RPSC Physiotherapist Bharti 2026 Direct Apply: राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट यहां से करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा RPSC Physiotherapist Bharti 2026 का नोटिफिकेशन 21 जुलाई को जारी कर दिया गया है, यह भर्ती आयोग द्वारा राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के लिए गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NSA) में निकाली गई है। राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के जरिए कुल 20 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

RPSC Physiotherapist Bharti 2026 Direct Apply
RPSC Physiotherapist Bharti 2026

योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान एसएसओ सरकारी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती मेडिकल सेक्टर में करियर बनाने के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई 2026 से आमंत्रित किए गए है। आपके पास फॉर्म सबमिट करने के लिए लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 को रात्रि 12:00 बजे तक का समय है।

राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट वैकेंसी के लिए आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी समेत पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

RPSC Physiotherapist Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नामफिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist)
कुल पद संख्या20 पद
आवेदन शुरू23 जुलाई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
जॉब लोकेशनराजस्थान
वेतनमानपे मैट्रिक्स लेवल 11 (L-11)
कैटेगरीRPSC Govt Jobs 2026
आधिकारिक वेबसाइटRPSC Portal

Vacancy Details

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के अंतर्गत आयोग ने फिजियोथेरेपिस्ट के कुल 20 पदों पर आवेदन मांगे है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पद शामिल हैं:

  • जनरल: 07 पद
  • अनुसूचित जाति: 03 पद
  • अनुसूचित जनजाति: 02
  • ओबीसी: 05
  • MBC: 01
  • EWS: 02
  • Grand Total: 20

RPSC Physiotherapist Bharti 2026 Form Date

  • राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 जुलाई को जारी कर आयोग द्वारा इन तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

    ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 जुलाई 2026

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 21 अगस्त 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)
RPSC Physiotherapist Notification
RPSC Physiotherapist Notification

Application Fees

आरपीएससी द्वारा आवेदन शुल्क वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के तहत निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान आपको ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा:

  • जनरल/क्रीमीलेयर OBC/MBC: ₹600/-
  • SC/ST/EWS: ₹400/-
  • नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC: ₹400/-
  • दिव्यांगजन/सहरिया: ₹400/-

Age Limit

RPSC Physiotherapist Vacancy 2026 के लिए उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

चूंकि यह सरकारी नौकरी वर्ष 2018 के लंबे समय बाद अब निकाली गई हैं, इसलिए जो अभ्यर्थी 01 जनवरी 2027 को ओवरएज हो रहे हैं, उन्हें लोक सेवा नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी चाहे वह किसी भी कैटेगरी से हो।

इसके साथ ही आरक्षित वर्ग OBC को ऊपरी आयु में 3 वर्ष, SC, ST को 3 वर्ष एवं अन्य आरक्षित वर्ग को भी नियमानुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

RPSC Physiotherapist Bharti 2026 Qualification

राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती में फॉर्म भरने के लिए आपके पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से फिजियोथेरेपिस्ट का डिप्लोमा होना चाहिए।
साथ ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से आपने सेकंडरी बोर्ड परीक्षा उतीर्ण की हो।
इसके अलावा आपको देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए।

Note: फिजियोथेरेपिस्ट कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं, बशर्ते उन्हें लिखित परीक्षा से पहले अपना डिप्लोमा प्राप्त करना होगा।

Selection Process

आरपीएससी फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

RPSC Physiotherapist Exam Pattern 2026

यह परीक्षा ऑफलाइन होगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे,
इस परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट + 10 मिनट का अतिरिक्त समय 5वें विकल्प के लिए
  • परीक्षा के विषय: फिजियोथेरेपिस्ट संबंधित विषय
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए और गोले पूरी तरह खाली छोड़ने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • ओएमआर विकल्प: प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प (गोले) होंगे, जिनमें से एक भरना अनिवार्य होगा। यदि कोई प्रश्न हल नहीं करना है, तो आपको पांचवां गोला भरना होगा, अन्यथा 1/3 अंक काटे जाएंगे।

Read Also…राजस्थान RAS, APO, नई टीचर भर्ती सहित विभिन्न परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित

RPSC Physiotherapist Salary & Pay Scale

Rajasthan Physiotherapist Vacancy 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियम अनुसार रनिंग पे-मैट्रिक्स लेवल L-11 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

परिवीक्षा काल के दौरान यह फिक्स वेतन 37,800 रूपये प्रतिमाह रहेगा, वहीं प्रोबेशन के बाद विभिन्न वेतन भत्ते मिलाकर अधिकतम 1,19,700 रूपये प्रतिमाह रहेगा।

How to Apply Rajasthan Physiotherapist Recruitment 2026

RPSC Physio Online Form भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले राजस्थान एसएसओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से Login करें।
Login
Login
  • लॉगिन करते ही आप सीधे Recruitment Portal सेक्शन में पहुंच जाएंगे।
  • यहां पर आप Ongoing Recruitment सेक्शन में RPSC Physiotherapist Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • यदि आप पोर्टल पर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो अपना OTR पंजीकरण पूरा करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • इसके बाद आपको Apply Now पर फिर से क्लिक करके Physiotherapist पद को सलेक्ट कर लेना है।
  • अब सम्पूर्ण जानकारी आवेदन फॉर्म में ऑटोमेटिकली फेच हो जाएगी।
  • आपको जरूरी जानकारी चेक करते हुए स्टेप बाय स्टेप Next पर क्लिक करके अंत में OTP वेरिफाई करते हुए Final Submit करके करके प्रिंटआउट निकाल लेना है।

Rajasthan Physiotherapist Bharti 2026 Apply Online

RPSC Physiotherapist Notification Physiotherapist Notification PDF Download
RPSC Physiotherapist Apply OnlinePhysiotherapist Apply Now
Official Website RPSC Website
Daily Latest Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: राजस्थान चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी के लिए RPSC Physiotherapist Bharti 2026 में आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। लास्ट डेट निकलने ना दें, समय रहते फॉर्म भर कर एग्जाम प्रिपरेशन शुरू कर दें।

इसके अलावा इस भर्ती को लेकर आपके जितने भी सवाल है हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें और इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर अवश्य करें।

RPSC NSA Vacancy FAQs

क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी RPSC Physiotherapist Bharti 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी राजस्थान NSA फिजियोथेरेपिस्ट भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें जनरल कैटेगरी के अंतर्गत ही अप्लाई करना होगा, आरक्षण का लाभ इन्हें बिलकुल नहीं मिलेगा।

राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट सिलेबस कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से RPSC Physiotherapist Syllabus Download कर सकते है, साथ ही 2018 में आयोजित हुई इस भर्ती के प्रीवियस ईयर पेपर्स भी डाउनलोड कर सकते है।

क्या ऑनलाइन आवेदन के बाद नाम या DOB बदली जा सकती है?

अब राजस्थान की भर्तियों में OTR लागू होने के कारण नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और लिंग में करेक्शन केवल आधार या जनआधार में अपडेट करने के बाद ही बदलना संभव है।

क्या ओएमआर शीट में पांचवां गोला भरना अनिवार्य है?

हां, यदि आप किसी प्रश्न को हल नहीं कर रहे हैं, तो आपको पांचवां गोला भरना होगा, अन्यथा आपके 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी, एवं 10% से अधिक गोले खाली छोड़ने पर परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।

राजस्थान फिजियोथेरेपिस्ट एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग कितनी है?

RPSC Physiotherapist Exam 2026 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment