अगर आप राजस्थान के ग्रेजुएट पास स्टूडेंट्स हैं और पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो राज्य सरकार की मुख्यमंत्री युवा संबल योजना आपके लिए इस समय सबसे बड़ा सहारा बन सकती है। वर्ष 2026-27 के नए बजट और सरकारी नियमों के अनुसार Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 योजना के नियमों, पात्रता और वेरिफिकेशन के तरीकों में सख्त बदलाव किए गए हैं।

इस आर्टिकल में बिना राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता से लेकर फॉर्म कैसे भरना है, डॉक्युमेंट्स क्या क्या चाहिए, बेरोजगारी भत्ता फॉर्म अप्रूव कैसे होगा सहित पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है। इस बार नए छात्र बेरोजगारी भत्ता का फॉर्म भरने से पहले नए नियमों को अवश्य जान लें नहीं तो बाद में पछताना भी पड़ सकता है।
Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 के नए नियम और बदलाव
सरकार ने वास्तविक जरूरतमंदों अभ्यर्थियों तक भत्ते का लाभ पहुंचाने और पूरी प्रॉसेस को साफ सुथरा रखने के लिए 2026 में मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ते में यह नए नियम लागू किए हैं:
- बायोमेट्रिक और फेस अटेंडेंस: अब इंटर्नशिप के दौरान छात्रों की केवल कागजी ऑफलाइन हाजिरी मान्य नहीं होगी, क्योंकि आवंटित सरकारी विभाग में बायोमेट्रिक अपीयरेंस या मोबाइल ऐप आधारित फेस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
- अनिवार्य ड्रेस कोड: इंटर्नशिप के समय सभी लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड/जैकेट पहनना अनिवार्य होगा, जिस पर योजना का नाम अंकित होता है।
- कौशल प्रशिक्षण: यदि आपके पास कोई प्रोफेशनल डिग्री जैसे B.Ed, B.Tech, Nursing और ITI नहीं है, तो आपको राजस्थान कौशल विकास (RSLDC) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों के जरिए 3 महीने का कोर्स करना ही होगा, अन्यथा आपका भत्ता रोक दिया जाएगा।
- दैनिक इंटर्नशिप: बेरोजगारी भत्ता जारी रखने के लिए हर दिन 4 घंटे की इंटर्नशिप सरकारी कार्यालयों में करनी जरूरी है।
- आयु सीमा: सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तथा महिला, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है।
New Budget 2026-27 Update: यदि आप भत्ता लेने के साथ-साथ खुद का कोई काम या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो सरकार ने अब “मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना” भी शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को 5 लाख से 10 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त यानी 0% Interest लोन और मार्जिन मनी दिया जा रहा है।
Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 Last Date
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता 2026 जिसका नाम मुख्यमंत्री युवा संबल योजना भी है इसके लिए आवेदन करने की कोई एक फिक्स डेट या लास्ट डेट तय नहीं की गई है। इसके फॉर्म ऑफिसियल पोर्टल (SSO ID) के पर जाकर आप साल के किसी भी दिन जमा कर सकते हैं।
जैसे ही राज्य में वित्तीय वर्ष के अनुसार अलॉटेड 2 लाख बेरोजगार युवाओं का कोटा खाली होता है, नए आवेदनों को अप्रूवल दे दिया जाता है।
ऐसे में योग्य और इच्छुक स्नातक उत्तीर्ण स्टूडेंट्स किसी भी समय अपनी एसएसओ आईडी के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ते की नई राशि
सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को हर महीने दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि इस प्रकार है, जो लड़कों और लड़कियों के लिए अलग अलग है:
| लाभार्थी | मिलने वाला मासिक भत्ता |
| पुरुष लाभार्थी | ₹4,000 प्रतिमाह |
| महिला, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग (विशेष योग्यजन) | ₹4,500 प्रतिमाह |
Note: राजस्थान बेरोजगारी भत्ता अधिकतम 2 वर्ष तक दिया जाएगा, इस बीच यदि आपको कोई सरकारी या प्राइवेट नौकरी लग जाती, तो आपका भत्ता रोक दिया जाएगा।
Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 Eligibility Criteria
- मूल निवास: आवेदक छात्र छात्राएं राजस्थान के मूल निवासी होने अनिवार्य है।
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या शिक्षण संस्थान से कम से कम स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- पारिवारिक आय: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, जो जन आधार कार्ड में अपडेटेड भी हो।
- पारिवारिक लाभ सीमा: एक परिवार के अधिकतम 2 मेंबर ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026 Documents
Unemployment Allowance Online Form भरने के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स निम्नानुसार है:
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
Note: आधार और जनाधार दोनों में नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर बिल्कुल समान होने चाहिए। ध्यान रहे कि जन आधार की e-KYC पूरी होना अनिवार्य है। - 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की डिग्री/फाइनल ईयर की मार्कशीट।
- डिजिटल मूल निवास प्रमाणपत्र
- लेटेस्ट इनकम सर्टिफिकेट: जन आधार के नए नियमों के अनुसार वेरिफाइड नया आय फॉर्म, जो दो उत्तरदायी व्यक्तियों और नोटरी द्वारा प्रमाणित हो।
- सिंगल बैंक अकाउंट पासबुक: खाता केवल आवेदक के नाम होना चाहिए, जॉइंट अकाउंट मान्य नहीं है और यह DBT के लिए आवेदक के आधार कार्ड से लिंक और बैंक स्तर पर डीबीटी इनेबल्ड होना जरूरी है।
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
Read Also….अब हाजिरी का झंझट खत्म, EEMS 2.0 पोर्टल से घर बैठे होगी बेरोजगार भत्ता ऑनलाइन अटेंडेंस
How to Apply Rajasthan Berojgari Bhatta Online Form 2026
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संभल योजना के लिए आप अपने मोबाइल से खुद या नजदीकी ई-मित्र सेंटर पर जाकर भी फॉर्म आसानी से भर सकते हैं:
Phase: 1 SSO Portal Login:
- सबसे पहले राजस्थान सरकार के ऑफिशियल SSO पोर्टल पर जाएं।
- अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड डालकर Login करें:

- अगर आपके पास एसएसओ आईडी नहीं है, तो जन आधार या गूगल आईडी के जरिए तुरंत नई बना लें।
Phase: 2 Employment App
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर दिए गए सरकारी ऐप्स में से Employment के आइकन को ढूंढकर उस पर क्लिक करें:

Phase: 3 Job Seeker Registration
- ऐप खुलते ही सबसे पहले आपको ‘Job Seeker Registration’ का ऑप्शन मिलेगा। यहां अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और पता दर्ज करके अपनी प्रोफाइल Submit करें।
Phase: 4 Berojgari Bhatta Apply Process
- प्रोफाइल बनते ही आपको स्क्रीन पर “Apply for Unemployment Allowance” का बटन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें और मांगी गई स्टेप बाय स्टेप पूरी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
Phase: 5 Document Upload & Final Submit
- अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जैसे 10वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएट मार्कशीट, इनकम सर्टिफिकेट और अन्य सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स साफ क्वालिटी में स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को भी स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म को एक बार अच्छे से री-चेक करें और Submit कर दें।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर एप्लीकेशन नंबर का मैसेज आ जाएगा।
Important Apply Links
| Online Apply Portal | Apply Now |
| Official Website | Employment Department |
| Daily Latest Jobs News | Telegram Channel |
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना FAQs
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता फॉर्म में ‘Back to Citizen’ होने और ‘Objection’ आने पर क्या करें?
अपनी SSO आईडी से लॉगिन कर रोजगार ऐप में जाएं, ‘Remarks’ चेक करके कमी सुधारें, नए डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए फॉर्म को री-सबमिट करें।
क्या बाहरी राज्य से ग्रेजुएशन करने वाले राजस्थान के मूल निवासी छात्र भत्ते के लिए पात्र हैं?
हां, पात्र हैं। आवेदन करते समय बाहरी यूनिवर्सिटी की सही डिटेल्स भरें और राजस्थान का डिजिटल मूल निवास प्रमाण पत्र अपलोड करें।
अटेंडेंस न भेजने या इंटर्नशिप पर न जाने से फॉर्म ‘Hold’ होने पर चालू कराने का समय क्या है?
विभाग स्पष्टीकरण या पेंडिंग अटेंडेंस अपलोड करने के लिए 15 से 30 दिन देता है। इस समय-सीमा में सुधार न करने पर फॉर्म हमेशा के लिए ‘Stop’ हो जाएगा।
मेरा बेरोजगारी भत्ता फॉर्म 3 महीने पहले ‘Approved’ हो चुका है, लेकिन पेमेंट क्यों नहीं आया?
भत्ता फॉर्म अप्रूव होने के बाद फॉर्म ‘Verified’ लिस्ट में रहता है। जिले में बजट और सीटें खाली होते ही फॉर्म ‘LTI’ होते ही पेमेंट चालू हो जाएगा। इसमें 2 से 4 महीने लगते हैं।
क्या शादीशुदा महिला अपने ससुराल के पते से आवेदन कर सकती है?
हां, महिला का नाम ई-केवाईसी के जरिए ससुराल के जन आधार में जुड़ा होना चाहिए और ससुराल का निवास या विवाह प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
क्या B.Ed, BSTC या ITI धारकों को भी 3 महीने की स्किल ट्रेनिंग लेनी होगी?
नहीं, प्रोफेशनल डिग्री/डिप्लोमा धारकों को कोर्स से छूट मिलेगी, फॉर्म भरते समय यह डॉक्युमेंट्स अपलोड करें। हालांकि, 4 घंटे की डेली इंटर्नशिप करना जरूरी होगा।
राजस्थानी बेरोजगारी भत्ता इंटर्नशिप के दौरान छुट्टी लेने पर क्या भत्ता बंद हो जाएगा?
नहीं, लेकिन उस महीने की अटेंडेंस शीट में लीव दिखानी होगी, ऐसे में आपको केवल उपस्थित दिनों की ही भत्ता राशि मिलेगी, लेकिन बिना बताए इंटर्नशिप से गायब रहने पर फॉर्म ब्लॉक हो सकता है।
क्या प्राइवेट जॉब मिलने या पीएफ (PF) कटने पर भत्ता खुद बंद करवाना पड़ता है?
हां, विभाग का ऑटो-सिस्टम इसे ट्रैक करता है, लेकिन आपको खुद भी SSO आईडी पर “Stop Allowance” चुनकर जानकारी देनी चाहिए, अन्यथा भत्ते की रिकवरी और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।