JSSC Inter Level Vacancy 2026 Notification PDF Download: 12वीं पास के लिए 326 पदों पर निकली सीधी भर्ती, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा JSSC Inter Level Vacancy 2026 (JILCCE-2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के माध्यम से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, भेटनरी सहायक, कीट संग्रहकर्त्ता और मात्स्यिकी तकनीकी सहायक के कुल 326 नियमित पदों पर सीधी नियुक्तियां की जाएगी। झारखण्ड सरकार के विभिन्न विभागों में परमानेंट सरकारी नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन और सुनहरा अवसर है।

JSSC Inter Level Vacancy 2026 Notification
JSSC Inter Level Vacancy 2026

झारखंड सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते है। इंटर लेवल वैकेंसी के लिए आपके पास लास्ट डेट 04 सितंबर 2026 तक आवेदन का मौका है। इस आर्टिकल में JSSC JILCCE Recruitment के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित सम्पूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी गई है।

JSSC Inter Level Vacancy 2026 Overview

Exam Conducting BodyJharkhand Staff Selection Commission (JSSC)
Exam NameJharkhand Intermediate Level Combined Competitive Examination 2026 (JILCCE-2026)
Advertisement No.03/2026 (Regular Vacancy)
Post NameHealth Supervisor, Junior Regional Investigator, Multipurpose Health Worker, Veterinary Assistant, Insect Collector, Fishery Technical Assistant
Total Vacancies326 Posts
CategoryJharkhand Latest Govt Jobs 2026
Apply ModeOnline
Last Date04 Sep 2026

JSSC Inter Level Vacancy 2026 Last Date

झारखंड इंटर लेवल भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन आयोग द्वारा 5 अगस्त को संशोधित विज्ञप्ति जारी कर नई तारीखों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है:

EventsPrevious DatesRevised Dates
ऑनलाइन आवेदन शुरू20 जुलाई 202605 अगस्त 2026
लास्ट डेट19 अगस्त 202604 सितंबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान लास्ट डेट20 अगस्त 202605 सितम्बर 2026
फॉर्म करेक्शन डेट21 से 23 अगस्त 202606 से 08 सितंबर 2026

JILCCE Post Details

झारखण्ड इन्टरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के अंतर्गत कुल 326 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसमें विभिन्न रिक्त पद शामिल है:

  • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक: 137 पद
  • कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक: 27 पद
  • बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता: 62 पद
  • भेटनरी सहायक/चिकित्सा सहायक: 27 पद
  • कीट संग्रहकर्त्ता: 32 पद
  • मात्स्यिकी तकनीकी सहायक: 41 पद
JSSC Inter Level Notification
JSSC Inter Level Notification

JSSC Inter Level Vacancy 2026 Qualification

जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार प्रासंगिक विषय (Science) में 12वीं पास रखी गई है:

  • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक: 12वीं पास
  • कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक: 12वीं पास
  • बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता: 12वीं पास
  • भेटनरी सहायक / चिकित्सा सहायक: 12वीं पास
  • कीट संग्रहकर्त्ता: 12वीं पास
  • मात्स्यिकी तकनीकी सहायक: 12वीं पास

Age Limit

JSSC Inter Level Vacancy 2026 में विभिन्न स्तरीय पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

श्रेणीवार ऊपरी आयु सीमा का विवरण निम्नानुसार है:

  • UR एवं EWS: 35 वर्ष
  • BC-I एवं BC-II (पुरुष): 37 वर्ष
  • जनरल/EWS/BC-I/BC-II (महिला): 38 वर्ष
  • SC एवं ST (पुरुष एवं महिला): 40 वर्ष
  • दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD): 50 वर्ष

Application Fees

झारखंड इंटर लेवल भर्ती में आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से करना होगा:

  • जनरल/EWS /OBC वर्ग के उम्मीदवार: ₹100/-
  • झारखण्ड के SC / ST वर्ग के उम्मीदवार: ₹50/-
  • दिव्यांग (PwD – 40% या अधिक) उम्मीदवार: निशुल्क

Selection Process

JSSC इंटरमीडिएट लेवल भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा: परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी, जिसमें कुल तीन अलग अलग पेपर होंगे।
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: पेपर-2 और पेपर-3 में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Read Also…उच्च न्यायालय में असिस्टेंट थर्ड ग्रेड की सीधी भर्ती के आवेदन शुरू

JSSC JILCCE Exam Pattern 2026

  • JSSC इन्टरमीडिएट लेवल एग्जाम एक ही चरण यानी मुख्य परीक्षा में आयोजित की जाएगी।
  • प्रश्न-पत्र का माध्यम हिन्दी एवं अंग्रेजी द्विभाषी होगी। परीक्षा में 3 पेपर होंगे, सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
  • विस्तृत जानकारी के लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर JSSC JILCCE Syllabus 2026 PDF Download कर सकते हैं।
परीक्षा पत्रविषय /क्षेत्रकुलप्रश्नसमय अवधिअर्हताप्रकृति
पत्र 1भाषा ज्ञान हिन्दी भाषा ज्ञान60 प्रश्न2 घंटेन्यूनतम 30%क्वालीफाइंग
अंग्रेजी भाषा ज्ञान60 प्रश्नन्यूनतम 30%
पत्र 2क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा, चयनित क्षेत्रीय या जनजातीय भाषा जैसे- खोरठा, नागपुरी, संथाली, कुर्मी, आदि100 प्रश्न2 घंटेन्यूनतम 30%मेरिट से जुड़ेगा
पत्र 3सामान्य ज्ञान एवं तकनीकी सामान्य अध्ययन30 प्रश्न2 घंटेन्यूनतम 30%मेरिट से जुड़ेगा
झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान40 प्रश्न
सामान्य गणित / विज्ञान20 प्रश्न
तकनीकी / विशिष्ट विषय30 प्रश्न

Note: अंतिम मेरिट लिस्ट केवल पत्र-2 और पत्र-3 में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी। पत्र-1 केवल अर्हक प्रकृति का होगा।

JSSC Inter Level Salary / Pay Scale

JSSC Inter Level Recruitment 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत पे बैंड-I के अनुसार मासिक वेतनमान दिया जाएगा:

  • स्वास्थ्य पर्यवेक्षक: 5200 से 20200 रूपये + ग्रेड वेतन- ₹2400 (वेतन बैंड पी.बी.)
  • कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक: 5200 से 20200 रूपये + ग्रेड वेतन- ₹2000 (वेतन बैंड पी.बी.)
  • बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता: 5200 से 20200 रूपये + ग्रेड वेतन- ₹1900 (वेतन बैंड पी.बी.)
  • भेटनरी सहायक / चिकित्सा सहायक: 5200 से 20200 रूपये + ग्रेड वेतन- ₹1900 (वेतन बैंड पी.बी.)
  • कीट संग्रहकर्त्ता: 5200 से 20200 रूपये + ग्रेड वेतन- ₹1800 (वेतन बैंड पी.बी.)
  • मात्स्यिकी तकनीकी सहायक: 5200 से 20200 रूपये + ग्रेड वेतन ₹1800 (वेतन बैंड पी.बी.)

Read Also….15,000 पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 7 सितम्बर तक

How To Apply JSSC Inter Level Vacancy 2026

JSSC Inter Level Bharti 2026 के लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए चरणों का पालन करते हुए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है:

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Online Application for JILCCE-2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ ओटीपी वेरिफाई करते हुए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर Login करें।
  • योग्यता अनुसार पद सलेक्ट करके फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
  • कैटेगरी अनुसार निर्धारित ऑनलाइन आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • दर्ज की गई जानकारी को चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

JSSC Inter Level Important Links

JSSC JILCCE Notification Download JILCCE-2026 Notification PDF
JSSC JILCCE Apply OnlineJSSC JILCCE Apply Now
Official WebsiteJSSC Portal
Daily New UpdatesJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Channel

निष्कर्ष: JSSC Inter Level Vacancy 2026 झारखण्ड राज्य के 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने की गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है। लेटेस्ट रिवाइज्ड नोटिस के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी लास्ट डेट 04 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर लें। आवेदन सबमिट करने से पूर्व सुनिश्चित करें कि शैक्षणिक योग्यताओं और प्रमाणपत्रों से संबंधित सभी शर्तें पूरी हों।

FAQs

JSSC JILCCE Bharti 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

आयोग द्वारा कुल 326 नियमित पदों पर इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

झारखंड इंटर लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

संशोधित तारीखों के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बदलकर अब 04 सितंबर 2026 कर दी गई है जो पहले 20 अगस्त 2026 थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment