India Post Driver Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में बिना परीक्षा, बिना इंटरव्यू ड्राइवर की सीधी भर्ती, आवेदन 30 सितंबर तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय डाक विभाग के संचार मंत्रालय के तहत ऑफिस ऑफ द मैनेजर, मेल मोटर सर्विस (MMS), बेंगलुरु द्वारा India Post Driver Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार के सेवारत कर्मचारियों और सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त होने वाले जवानों के लिए डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदो पर नौकरी पाने का यह एक शानदार मौका है।

India Post Driver Recruitment 2026 Notification Release
India Post Driver Recruitment 2026

इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से मांगे गए है, अभ्यर्थी अपना फॉर्म डाक के जरिए निर्धारित पते पर भेज सकते है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है। यह भर्ती बेंगलुरु और मैसूर में कुल 11 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही हैं।

यदि आप India Post Driver Vacancy 2026 का इंतजार कर रहे हैं और आपके पास भारी व हल्के वाहन चलाने का वैध लाइसेंस व 3 साल का ड्राइविंग अनुभव मौजूद है, तो आप इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर से पहले ऑफलाइन फॉर्म स्पीड पोस्ट से जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी सहित विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

India Post Driver Recruitment 2026 Overview

Recruitment AuthorityDepartment of Posts, Ministry of Communications
Advt No.B-9/XI/Rect of Dvrs/DP/Dlgs/2025 (Dated: 01.08.2026)
Post NameStaff Car Driver (Ordinary Grade) – General Central Services, Gr-C, Non-Gazetted, Non-Ministerial
Total Vacancies11 Posts (Bengaluru 10 Posts) & (Mysuru Sub Depot 01 Post)
Job LocationBengaluru & Mysuru Sub Depot
Pay Level₹19,900 – ₹63,200 in 7th CPC Matrix) + Admissible Allowances (Pay Level 2)
Job TypeDeputation / Absorption / Re-employment
Apply ModeOffline (Through Proper Channel by Speed Post Only)
CategoryDak Vibhag Bharti 2026
Official WebsiteIndia Post Portal

कौन आवेदन कर सकता है?

  • डाक विभाग में सेवारत नियमित डिस्पैच राइडर और MTS (Pay Level-1) कर्मचारी।
  • अन्य केंद्रीय मंत्रालयों में कार्यरत नियमित ग्रुप-सी कर्मचारी।
  • सशस्त्र बलों के ऐसे जवान जो अगले 1 वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले हैं या रिजर्व में ट्रांसफर होने वाले हैं।

    Note: यह भर्ती फ्रेशर्स उम्मीदवारों के लिए नहीं है। इसमें केवल केंद्र सरकार के सेवारत कर्मचारी ही प्रतिनियुक्ति/अवशोषण नियम के तहत आवेदन के लिए पात्र हैं।

India Post Driver Recruitment 2026 Form Date

भारतीय डाक विभाग ड्राइवर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 1 अगस्त को जारी कर ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • Application Start Date: 01 अगस्त 2026
  • Last Date: 30 सितंबर 2026 तक
  • Driving / Trade Test Schedule: विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से सूचना जारी कर सूचित किया जाएगा।
India Post Driver Recruitment Notification
India Post Driver Recruitment Notification

Post Details

India Post Driver Bharti 2026 कुल 11 पदों पर निकाली गई है, जिसमें बेंगलुरु के लिए 10 एवं मैसूरु सर्कल के लिए 01 रिक्त पद निर्धारित किए गए है।

यह एक प्रतिनियुक्ति / असिमिलेशन / रीम्पलॉयमेंट जॉब है इसके लिए फ्रेशर्स अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते है।

Qualification

उम्मीदवारों को India Post Driver Recruitment 2026 के लिए निम्नलिखित अनिवार्य एवं वांछनीय योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:

  1. शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  2. ड्राइविंग लाइसेंस: हल्के (LMV) और भारी (HMV) मोटर वाहन चलाने का वैध (Valid) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
  3. व्यावहारिक अनुभव: LMV और HMV वाहन चलाने का कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  4. मोटर मैकेनिज्म का ज्ञान: वाहन में आने वाली छोटी-मोटी तकनीकी खराबी (Minor Defects) को दूर करने की समझ होनी चाहिए।
  5. सेवा संबंधी पात्रता: डाक विभाग के अंतर्गत नियमित डिस्पैच राइडर (Group-C) अथवा MTS (Pay Level-1: ₹18,000-56,900) या अन्य केंद्रीय मंत्रालयों के समकक्षी पदों पर सेवारत होना अनिवार्य है। Armed Forces के कर्मियों के लिए 1 वर्ष के भीतर रिलीज की शर्त लागू होगी।
  6. वांछनीय योग्यता: होम गार्ड या सिविल वॉलिंटियर के रूप में 3 साल की सेवा देने वाले अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाएगी।

Age Limit

प्रतिनियुक्ति/अवशोषण के आधार पर आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 तक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Read Also…आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का 11,403 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 अगस्त तक

Application Fees

केंद्र सरकार के नियम और डेप्युटेशन/एब्जॉरपशन नियमों के अंतर्गत किसी भी श्रेणी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। ऐसे में सभी वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म जमा कर सकते है।

India Post Driver Recruitment 2026 Selection Process

भारतीय डाक विभाग ड्राइवर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  • Application Scrutiny: विभाग द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों व APAR/CR डोजियर की जांच की जाएगी।
  • Driving Test: शार्टलिस्ट योग्य उम्मीदवार को LMV और HMV चलाने की दक्षता के व्यावहारिक परीक्षण यानि ड्राइविंग टेस्ट के माध्यम बुलाया जाएगा।
  • Trade Test: ड्राइविंग टेस्ट के बाद गाड़ियों के तकनीकी ज्ञान एवं Minor Defects दूर करने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
  • DV & Vigilance Clearance: विजिलेंस क्लीयरेंस और सेवा रिकॉर्ड के सत्यापन एवं डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद अंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

India Post Staff Car Driver Salary

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत Pay Level-2 के अनुसार न्यूनतम ₹19,900 से अधिकतम ₹63,200/- तक मासिक वेतनमान दिया जाएगा।

मूल वेतन के अलावा केंद्र सरकार के नियम अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) एवं अन्य स्वीकार्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

Read Also…प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी टीचर के 7299 पदों पर सीधी भर्ती, आवेदन 30 अगस्त तक

How To Apply for Dak Vibhag Car Driver Bharti 2026

India Post Driver Form भरने के लिए आप यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर Annexure-I और Annexure-II फॉर्म डाउनलोड करें।
Indiapost Portal
Indiapost Portal
  • अब फॉर्म का अच्छे कागज पर एक प्रिंटआउट निकाल लें।
Dak Vibhag Car Driver Form
Dak Vibhag Car Driver Form
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपका कर आवेदनकर्ता के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
  • सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी निकलवा कर फॉर्म के साथ अटैच करें।
  • भरे गए फॉर्म को लिफाफे में बंद करके लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में “APPLICATION FOR THE POST OF STAFF CAR DRIVER (ORDINARY GRADE) ON DEPUTATION/ABSORPTION BASIS” अवश्य लिखें।
  • इसके बाद अपने वर्तमान विभाग/कार्यालय प्रमुख के माध्यम से फॉर्म को Forward करवाएं।
  • फॉर्म को स्पीड डाक पोस्ट से ही नीचे दिए गए डाक पते पर भेजें।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर फॉर्म भरने के लिए डॉक्यूमेंट्स

आवेदन फॉर्म के साथ नीचे दिए गए आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करें:

  • कक्षा 10वीं मार्कशीट (गजेटेड ऑफिसर द्वारा वेरिफाइड)।
  • वैध LMV एवं HMV ड्राइविंग लाइसेंस अथवा लाइसेंस एक्सट्रैक्ट की वेरिफाइड कॉपी
  • 3 वर्ष का LMV व HMV ड्राइविंग अनुभव प्रमाणपत्र
  • आयु प्रमाण पत्र अथवा 10वीं मार्कशीट
  • बीते 5 वर्षों यानी 2020-21 से 2024-25 तक की APAR / ACR की राजपत्रित अधिकारी द्वारा वेरिफाइड फोटोकॉपी का सेट
  • सतर्कता क्लीयरेंस एवं सत्यनिष्ठा प्रमाण पत्र
  • पिछले 10 वर्षों में कोई मेजर/माइनर पेनाल्टी न लगने का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि SC/ST श्रेणी से संबंधित हों)।

    आवेदन फॉर्म भेजने का पता:
    “To
    The Manager
    Mail Motor Service
    No. 4, Basaveshwara Road Vasanthanagar, Bengaluru – 560001″

Important Links

India Post Staff Car Driver NotificationIndia Post Driver Notification PDF Download
India Post Staff Car Driver FormIndia Post Driver Form Download
Official Website India Post Official Portal
More Jobs UpdateJoin Our Telegram Channel

निष्कर्ष: India Post Driver Recruitment 2026 केंद्रीय कर्मचारियों, डिस्पैच राइडर्स, MTS और सशस्त्र बलों के योग्य जवानों के लिए डाक विभाग के मेल मोटर सर्विस (MMS) में स्थायी नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका है। भर्ती की सभी शर्तों और आवश्यक दस्तावेजों को पूरा करते हुए लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 से पहले अपना ऑफलाइन फॉर्म प्रोपर चैनल द्वारा स्पीड पोस्ट से अवश्य भेज दें।

Disclaimer & Fact-Check: यह आर्टिकल भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन संख्या No. B-9/XI/Rect of Dvrs/DP/Dlgs/2025 जो कि 01 अगस्त 2026 को जारी किया गया था, के आधार पर तैयार व फैक्ट-चेक किया गया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

India Post Driver Recruitment 2026 FAQs

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती 2026 की लास्ट डेट कब है?

Staff Car Driver Vacancy के लिए आवेदन की लास्ट डेट 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

डाक विभाग ड्राइवर की सैलरी कितनी है?

भारतीय डाक विभाग ड्राइवर भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों को Pay Level-2 के आधार पर हर महीने न्यूनतम 19,900 रूपये से अधिकतम 63,200 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही केंद्रीय भत्ते भी दिए जाएंगे।

क्या फ्रेशर्स या प्राइवेट अभ्यर्थी डाक विभाग ड्राइवर भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, यह भर्ती केवल सेवारत पात्र केंद्रीय कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के लिए प्रतिनियुक्ति/अवशोषण के आधार पर ऑफलाइन आयोजित की जा रही है।

इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती कुल कितने पदों पर निकाली गई है?

इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें बेंगलुरु के 10 और मैसूरु का 01 रिक्त पद शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment