HP Police Vacancy 2026 Notification Release: 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 6 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और खाकी वर्दी पहनने का जज्बा रखते हैं, तो आपके लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा HP Police Vacancy 2026 का ऑफिशियल शॉर्ट नोटिफिकेशन 9 जुलाई को जारी कर दिया गया है। इस बार कुल 734 कांस्टेबल के पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है, जिसका युवाओं को लंबे समय से इंतजार था।

HP Police Vacancy 2026 Notification Release Apply Online
HP Police Vacancy 2026

अगर आप 12वीं पास हैं और आपकी फिटनेस एकदम अच्छी है, तो यह मौका हाथ से मत जाने देना। एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, अभ्यर्थी आवेदन की लास्ट डेट 06 अगस्त 2026 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकेंगे। HP Police Constable Vacancy 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे श्रेणीवार योग्यता, आयु सीमा, नया एग्जाम पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और फिजिकल टेस्ट के सटीक नियम नीचे दिए गए हैं, ताकि फॉर्म भरते समय आपसे कोई भी गलती न हो।

HP Police Vacancy 2026 Overview

भर्ती बोर्ड का नामहिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)
विभाग का नामहिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग
पद का नामपुलिस कांस्टेबल (Male & Female)
कुल वैकेंसी734 पद
आधिकारिक अधिसूचना संख्याAdvt. No. 4-8/2026-PSC (R-III)
नौकरी का प्रकारहिमाचल प्रदेश सरकारी नौकरी
अप्लाई मोडऑनलाइन (Online Recruitment Application – ORA)
जॉब लोकेशनहिमाचल प्रदेश (HP)
कैटेगरीHP Latest Recruitment 2026
ऑफिशियल वेबसाइटHPPSC Portal

HP Police Vacancy 2026 Last Date

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस 9 जुलाई को जारी हो चुका है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें इस प्रकार है:

  • ऑफिशियल फुल नोटिफिकेशन जारी: 09 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 जुलाई 2026 (रात 12:01 AM से)
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट: 06 अगस्त 2026 (रात 11:59 PM तक)
  • फीस पेमेंट की लास्ट डेट: 06 अगस्त 2026
  • एग्जाम डेट: HPPSC द्वारा अलग से जारी की जाएगी (To Be Notified Soon)

HP Police Constable Vacancy Details

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में HP Police Vacancy 2026 के तहत कुल 734 पदों पर महिला और पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है:

पुलिस कांस्टेबल (पुरुष / Male) – 491 पद

  • General (UR): 187 पद
  • SC: 122 पद
  • ST: 23
  • OBC: 102
  • EWS: 57 पद

पुलिस कांस्टेबल (महिला / Female) – 243 पद

  • General (UR): 101 पद
  • SC: 58 पद
  • ST: 12
  • OBC: 48 पद
  • EWS: 24 पद
HP Police Constable Male Female Notification
HP Police Constable Male Female Notification

आवेदन शुल्क

हिमाचल पुलिस भर्ती के तहत कांस्टेबल का फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान आपको केवल ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से करना होगा, वहीं श्रेणी अनुसार निर्धारित शुल्क विवरण इस प्रकार है:

  • General / OBC / EWS (Male): ₹600/-
  • SC / ST / अन्य आरक्षित वर्ग (HP के निवासी): ₹150/-
  • महिला उम्मीदवार (All कैटेगरी): ₹0/-

HP Police Vacancy 2026 Educational Qualification

HP Police Bharti का फॉर्म भरने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है।
इसके साथ ही आवेदनकर्ताओं को हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों, परंपराओं और स्थानीय बोलियों की बुनियादी जानकारी भी होनी चाहिए।

Age Limit

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम और अधिकतम निर्धारित आयु सीमा इस प्रकार है:

  • General Category: 18 से 25 वर्ष
  • SC/ST/OBC Category: 18 से 27 वर्ष
  • Home Guards (General/OBC): 20 से 28 वर्ष
  • Home Guards (SC/ST): 20 से 30 वर्ष

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के नियम अनुसार राज्य के स्थानीय निवासी सभी आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा।

HP Police Recruitment 2026 Selection Process

हिमाचल में पुलिस कॉन्स्टेबल बनने के लिए आपको इन 6 चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा:

  1. शारीरिक मानक परीक्षण (PST): इसमें आपकी हाइट और चेस्ट का मेजरमेंट लिया जाएगा, सिर्फ हाइट के आधार पर अधिकतम 06 अंक दिए जाएंगे।
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): इस चरण में दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप यह पूरी तरह से क्वालिफाइंग नेचर के होंगे, इसके नंबर नहीं जुड़ेंगे।
  3. लिखित परीक्षा: यह फिजिकल में शार्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए ओएमआर (OMR) शीट आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी।
  4. DV व एनसीसी मार्क्स: आपके ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स की जांच और NCC के अधिकतम 04 बोनस मार्क्स का जोड़ने की प्रॉसेस इस चरण में होगी।
  5. मेडिकल टेस्ट: पुलिस विभाग के मानकों के अनुसार फिटनेस लेवल चेक किया जाएगा।
  6. फाइनल मेरिट लिस्ट: लिखित परीक्षा 90 मार्क्स + हाइट के 06 मार्क्स + NCC सर्टिफिकेट के 04 मार्क्स और कुल मिलाकर 100 मार्क्स के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

HP Police Constable Exam Pattern

पुलिस भर्ती में सिलेक्शन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा के नए और अपडेटेड एग्जाम पैटर्न को समझना बहुत जरूरी है, जो कि इस प्रकार है

  • कुल अंक: 90
  • परीक्षा का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)
  • एग्जाम सब्जेक्ट्स: जनरल अवेयरनेस, हिमाचल प्रदेश GK, मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज और हिंदी भाषा।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक

एचपी पुलिस फिजिकल टेस्ट (PST & PET)

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य है, इसके नियमों को ध्यान से समझें:

1. शारीरिक मानक (PST) और हाइट के बोनस मार्क्स

उम्मीदवारों को उनकी हाइट के आधार पर अधिकतम 06 अंक दिए जाएंगे, यानी कि न्यूनतम हाइट पर 0 अंक और अधिकतम तय हाइट पर पूरे 06 अंक मिलेंगे।

  • न्यूनतम हाइट (General/OBC): पुरुष – 5 फीट 6 इंच / महिला – 5 फीट 2 इंच
  • न्यूनतम हाइट (SC/ST): पुरुष – 5 फीट 4 इंच / महिला – 5 फीट 0 इंच
  • चेस्ट (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए): बिना सीना फुलाए कम से कम 31 इंच और सीना फुलाने के बाद कम से कम 32 इंच होनी चाहिए (यानी 1 इंच का फुलाव जरूरी है)।

2. शारीरिक दक्षता (PET) – ग्राउंड टेस्ट:

इस टेस्ट को केवल पास करना जरूरी है, इसके लिए कोई मार्क्स नहीं मिलेंगे।

  • पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दौड़ (Run): 1500 मीटर की रेस अधिकतम 5 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • महिलाओं के लिए दौड़ (Run): 800 मीटर की रेस अधिकतम 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • हाई जंप: पुरुषों के लिए न्यूनतम 1.25 मीटर और महिलाओं के लिए न्यूनतम 1.00 मीटर, जिसके लिए अधिकतम 3 चांस मिलेंगे।
  • लॉन्ग जंप: पुरुषों के लिए न्यूनतम 4.00 मीटर और महिलाओं के लिए न्यूनतम 3.00 मीटर, जिसके लिए अधिकतम 3 चांस मिलेंगे।

HP Police Constable Salary Structure

हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए चयनित अभ्यर्थियों को फाइनल सिलेक्शन होने के बाद बेहतरीन सैलरी पैकेज और सरकारी भत्ते मिलेंगे:

  • पे मैट्रिक्स लेवल: Level-3
  • सैलरी स्केल: ₹20,200 से ₹64,000 प्रतिमाह
  • शुरुआती इन-हैंड सैलरी: सभी प्रकार के सरकारी भत्तों जैसे DA, HRA और मेडिकल अलाउंस को मिलाकर ट्रेनिंग के दौरान और शुरुआत में इन-हैंड सैलरी लगभग ₹26,000 से ₹30,000 प्रतिमाह के बीच दी जाएगी, जो समय के साथ बढ़ जाएगी।

Read Also…12वीं पास के लिए 6000 पदों पर राजस्थान पुलिस नई वैकेंसी, जानें कब शुरू होंगे आवेदन

How to Apply HP Police Constable Bharti 2026

HP Police Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर दिए गए “Apply Online” वाले सेक्शन में जाएं।
HP Police Apply Online
HP Police Apply Online
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, यहां New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ अपना One Time Registration (OTR) पूरा करें।
HP Police New Registration
HP Police New Registration
  • रजिस्ट्रेशन आईडी जनरेट होने के बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर Login करें।
  • अब एक्टिव नोटिफिकेशन की लिस्ट में से “HP Police Constable Recruitment 2026” के सामने दिए Apply लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म में आप अपनी पर्सनल, बेसिक, एड्रेस और एजुकेशनल डिटेल्स को बिल्कुल सही-सही और सावधानी से भरें।
  • अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और 12वीं की मार्कशीट को निर्धारित साइज और फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • फॉर्म को Final Submit करने से पहले एक बार अच्छी तरह चेक कर लें, क्योंकि साइबर कैफे या लोक मित्र केंद्रों से भरे गए फॉर्म में भी सबमिशन के बाद सुधार का कोई मौका नहीं मिलेगा।
  • लास्ट में Submit बटन पर क्लिक करके अपने पुलिस कांस्टेबल भर्ती फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Important Links

HP Police Constable Short Notice Download Constable Short Notice
HP Police Constables Female Detailed Notification Female Constable Notification Download
HP Police Constables Male Detailed Notification
Male Constable Notification Download
HP Police Constable Apply OnlineHPPSC OTR & Online Apply
Official WebsiteHPPSC Official Website Homepage
More Govt Jobs ListJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में शामिल होकर देश और राज्य की सेवा करने के लिए यह HP Police Vacancy 2026 एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। इसमें कुल 734 पद हैं, जिसके लिए राज्य के युवाओं के बीच कॉम्पिटिशन काफी ज्यादा रहने वाला है। इसलिए आवेदन शुरू होते ही अपना फॉर्म जमा कर दें और बिना टाइम खराब किए फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा की तैयारी में लग जाएं।

अगर आपका HP Police Constable Bharti से जुड़ा कोई भी सवाल हो, तो नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक पूछें, इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें 12वीं के बाद पुलिस का सपना पूरा करना चाहते है।

HPPSC Police Bharti FAQs

HP Police Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कब भरे जाएंगे?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2026 से आवेदन की लास्ट डेट 06 अगस्त 2026 को रात 11:59 PM बजे तक आमंत्रित किए गए है।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी है?

पे मैट्रिक्स लेवल-3 के आधार पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को ₹20,200 से ₹64,000 तक प्रतिमाह का पे स्केल मिलेगा, साथ ही सभी प्रकार के सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।

क्या ऑफलाइन माध्यम से भरा गया फॉर्म भी स्वीकार किया जाएगा?

नहीं, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड (ORA) से ही स्वीकार किए जाएंगे, अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन को सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए फाइनल मेरिट कैसे बनेगी?

एचपी पुलिस फाइनल मेरिट लिस्ट कुल 100 अंकों के आधार पर बनेगी, जिसमें 90 अंक लिखित परीक्षा के, 06 अंक हाइट के और 04 अंक NCC सर्टिफिकेट के शामिल हैं।

क्या हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

जी हां, नए नियमों के अनुसार HP Police Constable Exam 2026 में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों के लिए प्रत्येक गलत उत्तर कर 0.25 (1/4) अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment