Odisha Nursing Officer Recruitment 2026 Notification Release: नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन 13 जुलाई तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Odisha Nursing Officer Recruitment 2026: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। यह जिला कैडर ग्रुप-सी भर्ती ओडिशा के सभी 30 जिलों में नियुक्तियों के लिए निकाली गई है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

Odisha Nursing Officer Recruitment 2026 Notification Release
Odisha Nursing Officer Recruitment 2026

आवेदन पत्र लास्ट डेट 13 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए है। कोई भी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है। चयन के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी।

नियुक्ति के बाद वेतनमान पे लेवल-8 के आधार पर दिया जाएगा। सबसे अच्छी बात चयनित युवाओं को आवश्यकतानुसार कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के रूप में भी नियुक्त किया जा सकता है, ऐसे में आवेदकों को अपनी जिला वरीयता का चुनाव बहुत ही सावधानी से करना चाहिए।

OSSSC Nursing Officer Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था का नामओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC)
पद का नामनर्सिंग ऑफिसर (Group-C)
कुल पद संख्या5989
आवेदन मोडऑनलाइन
वेतनमान/पे-स्केल29,200 से 92,300 रूपये (Level-8, Cell-01)
आवेदन शुरू13 जून 2026
जॉब लोकेशनओडिशा
कैटेगरीहेल्थ डिपार्टमेंट सरकारी नौकरी 2026

Odisha Nursing Officer Recruitment 2026 Last Date

ओडिशा हेल्थ डिपार्टमेंट भर्ती के लिए 12 जून 2026 को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/री-रजिस्ट्रेशन शुरू: 13 जून 2026
  • रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 06 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट: 13 जुलाई 2026

आवेदन शुल्क

जनरल और SEBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रूपये का परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग कैटेगरी के अभ्यर्थियों को इस शुल्क में पूरी छूट दी गई है।

यदि उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित होते हैं, तो उनका भुगतान किया गया परीक्षा शुल्क नियम अनुसार रिफंड कर दिया जाएगा।

Odisha Nursing Officer Recruitment 2026 Notification
Odisha Nursing Officer Recruitment 2026 Notification

Vacancy Details

Odisha Nursing Officer Vacancy जिला कैडर आधारित है, जिसका मतलब है कि चयनित अभ्यर्थी की पोस्टिंग संबंधित जिले में ही होगी।

इस भर्ती के जरिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कुल 5989 नर्सिंग ऑफिसर पदों को भरा जाएगा। पद संख्या की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया नीचे दिया गया ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Expert Tips: जिला वरीयता चुनते समय केवल अपने गृह जिले पर निर्भर न रहें, एनेक्सचर-I में दी गई पद संख्या को अच्छे से देखें और अधिक वैकेंसी वाले जिलों को भी चुन सकते है ताकि चयन की संभावना ज्यादा बनी रहे।

Read Also….10वीं + ITI पास के लिए रेलवे टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जुलाई तक

ओडिशा नर्सिंग ऑफिसर भर्ती Age Limit

उम्र की गणना 12 जून 2026 के आधार पर करते हुए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

SC, ST, SEBC और महिला उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की PwD अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की एवं कॉन्ट्रैक्चुअल नर्सिंग ऑफिसर (OSH&FW सोसाइटी के तहत) 3 वर्ष की विशेष छूट दी गई है।

Odisha Nursing Officer Recruitment 2026 Qualification

  • आवेदनकर्ता मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से कक्षा 12वीं पास होने चाहिए।
  • अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से GNM का डिप्लोमा या B.Sc नर्सिंग की डिग्री भी होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही आवेदन के समय ओडिशा नर्सिंग काउंसिल का वैलिड रजिस्ट्रेशन या रिन्यूअल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवारों को ओडिया की भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।
  • मिडिल स्कूल लेवल या मैट्रिक एग्जाम में ओडिया एक विषय के रूप में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

OSSSC Nursing Officer Selection Process 2026

ओडिशा नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कुल पद संख्या के 1.25 गुना अनुपात में DV के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

OSSSC Nursing Officer Exam Pattern 2026

  • नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार का होगा।
  • जिसमें विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • जनरल कैटेगरी के लिए परीक्षा में न्यूनतम 35% और सभी आरक्षित वर्ग के लिए 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
विषयप्रश्न
नर्सिंग विषय60
प्रैक्टिकल स्किल्स25
गणित10
अंग्रेजी5
कुल100

How to Apply for Odisha Nursing Officer Recruitment 2026 Step by Step

नर्सिंग ऑफिसर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले OSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जाएं।
Odisha Nursing Officer Official Website
Odisha Nursing Officer Official Website
  • यदि आप पहली बार इस पोर्टल से आवेदन कर रहे है तो ‘New User‘ पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पंजीकरण करें।
OSSSC Nursing Officer Apply Online
OSSSC Nursing Officer Apply Online
  • वहीं पहले से रजिस्टर्ड अभ्यर्थी ‘Registered User‘ पर क्लिक करके Process to Registration पर टैब करते हुए खुद को यूजर नेम और पासवर्ड से Login करके खुद को Re-register करें।
OSSSC Login
OSSSC Login
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार यदि लागू है तो आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • Preview में दर्ज की गई जानकारी चेक करके Final Submit पर क्लिक कर फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

OSSSC N.O. Apply Online Important Links

OSSSC Nursing Officer Notification OSSSC Nursing Officer Notification PDF Download
OSSSC Nursing Officer Apply Online Apply Online
Official Website OSSSC
Latest Recruitment 2026 UpdatesJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: Odisha Nursing Officer Recruitment 2026 राज्य के स्वास्थ्य विभाग में करियर बनाने का बेहतरीन मौका है। कोई भी योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले पात्रता मानदंडों का पालन करते हुए अपना फॉर्म सबमिट कर दें। रोजाना ऐसी ही लेटेस्ट जॉब न्यूज के लिए आप टेलीग्राम या वाट्सअप चैनल जॉइन कर सकते है। इस भर्ती से जुड़े आपको जो भी सवाल है हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

OSSSC Nursing Officer Bharti 2026 FAQs

क्या नर्सिंग ऑफिसर एग्जाम के लिए कोई स्पेशल गाइडबुक की जरूरत होती है?

नहीं, सिलेबस में दिए गए नर्सिंग के मूल विषय जैसे Anatomy, First Aid, Community Health पर आधारित है, इसलिए मानक नर्सिंग बुक्स का अध्ययन ही पर्याप्त है।

क्या अस्थायी दिव्यांगता वाले अभ्यर्थी PwD कोटे में आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, केवल 40% स्थायी दिव्यांगता वाले अभ्यर्थी ही इस कोटे के लिए पात्र हैं।

एग्जाम ऑफलाइन होगा या ऑनलाइन?

परीक्षा OMR आधारित या कंप्यूटर आधारित (CBRE) हो सकती है, जिसकी सूचना प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी।

क्या मैं एक से अधिक फॉर्म भर सकता हूं?

नहीं, एक से अधिक आवेदन करने पर आपके सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।

क्या मैं एग्जाम सेंटर का चुनाव कर सकता हूं?

आवेदन के दौरान आप वरीयता के आधार पर 3 जिलों का आप खुद से चयन कर सकते हैं, लेकिन फाइनल अलॉटमेंट कमीशन के विवेक पर निर्भर करेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment