UBI GBO and SO Bharti 2026 Notification Release: ₹47 लाख तक का सालाना पैकेज! यूनियन बैंक में 395 ऑफिसर पदों पर सीधी भर्ती, जानें पात्रता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

UBI GBO and SO Bharti 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा देशभर के योग्य प्रोफेशनल्स के लिए UBI SO GBO Vacancy का आधिकारिक नोटिफिकेशन 21 जुलाई को जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से जनरल बैंकिंग ऑफिसर्स (GBO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) के कुल 395 नियमित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। किसी भी राज्य के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

UBI GBO and SO Bharti 2026 Notification Release
UBI GBO and SO Bharti 2026

आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है, फॉर्म भरने के लिए आपके पास लास्ट डेट 10 अगस्त 2026 तक का समय है। इस रिक्रूटमेंट प्रोजेक्ट के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) के पदों पर स्केल II से स्केल VI तक के अधिकारियों का सिलेक्शन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं।

UBI GBO and SO Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठनयूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI)
कुल पद संख्या395
पदों के नामजनरल बैंकिंग ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर
आवेदन शुरू21 जुलाई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
जॉब लोकेशनऑल इंडिया
कैटेगरीUBI SO Recruitment 2026
आधिकारिक वेबसाइटUnion Bank Portal

Application Fees

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क एवं इंटीमेशन चार्ज इस प्रकार है:

  • SC /ST /PwBD कैंडिडेट्स: ₹177/- (जीएसटी सहित)
  • General /EWS /OBC कैंडिडेट्स: ₹1,180/- (जीएसटी सहित)

Vacancy Details

UBI GBO and SO Bharti 2026 के तहत विभिन्न ग्रेड और स्केल के अंतर्गत कुल 395 पदो पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • मैनेजर (MMGS-II): 163 पद
  • सीनियर मैनेजर (MMGS-III): 153 पद
  • चीफ मैनेजर (SMGS-IV): 52 पद
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (SMGS-V): 20 पद
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (TEGS-VI): 7 पद
UBI GBO and SO Notification
UBI GBO and SO Notification

UBI GBO and SO Bharti 2026 Last Date

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए 21 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • आवेदन शुरू: 21 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

UBI Specialist Officer Age Limit

उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। जिसके तहत पद अनुसार न्यूनतम आयु 22 से 25 वर्ष रखी गई है।

वहीं ऊपरी आयु सीमा पद अनुसार 30 से 50 वर्ष तक रखी गई है। सरकारी नियम अनुसार सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है।

UBI GBO and SO Bharti 2026 Qualification

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर एवं जनरल बैंकिंग ऑफिसर भर्ती के लिए पद अनुसार तय की गई योग्यता इस प्रकार है:

  • जनरल बैंकिंग ऑफिसर (GBO): किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) डिग्री और न्यूनतम 2 से 5 वर्ष का बैंकिंग कार्य अनुभव जरूरी है।
  • स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO): पदानुसार बीई/बीटेक, एमसीए, एमबीए, सीए, एलएलबी या अन्य संबंधित क्षेत्र में प्रोफेशनल की डिग्री और पद अनुसार पोस्ट क्वालिफिकेशन अनुभव होना आवश्यक है।

Union Bank Of India GBO & SO Selection Process

UBI GBO and SO Vacancy 2026 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • ग्रुप डिस्कशन
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल फिटनेस परीक्षण

UBI GBO and SO Exam Pattern 2026

स्पेशलिस्ट और जनरल बैंकिंग पदों के लिए ऑनलाइन एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

  • स्पेशलिस्ट ऑफिसर (स्केल I से III): प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े 100 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • जनरल बैंकिंग ऑफिसर: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े कुल 175 अंकों के 125 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

Read Also…सेल स्टील प्लांट में बिना परीक्षा, बिना इंटरव्यू 1110 पदो पर डायरेक्ट नौकरी, आवेदन 26 अगस्त तक

UBI GBO and SO Salary & Service Bond

Union Bank Recruitment Project 2026-27 के अनुसार विभिन्न कैडर/स्केल के पदों के लिए पे-स्केल (Pay Scale) और लगभग सीटीसी (CTC) इस प्रकार है:

कैडरSalary Monthlyलगभग सीटीसी (CTC) (लाखों में
Manager MMGS-II₹64,820 से ₹93,960₹21 लाख
Senior Manager MMGS-III₹85920- से ₹1,05,280₹25 लाख
Chief Manager SMGS-IV1,02,300- से ₹1,20,940₹30 लाख
Assistant General Manager SMGS-V₹1,20,940- से ₹1,35,020₹38 लाख
Deputy General Manager TEGS-VI₹1,40,500- से 1,56,500₹47 लाख

विशेष लाभ और नियम

  • इसके अलावा बैंक के प्रचलित नियमों के अनुसार स्पेशल अलाउंस (Special Allowance), डीए (Dearness Allowance) और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
  • अधिकारियों को आवासीय क्वार्टर/लीज रेंट, एलएफसी (LFC), मेडिकल खर्चों की प्रतिपूर्ति और अन्य सुविधाएं बैंक की नीति के अनुसार मिलेगी।
  • सर्विस इंडिमनिटी बॉन्ड: चयनित उम्मीदवारों को 3 साल तक सर्विस देनी होगी या बॉन्ड राशि जनरल पदों के लिए ₹2 लाख और स्पेशलिस्ट पदों के लिए ₹2.5 लाख जमा करानी होगी।
  • प्रोबेशन पीरियड: चयन के बाद 2 साल का एक्टिव सर्विस प्रोबेशन पीरियड रहेगा।

How to Apply for Union Bank of India Bharti 2026

UBI GBO SO Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Recruitment‘ अनुभाग में जाकर UBI GBO & SO Cadre Recruitment 2026 के लिए Apply Online पर क्लिक करें।
UBI GBO & SO Cadre Apply Online
UBI GBO & SO Cadre Apply Online
  • इसके बाद ‘Process’ पर क्लिक करें।
UBI Proceed
UBI Proceed
  • नए पेज में ‘Click Here for New Registration‘ पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी के साथ पोर्टल पर खुद को रजिस्टर्ड करें।
UBI Click Here for New Registration
UBI Click Here for New Registration
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • योग्यता अनुसार संबंधित पद को सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक सही सही भरें।
  • निर्धारित फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक करते हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

Important Links

UBI GBO SO Notification UBI GBO SO Notification Download
UBI GBO SO Apply OnlineApply Online
Official Website UBI Portal
Daily Latest Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की UBI GBO and SO Bharti 2026 बैंकिंग फील्ड में बड़ी पोस्ट पर बैठकर काम करने और मोटा पैसा कमाने का शानदार मौका है। यदि आप किसी भी पद पर आवेदन करने के लिए पात्रता को पूरा करते है तो लास्ट डेट का इंतजार किए बिना अभी अप्लाई कर दें और एग्जाम की तैयारी में लग जाएं।

Union Bank Specialist Officer Vacancy 2026 FAQs

क्या UBI GBO and SO Bharti 2026 के लिए फ्रेशर्स उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 2 से 15 वर्ष तक का पदानुसार कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।

क्या पहले से सेवारत कर्मचारी भी Union Bank SO Recruitment 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं?

हां, पात्रता पूरी करने वाले बैंक के मौजूदा कर्मचारी उचित माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें चयन के बाद वर्तमान पद से इस्तीफा देना होगा।

ऑनलाइन एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?

हां, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (1/4) अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद क्या फॉर्म में सुधार किया जा सकता है?

Complete Registration पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

क्या एक उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है?

नहीं, एक उम्मीदवार केवल एक ही पोस्ट के लिए आवेदन कर सकता है, एक से अधिक आवेदन होने पर केवल अंतिम आवेदन ही मान्य होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment