Rajasthan Anganwadi Sahayika Salary 2026 10% Hike Latest Update: क्या आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए सैलरी में 10% बढ़ोतरी काफी है? जानिए हकीकत और लेटेस्ट अपडेट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 1 अप्रैल 2026 से लागू हुई Rajasthan Anganwadi Sahayika Salary 10%  वृद्धि ने हजारों घरों को बहुत राहत दी है, लेकिन क्या महंगाई के इस दौर में यह बढ़ोतरी वाकई काफी है? सोशल मीडिया पर ₹20,000 से ₹25,000 जैसे भ्रामक दावे अक्सर सहायिका सैलरी को लेकर भ्रम पैदा करते हैं।

Rajasthan Anganwadi Sahayika Salary
Rajasthan Anganwadi Sahayika Salary

इस लेख में हम महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक आदेशों और बजट 2026-27 के आधार पर केवल सच बता कर रहे हैं। हम यह भी जानेंगे कि कैसे पोषण ट्रैकर का डिजिटल बोझ आपकी आर्थिक चुनौतियों को और बढ़ा रहा है।

Rajasthan Anganwadi Sahayika Salary 2026 Key Pointes

आर्टिकल सब्जेक्टआंगनवाड़ी सहायिका मानदेय
मानदेय वृद्धिराज्य सरकार द्वारा घोषित 10% की बढ़ोतरी के साथ
नए मानदेय नियम लागू1 अप्रैल 2026 से
वर्तमान औसत मानदेय₹6,000 – से ₹6,500 (श्रेणी व अनुभव के आधार पर)
आधिकारिक स्रोतमहिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) राजस्थान
पे-स्लिप जानकारीCDPO कार्यालय अथवा जन सूचना पोर्टल
कैटेगरीराजस्थान आंगनवाड़ी सहायिका सैलरी

राजस्थान आंगनवाड़ी सहायिका मानदेय: क्या है लेटेस्ट अपडेट?

राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में की गई 10% की मानदेय बढ़ोतरी राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ करने का एक प्रयास है। यह निर्णय राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में लिया गया है।

यहां यह समझना जरूरी है कि आपका मानदेय ‘केंद्र’ और ‘राज्य’ सरकार के शेयर्ड कंट्रीब्यूशन से बनता है, जिसमें लेटेस्ट 10% की वृद्धि मुख्य रूप से ‘राज्य सरकार’ के हिस्से में आई है।

यह एक ‘स्वैच्छिक मानदेय सेवा’ है। रेगुलराइजेशन की मांग लंबे समय से चल रही है और राजस्थान उच्च न्यायालय में लंबित मामलों व विभागीय समितियों की रिपोर्टों के अनुसार सरकार अभी भी इस पर विचार कर रही है, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुआ मानदेय वृद्धि विवरण

सरकार द्वारा की गई यह बढ़ोतरी पूरी तरह पारदर्शी है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसके मायने थोड़े अलग हैं:

  • मानदेय का गणित: नई दरों के बाद सहायिकाओं का मासिक मानदेय 6,000 रूपये से 6,500 रूपये तक हुआ है। हम जानते हैं कि बढ़ते टीकाकरण, सर्वे और सबसे महत्वपूर्ण ‘पोषण ट्रैकर’ (Poshan Tracker) ऐप पर अनिवार्य डेटा फीडिंग के बोझ के सामने यह सैलरी अमाउंट बहुत कम है।
  • डिजिटल बोझ और खर्च: पोषण ट्रैकर पर काम करना अब आपकी ड्यूटी का अनिवार्य हिस्सा है। इंटरनेट का निजी खर्च और स्मार्टफोन का उपयोग सहायिकाओं के लिए एक ‘हिडन कॉस्ट’ है, जिसे आंगनवाड़ी मानदेय में शामिल नहीं किया जाता है।
  • यूनिफॉर्म व अन्य: ₹1,000 की डीबीटी यूनिफॉर्म के लिए मिली है, लेकिन सहायिकाएं अब ‘इंटरनेट और फोन भत्ता’ की मांग भी कर रही हैं, जो आज की डिजिटल कार्यप्रणाली के लिए बहुत ही जरूरी है।
  • पे-स्लिप: अपने मानदेय के विवरण और कटौती को समझने के लिए अपने CDPO कार्यालय से अपनी पे-स्लिप मांगना आपका पहला हक है इसे जरूर प्राप्त करें।

आंगनवाड़ी सहायिका मानदेय कैसे चेक करें?

आज के AI दौर में क्या झूठ क्या सच है इसे समझना बहुत मुश्किल हो गया है, इसलिए अफवाहों से बचने का सबसे आसान तरीका Rajasthan Anganwadi Sahayika Salary Check करने के लिए सरकारी पोर्टल का उपयोग करना है:

  • सबसे पहले आप राजस्थान सरकार के ऑफिशियल जन सूचना पोर्टल पर जाएं।
Jan Soochna Portal
Jan Soochna Portal
  • होमपेज पर विभिन्न विकल्पों के बीच ‘योजनाओं की जानकारी’ सेक्शन में ‘महिला एवं बाल विकास विभाग’ ऑप्शन को सलेक्ट करें।
Women and Child Development Department
Women and Child Development Department
  • इसके बाद ‘आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका मानदेय विवरण’ लिंक पर क्लिक करें।
Sahayika Salary Section
Sahayika Salary Section
  • अपना आधार या जन-आधार नंबर ध्यानपूर्वक डालें।
  • यहां आपको अपनी सैलरी का पूरा स्टेटस दिख जाएगा।

Read Also….10वीं-12वीं पास के लिए राजस्थान आंगनवाड़ी सीधी भर्ती का बंपर पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

बजट 2026-27 और आंगनवाड़ी केंद्रों का भविष्य

राज्य सरकार का इस साल का बजट बुनियादी ढांचे के मॉडर्नाइजेशन पर आधारित है:

  • नंद घर: 700 से अधिक केंद्रों को ‘नंद घर’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • इलेक्ट्रिफिकेशन: 17,895 आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन का कार्य जारी है।
  • शैक्षणिक संसाधन: ‘जादुई पिटारा’ के माध्यम से बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जा रही है।
  • जमीनी चुनौती: इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तारीफे काबिल है, लेकिन जब तक सहायिकाओं के लिए ‘डिजिटल इंसेंटिव’ या ‘डेटा भत्ता’ नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष ऐसे ही बना रहेगा।

Important Links

Anganwadi Worker/Sahayika Free Dress GiftFree Uniform Official Presh Note
Anganwadi Sahayika Salary Status Check Check Salary Payment Status
Mahila & Bal Vikas Official Website Rajasthan WCD Portal
Daily More Jobs & Education Latest NewsJoin Telegram Channel, WhasApp Channel

निष्कर्ष: Rajasthan Anganwadi Sahayika Salary 10% की वृद्धि एक नई शुरुआत है, लेकिन इसे अंतिम पड़ाव नहीं माना जा सकता। आपकी मेहनत समाज की नींव को मजबूत बनाती है और आपका पारिश्रमिक डिजिटल युग की चुनौतियों जैसे पोषण ट्रैकर और इंटरनेट खर्च के अनुरूप होना चाहिए। सोशल मीडिया की अफवाहों के बजाय, विभागीय पोर्टल और आधिकारिक आदेशों पर भरोसा रखें। याद रखें आप अपने अधिकारों की जानकारी रखेंगी, तभी भविष्य में बेहतर बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।

Note: किसी भी सरकारी योजना से संबंधित नवीनतम आदेशों के लिए समय-समय पर विभागीय वेबसाइट चेक करते रहें।

FAQs

क्या मुझे सरकारी कर्मचारी माना जाएगा?

नहीं, यह पद ‘स्वैच्छिक मानदेय सेवा’ के तहत आता है। नियमित कर्मचारी बनाने को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुए है।

क्या पोषण ट्रैकर पर काम करने का अलग भत्ता मिलता है?

फिलहाल पोषण ट्रैकर पर काम करने के लिए कोई अलग भत्ता नहीं मिलता है, लेकिन सहायिकाएं इसे नियमित वेतन में जोड़ने की मांग लगातार उठा रही हैं।

अगर आंगनवाड़ी सहायिका मानदेय समय पर न आए तो क्या करें?

सबसे पहले अपने CDPO कार्यालय में संपर्क करें, यदि समस्या हल नहीं होती है, तो जन सूचना पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

2026 में राजस्थान आंगनबाड़ी सहायिका का वेतन कितना होगा?

आंगनबाड़ी सहायिकाओं को कोई निश्चित सरकारी वेतन नहीं मिलता, बल्कि मासिक मानदेय मिलता है, जो राज्य सरकार द्वारा तय किया जाता है, 2026 में सहायिकाओं का अनुमानित मासिक मानदेय  ₹6,500 है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment