PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 Apply Now: प्रधानमंत्री मानधन योजना में सरकार घर बैठे देगी हर महीने ₹3000, करना होगा यह एक काम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 असंगठित क्षेत्र के उन करोड़ों मेहनतकश कामगारों के लिए सरकार का एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच है, जो बिना किसी पेंशन अथवा पीएफ के अपना जीवन गुजारते हैं। पीएम श्रम योगी मानधन योजना में 60 वर्ष की उम्र पार करने के बाद हर महीने 3,000 रूपये की निश्चित पेंशन सीधे लाभार्थियों को बैंक खाते में मिलती है, जिससे बुजुर्ग मजदूरों को किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 Apply Now
PM Shram Yogi Maandhan Yojana

सरकार और लाभार्थी दोनों मिलकर इस स्कीम में बहुत ही छोटा सा मासिक अंशदान देते हैं, जो उम्र के हिसाब से महज 55 रूपये से शुरू होता है। ठेला लगाने वाले, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक और कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे आम श्रमिक अपनी जवानी के दिनों में थोड़ी-सी बचत करके अपने बुढ़ापे को पूरी तरह सुरक्षित बना सकते हैं।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM) भारत सरकार की एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है। इसके तहत 18 से 40 वर्ष की आयु वाले असंगठित श्रमिक ₹55 से ₹200 तक का मासिक अंशदान देकर 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3,000 मासिक पेंशन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना (PM-SYM)
मंत्रालयश्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
संचालन एवं प्रबंधनभारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और CSC ई-गवर्नेंस
लाभार्थीअसंगठित क्षेत्र के कामगार और श्रमिक
मासिक आय सीमा₹15,000 या उससे कम
पेंशन राशि₹3,000 प्रतिमाह
अंशदानमॉडल 50% सरकार और 50% लाभार्थी का योगदान
कैटेगरीPradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana (PM-SYM)
हेल्पलाइन नंबर14434

पीएम श्रम योगी मानधन योजना क्या है इसके उद्देश्य

यह केंद्र सरकार की एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जिसे फरवरी 2019 में असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आर्थिक मजबूती एवं स्थिरता देने के लिए शुरू किया गया था। असंगठित मजदूरों के पास आमतौर पर रिटायरमेंट के बाद आय का कोई स्थाई साधन नहीं होता है, जिससे उन्हें बुढ़ापे में भारी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 का मुख्य उद्देश्य देश के हर पात्र श्रमिक को बुढ़ापे में सामाजिक सुरक्षा और नियमित आय प्रदान करना है, ताकि वे सम्मान के साथ अपना बाकी का जीवन आराम से जी सकें।

PM Maandhan Yojana Benefit In Hindi

मानधन योजना से जुड़ने वाले श्रमिकों को कई तरह के आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलते हैं:

  • 3,000 रूपये की मासिक पेंशन: लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष होने के बाद उसे हर महीने आजीवन 3,000 रूपये की निश्चित पेंशन मिलती है।
  • समान अंशदान: श्रमिक जितनी राशि हर महीने जमा करता है, उतनी ही राशि सरकार भी अपनी तरफ से उसके पेंशन खाते में डालती है, यानी लाभार्थी और सरकार दोनों का योगदान 50:50 का रहता है।
  • पारिवारिक पेंशन: अगर पेंशन मिलने के दौरान या 60 साल की उम्र के बाद श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी (पति/पत्नी) को पेंशन का आधा हिस्सा यानी 1,500 रूपये प्रतिमाह मिलते रहेंगे।
  • विकलांगता की स्थिति में सुरक्षा: यदि 60 वर्ष की आयु से पहले कोई नियमित अंशदान करने वाला श्रमिक स्थायी रूप से विकलांग हो जाता है और योजना जारी रखने में असमर्थ रहता है, तो उसके जीवनसाथी या उत्तराधिकारी को बकाया अंशदान जमा कर योजना जारी रखने या उस पर मिलने वाले ब्याज सहित पूरा पैसा निकालने का अधिकार होता है।
  • योजना से बाहर निकलने के नियम: यदि कोई श्रमिक 10 साल से कम समय में योजना छोड़ता है, तो उसे उसका जमा किया हुआ पैसा बैंक के साधारण ब्याज के साथ वापस मिल जाता है। 10 साल या उससे अधिक समय के बाद छोड़ने पर जमा राशि और उस पर मिला कुल ब्याज वापस मिलता है।

Read Also….अनुप्रति योजना में फ्री कोचिंग के साथ सरकार देगी सालाना ₹40,000 तक रूम रेंट

PM Maandhan Yojana में आयु के अनुसार मासिक अंशदान चार्ट

प्रधानमंत्री मानधन योजना में जितनी कम उम्र में प्रवेश किया जाता है, श्रमिक का मासिक योगदान उतना ही कम होता है, उतनी ही राशि सरकार भी मिलाती है:

योजना में प्रवेश आयुश्रमिक का मासिक अंशदानसरकार का अंशदानकुल मासिक जमा राशि
18 वर्ष₹55₹55₹110
20 वर्ष₹61₹61₹122
25 वर्ष₹80₹80₹160
30 वर्ष₹105₹105₹210
35 वर्ष₹150₹150₹300
40 वर्ष₹200₹200₹400

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 Last Date

इस योजना के लिए साल के किसी भी दिन आवेदन किया जा सकता है। सरकार की तरफ से इसके रजिस्ट्रेशन के लिए कोई लास्ट डेट निर्धारित नहीं की गई है, क्योंकि यह एक सतत यानी निरंतर और लंबे समय से सक्रिय कल्याणकारी योजना है। पात्र श्रमिक अपनी सुविधानुसार कभी भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 Eligibility

इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

  • आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिक की मासिक आय 15,000 रूपये या उससे कम होनी चाहिए।
  • वह असंगठित क्षेत्र में काम करता हो, जैसे कि स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार (मेड), रिक्शा चालक, मोची, धोबी, या खेती से जुड़ा मजदूरी का काम।
  • आवेदक EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, ESIC यानी कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम या NPS अर्थात् राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक इनकम टैक्स दाता नहीं होना चाहिए।

PM Maandhan Yojana Required Documents

मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • बचत बैंक खाता या जनधन खाता पासबुक या कैंसल हुआ चेक
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी इत्यादि।

Read Also…10वीं/12वीं पास बच्चों की माताओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100, जानें कैसे मिलेगा यह लाभ

How to Apply PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026

PM Maandhan Yojana Online Form भरने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री मानधन ऑफिशियल पोर्टल maandhan.in पर विजिट करें।
  • पोर्टल पर मानधन योजना से जुड़ी पूरी जानकारी चेक करके “Login” पर क्लिक करें।
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Login
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Login
  • नए पेज में विभिन्न ऑप्शन में “Self-Enrollment” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
PM Maandhan Yojana Self-Enrollment
PM Maandhan Yojana Self-Enrollment
  • अब आधार से लिंक्स मोबाइल नंबर ध्यानपूर्वक भरें और “Proceed” पर क्लिक करें।
PM Maandhan Yojana Proceed
PM Maandhan Yojana Proceed
  • ओटीपी दर्ज करके फिर से “Proceed” पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही पोर्टल पर लॉगिन प्रॉसेस पूरी हो जाएगी, इसके बाद “PM-SYM Yojana” का चयन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपना पूरा नाम, पता, आधार नंबर, जन्म तिथि, बैंक डिटेल और नॉमिनी (Nominee) सहित मांगी जा रही पूरी जानकारी सही-सही भरें।
  • यहां से Proceed करते ही सिस्टम आपकी प्रवेश आयु के हिसाब से आपके मासिक अंशदान की गणना अपनेआप ही कर लेगा।
  • अब ऑनलाइन निर्धारित माध्यम से अपनी पहली किस्त का भुगतान पूरा करें।
  • इसके बाद बैंक खाते से ऑटो-डेबिट मैंडेट फॉर्म पर हस्ताक्षर या सहमति दें, जिससे हर महीने तय राशि आपके खाते से अपने आप कटती रहेगी।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको श्रम योगी कार्ड यानी कि Shram Yogi Pension Account Number (SPAN) जारी कर दिया जाएगा, जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

पीएम मानधन योजना संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 के तहत जमा होने वाले फंड का प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा किया जाता है, जिससे आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
  • यदि कभी कोई श्रमिक नियमित रूप से अंशदान नहीं भर पाता है, तो उसे कुछ सामान्य लेट फीस के साथ अपने खाते को दोबारा नियमित (Active) करने का भी ऑप्शन मिलता है।
  • किसी भी सहायता या शिकायत के लिए सरकार की तरफ से आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 14434 जारी किया गया है।

Important Useful Links

PM Maandhan Yojana Notification/GuidelinePM Maandhan Yojana Notification/Guideline PDF Download
PM Maandhan Yojana Apply OnlinePM Maandhan Yojana Apply Now
Official WebsitePM Maandhan Portal
CSC LocatorServices Maandhan
More Govt Scheme UpdateJoin Telegram ChannelJoin WhatsApp Channel

निष्कर्ष: PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए भविष्य का एक बेहद सुरक्षित और मजबूत सहारा है। छोटी-सी मासिक बचत से बुढ़ापे में मिलने वाली 3,000 रूपये की पेंशन मजदूरों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाती है। यदि आप या आपके परिवार में कोई इस पात्रता दायरे में आता है, तो आज ही इस योजना से जुड़कर अपने सुनहरे और सुरक्षित भविष्य की नींव रखें।

Read Also…इन युवाओं को मिल रहा ₹10 लाख तक का ब्याज फ्री लोन, फटाफट ऐसे करें अप्लाई

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी, डिजिटल जागरूकता और शैक्षिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। योजना के नियमों, पात्रता शर्तों, दिशा-निर्देशों या अंशदान राशि में बदलाव करने का सर्वाधिकार पूरी तरह से भारत सरकार और संबंधित श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के पास सुरक्षित है। किसी भी तरह के अंतिम निर्णय या रजिस्ट्रेशन से पहले आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर जाकर सभी जानकारियों को अच्छी तरह वेरिफाई अवश्य कर लें।

PM Maandhan Scheme FAQs

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का लाभ किसे मिलेगा?

असंगठित क्षेत्र के ऐसे कामगार जिनकी मासिक आय 15,000 रूपये से कम है और जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

यदि बीच में लाभार्थी की मृत्यु हो जाए तो परिवार को क्या मिलेगा?

पेंशन प्राप्ति के दौरान या 60 साल की उम्र के बाद लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसके जीवनसाथी (पति/पत्नी) को 1,500 रूपये प्रतिमाह पारिवारिक पेंशन मिलती रहेगी।

क्या आयकरदाता PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 के लिए पात्र हैं?

नहीं, जो श्रमिक इनकम टैक्स भरते हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं माने गए है।

प्रधानमंत्री मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर या आधिकारिक पोर्टल maandhan.in के माध्यम से खुद भी घर बैठे कुछ ही स्टेप पूरे करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

क्या इस योजना में सरकार भी पैसे मिलाती है?

हां, इस योजना में 50:50 का सह-अंशदान होता है, श्रमिक जितना मासिक अंशदान देता है, उतनी ही राशि भारत सरकार भी उसके पेंशन खाते में जमा करती है।

मानधन योजना में 60 वर्ष की उम्र के बाद कितनी पेंशन मिलती है?

इस योजना में 60 वर्ष की आयु के बाद लाभार्थी को हर महीने 3,000 रूपये की निश्चित पेंशन आजीवन मिलती है, एवं लाभार्थी की मृत्य होने पर उसके जीवनसाथी को पेंशन का आधार हिस्सा यानी 1500 रूपये हर महीने मिलते रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

I Am Rakesh Choudhary, I'm Full Time Content Creator. Currently I am a Blogger and Content Creator at nokricourse.com website. I have 7+ Years Experience in Blogging And Content Creation in Various Fields Like Govt. Jobs, Sarkari Result, Syllabus and Exam pattern, Govt Courses Career News & Exam Updates etc.

Leave a Comment