बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 205 पदों पर Bank of India Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें स्केल-1 से लेकर स्केल-4 तक के अलग-अलग ऑफिसर्स लेवल के पद शामिल है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर 2026 से आमंत्रित किए गए है।

आवेदन करने की लास्ट डेट 25 सितंबर 2026 रखी गई है। अगर आपके पास IT, कंप्यूटर साइंस, लॉ या इंजीनियरिंग की डिग्री है और साथ ही संबंधित फील्ड में थोड़ा बहुत वर्क एक्सपीरियंस भी है, तो आप देश के किसी भी कोने से घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, अप्लाई लिंक, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है।
Bank of India Vacancy 2026 Highlight
| बैंक का नाम | बैंक ऑफ इंडिया (BOI) |
| पद का नाम | स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Scale I, II, III & IV) |
| कुल पद संख्या | 205 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू | 10 सितंबर 2026 |
| जॉब लोकेशन | ऑल इंडिया (दिल्ली NCR समेत) |
| कैटेगिरी | बैंक ऑफ इंडिया लेटेस्ट जॉब्स 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | BOI Portal |
Bank of India Vacancy 2026 Last Date
बैंक ऑफ इंडिया वैकेंसी के लिए ऑफिशियल विज्ञप्ति 1 अगस्त 2026 को जारी हो चुकी है, आवेदन के लिए निम्नलिखित तारीखें निर्धारित की गई है:
- आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2026
- लास्ट डेट: 25 सितंबर 2026
एप्लीकेशन फीस भी आपको 25 सितंबर तक ही पे करनी होगी। अक्सर देखा गया है कि लास्ट डेट आते आते बैंक की वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक बढ़ जाता है और सर्वर स्लो हो जाता है। इसलिए अगर आप लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय पर फॉर्म सबमिट कर दें।

Vacancy Details
बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के हिसाब से कुल 205 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए है। जिसमें स्केल अनुसार निर्धारित विभिन्न पद इस प्रकार है:
- Scale IV Chief Manager: फुल-स्टैक इंजीनियरिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सप्लाई चेन व ट्रेड फाइनेंस टेक्नोलॉजी, डिजिटल बैंकिंग ऑपरेशन्स, IT प्रोक्योरमेंट और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी इत्यादि।
- Scale III Senior Manager: डेटा इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेशन्स, फिनैकल एप्लीकेशन सपोर्ट, API गवर्नेंस, DevSecOps और डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन आदि।
- Scale II Manager: IT सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, बिजनेस एनालिसिस, डेटा एनालिटिक्स, UI/UX डिजाइन, लॉ ऑफिसर, फायर ऑफिसर और सिक्योरिटी ऑफिसर आदि।
- Scale I Officer: एप्लीकेशन सपोर्ट, डेटा एनालिटिक्स, QA व टेस्ट इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और सिविल इंजीनियर इत्यादि।
Bank of India Vacancy 2026 Qualification
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार रखी गई है:
- IT और टेक रोल्स (Scale I से IV): कंप्यूटर साइंस, IT या इलेक्ट्रॉनिक्स में B.E./B.Tech, MCA या M.Sc (IT) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पोस्ट के हिसाब से संबंधित फील्ड का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी है।
- लॉ ऑफिसर (Scale II): लॉ में ग्रेजुएशन (LLB) और लीगल या बैंकिंग फील्ड का वर्क एक्सपीरियंस आवश्यक है।
- फायर ऑफिसर (Scale II): फायर इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech या नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (NFSC) से रिलेटेड कोर्स आवश्यक है।
- सिविल इंजीनियर (Scale I): सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech डिग्री होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC और PwD कैंडिडेट्स को क्वालिफिकेशन मार्क्स में 5% की छूट दी गई है।
Bank of India SO Vacancy Age Limit
आवेदकों की उम्र की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। पोस्ट-वाइज निर्धारित न्यूनतम से अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:
- Scale I Officer: 21 से 30 वर्ष
- Scale II Manager: 25 से 32-35 वर्ष
- Scale III Senior Manager: 28 से 37-40 वर्ष
- Scale IV Chief Manager: 28 से 42 वर्ष
सरकारी नियम अनुसार SC और ST उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 5 वर्ष की, OBC नॉन-क्रीमी लेयर को 3 वर्ष की एवं PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।
Read Also….बिना परीक्षा एसबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 281 पदों पर आवेदन शुरू
Bank of India SO Application Fees
बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा:
- General/OBC/EWS: ₹1,180 (आवेदन शुल्क + इंटीमेशन चार्ज + GST)
- SC/ST/PwBD: ₹175 (केवल इंटीमेशन चार्ज + GST)
Bank of India Vacancy 2026 Selection Process
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शार्टलिस्टिंग, ऑनलाइन एग्जाम, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले आपके एप्लीकेशन फॉर्म और वर्क एक्सपीरियंस को चेक किया जाएगा, अयोग्य उम्मीदवारों को रिजेक्ट किया जाएगा।
- ऑनलाइन एग्जाम: अगर फॉर्म बहुत ज्यादा आते हैं, तो ऐसी स्थिति में बैंक एक ऑनलाइन एग्जाम कराएगा।
- पर्सनल इंटरव्यू: टेस्ट अथवा योग्यता अनुसार शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: इंटरव्यू के बाद फाइनल मेरिट बनेगी, फिर आपके पेपर्स चेक होंगे।
- मेडिकल टेस्ट: दस्तावेज सत्यापन के बाद कार्य करने के लिए आप मेंटली और फिजिकली फिट है या नहीं इसके लिए चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।
Required Documents for Bank of India Vacancy 2026
बैंक ऑफ इंडिया ऑनलाइन फॉर्म भरते समय और आगे इंटरव्यू के दौरान आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:
- कक्षा 10वीं मार्कशीट
- कक्षा 12वीं मार्कशीट
- ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/टेक्निकल डिग्री का सर्टिफिकेट
- वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
- कास्ट सर्टिफिकेट (OBC अभ्यर्थी ध्यान दें कि सर्टिफिकेट 01 अप्रैल 2026 के बाद का बना हो)
- EWS सर्टिफिकेट (फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आधार पर)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
- Handwritten Declaration
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी इत्यादि।
Bank of India SO Salary
बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे के साथ-साथ DA, HRA, CCA और मेडिकल जैसी विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी:
- Officer (Scale I): ₹48,480 से ₹85,920 प्रति महीना
- Manager (Scale II): ₹64,820 से ₹93,960 प्रति महीना
- Senior Manager (Scale III): ₹85,920 से ₹1,05,280 प्रति महीना
- Chief Manager (Scale IV): ₹1,02,300 से ₹1,20,940 प्रति महीना
How To Apply for Bank of India Vacancy 2026
अगर आप Bank of India SO Bharti 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल साइट bankofindia.bank.in खोलें।
- मेन्यू में विभिन्न विकल्पों के बीच CAREER सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब “Recruitment of Officers in various streams upto Scale IV – Project No. 2026-27/02” वाले लिंक पर जाएं।

- यहां आपको 10 सितंबर से “APPLY ONLINE” का ऑप्शन एक्टिव मिलेगा, इस पर क्लिक करें।

- इसके बाद Click for New Registration पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सहित आवश्यक बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
- योग्यता अनुसार संबंधित पद सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सम्पूर्ण जानकारी को सही सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, लेफ्ट साइड अंगूठे का निशान और डिक्लेरेशन फॉर्म को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवश्यक शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधित डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Submit पर क्लिक कर दें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Important Useful Links
| BOI SO Notification | BOI SO Notification PDF Download |
| BOI SO Apply Online | BOI SO Apply Now |
| Official Website | Bank of India Portal |
| Daily Latest Jobs & Education Updates | Join Telegram Channel, Join WhatsApp Channel |
FAQs
Bank of India Vacancy 2026 में स्पेशलिस्ट ऑफिसर फॉर्म भरने की लास्ट डेट कब है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 तक भरे जाएंगे।
बैंक ऑफ इंडिया में एक स्पेशलिस्ट ऑफिसर की सैलरी कितनी होती है?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद स्केल अनुसार न्यूनतम 48,480 रुपये से अधिकतम 1,20,940 रूपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
क्या बिना परीक्षा के भी SO भर्ती में सिलेक्शन हो सकता है?
हां, अगर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या कम रहती है तो बैंक बिना रिटन टेस्ट के सीधे इंटरव्यू में आधार पर सिलेक्शन कर सकता है।
बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती कुल कितने पदों पर निकाली गई है?
बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 205 पदों के लिए यह वैकेंसी निकाली है।