Rajasthan Nirbhaya Sena Bharti 2026 Direct Apply Online: राजस्थान निर्भया सेना भर्ती के 705 पदो पर विज्ञप्ति जारी, यहां से करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निर्भया सेना राजस्थान और रामा मार्शल आर्ट्स सूरत ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Rajasthan Nirbhaya Sena Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 1 जुलाई को जारी कर दिया है। निर्भया सेना सीधी भर्ती के तहत राजस्थान के सभी जिलों और ब्लॉकों में कुल 705 महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षित प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जाएगी।

Rajasthan Nirbhaya Sena Bharti 2026 Direct Apply Online
Rajasthan Nirbhaya Sena Bharti 2026

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से ही शुरू हो चुकी है, वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है, जिसमें कुछ ही दिन बाकी बचे है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसने केवल लड़कियां आवेदन कर सकती है। इस भर्ती में चयन बिना किसी आरक्षण के विशुद्ध रूप से लिखित परीक्षा और सेमिनार की मेरिट के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होते 09 अगस्त 2026 को सोफिया गर्ल्स कॉलेज, अजमेर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 30 दिनों की विशेष सेल्फ-डिफेंस और मार्केटिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें उनके गृह क्षेत्र में ही नियुक्त किया जाएगा, जहां वे कार्य के आधार पर ₹7,000 से ₹30,000 प्रति माह तक का मानदेय कमा सकेंगी।

Rajasthan Nirbhaya Sena Bharti 2026 Overview

संस्था का नामनिर्भया सेवा संस्थान अजमेर एवं रामा मार्शल आर्ट, सूरत
पद का नाममहिला आत्मरक्षा प्रशिक्षित प्रतिनिधि (Block Level Vacancy)
कुल पद705 पद (प्रत्येक जिला/ब्लॉक में 2-2 पद)
शैक्षणिक योग्यता10+2 (12वीं पास) किसी भी विषय में
आवेदन मोडऑनलाइन
कैटेगरीFemale Govt Jobs 2026
आधिकारिक वेबसाइटPortal

Application Fees

महिला सुरक्षा भर्ती राजस्थान के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए एकसमान आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। इस फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Post Details

Rajasthan Nirbhaya Sena Bharti 2026 के माध्यम से पूरे राज्य में ब्लॉक स्तर पर एक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिसमें कुल 705 रिक्त पद शामिल है।

राजस्थान के प्रत्येक जिले और ब्लॉक स्तर पर 2-2 महिला प्रतिनिधियों को नियुक्त किया जाएगा।

Rajasthan Nirbhaya Sena Notification
Rajasthan Nirbhaya Sena Notification

Rajasthan Nirbhaya Sena Bharti 2026 Form Dates

विभाग द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 1 जुलाई 2026 को जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है, वहीं आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 तय की गई है।

  • आवेदन शुरू: 01 जुलाई 2026 से
  • लास्ट डेट: 31 जुलाई 2026 तक
  • एडमिट कार्ड जारी: 06 अगस्त 2026
  • एग्जाम डेट एवं सेमिनार: 09 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे)
  • रिजल्ट जारी: 20 अगस्त 2026
  • ट्रेनिंग बैच की शुरुआत: सितंबर-अक्टूबर 2026

Age Limit

राजस्थान निर्भया सेना सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

इस भर्ती में किसी भी प्रकार का वर्गवार आरक्षण नहीं दिया जाएगा, सभी महिला आवेदकों को समान अवसर मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

Rajasthan Nirbhaya Sena Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स में से किसी भी स्ट्रीम से कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है।

Selection Process

Rajasthan Nirbhaya Sena Vacancy के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • Written Exam: यह ऑब्जेक्टिव परीक्षा अजमेर के परीक्षा केंद्र सोफिया गर्ल्स कॉलेज अजमेर कराई जाएगी।
  • कार्यशाला (Seminar): लिखित परीक्षा के ठीक बाद कार्यभार और जिम्मेदारियों को समझाने के लिए एक सेमिनार कराया जाएगा।
  • Merit List: लिखित परीक्षा के अंक + अतिरिक्त बोनस अंक जोड़कर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

Bonus Marks Details

  • ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट धारक: 10 अंक
  • विधवा / तलाकशुदा / वी.पी.एल. श्रेणी: 5 अंक
  • बी.पी.एड. डिग्री (राजस्थान से प्राप्त): 5 अंक
  • निर्भया सेना आत्मरक्षा शिविर सर्टिफिकेट धारक: 5 अंक
    Note: बोनस अंकों के दावे के लिए परीक्षा के दिन ही ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और एक फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है।

Rajasthan Nirbhaya Sena & Nirbhaya Sena Syllabus Exam Pattern In Hindi

  • परीक्षा का प्रकार: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट

विषयवार अंकों का वेटेज:

विषयप्रश्नअंक
प्रेरणादायक महिलाओं का इतिहास2525
महिला सुरक्षा कानून व हेल्पलाइन नंबर2020
करंट अफेयर्स व जनरल नॉलेज2020
मोबाइल और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान1515
रीजनिंग/तर्कशक्ति1010
सामान्य अंग्रेजी1010
कुल100100

Nirbhaya Sena Physical Test Details

  • राजस्थान निर्भया सेना सीधी भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों के लिए कोई भी दौड़, हाइट माप या शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) आयोजित नहीं की जाएगी।
  • सिलेक्शन का एकमात्र आधार आपकी लिखित परीक्षा और बोनस अंक होंगे।
  • कुल पदों के मुकाबले 1.5 गुना उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट करके ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा।

Read Also…राजस्थान वनमित्र भर्ती का 80000 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Nirbhaya Sena Training Details

निर्भया सेना भर्ती लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 30 दिनों का अनिवार्य आवासीय प्रशिक्षण पूरा करना होगा:

  • ट्रेनिंग का प्रकार: 30 दिनों की महिला आत्मरक्षा एवं मार्केटिंग ट्रेनिंग।
  • आवास एवं भोजन शुल्क: ₹9,000/-
  • सेल्फ डिफेंस किट शुल्क: ₹2,500/- (इसमें यूनिफॉर्म, नान-चाकू, एयरगन, तलवार और लाठी शामिल हैं)।
  • Note: संस्था द्वारा मार्शल आर्ट्स और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण बिल्कुल मुफ्त (निशुल्क) में दिया जाएगा, उपरोक्त ₹11,500 की राशि केवल रहने-खाने और किट की है जो नॉन-रिफंडेबल होगी।

Rajasthan Nirbhaya Sena Salary

  • नियुक्ति स्थान: 30 दिनों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद महिला प्रतिनिधियों को उनके अपने संबंधित ब्लॉक या जिले में ही नियुक्त किया जाएगा।
  • मासिक मानदेय: आपके द्वारा आयोजित किए जाने वाले कैंपों और कार्यानुसार मासिक सैलरी नियम एवं शर्तों के अनुसार ₹7,000 से ₹30,000 प्रतिमाह तक रहेगी।

How to Apply Rajasthan Nirbhaya Sena Bharti 2026

Rajasthan Nirbhaya Sena Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले संस्था की आधिकारिक वेबसाइट nirbhayasenarajasthan.com पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Rajasthan Nirbhaya Sena Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
Nirbhaya Sena Official Portal
Nirbhaya Sena Official Portal
  • इसके बाद अगले चरण में Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
Nirbhaya Sena Apply Online
Nirbhaya Sena Apply Online
  • निर्भया सेना भर्ती आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सही सही शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
Nirbhaya Sena Application Form
Nirbhaya Sena Application Form
  • अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट फोटो और मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  • अगले चरण में ऑनलाइन माध्यम से ₹500 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से Final Submit करके उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Important Useful Links

Nirbhaya Sena Rajasthan Notification Nirbhaya Sena Rajasthan Notification PDF Download
Nirbhaya Sena Apply Online Apply Online
Nirbhaya Sena SyllabusNirbhaya Sena Syllabus PDF Download
Official Website Nirbhaya Portal
हेल्पलाइन नंबर (सपोर्ट) 95870 00112, 96941 21109, 96941 21110 (समय: सुबह 09:00 से शाम 06:00 बजे तक)
ऑफिशियल ईमेलnirbhayasenarajasthan@gmail.com
More Govt JobsUpdate Join Telegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan Nirbhaya Sena Bharti 2026 के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर आत्मनिर्भर बनने और समाज को सुरक्षित बनाने का यह एक बेहतरीन मौका है। योग्य महिला उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अवश्य पूरा कर लें।

Read Also…मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम भर्ती के 8840 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, Apply Online

FAQs

क्या दूसरे राज्यों की महिला भी राजस्थान निर्भया सेना भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?

नहीं, Women Nirbhaya Army Vacancy विशेष रूप से राजस्थान राज्य के सभी जिलों और ब्लॉकों में स्थानीय नेटवर्क तैयार करने के लिए निकाली गई है, इसलिए केवल राजस्थान की मूल निवासी महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं।

आवेदन फॉर्म में कोई गलती होने पर क्या करेक्शन विंडो या फॉर्म संशोधन का मौका मिलेगा?

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में फॉर्म सुधार के लिए अलग से कोई तारीख या विंडो नहीं दी गई है, इसलिए फाइनल सबमिट करने से पहले अपनी सभी डिटेल्स को अच्छी तरह जांच लें।

राजस्थान निर्भया सेना भर्ती 2026 की लास्ट डेट कब है?

राजस्थान निर्भया सेना महिला प्रशिक्षण भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक की निर्धारित की गई है।

क्या 30 दिनों की आवासीय ट्रेनिंग की कुल ₹11,500 की फीस किश्तों में दे सकते है?

नहीं, आवास, भोजन और सेल्फ डिफेंस किट के लिए निर्धारित ₹11,500 का शुल्क प्रशिक्षण आरम्भ होने से पहले एक साथ जमा करना होगा और यह पूरी तरह से नॉन-रिफंडेबल है।

क्या लिखित परीक्षा में पास होने के लिए कोई न्यूनतम पासिंग मार्क्स चाहिए?

निर्भया सेना भर्ती नोटिफिकेशन में किसी भी कैटेगरी के लिए निश्चित न्यूनतम अंक का प्रावधान नहीं है, चयन पूरी तरह ओपन मेरिट पर आधारित है, जिसमें टॉप स्कोर करने वाले 1.5 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

क्या पुरुष अभ्यर्थी भी राजस्थान निर्भया सेना भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

जी नहीं, इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं, पुरुष अभ्यर्थी इसके लिए पात्र नहीं हैं।

राजस्थान में निर्भया सेना भर्ती एग्जाम कहां होगा?

हां, अजमेर सोफिया कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आयोजित कराया जाएगा।

राजस्थान निर्भया सेना एग्जाम कुल कितने अंकों का होगा?

यह लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

राजस्थान निर्भया सेना एग्जाम कब है 2026?

निर्भया सेना फीमेल ट्रेनिंग एग्जाम 09 अगस्त 2026 रविवार को होगा, जिसके लिए एंट्री सुबह 10:00 बजे से पहले हो जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment