राजस्थान सरकार के कॉलेज शिक्षा विभाग, जयपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए Rajasthan Vidya Sambal Vacancy 2026-27 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 9 जून को जारी कर दिया है। इस योजना के तहत राज्य के राजसेस सोसायटी सहित विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में खाली पदों पर सब्जेक्ट स्पेशलिस्ट को गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया है।

यदि आप भी Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026-27 भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो दी गई जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपना फॉर्म सबमिट कर दें। विद्या संबल योजना भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू कर दी गई है, अभ्यर्थी फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकते है। याद रखें आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मोड में संबंधित राजकीय महाविद्यालयों में जमा कराने होंगे।
इस योजना में योग्य उम्मीदवारों को संविदा के रूप में अस्थाई रूप से नियुक्त किया जा रहा है, जिसमें चयनित शिक्षकों को प्रति कालांश 800 रूपये का मानदेय दिया जाएगा और उनका चयन जिला स्तरीय LEAD कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में योग्य युवाओं के लिए राजस्थान गेस्ट फैकल्टी जॉब्स पाने के लिए यह एक बहुत अच्छा मौका है।
Rajasthan Vidya Sambal Vacancy 2026-27 Overview
| योजना का नाम | विद्या संबल योजना (राजस्थान) |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| पद का प्रकार | गेस्ट फैकल्टी |
| मानदेय प्रति कालांश | 800/- रूपये |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन (व्यक्तिगत/डाक द्वारा) |
| आवेदन शुरू | 15 जून 2026 से |
| जॉब लोकेशन | राजस्थान |
| कैटेगरी | Rajasthan Latest Jobs 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | Portal |
Rajasthan Vidya Sambal Vacancy 2026-27 Form Date
राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 9 जून को जारी किया गया है।
- आवेदन शुरू: 15 जून 2026 तक
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 जून 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- पैनल अनुमोदन की तिथि: 30 जून 2026
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए किसी में प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, ऐसे में आरक्षित और अनारक्षित किसी भी कैटेगरी के योग्य अभ्यर्थी बिना शुल्क भुगतान के अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है।
Rajasthan Vidya Sambal Vacancy 2026-27 Qualification
- विद्या संबल योजना भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग को 5% अंकों की छूट दी गई है।
- NET/SET/SLET: स्नातकोत्तर योग्यता के साथ-साथ आवेदकों का NET (National Eligibility Test), SET (State Eligibility Test) या SLET उत्तीर्ण होना भी अनिवार्य है।
- पीएचडी (PhD) धारक उम्मीदवारों के लिए: यदि आपने अपनी PhD नियमानुसार जैसे 11 जुलाई 2009 से पहले पंजीकृत की है और आप विभाग द्वारा दी गई निर्धारित 5 शर्तों जैसे शोध प्रबंध का मूल्यांकन, दो शोध पत्रों का प्रकाशन इत्यादि को पूरा करते हैं, तो आपको नेट/सेट की एग्जाम उत्तीर्ण करने की अनिवार्य शर्त से छूट मिल सकती है।
Note (संक्षेप में): यदि आपने कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए आवश्यक पोस्टग्रेजुएट डिग्री और NET/SET उत्तीर्ण हैं, या आपके पास निर्धारित मानकों वाली PhD की डिग्री है, तो आप इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते है। अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित महाविद्यालय द्वारा जारी किया गया फुल नोटिफिकेशन एवं दिशा-निर्देश अवश्य चेक करें।

Age Limit
राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए, वहीं ऊपरी आयु सीमा को लेकर नोटिफिकेशन में कोई विशेष नियम निर्धारित नहीं किए गए है।
राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती Selection Process 2026-27
आवेदन पत्रों की चेकिंग महाविद्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा शैक्षणिक योग्यताओं के आधार पर की जाएगी।
इसके बाद सिलेक्शन जिला स्तरीय LEAD कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा अनुमोदित पैनल के माध्यम से किया जाएगा।
मेरिट लिस्ट स्नातक, स्नातकोत्तर, एम.फिल, पीएचडी, नेट/सेट और शोध प्रकाशनों के लिए निर्धारित अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।
Rajasthan Vidya Sambal Salary & Job Profile 2026
- प्रमुख कार्य: गेस्ट फैकल्टी से केवल प्रत्येक कक्षा में पीरियड के आधार पर Teaching Work करवाया जाएगा।
- मानदेय: प्रति कालांश 800/- रूपये का भुगतान किया जाएगा, यानी प्रति सप्ताह 11200/- रूपये एवं महीने में लगभग 33600 रूपये तक का वेतन मिलेगा।
- अवधि: यह व्यवस्था सेमेस्टर परीक्षा प्रारंभ होने या पाठ्यक्रम पूरा होने तक, जो भी पहले हो तब तक चालू रहेगी।
- कार्यभार: गेस्ट फैकल्टी के लिए एक सप्ताह में अधिकतम 14 घंटे यानी 14 पीरियड निर्धारित किए गए हैं।
Read Also…राजस्थान फर्स्ट ग्रेड स्पेशल टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 30 जून तक
How to Apply for Rajasthan Vidya Sambal Vacancy 2026-27
Rajasthan Vidya Sambal Yojana Form सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से जमा करना होगा, जिसके लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सर्वप्रथम अपने संबंधित राजकीय महाविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट या नोटिस बोर्ड पर दी गई Detailed Guidelines को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- इसके बाद गेस्ट फैकल्टी एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी को स्पष्ट एवं साफ अक्षरों में सावधानीपूर्वक भरें।
- निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपका कर आवेदनकर्ता के स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी निकलवा कर उन पर अपने हस्ताक्षर करें और उन्हें फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- भरे गए फॉर्म को आप व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक द्वारा संबंधित राजकीय महाविद्यालयों में अंतिम तिथि से पहले सबमिट करवा दें।
Important Useful Links
| Vidya Sambal Yojana Notification | Vidya Sambal Yojana Notification PDF Download |
| Vidya Sambal Yojana Form Download | आवेदन फॉर्म महाविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें |
| Official Departmental Website | HTE Portal |
| Daily Govt Jobs Update | Join Telegram Channel |
निष्कर्ष: Rajasthan Vidya Sambal Vacancy 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है जो उच्च शिक्षा में अपना शिक्षण अनुभव साझा करना चाहते हैं एवं बिना एग्जाम और बिना इंटरव्यू नौकरी पाना चाहते है। समय रहते अपने संबंधित कॉलेज में आवेदन फॉर्म जमा कराएं।
इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें एवं आवेदन के लिए बहुत कम समय दिया गया है तो समय पर अपना फॉर्म सबमिट करें, रोजाना ऐसी ही लेटेस्ट जॉब्स न्यूज के लिए वाट्सअप या टेलीग्राम चैनल जॉइन करें।
FAQs
क्या गेस्ट फैकल्टी को प्रशासनिक कार्य करने होंगे?
नहीं, गेस्ट फैकल्टी को केवल कालांश के आधार पर अध्यापन कार्य करवाना होगा।
पीएचडी धारकों के लिए क्या विशेष छूट है?
निश्चित शर्तों को पूरा करने वाले पीएचडी धारकों को नेट/स्लेट/सेट की अनिवार्यता में छूट प्राप्त होगी।
क्या पिछले सेमेस्टर में पढ़ा रहे शिक्षक को प्राथमिकता मिलेगी?
हां, यदि वे आवेदन फॉर्म भरते हैं तो उन्हें माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुसार चयन में वरीयता दी जाएगी।
क्या 50 कालांश से कम कार्य करने पर मानदेय मिलेगा?
हां, कार्य पूर्ण होने पर जितने कालांश में शिक्षण कार्य किया गया है, उतने कालांश का भुगतान किया जाएगा।
नियमित नियुक्ति होने पर गेस्ट फैकल्टी का क्या होगा?
नियमित नियुक्ति या स्थानान्तरण होने पर गेस्ट फैकल्टी की यह व्यवस्था अपने आप समाप्त हो जाएगी।