RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Notification Release: 10वीं पास हेतु रेलवे ग्रुप डी भर्ती का 21,997 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, इस सावधानी के साथ फटाफट करें आवेदन

भारतीय रेलवे द्वारा RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक विज्ञापन (CEN No. 09/2025) जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन लाखों करोड़ों युवाओं के लिए Career बनाने का सुनहरा अवसर है जो 10वीं पास सरकारी नौकरी के जरिए रेलवे का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कुल 21,997 पदों पर RRB Group D Level 1 Bharti निकाली गई है।

RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Notification
RRB Group D Level 1 Recruitment 2026

इस भर्ती के जरिए रेलवे के विभिन्न जोन में ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन और विभिन्न विभागों में असिस्टेंट के खाली पदों को भरा जाएगा। रेलवे द्वारा इस साल आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित बनाने के लिए आधार आधारित Certification भी अनिवार्य कर दिया गया है, इसलिए इस सावधानी के साथ ही आवेदन करें, नहीं तो आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है।

RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Highlight

भर्ती बोर्ड का नाम रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs)
विज्ञापन संख्या(CEN) CEN No. 09/2025
कुल पद संख्या21,997 पद
पद का नाम लेवल-1 स्तरीय ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन सहित विभिन्न पद (ग्रुप डी)
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (Online Only)
आवेदन की तारीखें31 जनवरी से 2 मार्च 2026 तक
पात्रता 10वीं पास, कुछ पदों के लिए 10वीं+ ITI
जॉब लोकेशन All India जॉन वाइज
कैटेगरीRRB Latest Govt Job 2026

RRB Group D Recruitment 2026 Notification Latest Update

Railway Group D Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। यदि आप Latest Sarkari Naukri 2026 की तलाश में लगे हुए हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए फुल गाइड की तरह काम करेगा

इसमें हमने न केवल रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती 2026 की जानकारी दी है, बल्कि उन छोटी-छोटी बारीकियों जैसे लाइव फोटो अपलोड करना और मेडिकल ग्रेड इत्यादि को भी बारीकी से समझाया है, जिनकी कमी के कारण अक्सर छात्रों के फॉर्म लाखों की संख्या में रिजेक्ट हो जाते हैं। आवेदन करने से पहले इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप अपनी सीट पक्की करने की दिशा में एक सही कदम बढ़ा सकें।

RRB ग्रुप डी लेवल 1 कर्मचारियों के प्रमुख कार्य 2026

रेलवे में लेवल-1 (ग्रुप डी) के कर्मचारी भारतीय रेलवे की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं। इनके प्रमुख कार्यों में निम्नलिखित कर्तव्य शामिल हैं:

  • RRB Track Maintainer Grade-IV: रेलवे पटरियों की सुरक्षा का ध्यान रखना और नियमित रूप से पटरियों की मरम्मत का कार्य करना।
  • RRB Pointsman: ट्रेनों को सही पटरी पर लाने के लिए पॉइंट्स का संचालन और शंटिंग कार्य करना।
  • RRB Assistant: कोच कारखाने, सिग्नल विभाग और स्टोर विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करना।

RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Important Dates

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। जबकि आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू की गई है। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। RRB Group D Exam Date 2026 में ही आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही रेलवे बोर्ड द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

  • रेलवे ग्रुप डी नोटिफिकेशन जारी: 30 दिसंबर 2026 को
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026 से
  • फॉर्म भरने की लास्ट डेट : 02 मार्च 2026 को रात 23:59 बजे तक
  • संशोधन (Modification) विंडो ओपन: 05 मार्च से 14 मार्च 2026 तक

RRB Group D Zone-Wise Vacancy Details 2026

रेलवे ग्रुप डी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के Annexure-B के अनुसार यह भर्ती इस बार कुल 21997 पदों पर निकाली गई है, जिसमें रेलवे के विभिन्न अलग अलग जोन्स के रिक्त पद शामिल है, जिसमें से कुछ प्रमुख रेलवे जोन के लिए निर्धारित पद संख्या इस प्रकार है:

  • रेलवे जोन (RRB Zone) पद संख्या
  • उत्तर रेलवे (Northern Railway – NR) 4,250
  • पश्चिम रेलवे (Western Railway – WR) 3,120
  • मध्य रेलवे (Central Railway – CR) 2,840
  • पूर्व मध्य रेलवे (ECR – Patna) 1,950
  • दक्षिण रेलवे (Southern Railway – SR) 2,100
  • अन्य रेलवे जोन 7737
  • कुल पद संख्या 21,997

RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Highlight Eligibility Criteria

राष्ट्रीयता: आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार भारत के नागरिक होने चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी राज्य से हो।

मेडिकल फिटनेस:-

  • A-2 ग्रेड: अभ्यर्थियों की नजर बिना चश्मे के 6/9 यानी बहुत तेज नजर होनी चाहिए। यदि आप पॉइंट्समैन बनना चाहते हैं, तो यह बहुत जरूरी है।
  • B-1 ग्रेड: चश्मे के साथ 6/9 या 6/12 विजन होना आवश्यक है, चश्मा पहनने वाले छात्र अधिकांश असिस्टेंट पदों के लिए पात्र माने जाते हैं।
  • सावधानी: कलर ब्लाइंडनेस या नाइट ब्लाइंडनेस वाले छात्र कुछ पदों के लिए अयोग्य हो सकते हैं।
  • अन्य: इसके अलावा अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों को भी पूरा करना होगा, जो इस प्रकार है:

RRB Group D Qualification 2026

  • रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
  • कुछ विशेष तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास ITI (NCVT/SCVT) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  • Note: अपीयरिंग (Appearing) छात्र, जिनका रिजल्ट 02 मार्च 2026 तक नहीं आया है, वे आवेदन के लिए पात्र नहीं है।

RRB Group D Age Limit 2026

रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं श्रेणीवार ऊपरी आयु इस प्रकार है:

  • General/EWS: 33 वर्ष
  • OBC (Non-Creamy Layer): 36 वर्ष
  • SC/ST वर्ग: 38 वर्ष
  • Note: आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 2026

Railway Group D Recruitment का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, यह शुल्क कैटेगरी के आधार पर कम ज्यादा तय किया गया है, जो एग्जाम के बाद रिफंड कर दिया जाएगा:

  • UR/OBC/EWS: Rs.500 /- (CBT परीक्षा में बैठने के बाद ₹400 रिफंड होंगे)।
  • SC/ST/महिला/अल्पसंख्यक: Rs.250/- (CBT के बाद पूरे ₹250 रिफंड होंगे)।

RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Selection Process

आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।

  • Computer Based Test (CBT): सबसे पहले 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा होगी।
  • Physical Efficiency Test (PET): लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए दौड़ और वजन उठाने का फिजिकल टेस्ट होगा।
  • Document Verification (DV) & Medical: फिजिकल में सफल अभ्यर्थियों के ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन कर फिजिकल फिटनेस का मेडिकल किया जाएगा, एवं फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।

RRB Group D एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस 2026

रेलवे ग्रुप डी भर्ती एग्जाम ऑनलाइन होगा, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे।

  1. कुल प्रश्न: 100
  2. कुल अंक: 100
  3. कुल परीक्षा अवधि: 90 मिनट
  4. नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर पर)।
  5. विषय-वार वेटेज और टिप्स:
  6. जनरल साइंस (25 सवाल): बायोलॉजी और फिजिक्स से सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए आप कक्षा 10वीं NCERT के न्यूमेरिकल्स जरूर पढ़ें।
  7. गणित (25 सवाल): लाभ-हानि, प्रतिशत और ब्याज (Arithmetic) पर लगभग 80% फोकस रहता है।
  8. रीजनिंग (30 सवाल): यह परीक्षा का सबसे स्कोरिंग वाला सब्जेक्ट है। कोडिंग-डिकोडिंग और पहेलियों का नियमित रूप से अभ्यास करें।
  9. GK/करेंट अफेयर्स (20 सवाल): पिछले 1 साल की खेल कूद और सरकारी योजनाओं की लेटेस्ट खबरें अवधि पढ़ें।

Railway Group D Exam Ki Tyari Kaise Kre 2026 Best Smart Study Tips

  1. नियमित मॉक टेस्ट: सप्ताह में 3 बार ऑनलाइन टेस्ट दें ताकि परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट कर सकें।
  2. नोट्स का महत्व: गणित के फॉर्मूले और विज्ञान के समीकरणों के अलग अलग शॉर्ट नोट्स अवश्य बनाएं।
  3. रिवीजन: जो भी टॉपिक पढ़ें उसका रिवीजन करना अनिवार्य है, ताकि पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहे।

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम की तैयारी के लिए Best RRB Group D Books 2026

  • गणित: गणित को समझने के लिए आप आर.एस. अग्रवाल की लेटेस्ट अपडेटेड गाइड ले सकते है।
  • रीजनिंग: रीजनिंग के लिए दीपक कुमार (मास्टर रीजनिंग) या पीयूष वार्ष्णेय दोनों ही अच्छी बुक्स है।
  • सामान्य विज्ञान: विज्ञान विषय के लिए लुसेंट (सामान्य विज्ञान) या एस.के. झा सर की बुक से बेस्ट कोई और नहीं है।
  • करेंट अफेयर्स: स्पीडी (Speedy) 2026 वार्षिकांक पढ़ें, या फिर छेमाही पत्रिका ले आएं।

RRB Group D Salary Details 2026

RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-1 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाता है। इनका मूल वेतन 18,000 रूपये के साथ DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जोड़कर शुरुआती सैलरी 28,000 से 32,100 रूपये प्रति माह तक होती है।

Read Also – एसबीआई बैंक भर्ती का 2273 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, बिना नेगेटिव मार्किंग के ऑफिसर बनने का ‘गोल्डन चांस’

How to Apply for RRB Group D Level 1 Recruitment 2026

RRB Group D Level 1 Online Form भरने के लिए आप सावधानी के साथ इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आप रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Create an Account’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करके आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करके वेरिफाई करें।
  • इसके बाद अपनी पसंद का केवल एक आरआरबी जोन जैसे RRB Patna, RRBs Ajmer या NR अथवा कोई भी एक चुनें, याद रखें एक बार जोन चुनने के बाद आप उसे नहीं बदल सकते हैं।
  • लाइव फोटो – विशेष सावधानी: इस बार पासपोर्ट साइज की फोटो अपलोड नहीं करनी है। क्योंकि आवेदन के समय कैमरे से ‘Live Photo’ का ऑप्शन आएगा। सुनिश्चित करें कि आपके पीछे की दीवार सादी, सिंपल और एकदम सफेद हो, चेहरे पर टोपी या रंगीन चश्मा न हो, क्योंकि 50% फॉर्म इसी गलती से रिजेक्ट होते हैं।
  • इसके बाद सफेद कागज पर काले पेन से किए गए आपके सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें, ध्यान रखें गलती से भी कैपिटल लेटर में साइन न करें।
  • आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करके मांगी गई जानकारी को भी सावधानीपूर्वक भरें।
  • अंतिम चरण में नेट बैंकिंग या UPI से ऑनलाइन फीस जमा करके फॉर्म को Final Submit करते हुए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Apply Online

Railway Group D NotificationNotification PDF
Railway Group D Apply Online
RRBs Official WebsiteRRBs

निष्कर्ष: RRB Group D Exam 2026 की डगर बहुत कठिन है लेकिन सही रणनीति से आसान भी हो सकती है। कुल 21,997 पदों पर प्रतियोगिता कड़ी होगी, इसलिए बिना किसी गलती के समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी को विज्ञान और रीजनिंग पर विशेष ध्यान देते हुए अभी से शुरू कर दें। पिछली रेलवे ग्रुप डी भर्ती में देश के लगभग 1 करोड़ 8 लाख से अधिक युवाओं द्वारा आवेदन किए गए थे, वहीं इस बार यह संख्या और भी ज्यादा होने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल ऑफिसियल नोटिफिकेशन RRB CEN 09/2025 पर आधारित है। किसी भी भ्रम की स्थिति में केवल रेलवे की आधिकारिक सूचना को ही अंतिम सत्य मानें।

RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 FAQ,s

क्या चश्मा पहनने वाले छात्र रेलवे ग्रुप डी का फॉर्म भर सकते हैं?

हां बिल्कुल, चश्मा पहनने वाले छात्र B-1 और B-2 कैटेगरी के पदों पर आवेदन के लिए पात्र हैं, लेकिन वे पॉइंट्समैन (A-2) नहीं बन सकते है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में सबसे ज्यादा वैकेंसी किस जोन में है?

रेलवे ग्रुप डी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर रेलवे (Northern Railway) में सबसे अधिक 4,250 वैकेंसी हैं।

क्या रेलवे ग्रुप डी भर्ती में इंटरव्यू होता है?

नहीं, इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता। सिलेक्शन केवल CBT परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होता है।

रेलवे ग्रुप डी ऑनलाइन फॉर्म भरते समय लाइव फोटो में बैकग्राउंड कैसा होना चाहिए?

लाइव फोटो के लिए एकदम सादा और सफेद (Plain White) बैकग्राउंड होना अनिवार्य है।

क्या एक साथ दो जोन से आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही जोन से फॉर्म भर सकता है, अन्यथा आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment