (Affidavit) लगा सकती हैं।

क्या अविवाहित लड़कियां इसमें फॉर्म भर सकती हैं?

हां, वर्तमान नियमों के अनुसार केवल विवाहित ही नहीं अब अविवाहित महिलाएं भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।

इस भर्ती का रिजल्ट कब आता है?

फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के लगभग 1 से 2 महीने के भीतर जिला स्तर पर मेरिट सूची जारी कर दी जाती है।

मेरे जिले की आंगनवाड़ी वैकेंसी का पता कैसे चलेगा?

आंगनवाड़ी भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर ‘Latest Updates’ सेक्शन में आप विभिन्न जिलों के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका नोटिफिकेशन चेक कर सकते है या नजदीकी महिला एवं बाल विकास (CDPO) कार्यालय जाकर जानकारी लें।

राजस्थान आंगनवाड़ी फॉर्म ऑनलाइन भरना है या ऑफलाइन?

यह पूरी तरह ऑफलाइन भर्ती है, आपको आवेदन फॉर्म भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ अपने क्षेत्र के CDPO कार्यालय में खुद जाकर जमा करना होगा।

आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकता को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है?

यह फिक्स वेतन नहीं बल्कि ‘मानदेय’ है, जो आपके वर्कर, सहायिका पद के लिए सरकार द्वारा तय महंगाई भत्ते के आधार पर हर महीने सीधे आपके बैंक खाते में आता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment