Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Big Update: राजस्थान रोडवेज के 8330 पदों पर नई भर्ती, योग्यता 10वीं से 12वीं पास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए वर्ष 2026 की सबसे बड़ी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) द्वारा रोडवेज में रिक्त पदों की सूची जारी कर दी गई है, जिससे Rajasthan Roadways Recruitment 2026 की प्रक्रिया तेज हो गई है। पिछले लंबे समय से रोडवेज नई भर्ती न होने के कारण रोडवेज के बेड़े में कर्मचारियों की भारी कमी थी, जिसे अब 8,300 से अधिक पदों पर भर्ती करके पूरा किया जाएगा।

Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Big Update
Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Big Update

इस आर्टिकल में Rajasthan Roadways Bharti 2026 के लिए सभी लेटेस्ट अपडेट्स, पात्रता, आवेदन की तारीखें, नया परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है। परिवहन विभाग से प्राप्त ताजा खबरों के अनुसार पहली बार परिचालक और मैकेनिक के पदों पर सबसे बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जाएगी।

Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Overview

Recruitment BodyRajasthan State Road Transport Corporation (RSRTC)
Post NameDriver, Conductor, Mechanic, Accounts, & others
Total Vacancies8,330 Posts (Confirmed Vacancy Data)
Mode Of ApplyOnline
Form Start DateDec 2026
CategoryRajasthan Govt Jobs 2026
Job LocationRajasthan (Across all depots)
Official WebsitePortal

Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Important Dates

परिवहन भर्ती विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज भर्ती का शेड्यूल कुछ इस प्रकार रह सकता है:

EventDates
Notification Releaseदिसंबर 2026 / जनवरी 2027
Online Form Startजनवरी 2027 के प्रथम सप्ताह से
Application Last Dateफरवरी 2027 (संभावित)
Exam Dateजुलाई/अगस्त 2027

राजस्थान रोडवेज भर्ती 2026 पोस्ट डिटेल्स

राजस्थान रोडवेज विभाग में कुल 8330 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएगी, जिसमें ड्राइवर कंडक्टर और अकाउंट्स सहित विभिन्न पद शामिल है:

Post NameVacancies
Conductor3124 पद
Mechanic3420 पद
Driver1414 पद
Accounts329 पद
Legal Assistant43 पद
कुल पद8,330

Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Eligibility Criteria

राजस्थान रोडवेज भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधित मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है, वहीं कंडक्टर और ड्राइवर जैसे पदों के लिए वैध लाइसेंस भी होना अनिवार्य है।

Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Eligibility Criteria
Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Eligibility Criteria

Rajasthan Roadways Bharti 2026 Qualification

राजस्थान रोडवेज भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए न्यूनतम कक्षा 10वीं से लेकर स्नातक स्तर तक की योग्यता पद अनुसार निर्धारित की गई है:

  • Driver: 10वीं पास + भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (HMV) + 3 साल का अनुभव।
  • Conductor: 12वीं पास + वैध कंडक्टर लाइसेंस।
  • Mechanic: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट।
  • Accounts: वाणिज्य में स्नातक की डिग्री।

Rajasthan Roadways Vacancy 2026 Age Limit

राजस्थान रोडवेज भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा,18 वर्ष रखी गई है, जबकि ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

Rajasthan Roadways Sarkari Nokri 2026 Application Fees

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी वाइज रखा गया है, जिसका भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना है:

CategoryApplication Fees
सामान्य / OBC एवं MBC (क्रीमी लेयर)₹600
SC / ST / OBC एवं MBC (NCL)₹400
EWS/PwBD₹400

Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Selection Process

राजस्थान रोडवेज भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पद अनुसार कौशल परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

  • Written Test: 100 अंकों का पेपर होगा, जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • Skill Test/Trade Test: केवल ड्राइवर, कंडक्टर और मैकेनिक पदों के लिए।
  • Document Verification: सभी प्रकार के ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स की जाँच।
  • Medical Test: फिजिकल फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच।

Rajasthan Roadways Exam Pattern 2026

  • लिखित परीक्षा ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
  • पेपर करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा।
  • बता दें कि इन पदों के लिए कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर करने पर 1/3 अंकों की माइनस मार्किंग की जाएगी।
SubjectQuestionMarks
राजस्थान का सामान्य ज्ञान3030
हिंदी व अंग्रेजी व्याकरण2020
गणित व रीजनिंग2020
रोड सेफ्टी व तकनीकी ज्ञान3030
Total100100

Rajasthan Roadways Employee Salary 2026

राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत आकर्षक सैलरी मिलती है। प्रोबेशन पीरियड के बाद एक कंडक्टर/ड्राइवर की शुरुआती इन-हैंड सैलरी 24,800 रूपये से 28,200 रूपये के बीच होती है, साथ ही मेडिकल और विभिन्न प्रकार के सरकारी भत्तों की सुविधा भी मिलती है।

Read Also…राजस्थान पुलिस एसआई के 1206 पदों पर नई भर्ती, जानें फॉर्म भरने की तारीखें

How To Apply for Rajasthan Roadways Recruitment 2026

Rajasthan Roadways Online Form भरने के लिए आप यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप राजस्थान भर्तियों के ऑफिशियल भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • इसके बाद अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • होमपेज पर Recruitment Portal अनुभाग में जाएं।
  • इसके बाद ‘Ongoing Recruitments‘ सेक्शन में Rajasthan Roadways Recruitment 2026 के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • संबंधित पद सलेक्ट करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक सभी दस्तावेजों को, पासपोर्ट साइज फोटो को और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके Final Submit बटन पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan Roadways Recruitment 2026 Apply Online

News Paper CuttingCheck
Roadways Notification PDF DownloadComing Soon
Roadways Bharti Apply OnlineComing Soon
Official WebsitePortal
More Jobs AlertTelegram Channel

निष्कर्ष: Rajasthan Roadways Recruitment 2026 राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए करियर सेट करने का बेहतरीन मौका है। कुल 8330 पदों की यह विशाल भर्ती वर्षों बाद आ रही है, इसलिए प्रतियोगिता भी कठिन होगी। यदि आपके पास अभी तक लाइसेंस नहीं है, तो उसे समय रहते बनवा लें।

महत्वपूर्ण सूचना: भर्ती से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स और फ्री स्टडी मटेरियल के लिए हमारे Telegram Group और WhatsApp Channel से अवश्य जुड़ें।

Disclaimer यह आर्टिकल उपलब्ध विभागीय जानकारी और लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिखा गया है। आधिकारिक विज्ञापन दिसंबर 2026 तक जारी होने की पूरी संभावना है। सटीक जानकारी के लिए समय-समय पर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Rajasthan Roadways Recruitment 2026 FAQ’s

ड्राइवर पद के लिए कितना अनुभव चाहिए?

चालक पद के लिए आवेदकों के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव और वैध HMV लाइसेंस होना आवश्यक है।

क्या कंडक्टर पद के लिए लाइसेंस जरूरी है?

जी हां, Conductor पद के लिए कक्षा 12वीं पास होने के साथ ही वैध कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य है।

राजस्थान रोडवेज भर्ती 2026 में कब निकलेगी?

विभाग द्वारा लगभग 8330 पदों पर विभिन्न स्तरीय पदों पर नियुक्ति के लिए Roadways Vacancy दिसंबर 2026 तक निकाली जा सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment