भारतीय रेलवे द्वारा RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक विज्ञापन (CEN No. 09/2025) जारी कर दिया गया है। यह भर्ती उन लाखों करोड़ों युवाओं के लिए Career बनाने का सुनहरा अवसर है जो 10वीं पास सरकारी नौकरी के जरिए रेलवे का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कुल 21,997 पदों पर RRB Group D Level 1 Bharti निकाली गई है।

इस भर्ती के जरिए रेलवे के विभिन्न जोन में ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन और विभिन्न विभागों में असिस्टेंट के खाली पदों को भरा जाएगा। रेलवे द्वारा इस साल आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित बनाने के लिए आधार आधारित Certification भी अनिवार्य कर दिया गया है, इसलिए इस सावधानी के साथ ही आवेदन करें, नहीं तो आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है।
RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Highlight
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) |
| विज्ञापन संख्या | (CEN) CEN No. 09/2025 |
| कुल पद संख्या | 21,997 पद |
| पद का नाम | लेवल-1 स्तरीय ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन सहित विभिन्न पद (ग्रुप डी) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online Only) |
| आवेदन की तारीखें | 31 जनवरी से 2 मार्च 2026 तक |
| Exam Date | 03 to 21 August 2026 |
| पात्रता | 10वीं पास, कुछ पदों के लिए 10वीं+ ITI |
| जॉब लोकेशन | All India जॉन वाइज |
| कैटेगरी | RRB Latest Govt Job 2026 |
RRB Group D Recruitment 2026 Notification Latest Update
Railway Group D Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। यदि आप Latest Sarkari Naukri 2026 की तलाश में लगे हुए हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए फुल गाइड की तरह काम करेगा
इसमें हमने न केवल रेलवे ग्रुप डी नई भर्ती 2026 की जानकारी दी है, बल्कि उन छोटी-छोटी बारीकियों जैसे लाइव फोटो अपलोड करना और मेडिकल ग्रेड इत्यादि को भी बारीकी से समझाया है, जिनकी कमी के कारण अक्सर छात्रों के फॉर्म लाखों की संख्या में रिजेक्ट हो जाते हैं। आवेदन करने से पहले इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप अपनी सीट पक्की करने की दिशा में एक सही कदम बढ़ा सकें।
RRB ग्रुप डी लेवल 1 कर्मचारियों के प्रमुख कार्य 2026
रेलवे में लेवल-1 (ग्रुप डी) के कर्मचारी भारतीय रेलवे की रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं। इनके प्रमुख कार्यों में निम्नलिखित कर्तव्य शामिल हैं:
- RRB Track Maintainer Grade-IV: रेलवे पटरियों की सुरक्षा का ध्यान रखना और नियमित रूप से पटरियों की मरम्मत का कार्य करना।
- RRB Pointsman: ट्रेनों को सही पटरी पर लाने के लिए पॉइंट्स का संचालन और शंटिंग कार्य करना।
- RRB Assistant: कोच कारखाने, सिग्नल विभाग और स्टोर विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करना।
RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Important Dates
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 30 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। जबकि आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू की गई है। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 2 मार्च 2026 तक अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। RRB Group D Exam Date 2026 में ही आवेदन प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही रेलवे बोर्ड द्वारा अलग से जारी की जाएगी।
- रेलवे ग्रुप डी नोटिफिकेशन जारी: 30 दिसंबर 2026 को
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026 से
- फॉर्म भरने की लास्ट डेट : 02 मार्च 2026 को रात 23:59 बजे तक
- संशोधन (Modification) विंडो ओपन: 05 मार्च से 14 मार्च 2026 तक
RRB Group D Exam Date 2026
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एग्जाम डेट के लिए ऑफिशियल सूचना 3 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है, यह एग्जाम ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में होगा। ग्रुप डी परीक्षाओं का आयोजन 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी लोकेशन रिलीज डेट और ट्रैवल अथॉरिटी की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले और RRB Group D Admit Card 2026 की जानकारी परीक्षा से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए Aadhaar Redacted आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य है, इसलिए उम्मीदवारों को अपना मूल आईडी कार्ड या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट साथ लाना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपना Aadhaar Redacted अनलॉक रखें। इसके अलावा, किसी भी भ्रामक जानकारी से बचें और केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 9 मार्च 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए देशभर से कुल 1 करोड़ 39 लाख से अधिक आवेदकों द्वारा फॉर्म भरे गए है।
RRB Group D Level 1 Application Status Link Release 2026
रेलवे ग्रुप डी एप्लीकेशन स्टेटस और लिंक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CEN No. 09/2025 (Level 1) भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की चेकिंग पूरी कर ली गई है। उम्मीदवार 09 जुलाई 2026 रात 12:00 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते है यानी कि आपका फॉर्म Accept हुआ है, Conditionally Accept हुआ है या Reject हुआ है आसानी से देख सकते हैं।
इसके अलावा उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी भेजी जाएगी।
सहायता और जरूरी चेतावनी
यदि किसी उम्मीदवार का आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हुआ है, तो उसका कारण भी वेबसाइट पर देखा जा सकता है, किसी भी प्रकार की पूछताछ या समस्या के लिए उम्मीदवार रेलवे के हेल्पडेस्क नंबर 9592-001-188, 0172-565-3333 या ईमेल rrb.help@csc.gov.in पर सुबह 10 से शाम 5 बजे सोमवार से शुक्रवार के बीच संपर्क कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करने और नौकरी दिलाने वाले धोखेबाजों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
RRB Group D Zone-Wise Vacancy Details 2026
रेलवे ग्रुप डी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के Annexure-B के अनुसार यह भर्ती इस बार कुल 21997 पदों पर निकाली गई है, जिसमें रेलवे के विभिन्न अलग अलग जोन्स के रिक्त पद शामिल है, जिसमें से कुछ प्रमुख रेलवे जोन के लिए निर्धारित पद संख्या इस प्रकार है:
- रेलवे जोन (RRB Zone) पद संख्या
- उत्तर रेलवे (Northern Railway – NR) 4,250
- पश्चिम रेलवे (Western Railway – WR) 3,120
- मध्य रेलवे (Central Railway – CR) 2,840
- पूर्व मध्य रेलवे (ECR – Patna) 1,950
- दक्षिण रेलवे (Southern Railway – SR) 2,100
- अन्य रेलवे जोन 7737
- कुल पद संख्या 21,997
RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Eligibility Criteria
राष्ट्रीयता: आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार भारत के नागरिक होने चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी राज्य से हो।
मेडिकल फिटनेस:-
- A-2 ग्रेड: अभ्यर्थियों की नजर बिना चश्मे के 6/9 यानी बहुत तेज नजर होनी चाहिए। यदि आप पॉइंट्समैन बनना चाहते हैं, तो यह बहुत जरूरी है।
- B-1 ग्रेड: चश्मे के साथ 6/9 या 6/12 विजन होना आवश्यक है, चश्मा पहनने वाले छात्र अधिकांश असिस्टेंट पदों के लिए पात्र माने जाते हैं।
- सावधानी: कलर ब्लाइंडनेस या नाइट ब्लाइंडनेस वाले छात्र कुछ पदों के लिए अयोग्य हो सकते हैं।
- अन्य: इसके अलावा अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों को भी पूरा करना होगा, जो इस प्रकार है:
RRB Group D Qualification 2026
- रेलवे ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने चाहिए।
- कुछ विशेष तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास ITI (NCVT/SCVT) सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
- Note: अपीयरिंग (Appearing) छात्र, जिनका रिजल्ट 02 मार्च 2026 तक नहीं आया है, वे आवेदन के लिए पात्र नहीं है।
RRB Group D Age Limit
रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी में अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं श्रेणीवार ऊपरी आयु इस प्रकार है:
- General/EWS: 33 वर्ष
- OBC (Non-Creamy Layer): 36 वर्ष
- SC/ST वर्ग: 38 वर्ष
- Note: आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
Railway Group D Recruitment का फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, यह शुल्क कैटेगरी के आधार पर कम ज्यादा तय किया गया है, जो एग्जाम के बाद रिफंड कर दिया जाएगा:
- UR/OBC/EWS: Rs.500 /- (CBT परीक्षा में बैठने के बाद ₹400 रिफंड होंगे)।
- SC/ST/महिला/अल्पसंख्यक: Rs.250/- (CBT के बाद पूरे ₹250 रिफंड होंगे)।
RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Selection Process
आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा।
- Computer Based Test (CBT): सबसे पहले 100 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा होगी।
- Physical Efficiency Test (PET): लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए दौड़ और वजन उठाने का फिजिकल टेस्ट होगा।
- Document Verification (DV) & Medical: फिजिकल में सफल अभ्यर्थियों के ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन कर फिजिकल फिटनेस का मेडिकल किया जाएगा, एवं फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
RRB Group D एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस 2026
रेलवे ग्रुप डी भर्ती एग्जाम ऑनलाइन होगा, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के पूछे जाएंगे।
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 100
- कुल परीक्षा अवधि: 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग: 1/3 अंक (प्रत्येक गलत उत्तर पर)।
- विषय-वार वेटेज और टिप्स:
- जनरल साइंस (25 सवाल): बायोलॉजी और फिजिक्स से सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। इसके लिए आप कक्षा 10वीं NCERT के न्यूमेरिकल्स जरूर पढ़ें।
- गणित (25 सवाल): लाभ-हानि, प्रतिशत और ब्याज (Arithmetic) पर लगभग 80% फोकस रहता है।
- रीजनिंग (30 सवाल): यह परीक्षा का सबसे स्कोरिंग वाला सब्जेक्ट है। कोडिंग-डिकोडिंग और पहेलियों का नियमित रूप से अभ्यास करें।
- GK/करेंट अफेयर्स (20 सवाल): पिछले 1 साल की खेल कूद और सरकारी योजनाओं की लेटेस्ट खबरें अवधि पढ़ें।
Read Also….10वीं पास के लिए रेलवे टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती, आवेदन 29 जुलाई तक
Railway Group D Exam Ki Tyari Kaise Kre 2026 Best Smart Study Tips
- नियमित मॉक टेस्ट: सप्ताह में 3 बार ऑनलाइन टेस्ट दें ताकि परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट कर सकें।
- नोट्स का महत्व: गणित के फॉर्मूले और विज्ञान के समीकरणों के अलग अलग शॉर्ट नोट्स अवश्य बनाएं।
- रिवीजन: जो भी टॉपिक पढ़ें उसका रिवीजन करना अनिवार्य है, ताकि पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद रहे।
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम की तैयारी के लिए Best RRB Group D Books
- गणित: गणित को समझने के लिए आप आर.एस. अग्रवाल की लेटेस्ट अपडेटेड गाइड ले सकते है।
- रीजनिंग: रीजनिंग के लिए दीपक कुमार (मास्टर रीजनिंग) या पीयूष वार्ष्णेय दोनों ही अच्छी बुक्स है।
- सामान्य विज्ञान: विज्ञान विषय के लिए लुसेंट (सामान्य विज्ञान) या एस.के. झा सर की बुक से बेस्ट कोई और नहीं है।
- करेंट अफेयर्स: स्पीडी (Speedy) 2026 वार्षिकांक पढ़ें, या फिर छेमाही पत्रिका ले आएं।
RRB Group D Salary Details 2026
RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-1 के आधार पर मासिक वेतन दिया जाता है। इनका मूल वेतन 18,000 रूपये के साथ DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जोड़कर शुरुआती सैलरी 28,000 से 32,100 रूपये प्रति माह तक होती है।
Read Also -रेलवे भर्ती बोर्ड का नया एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें विभिन्न परीक्षाओं की तारीखें
How to Apply for RRB Group D Level 1 Recruitment 2026
RRB Group D Level 1 Online Form भरने के लिए आप सावधानी के साथ इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Create an Account‘ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करके आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करके वेरिफाई करें।
- इसके बाद अपनी पसंद का केवल एक आरआरबी जोन जैसे RRB Patna, RRBs Ajmer या NR अथवा कोई भी एक चुनें, याद रखें एक बार जोन चुनने के बाद आप उसे नहीं बदल सकते हैं।
- लाइव फोटो – विशेष सावधानी: इस बार पासपोर्ट साइज की फोटो अपलोड नहीं करनी है। क्योंकि आवेदन के समय कैमरे से ‘Live Photo‘ का ऑप्शन आएगा। सुनिश्चित करें कि आपके पीछे की दीवार सादी, सिंपल और एकदम सफेद हो, चेहरे पर टोपी या रंगीन चश्मा न हो, क्योंकि 50% फॉर्म इसी गलती से रिजेक्ट होते हैं।
- इसके बाद सफेद कागज पर काले पेन से किए गए आपके सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें, ध्यान रखें गलती से भी कैपिटल लेटर में साइन न करें।
- आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करके मांगी गई जानकारी को भी सावधानीपूर्वक भरें।
- अंतिम चरण में नेट बैंकिंग या UPI से ऑनलाइन फीस जमा करके फॉर्म को Final Submit करते हुए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
How to Check RRB Group D Application Status 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) Level 1 भर्ती का एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस इस प्रकार है:
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in खोलें।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर अपने User Credentials जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी/यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल पर Login करें।
- लॉगिन करने के बाद आपको ‘Notice on Application Status‘ या ‘Check Application Status‘ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपके आवेदन का स्टेटस दिखाई दे जाएगा, यहां आपको तीन में से कोई एक स्टेटस दिखेगा:
- 1 Provisionally Accepted: आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया गया है।
- 2 Conditionally Accepted: आपका फॉर्म कुछ शर्तों के साथ स्वीकार हुआ है।
- 3 Rejected: आपका फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है, रिजेक्ट होने पर उसका कारण भी वहीं लिखा होगा।
- Note: यह लिंक 09 जुलाई 2026 को रात 12:00 बजे (00:00 hours) से एक्टिव होगा, इसके अलावा आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भी स्टेटस की सूचना भेजी जाएगी।
RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 Apply Online
| Railway Group D CEN 09/2025 Application Status Notice | Application Status Notice Download |
| RRB Group D CEN 09/2025 Application Status Link | Check Application Status Active |
| Railway Group D Exam Date Notice | RRB Group D Exam Date Notice Download |
| Railway Group D Notification | Notification PDF |
| Railway Group D | Apply Online |
| RRBs Official Website | RRBs |
| More Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: RRB Group D Exam 2026 की डगर बहुत कठिन है लेकिन सही रणनीति से आसान भी हो सकती है। कुल 21,997 पदों पर प्रतियोगिता कड़ी होगी, इसलिए बिना किसी गलती के समय पर आवेदन करें और अपनी तैयारी को विज्ञान और रीजनिंग पर विशेष ध्यान देते हुए अभी से शुरू कर दें। पिछली रेलवे ग्रुप डी भर्ती में देश के लगभग 1 करोड़ 8 लाख से अधिक युवाओं द्वारा आवेदन किए गए थे, वहीं इस बार यह संख्या और भी ज्यादा होने की संभावना है।
RRB Group D Level 1 Recruitment 2026 FAQ,s
क्या चश्मा पहनने वाले छात्र रेलवे ग्रुप डी का फॉर्म भर सकते हैं?
हां बिल्कुल, चश्मा पहनने वाले छात्र B-1 और B-2 कैटेगरी के पदों पर आवेदन के लिए पात्र हैं, लेकिन वे पॉइंट्समैन (A-2) नहीं बन सकते है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में सबसे ज्यादा वैकेंसी किस जोन में है?
रेलवे ग्रुप डी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तर रेलवे (Northern Railway) में सबसे अधिक 4,250 वैकेंसी हैं।
क्या रेलवे ग्रुप डी भर्ती में इंटरव्यू होता है?
नहीं, इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता। सिलेक्शन केवल CBT परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होता है।
रेलवे ग्रुप डी ऑनलाइन फॉर्म भरते समय लाइव फोटो में बैकग्राउंड कैसा होना चाहिए?
लाइव फोटो के लिए एकदम सादा और सफेद (Plain White) बैकग्राउंड होना अनिवार्य है।
क्या एक साथ दो जोन से आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही जोन से फॉर्म भर सकता है, अन्यथा आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम कब होगा 2026 में?
RRB Group D Exam 2026 ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में होगा, इन परीक्षाओं का आयोजन 3 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।
रेलवे ग्रुप डी की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?
रेलवे ग्रुप डी (Level-1) कर्मचारी की शुरुआती इन-हैंड सैलरी ₹27,000 से ₹31,000 प्रति माह के बीच होती है।
रेलवे ग्रुप डी में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
रेलवे ग्रुप D परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित (UR) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40%, जबकि OBC, SC, और ST वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30% अंक हासिल करने अनिवार्य है।
रेलवे ग्रुप डी आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
RRB Group D Application Status Check करने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि या लॉग-इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके Login करें और ‘Application Status’ विकल्प पर क्लिक करें।