SBI Clerk Bharti 2026 Backlog Notification Release: भारतीय स्टेट बैंक में निकली 1538 पदों पर क्लर्क सीधी भर्ती, आवेदन 27 अगस्त तक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

क्या आप सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं? भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा SBI Clerk Bharti 2026 के लिए 7 अगस्त को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है, इस भर्ती के जरिए एसबीआई बैंक में जूनियर एसोसिएट के कुल 1538 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि एसबीआई क्लर्क भर्ती विशेष रूप से देशभर के SC, ST और OBC वर्गों के लिए निकाली गई है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

SBI Clerk Bharti 2026 Backlog Notification Release
SBI Clerk Bharti 2026

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी हैं। उम्मीदवार आवेदन कीअस्त डेट 27 अगस्त 2026 तक कभी भी फॉर्म जमा कर सकते है। चयन के लिए आवेदकों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होगी। बैंक में सरकारी नौकरी के जरिए करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।

SBI Clerk Bharti 2026 Overview

Organization NameState Bank of India (SBI)
Post NameJunior Associate/Clerk (Customer Support & Sales)
Total Vacancies1538 Posts
Apply ModeOnline
Form Start Date07 August 2026
Job LocationAll India
CategorySBI Latest Recruitment 2026

SBI Clerk Bharti 2026 Last Date

SBI Clerk Backlog Recruitment 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 7 अगस्त को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 07 अगस्त 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 27 अगस्त 2026
  • एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम डेट: सितंबर 2026
  • एसबीआई क्लर्क मैंस एग्जाम डेट: अक्टूबर / नवंबर 2026
SBI Clerk Backlog Notification
SBI Clerk Backlog Notification

State Wise Vacancies

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती कुल 1538 बैकलॉग पदो को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार किसी एक ही राज्य या केंद्र शासित प्रदेश से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में केवल तीन ही श्रेणियों के रिक्त पद शामिल है, जिसमें एससी के लिए 207 पद, ST के लिए 1219 पद और ओबीसी के लिए 112 पद निर्धारित किए गए है। नीचे सभी राज्यों और क्षेत्रों की सटीक पद संख्या दी गई है:

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशकुल पद संख्या
गुजरात289
महाराष्ट्र / मुंबई मेट्रो165
मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़160
झारखंड133
कर्नाटक120
राजस्थान106
ओडिशा85
बिहार64
उत्तर प्रदेश78
पश्चिम बंगाल55
तमिलनाडु50
केरल45
पंजाब40
हरियाणा35
अन्य सभी राज्य/क्षेत्र (शेष)113
कुल पद1538

Read Also…10वीं पास के लिए डाक विभाग में बिना परीक्षा, बिना इंटरव्यू ड्राइवर की सीधी भर्ती, आवेदन 30 सितंबर तक

SBI Clerk Bharti 2026 Qualification

  • एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उतीर्ण होने चाहिए।
  • जो छात्र अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 दिसंबर 2026 तक अपनी पढ़ाई पूरी कर ले।
  • साथ ही जिस राज्य से आवेदन कर रहे है वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए।

Age Limit

उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 01 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष (उम्मीदवार का जन्म 02.04.1998 से पहले और 01.04.2006 के बाद का नहीं होना चाहिए)।

सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

Application Fees

एसबीआई बैंक क्लर्क बैकलॉग भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा।

  • SC/ST/PwBD/XS/DXS: निशुल्क
  • OBC: 750/- रूपये

SBI Clerk Backlog Selection Process 2026

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:

  1. Phase-I Prelims Exam: प्रथम चरण में 100 अंकों की ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी, जिसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तर करने
  2. पर 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  3. Phase-II Mains Exam: दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसके लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा।
  4. Phase-III Local Language Test: प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। कक्षा 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा एक विषय के रूप में पढ़े होने पर यह टेस्ट नहीं देना होगा।
  5. Phase-IV DV & Medical Test: चौथे चरण में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

Read Also…आईबीपीएस क्लर्क भर्ती का 11,403 पदो पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 21 अगस्त तक

SBI Clerk Backlog Exam Pattern 2026 In Hindi

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क एग्जाम ऑनलाइन होगा।
  • परीक्षा प्रारंभिक एवं मुख्य दो चरणों में होगी, जिसके लिए निर्धारित नया एग्जाम पैटर्न निम्नानुसार है:

SBI Clerk Backlog Prelims Exam Pattern:

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

SubjectQuestionMarksDuration
English Language303020 मिनट
Numerical Ability353520 मिनट
Reasoning Ability353520 मिनट
कुल1001001 घंटा

Note: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

SBI Clerk Backlog Mains Exam Pattern:

प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसका एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार है:

SubjectQuestionMarksDuration
General/Financial Awareness505035 मिनट
General English404035 मिनट
Quantitative Aptitude505045 मिनट
Reasoning Ability & Computer Aptitude506045 मिनट
कुल190200 2 घंटे 40 मिनट

SBI Clerk Salary

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती के अंतर्गत जूनियर एसोसिएट पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती बेसिक वेतन 26,730 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। बड़े महानगर जैसे मुंबई में डीए और अन्य भत्तों को मिलाकर कुल शुरुआती मासिक वेतन लगभग 46,000 रूपये प्रतिमाह तक दिया जाएगा

How To Apply for SBI Clerk Bharti 2026

SBI Junior Associate Backlog Bharti के लिए योग्य अभ्यर्थी यहां दिए गए निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए फॉर्म जमा कर सकते है:

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Current Openings सेक्शन में जाकर ‘Special Recruitment drive for Junior Associates 2026‘ नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
SBI Bank Current Openings
SBI Bank Current Openings
  • इसके बाद Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
SBI Bank Clerk Apply Now
SBI Bank Clerk Apply Now
  • Click here for New Registration पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी दर्ज करके Save & Next पर क्लिक करें।
SBI Click here for New Registration
SBI Click here for New Registration
  • अब ओटीपी वेरिफाई करके रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा करें।
  • पंजीकरण करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके Submit पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बेसिक डिटेल्स सही सही भरें।
  • अपने स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो (20kb – 50kb), हस्ताक्षर (10kb – 20kb), बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा (Hand-written declaration) सही सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके Final Submit पर क्लिक करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

SBI Junior Associate Backlog Apply Online Links

SBI Clerk Backlog NotificationSBI Clerk Notification PDF Download
SBI Clerk Backlog Apply OnlineSBI Clerk Apply Online
Official WebsiteSBI Bank Career Portal
More Govt Jobs UpdateJoin Telegram Channel

निष्कर्ष: SBI Clerk Bharti 2026 बैंकिंग फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है। चूँकि आवेदन की लास्ट डेट 27 अगस्त 2026 है, इसलिए अंतिम समय की इंटरनेट समस्याओं से बचने के लिए योग्य उम्मीदवार समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा करें। इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर करें और आपके जो भी सवाल हो वो कमेंट में पूछें।

FAQs

SBI Clerk Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कब है?

एसबीआई बैंक क्लर्क वैकेंसी में आवेदन की लास्ट डेट 27 अगस्त 2026 है।

एसबीआई बैंक क्लर्क बैकलॉग की सैलरी कितनी है?

SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 26730 रूपये से 46000 रूपये तक शुरुआती मासिक वेतन दिया जाएगा।

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती के लिए सिलेक्शन कैसे होगा?

योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक एवं मुख्य लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

क्या स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, वे प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई क्लर्क बैकलॉग भर्ती कुल कितने पदों पर निकाली गई है?

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा SBI Clerk Bharti 2026 कुल 1538 पदों पर निकाली गई है, जिसमें केवल SC, ST और OBC के लिए पद शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment