केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पैरामेडिकल स्टाफ के अंतर्गत असिस्टेंट सब-इनस्पेक्टर (ASI) के खाली पदों पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। CISF ASI Paramedical Staff Bharti 2026 के लिए किसी भी राज्य के योग्य पुरुष और महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र 8 जून 2026 से आमंत्रित किए गए है।

आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी और अप्लाई का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों को CISF ASI Bharti में 7वें वेतन आयोग के आधार पर पे लेवल-5 के अनुसार मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें 29,200 रूपये से 92,300 रूपये तक मासिक सैलरी पैकेज होगा, साथ ही केंद्र सरकार के अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
सीआईएसएफ एएसआई पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए जरिए फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन सहित अलग अलग पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जिसमें पद अनुसार लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और ट्रेड टेस्ट के चरण शामिल है।
CISF Paramedical Staff Notification 2026 Overview
| Recruiting Organization | Central Industrial Security Force (CISF) |
| Post Name | Assistant Sub-Inspector (Paramedical Staff) |
| Total Vacancies | 24 Posts |
| Pay Scale | ₹29,200 – ₹92,300/- (Pay Level-5) |
| Mode of Apply | Online |
| Last Date | 7 July 2026 |
| Job Type | Latest Central Govt Jobs 2026 |
| Job Location | All India |
| Official Website | CISF Rec |
CISF ASI PS Application Fees
सीआईएसएफ एएसआई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज निर्धारित किया गया है जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन मोड या एसबीआई चालान के माध्यम से करना होगा:
- UR, OBC और EWS कैटेगरी: ₹100/-
- SC और ST: ₹0/-
- सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवार: ₹0/-
- भूतपूर्व सैनिक (ESM) अभ्यर्थी: ₹0/-
Vacancy Details
CISF पैरामेडिकल भर्ती के माध्यम से विभिन्न स्तरीय कुल 24 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जिसमें एएसआई फार्मासिस्ट के 18 पद, X-ray टेक्नीशियन के लिए 01 पद और लैब टेक्नीशियन के 05 पद तय किए गए है।
ASI (Pharmacist):
- UR-10
- EWS-01
- OBC-04
- SC-02
- ST-01
ASI (X-Ray Technician):
- UR-01
ASI (Lab Technician):
- UR-04
- OBC-01
Note: कुल पदों में से 10% यानी कि 02 पद भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। साथ ही आवश्यकतानुसार CISF द्वारा पदों की संख्या को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
CISF ASI Paramedical Staff Bharti 2026 Form Date
सीआईएसएफ एएसआई पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए फुल ऑफिशियल नोटिफिकेशन 12 जून 2026 को एम्प्लॉयमेंट न्यूज में प्रकाशित किया जा रहा है, जबकि शॉर्ट नोटिफिकेशन 2 जून 2026 को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार अभ्यर्थी इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं:
- CISF ASI PS Form Start Date: 08 June 2026
- CISF ASI Last Date: 7 July 2026 (up to 23:59 PM)
- SBI Challan Cash Fees Deposit Last Date: 09 July 2026 (चालान 07 जुलाई से पहले जनरेट होना जरूरी है)।

CISF ASI Paramedical Staff Educational Qualification
सीआईएसएफ एएसआई पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती में पद अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं तकनीकी योग्यता निम्नानुसार है:
- ASI (Pharmacist): इस पद के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए। इसके साथ ही फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए और उम्मीदवार फार्मेसी अधिनियम 1948 के तहत रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट होने चाहिए।
- ASI (X-Ray Technician): इस जॉब के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए, साथ ही इनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवारु है।
- ASI (Lab Technician): लैब टेक्नीशियन फॉर्म भरने के लिए आपका साइंस सब्जेक्ट के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (DMLT) में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
CISF ASI Age Limit
CISF ASI Paramedical Staff Bharti 2026 में सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तारीख 07 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
केंद्रीय सरकार के नियम अनुसार OBC वर्ग के सभी आवेदकों को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की और SC एवं ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी। विभागीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्य एवं OBC के लिए 40 वर्ष और SC एवं ST के लिए 45 वर्ष रखी गई है।
CISF ASI Vacancy 2026 Selection Process
CISF ASI Paramedical Staff Bharti 2026 में उम्मीदवारों का चयन योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, पद अनुसार ट्रेड टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
CISF ASI PS Exam Pattern In Hindi
- लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे।
- इस परीक्षा में गलत उत्तर करने ओर भी कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- प्रश्न उम्मीदवार के संबंधित ट्रेड फार्मेसी/लेब/एक्स-रे के नॉलेज पर आधारित होंगे।
CISF ASI Paramedical Staff Physical Test
शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के अंतर्गत अभ्यर्थियों की ऊंचाई, चेस्ट इत्यादि का परीक्षण किया जाएगा।
Height:
- सामान्य, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी (पुरुष): 170 सेमी
- सामान्य, एससी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी (महिला): 157 सेमी
Chest – केवल पुरुष:
- बिना चेस्ट फुलाए 80 सेमी और चेस्ट फुलाने पर 85 सेमी (कम से कम 5 सेमी का सीना फुलाव अनिवार्य है)।
छूट: ST के पुरुषों के लिए ऊंचाई 162.5 सेमी व सीना 77-82 सेमी तथा एसटी महिलाओं के लिए ऊंचाई 154 सेमी निर्धारित है। पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों को भी नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Read Also…..बिना CET राजस्थान पशु परिचर के 3000+ पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं पास
CISF ASI भर्ती किसके लिए सबसे अच्छा मौका है?
यह भर्ती उन युवाओं के लिए सबसे बेहतरीन मौका है जिन्होंने मेडिकल फील्ड में DMLT, Radiography या Pharmacy डिप्लोमा प्राप्त कर लिया है और अब सरकारी नौकरी के साथ देश की सेवा करते हुए करियर बनाना चाहते हैं।
चूंकि यह एक Combatized यानी वर्दी वाली पोस्ट है, इसलिए इसमें पैरामेडिकल प्रोफेशनल को भी अन्य सुरक्षाकर्मियों की तरह भत्ते, सम्मान और पे-लेवल 5 की सेंट्रल लेवल सैलरी मिलती है। कम पदों और विशिष्ट तकनीकी योग्यता के कारण इसमें सामान्य जीडी कांस्टेबल भर्ती की तुलना में कॉम्पिटिशन काफी कम रहता है।
How to Apply for CISF ASI Paramedical Staff Recruitment 2026
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए अपना सीआईएसएफ एएसआई पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं:
- फॉर्म भरने के लिए CISF भर्ती के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं।

- होमपेज पर “Login” बटन पर क्लिक कर “New Registration” के ऑप्शन को सलेक्ट करें।

- फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरकर वेरिफिकेशन करते हुए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा करें।
- अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
- इसके बाद “Recruitment of Paramedical Staff in CISF – 2026” के सामने Apply लिंक पर क्लिक करें।

- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उसे सलेक्ट करके पद अनुसार मांगी गई संपूर्ण जानकारी सही सही भरें।
- अपने राज्य के नाम के सामने दिए गए निर्धारित पते को ध्यान से देखें, क्योंकि आपके आवेदन फॉर्म की चेकिंग इसी प्रशासनिक ऑफिस द्वारा की जाएगी।
- इसके बाद लेटेस्ट कलरफुल पासपोर्ट साइज की फोटो स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें, फोटो पर फोटो लेने की तारीख स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए। फोटो नोटिफिकेशन जारी होने से 3 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
- निर्धारित आकार (10-20 KB) में अपने हस्ताक्षर और अन्य जरूरी डॉक्युमेंट्स पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार यदि लागू है तो आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म का Final Submission के बाद प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
Important Links
| CISF ASI Notification PDF Download | Notification Download |
| CISF ASI Apply Online | Apply Online |
| CISF Recruitment Website | CISF |
| Latest Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: मेडिकल फील्ड में टेक्निकल डिग्री या डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों के लिए CISF ASI Paramedical Staff Bharti 2026 का बहुत अच्छा करियर ऑप्शन है। आवेदन की लास्ट डेट 07 जुलाई 2026 से पहले अपना फॉर्म सबमिट करके एग्जाम प्रिपरेशन एवं फिजिकल टेस्ट की तैयारी में लग जाएं।
फॉर्म भरते समय अपना नाम, पता, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार ही भरें ताकि डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन में कोई समस्या नहीं आए।
CISF ASI Recruitment 2026 FAQs
मेरी फोटो पर तारीख नहीं है, क्या मेरा फॉर्म स्वीकार नहीं होगा?
नहीं, फोटो पर उसे खींचे जाने की तारीख स्पष्ट रूप से प्रिंट होनी चाहिए, अन्यथा आवेदन फॉर्म तुरंत Reject कर दिया जाएगा।
क्या OBC EWS सर्टिफिकेट जमा करने की कोई लास्ट डेट है?
हां, जाति प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस के लिए इनकम व एसेट सर्टिफिकेट आवेदन की लास्ट डेट 07 जुलाई 2026 से पहले का बना होना चाहिए। इसके बाद के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे।
यदि CISF ASI Paramedical Staff Bharti 2026 परीक्षा में दो उम्मीदवारों के अंक समान हो जाते हैं, तो मेरिट कैसे बनेगी?
अंकों की समानता होने पर सबसे पहले अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। यदि उम्र भी समान रहती है, तो अधिक लंबाई वाले अभ्यर्थियों को, फिर उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले को और अंत में अंग्रेजी वर्णमाला A, B, C के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
बेसिक वोकेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट (BVAT) क्या है और इसके कितने अंक मेरिट में जुड़ेंगे?
BVAT उम्मीदवार के संबंधित काम जैसे फार्मासिस्ट, लैब या एक्स-रे के व्यावहारिक नॉलेज को चेक करने के लिए एक योग्यता परीक्षा है। यह टेस्ट केवल पास करना जरूरी होता है, इसके अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।