भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए नदी खुशखबरी है क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेंट्रल एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) No. 03/2026 के तहत RRB Section Controller Bharti 2026 का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 119 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, आवेदन 15 जुलाई 2026 से आमंत्रित किए गए है।

किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार शुरुआती बेसिक सैलरी 35400 रूपये प्रतिमाह दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है। रेलवे सेक्शन कंट्रोल भर्ती के लिए योग्यता, आवेदन की तारीखें, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
RRB Section Controller Notification 2026 Overview
| भर्ती बोर्ड का नाम | Railway Recruitment Boards – RRB |
| विज्ञापन संख्या | CEN No. 03/2026 |
| पद का नाम | सेक्शन कंट्रोलर |
| कुल पद संख्या | 119 (सभी RRBs को मिलाकर) |
| जॉब लोकेशन | ऑल इंडिया |
| आवेदन शुरू | 15 जुलाई 2026 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| कैटेगरी | RRB Latest Recruitment 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | RRB Apply Portal |
RRB Section Controller Bharti 2026 Form Dates
- शॉर्ट नोटिस जारी होने की तारीख: 27 जून 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 जुलाई 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख: 14 अगस्त 2026 (रात 23:59 बजे तक)
- आवेदन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट: 16 अगस्त 2026
- आवेदन में करेक्शन के लिए निर्धारित तारीखें: 17 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक
- एग्जाम डेट: जल्द ही जारी होगी
Vacancy Details
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 खाली पदों पर आवेदन मांगे गए है, जिसमें आरक्षित और अनारक्षित श्रेणियों के लिए अलग अलग पद संख्या शामिल है। पद संख्या की अधिक जानकारी के लिए कृपया पोर्टल पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करें।

RRB Section Controller Salary
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार पे लेवल-6 के तहत नियुक्ति किया जाएगा, जिसका शुरुआती मूल वेतन 35,400 रूपये होता है। इसके साथ ही रेलवे के नियमानुसार विभिन्न सरकारी भत्ते जैसे DA, HRA और TA का भी लाभ मिलेगा।
Application Fees
रेलवे सेक्शन कंट्रोल भर्ती में आवेदन के लिए शुल्क कैटेगरी अनुसार रखा गया है, जिसका भुगतान अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:
- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थी: Rs.500/-
- एससी/एसटी/एक्स-सर्विसमैन/एमबीसी: Rs.250/-
- सभी वर्गों की महिला/ईबीसी उम्मीदवार: Rs.250/-
Read Also…रेलवे एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट के 4063 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 12वीं पास
RRB Section Controller Bharti 2026 Qualification & Age Limit
इस भर्ती के लिए किसी भी विषय के साथ मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से ग्रेजुएट पास कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
Age Limit
RRB Section Controller Vacancy 2026 के लिए उम्र की गणना 01 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।
जिसके आधार पर आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है।
सरकारी नियमों और रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों जैसे OBC और SC, ST श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर का काम क्या होता है
- ट्रेनों को उनके निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलाना और लेट चल रही ट्रेनों का समय सही से कवर करवाना।
- राजधानी या वंदे भारत जैसी वीआईपी ट्रेनों को पहले रास्ता देने के लिए मालगाड़ियों को स्टेशन की लूप लाइन पर रोकना।
- पटरियों, सिग्नलों और बिजली के तारों (OHE) की मरम्मत के लिए सही समय देखकर ट्रैक ब्लॉक की मंजूरी देना।
- कंट्रोल स्क्रीन पर अपने सेक्शन की हर ट्रेन की लाइव लोकेशन और पल-पल की मूवमेंट को मॉनिटर करना।
- सेक्शन के सभी स्टेशन मास्टरों, लोको पायलटों, यानी ट्रेन ड्राइवरों और गार्ड्स से वायरलेस पर लगातार रियल-टाइम तालमेल रखना।
- इंजन फेल होने, पटरी क्रैक होने या किसी दुर्घटना के समय तुरंत रिलीफ ट्रेन भेजना और बाकी ट्रेनों को सुरक्षित रोकना।
Selection Process
RRB Section Controller Bharti 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
RRB Section Controller Exam Pattern In Hindi
- इस परीक्षा का आयोजन रेलवे बोर्ड द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा।
- सभी सवाल वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
- परीक्षा में मुख्य रूप से सामान्य जागरूकता, गणित, अंकगणित और सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति विषय शामिल है।
- पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
- यह परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से 120 ही प्रश्न पूछे जाएंगे।
Read Also….10वीं + ITI पास के लिए रेलवे टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जुलाई तक
How to Apply for RRB Section Controller Recruitment 2026
Railway Section Controller Vacancy में आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सर्वप्रथम रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को ‘Aadhar‘ के जरिए अपनी प्राथमिक डिटेल्स वेरिफाई करनी होगी।
- सफल वेरिफिकेशन के लिए कन्फर्म करें कि आपके आधार कार्ड में आपका नाम और जन्मतिथि 10वीं कक्षा के पासिंग सर्टिफिकेट से 100% मैच करती हो।
- आधार कार्ड में अपनी लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक्स फिंगरप्रिंट और आईरिस को जरूरत पड़ने पर अपडेट करवा लें।
- पंजीकरण के बाद Login करके आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
- कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क का भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
RRB Important Apply Links
| Railway Section Controller Short Notice | Download Short Notice |
| Railway Section Controller Notification | Download Railway Section Controller Notification PDF |
| RRB Section Controller Apply Online | Section Controller Apply Apply Now |
| Official Website | RRB Portal |
| Daily Latest Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: RRB Section Controller Bharti 2026 के लिए 119 पदों पर शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है, अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पोर्टल पर जाकर आसानी से ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते है। इसके अलावा इस भर्ती को लेकर आपके जो भी सवाल है हमसे कमेंट बॉक्स में पूछे। रोजाना लेटेस्ट जॉब्स अपडेट सबसे पहले जानने के लिए आप हमारे टेलीग्राम या वाट्सअप चैनल को जॉइन कर सकते हैं।
Read Also…रेलवे भर्ती बोर्ड का नया एग्जाम कैलेंडर जारी, देखें विभिन्न परीक्षाओं की तारीखें
FAQs
RRB Section Controller Bharti 2026 की लास्ट डेट क्या है?
इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों (RRBs) में सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 पदों पर आवेदन मांगे गए है जिसके लिए लास्ट डेट 14 अगस्त 2026 रखी गई है।
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर की सैलरी कितनी है?
एक सरकारी रेलवे सेक्शन कंट्रोलर कर्मचारी के रूप में चयनित उम्मीदवारों को 35400 रूपये शुरुआती बेसिक सैलरी दी जाएगी।
रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर की सैलरी कितनी होती है?
भारतीय रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर का शुरुआती वेतन ₹50,000 से ₹60,000 प्रति माह (इन-हैंड) होता है। यह पद 7वें वेतन आयोग के तहत ‘पे लेवल-6’ में आता है, जिसका मूल वेतन (Basic Pay) ₹35,400 होता है।
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर का सिलेबस क्या है?
रेलवे (RRB) सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा में मुख्य रूप से तीन विषय गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति (रीज़निंग), और सामान्य जागरूकता (General Awareness) शामिल होते हैं। परीक्षा में 120 मिनट (2 घंटे) में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।