Coal India Limited MT Recruitment 2026 Notification Release: कोल इंडिया लिमिटेड MT भर्ती के 660 पदों पर अधिसूचना जारी, आवेदन 11 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Coal India Limited MT Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL), जो भारत की एक प्रतिष्ठित ‘महारत्न’ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा में अपना करियर बनाना चाहते हैं। CIL वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है, जो देश के कुल कोयला उत्पादन में लगभग 75% का योगदान देती है।

Coal India Limited MT Recruitment 2026 Notification Release
Coal India Limited MT Recruitment 2026

कोल इंडिया लिमिटेड भर्ती के माध्यम से कुल 660 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT) पर आधारित होगा। इसके अलावा कोई इंटरव्यू या अन्य टेस्ट नहीं लिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले Coal India Limited MT Recruitment 2026 के लिए निर्धारित पात्रता, फॉर्म डेट, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी चाहिए।

Coal India Limited MT Recruitment 2026 Overview

संगठन का नामकोल इंडिया लिमिटेड (CIL)
पद का नाममैनेजमेंट ट्रेनी (MT) – E-1 ग्रेड
विज्ञापन संख्या03/2026
कुल रिक्त पद660 (647 फ्रेश + 13 बैकलॉग)
आवेदन का तरीकाकेवल ऑनलाइन
आवेदन शुरू12 मई 2026 से
चयन प्रक्रियाकंप्यूटर आधारित ऑनलाइन टेस्ट (CBT) आधारित
नौकरी का स्थानभारत में कहीं भी (Subsidiary companies)
कैटेगरीLatest Jobs Update 2026
आधिकारिक वेबसाइटCIL

Coal India Limited MT Recruitment 2026 Important Dates

कोल इंडिया लिमिटेड MT भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 5 मई 2026 को जारी किया गया है, जिसके अनुसार आवेदन की तारीखें निम्नानुसार है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जून 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
  • CBT परीक्षा की तिथि: जल्द उपलब्ध होगी
  • एडमिट कार्ड उपलब्धता: परीक्षा से हफ्ते भर पहले

कोल इंडिया लिमिटेड मैनेजमेंट ट्रेनीज भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 660 मैनेजमेंट ट्रेनीज के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें विषयवार निम्नानुसार रिक्त पद संख्या निर्धारित की गई है:

पद का नामपद संख्या
Civil178 पद (174 फ्रेश + 04 बैकलॉग)
Electrical221 पद (सभी फ्रेश)
Mechanical145 पद (सभी फ्रेश)
System43 पद (सभी फ्रेश)
Electronics & Communication (E&T)38 पद (सभी फ्रेश)
Geology15 पद (14 फ्रेश + 01 बैकलॉग)
Industrial Engineering11 पद (04 फ्रेश + 07 बैकलॉग)
Rajbhasha (Hindi)05 पद (04 फ्रेश + 01 बैकलॉग)
Company Secretary04 पद (सभी फ्रेश)

Note: कुल रिक्तियों में से 64 पद दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

Coal India Limited MT Recruitment 2026 Eligibility Criteria

कोल इंडिया लिमिटेड मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:

Coal India Limited MT Bharti 2026 Qualification

कोल इंडिया लिमिटेड एमटी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए। SC/ST और PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 55% निर्धारित किए गए है।

  • Engineering (Civil/Elect/Mech/E&T/Industrial): संबंधित ब्रांच में नियमित फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री (BE/B.Tech/B.Sc Engg.)।
  • System: कंप्यूटर साइंस/IT में प्रथम श्रेणी BE/B.Tech/B.Sc (Engg.) या प्रथम श्रेणी MCA।
  • Geology: न्यूनतम 60% अंकों के साथ M.Sc./M.Tech (Geology/Applied Geology/Geophysics)।
  • Rajbhasha (Hindi): न्यूनतम 60% अंकों के साथ हिंदी में MA और ग्रेजुएशन में हिंदी व अंग्रेजी मुख्य विषयों के रूप में न्यूनतम 50% अंकों के साथ अनिवार्य है।
  • Company Secretary: ग्रेजुएशन के साथ ICSI की एसोसिएट/फेलो सदस्यता।
  • महत्वपूर्ण: शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, यदि वे 31 अगस्त 2026 तक अपना परिणाम प्राप्त कर लेते है।

Coal India Limited MT Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 30 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार OBC (NCL) को ऊपरी आयु में 3 वर्ष की, SC/ST को 5 वर्ष की और PwD उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। CIL कर्मचारियों के लिए आयु सीमा में कोई छूट नहीं है।

Coal India Limited MT Sarkari Nokri 2026 Application Fees

कोल इंडिया लिमिटेड MT भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार निर्धारित आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार है:

CategoryApplication Fees
General (UR) / OBC / EWS₹1180 (₹1000 शुल्क + ₹180 GST)।
SC / ST / PwD / CIL कर्मचारीनिशुल्क

Coal India Limited MT Recruitment 2026 Selection Process

कोल इंडिया लिमिटेड मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Computer Based Online Test (CBT): अंतिम मेरिट केवल CBT के अंकों पर आधारित होगी।
  • Document Verification (DV): स्व-सत्यापित दस्तावेजों की जांच।
  • Initial Medical Examination (IME): कंपनी के चिकित्सा मानकों के अनुसार।

Coal India Limited MT Exam Pattern 2026

  • कोल इंडिया लिमिटेड MT भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
  • पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पेपर Paper-I और Paper-II होंगे।
  • प्रत्येक पेपर में विभिन्न विषयों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
  • Paper-I: सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और सामान्य अंग्रेजी।
  • Paper-II: संबंधित विषय का प्रोफेशनल नॉलेज (100 MCQ)।
  • नेगेटिव मार्किंग: सबसे अच्छी बात यह है कि परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स:

  • General/EWS: प्रत्येक पेपर में 40 अंक।
  • OBC (NCL): प्रत्येक पेपर में 35 अंक।
  • SC/ST/PwD: प्रत्येक पेपर में 30 अंक।

Read Also….271 पदों पर निकली वनरक्षक और वनपाल सीधी भर्ती, 10वीं पास यहां से करें अप्लाई

Coal India Limited MT Salary 2026

कोल इंडिया लिमिटेड MT भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा।

  • ग्रेड और पे-स्केल E-1 ग्रेड में ₹60,000 – से ₹1,80,000/- का वेतनमान।
  • शुरुआती सैलरी: ₹60,000 प्रति माह बेसिक पे + DA, HRA, कैफेटेरिया भत्ते और PRP।
  • बॉन्ड: उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय ₹3 लाख का सर्विस एग्रीमेंट बॉन्ड निष्पादित करना होगा, जिसकी न्यूनतम अवधि 60 महीने होगी। इसके लिए वेतन से ₹5,000 प्रति माह की कटौती होगी, जो सेवा पूरी होने पर बिना ब्याज के वापस मिल जाएगी।

How To Apply for Coal India Limited MT Recruitment 2026

CIL MT Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

CIL MT Online Form
CIL MT Online Form
  • होमपेज पर ‘Career with CIL’ > ‘Jobs at Coal India‘ पर क्लिक करें।
Career with CIL
Career with CIL
  • आवश्यक जानकारी के साथ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए पोर्टल पर Login करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसे सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके, फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी पसंद के तीन परीक्षा शहरों का विकल्प चुनना होगा।
  • इसके अलावा उम्मीदवारों को पोस्टिंग के लिए 3 सहायक कंपनियों का विकल्प भी प्राथमिकता क्रम में देना होगा।

CIL Management Trainees Recruitment 2026 Apply Online

CIL MT Notification PDF Download CIL MT Notification
CIL MT Online Apply CIL MT Apply Now
CIL Official Website Visit Homepage
More Jobs Update Join Telegram

निष्कर्ष: Coal India Limited MT Recruitment 2026 उन योग्य उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो एक सुरक्षित और उच्च वेतन वाले करियर की तलाश में हैं। चूंकि चयन पूरी तरह से CBT परीक्षा के मेरिट पर आधारित है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी परीक्षा पैटर्न के अनुसार करनी चाहिए। याद रखें, आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 है, इसलिए अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय पर आवेदन करें।

Disclaimer: यह आर्टिकल आधिकारिक अधिसूचना (Advt. No. 03/2026) पर आधारित है। किसी भी भ्रम की स्थिति में आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए विवरणों को ही अंतिम माना जाए।

Coal India Limited MT भर्ती 2026 FAQ’s

सर्विस बॉन्ड की अवधि और राशि क्या है?

चयनित उम्मीदवारों को 60 महीने (5 वर्ष) की सेवा के लिए ₹3 लाख का सर्विस बॉन्ड निष्पादित करना होगा।

क्या परीक्षा में गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाएंगे?

नहीं, कोल इंडिया MT CBT परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

क्या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हां, शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र पात्र हैं, बशर्ते उनका परिणाम 31 अगस्त 2026 तक घोषित हो जाए।

क्या इस भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू होगा?

नहीं, आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार अंतिम मेरिट सूची केवल CBT परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, कोई इंटरव्यू नहीं होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment