Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026: राजस्थान पशु परिचर का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी, इस तरह तैयारी से पूरा होगा सरकारी नौकरी का सपना

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026: राजस्थान राज्य के मेरे उन सभी भाई-बहनों के लिए साल 2026 एक बड़ी उम्मीद लेकर आया है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे। चयन बोर्ड द्वारा जल्द ही राज्य में नई राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2026 में आयोजित की जा रही है। इस भर्ती का आयोजन लगभग 3000 से अधिक खाली पदों पर नियुक्ति के लिए किया जाएगा। ऐसे में यदि आप भी पशु परिचर 10वीं पास Govt Job की तैयारी करना चाहते है तो आपको Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 को अच्छे से समझना आवश्यक है।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026
Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026

यह भर्ती उन युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो सिर्फ 10वीं पास हैं, लेकिन याद रखियेगा कि पद भले ही ‘पशु परिचर’ का हो, कंपटीशन में बैठने वाले छात्र आरएस (RAS) लेवल तक की तैयारी वाले भी हो सकते हैं। इस बार सबसे बड़ा कन्फ्यूजन राजस्थान के भूगोल को लेकर है। दोस्तों, जैसा कि आपको पता है कि वर्तमान में सरकार जिलों के पुनर्गठन की समीक्षा कर रही है और 41 जिलों या जो भी अंतिम जिले नोटिफाइड होंगे, उनका प्रशासनिक ढांचा तैयार कर रही है।

ऐसे में Pashu Parichar Syllabus 2026 PDF पढ़ते समय आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। इस लेख में हम आपके साथ वह सटीक रणनीति साझा करेंगे जो हमने खुद की रिसर्च और एक्सपर्ट्स की राय से तैयार की है। चलिए RSMSSB Animal Attendant Exam 2026 के प्रत्येक पहलू को गहराई से समझते हैं।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 Highlight

आर्टिकल का नामRajasthan Animal Attendant Syllabus 2026
पद का नामपशु परिचर/Animal Attendant
भर्ती संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पात्रताकक्षा 10वीं उत्तीर्ण
कुल अंक150
कुल प्रश्न150
नेगेटिव मार्किंग1/3
पासिंग मार्क्स न्यूनतम40%
जॉब लोकेशनराजस्थान
कैटेगरीRSMSSB Syllabus 2026

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 जहां से शुरू होगी तैयारी की शुरुआत

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 के अनुसार एग्जाम पैटर्न को मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है। यहां आपको रटने की बजाए “स्मार्ट स्टडी” की ज्यादा जरूरत है:

भाग-अ (70% वेटेज): 105 प्रश्न

  • पशु परिचर के पहले भाग में आपसे 105 अंकों के 70% यानी 105 सवाल पूछे जाएंगे।
  • इस भाग में राजस्थान का सामान्य ज्ञान, विज्ञान और गणित विषयों को शामिल किया गया है।

भाग-ब (30% वेटेज): 45 प्रश्न

  • दूसरे भाग में पशुपालन से संबंधित विषयों से 30% वेटेज यानी कि 45 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • यह भाग पूरी तरह से पशुपालन के तकनीकी ज्ञान पर आधारित है।
  • गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को पशु परिचर एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

मेरी निजी सलाह: कई छात्र गणित और विज्ञान को बिना पढ़े ही कठिन विषय मानकर छोड़ देते हैं, लेकिन याद रखिये, मेरिट में आने के लिए आपको Part-A में कम से कम 80+ स्कोर करना अनिवार्य है तभी आप मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना पाओगे।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 In Hindi

राजस्थान पशु परिचर सिलेबस की स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी यहां विस्तारपूर्वक दी गई है, इसमें भाग A में राजस्थान का सामान्य ज्ञान और बेसिक शिक्षा कुल 105 अंकों का वेटेज शामिल है, जबकि खंड B में 45 अंकों का वेटेज रखा गया है, इसमें पशुपालन विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

खंड A में सफलता पाने के लिए आपको नए राजस्थान मानचित्र को समझना होगा:

Updated Geography: नए जिलों की समीक्षा के बाद अब आपको 41 जिलों के अनुसार राजस्थान का नया नक्शा पढ़ना चाहिए।
इसमें कौन सा खनिज अब किस नए जिले में चला गया है और सांचौर या अनूपगढ़ जैसे क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति अब क्या है, इस पर भी सवाल जरूर बनेंगे।

History And Art-Culture:

  • राजस्थान के वीरों की भूमि का इतिहास
  • प्रमुख दुर्ग – जैसे मेहरानगढ़
  • आमेर
  • लोक देवता
  • और पारंपरिक हस्तकला।

Daily Science:

  • यहां आपको कोई वैज्ञानिक नहीं बनना है, बस कक्षा 10वीं लेवल तक की एनसीईआरटी (NCERT) का सार पढ़ लेना है।
  • गणित (Mathematics):
  • प्रतिशत
  • लाभ-हानि
  • औसत के सवाल हल करने की ट्रिक्स सीखें।

पशु परिचर Part-B: पशुपालन विभाग विशेष (45 अंक)

यह भाग Rajasthan Pashu Parichar Bharti Course का सबसे स्कोरिंग हिस्सा है, इसमें पूरे सवाल पशुपालन से संबंधित ही पूछे जाएंगे:

  • प्रमुख नस्लें:
  • राठी
  • थारपारकर गाय
  • मुर्रा भैंस की विशेषताओं को अच्छे से रट लें।
  • 20वीं पशु गणना:
  • राजस्थान में पशुओं की संख्या
  • दूध उत्पादन में राजस्थान का स्थान।
  • बीमारियां और टीकाकरण:
  • मुंहपका-खुरपका
  • हाल ही में चर्चा में रहे ‘लम्पी’ वायरस जैसे रोगों पर भी विशेष ध्यान देते हुए इन्हें अच्छे से पढ़ लें।
  • वर्मी कंपोस्ट:
  • जैविक खेती
  • पशुओं के अपशिष्ट का सही प्रबंधन।

राजस्थान पशु परिचर एग्जाम की तैयारी के लिए स्मार्ट स्टडी: My Personal Success Tips 2026

  • पुराने पेपर्स का विश्लेषण: RSMSSB Animal Attendant Exam 2026 की बेहतरीन तैयारी के लिए आप बोर्ड के पिछले कम से कम 5 साल के पुराने पेपर्स को हल करें।
  • जिलों का संशय दूर करें: भले ही जिलों की संख्या पर अभी भी समीक्षा चल रही हो, लेकिन आपको मुख्य बदलावों जैसे संभागों का नया ढांचा, नया मानचित्र इत्यादि को अच्छे से नोट कर लेना चाहिए।
  • मॉक टेस्ट: सिलेबस पूरा होने का इंतजार न करें, हर रविवार एक ऑफलाइन टेस्ट भी जरूर दें।

राजस्थान पशु परिचर एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स (Best Books) 2026

भाग-अ: राजस्थान जीके, गणित, विज्ञान – 105 अंक के लिए

  • राजस्थान सामान्य ज्ञान: ‘लक्ष्य’ (Lakshya) या ‘सिखवाल’ की मानचित्रावली नए 41 जिलों के अपडेटेड वर्जन वाली।
  • दैनिक विज्ञान: कक्षा 6 से 10 तक की NCERT/RBSE की किताबें या लुसेंट (Lucent) बुक दैनिक विज्ञान विषय के लिए बेस्ट है।
  • गणित: रामनिवास मथुरिया या अक्षय गौर सर (उत्कर्ष) की ट्रिक्स वाली गणित बुक।
  • करंट अफेयर्स: ‘मूमल’ या ‘क्रोनोलॉजी’ की मासिक पत्रिकाएं।

भाग-ब: पशुपालन – 45 अंक के लिए बेस्ट बुक्स

यह सेक्शन आपके चयन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए इन किताबों पर आप भरोसा कर सकते हैं:

  • RBSE कक्षा 11 एवं 12 (कृषि विज्ञान): इसे आप अपनी तैयारी का आधार बनाएं। इसमें पशुओं की नस्लें, पशुओं में होने वाली बीमारियों और दूध उत्पादन के लिए इससे अधिक विश्वसनीय कुछ नहीं है।
  • उत्कर्ष क्लासेस (रामचंद्र चौधरी सर): इनकी पशु परिचर विशेष पुस्तक (भाग-ब) काफी लोकप्रिय है और इसमें RBSE का पूरा का पूरा सार भी दिया गया है।
  • सिखवाल/आरबीडी (सुभाष चारण सर): ‘चेतक’ या ‘सिखवाल’ की पुस्तकें सरल भाषा और वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) के अभ्यास के लिए बहुत अच्छी हैं।
  • नाथ पब्लिकेशन: इनका प्रश्न बैंक अंतिम समय में रिवीजन के लिए बेहतरीन माना जाता है।

एक Professional Tip: आजकल बाजारों में बहुत सारी अलग अलग पब्लिकेशन की किताबें मिलती है, लेकिन आप RBSE की स्कूल बुक्स और किसी एक अच्छी विश्वसनीय गाइड जैसे लक्ष्य या उत्कर्ष को ही चुनें। ज्यादा किताबों के ढेर से बेहतर है एक ही अच्छी किताब को बार-बार पढ़ लिया जाए।

How to Download Rajasthan Pashu Parichar Syllabus 2026 PDF

आप राजस्थान एनिमल अटेंडेंट सिलेबस पीडीएफ चयन बोर्ड के पोर्टल से यहां बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से प्राप्त कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Candidate Corner’ में ‘Syllabus’ पर क्लिक करें।
  • अब वर्ष 2026 सलेक्ट करके Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप आसानी से पशु परिचर सिलेबस पीडीएफ सेव कर सकते है और इसका प्रिंटआउट भी निकलवा सकते हैं।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 PDF Download

Official Website RSMSSB OfficialRSMSSB
RSSB Animal Attendant Syllabus PDF Syllabus PDF
Latest SyllabusCheck Here

निष्कर्ष: Rajasthan Pashu Parichar Syllabus 2026 को अच्छे से समझना आवश्यक है। बाकी की आधी सफलता आपकी निरंतरता पर निर्भर करती है। राजस्थान के बदलते प्रशासनिक परिदृश्य और पशुपालन के बढ़ते महत्व को देखते हुए यह नौकरी बहुत सम्मानजनक है। बस खुद पर भरोसा रखें और आज से ही अपनी मेहनत को सही दिशा दें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल पुराने ऑफिशियल सिलेबस के आधार पर शैक्षणिक जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। परीक्षा तिथि पदों की संख्या और सिलेबस में किसी भी आधिकारिक फेरबदल के लिए हमेशा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट को ही अंतिम सत्य मानें।

Rajasthan Animal Attendant Syllabus 2026 – FAQs

क्या राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2026 में CET लागू है?

नहीं, यह भर्ती बिना CET के आयोजित की जा रही है, जो 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार मौका है।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कितनी होगी?

इस परीक्षा में गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी, इसलिए तुक्के मारने से बचें।

क्या मुझे 41 जिलों के अनुसार जीके पढ़ना चाहिए या 50?

वर्तमान प्रशासनिक स्थिति और सरकार की समीक्षा कमेटी के सुझावों के अनुसार, 41 जिलों का ढांचा सबसे महत्वपूर्ण है। हालांकि, बड़े बदलावों पर नजर बनाए रखें।

Rajasthan Animal Attendant Exam 2026 में पासिंग मार्क्स क्या हैं?

अभ्यर्थियों को राजस्थान एनिमल अटेंडेंट एग्जाम में कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, इससे कम अंक आने पर आप चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment