CG Teacher Vacancy 2026 Notification Release Now: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सिलेक्शन बिना परीक्षा बिना इंटरव्यू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्य के सरकारी स्कूलों में टीचर की नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही बढ़िया खबर आई है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सह सचिव, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल समिति द्वारा CG Teacher Vacancy 2026 के लिए संविदा के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के जरिए बलरामपुर रामानुजगंज जिले में चल रहे 10 अलग-अलग स्वामी आत्मानंद स्कूलों (SEGES) में खाली पड़े शिक्षकों और स्टाफ के पदों को भरा जाएगा।

CG Teacher Vacancy 2026 Notification Release Now Form Download
CG Teacher Vacancy 2026

अगर आप भी SAMS English Medium Teacher Vacancy का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा, बल्कि सीधे आपके स्कूल और कॉलेज की योग्यता में प्राप्त नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। टीचर की नौकरी के लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है।

CG Teacher Vacancy 2026 Overview

Recruitment AuthoritySwami Atmanand Excellent English Medium School Management Committee, District Balrampur – Ramanujganj (CG)
Post NamesLecturer, Teacher, Assistant Teacher, Gym Teacher and Lab Assistant
Total Vacancies23 Posts
Job TypeContractual Basis (1 साल के लिए)
Application ModeOffline (केवल रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट के जरिए)
Selection ProcessDirect Merit-Based (कोई परीक्षा नहीं, कोई इंटरव्यू नहीं)
Job LocationBalrampur-Ramanujganj, Chhattisgarh
CategoryLatest Govt Jobs Without Exam 2026
Official WebsiteBalrampur

CG Teacher Vacancy 2026 Important Dates

CG Teacher Recruitment 2026 के लिए फॉर्म भरने का बहुत ही कम समय दिया गया है। लास्ट डेट निकलने के बाद जमा किए गए किसी भी फॉर्म को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा, इसलिए इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए आज ही फॉर्म जमा कर दें:

  • नोटिफिकेशन जारी: 25 मई 2026
  • ऑफलाइन फॉर्म स्टार्ट: 25 मई 2026
  • फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट: 09 जून 2026 (शाम 05:30 बजे तक)
CG Teacher Vacancy 2026 Official Notification
CG Teacher Vacancy 2026 Official Notification

CG Teacher Post Details

सीजी शिक्षक भर्ती के माध्यम से छत्तीसगढ़ बलरामपुर रामानुजगंज जिले के 10 आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कुल 23 खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, यह एक संविदा आधारित नौकरी है इसके योग्य अभ्यर्थियों को एक साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। किस स्कूल में कितने पद किस जॉब के लिए खाली है आप यहां देख सकते है:

पद का नामविषय / ग्रुपकुल पदस्कूल का नाम
व्याख्याताअंग्रेजी, भौतिक, वाणिज्य, हिंदी, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान07रामानुजगंज, वाड्रफनगर, राजपुर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर, रामचन्द्रपुर, चलगली
शिक्षकसंस्कृत, सामाजिक विज्ञान (कला), अंग्रेजी, विज्ञान05शंकरगढ़, रघुनाथनगर, रामचन्द्रपुर
सहायक शिक्षककला समूह09बलरामपुर, रामानुजगंज, कुसमी, राजपुर, रघुनाथनगर, रामचन्द्रपुर, चलगली, डौरा
व्यायाम शिक्षकअंग्रेजी माध्यम01वाड्रफनगर
सहायक शिक्षकविज्ञान प्रयोगशाला विज्ञान समूह01राजपुर

CG Teacher Vacancy 2026 Qualification

सीजी टीचर भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पद अनुसार निर्धारित योग्यता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है जो इस प्रकार है:

CG School Lecturer:

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में कम से कम सेकंड डिवीजन में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही बी.एड. (B.Ed.) पास होना जरूरी है।
  • माध्यम का नियम: व्याख्याता हिंदी विषय को छोड़कर बाकी सभी विषयों के लिए कक्षा 6वीं से आगे की पूरी पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी है।

CG School Teacher:

  • कम से कम 45% अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण अभ्यर्थी सीजी टीचर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। लेकिन अभ्यर्थियों के पास
  • बी.एड. की डिग्री होना भी अनिवार्य है।
  • साथ ही छत्तीसगढ़ या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG-TET / C-TET पेपर 2 – पूर्व माध्यमिक स्तर) पास होना आवश्यक है।
  • माध्यम का नियम: टीचर्स संस्कृत विषय को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए पूरी पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में होनी चाहिए।

CG Assistant Teacher:

  • सीजी असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवार कम से कम 45% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होने जरूरी है।
  • इसके साथ ही डी.एड. (D.Ed.) या डी.एल.एड. पास होना भी आवश्यक है।
  • प्राइमरी स्कूल लेवल की शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG-TET / C-TET पेपर 1) पास होना भी अनिवार्य है।
  • इन आवेदकों की पूरी पढ़ाई सिर्फ अंग्रेजी मीडियम से हुई हो।

सीजी जिम टीचर और लैब असिस्टेंट:

  • व्यायाम शिक्षक: सीजी जिम टीचर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होने के साथ डी.पी.एड. (D.P.Ed.) या बी.पी.एड. (B.P.Ed.) में उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • प्रयोगशाला सहायक: इसके लिए आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से बायो जीव विज्ञान या मैथ्स ग्रुप के साथ कक्षा 12वीं पास होने चाहिए।

    CG Teacher Bharti 2026 Age Limit

CG English Teacher Vacancy 2026 के लिए उम्र की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।

छत्तीसगढ़ के रहने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार सामान्य तौर पर 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा SC, ST और OBC वर्ग को नियमानुसार 5 वर्ष और महिला उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

CG School Teacher Bharti 2026 Application Fees

इस भर्ती के लिए आत्मानंद स्कूल मैनेजमेंट समिति ने कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा है। सभी वर्गों के योग्य अभ्यर्थी इस फॉर्म को बिल्कुल फ्री में भर सकते हैं।

CG Teacher Vacancy 2026 Selection Process

CG SAMS English Teacher Vacancy के लिए उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, बिना इंटरव्यू के केवल शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अधिकतम अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा, इसके बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के साथ ही नियुक्ति दे दी जाएगी।

Read Also…एयरपोर्ट पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, सैलरी ₹34,000 महीना, फटाफट यहां से करें आवेदन

SAMS English Medium Teacher Salary 2026

सीजी संविदा शिक्षक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने फिक्स सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अलग से कोई भी महंगाई भत्ता या मकान किराया नहीं दिया जाएगा, पद अनुसार निर्धारित सैलरी स्ट्रक्चर इस इस प्रकार है:

  • Lecturer: ₹38,100/- Monthly
  • Teacher/Physical Instructor: ₹35,400/- Monthly
  • Assistant Teacher / Laboratory Assistant: ₹25,300/- Monthly

How To Apply CG SAMS English Teacher Vacancy 2026

याद रखें कि सीजी टीचर भर्ती पूरी तरह से ऑफलाइन है, इसलिए ऑनलाइन फॉर्म ढूंढने की गलती न करें। फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए ऑफलाइन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले CG SAMS ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड कर लें।
CG SAMS Official Website
CG SAMS Official Website
  • आवेदन फॉर्म का साफ पेज पर प्रिंटआउट निकालें और उसमें अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक स्पष्ट शब्दों में भरें।
  • निर्धारित स्थान पर लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और आवेदनकर्ता के स्थान पर हस्ताक्षर करें।
  • फॉर्म के साथ मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति निकलवाकर संलग्न करें।
  • याद रखें प्रत्येक फोटोकॉपी पर खुद के साइन करके फिर फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • महत्व्पूर्ण नियम (शपथ-पत्र): आवेदकों को अपनी पूरी पढ़ाई कक्षा 6वीं से पोस्ट ग्रेजुएशन तक अंग्रेजी माध्यम से पास करने के संबंध में ₹50 के स्टांप
  • पेपर पर शपथ-पत्र बनवाकर फॉर्म के साथ लगाना जरूरी है। व्याख्याता-हिंदी और शिक्षक-संस्कृत के लिए यह नियम जरूरी नहीं है।
  • पूरा फॉर्म तैयार करने के बाद उसे एक लिफाफे में बंद करके इसे केवल रजिस्टर्ड डाक पोस्ट या स्पीड पोस्ट के जरिए नीचे दिए गए पते पर भेज दें:

CG Teacher Vacancy 2026 फॉर्म भेजने का पता:
जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर बलरामपुर,
जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.), पिन कोड- 497119

CG English Teacher Recruitment 2026 Important Links

Official Notification PDF Download Notification
Application Form PDF Download Application Form
Official WebsitePortal
Daily New Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: CG Teacher Vacancy 2026 के तहत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विभिन्न स्तरीय खाली पदों को संविदा के तहत भरा जाएगा, ऐसे में जो अभ्यर्थी बिना कोई परीक्षा या इंटरव्यू दिए सीधे सरकारी स्कूल में टीचर बनना चाहते हैं। उनके लिए फॉर्म भरने का मौका लास्ट डेट 09 जून 2026 तक है इससे पहले फॉर्म जमा कर दें। इंतजार किए बिना अपना फॉर्म तुरंत स्पीड पोस्ट कर दें। फॉर्म के साथ ₹50 का अंग्रेजी माध्यम वाला शपथ-पत्र लगाना बिल्कुल न भूलें, नहीं तो फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा जारी किए गए आधिकारिक विज्ञापन के आधार पर अभ्यर्थियों की मदद के लिए दी गई है। किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए आवेदन करने से पहले जिले की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फुल नोटिफिकेशन को एक बार खुद ध्यान से जरूर पढ़ लें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment